रविवार, 31 जनवरी 2021
राज्यमंत्री ओमप्रकाश का किया गया भव्य स्वागत
झारखंड: कलयुगी बेटे ने अपनी वृद्ध मां की हत्या की
रांची। झारखंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने खाना मिलने में हुई देरी पर अपनी वृद्ध मां को ही मार डाला। इतना ही नहीं मरने के बाद घर के आंगन में उसका शव जलाकर चिता पर चिकन बनाकर भी खाया। एक बेटे के इस कुकर्म की खबर जब ग्रामीणों को हुई तो गांव वालों ने आरोपी के हाथ-पैर रस्सी से बांध कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक यह घटना झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जोजोगुट गांव की है। यहां 35 वर्ष्रीय प्रधान सोय नशे की हालत में घर पंहुचा तो मां से खाना मांगा, खाना मिलने में देरी हुई तो उसने अपनी 60 वर्षीय मां सुमी सोय को लाठी से पीटने लगा और मां को तब तक मारता रहा, जबतक उनकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद आरोपी ने घर के आंगन में ही लकड़ी और धान की भूसे से चिता जलाकर उस पर मुर्गा सेक कर खाया। खाना खाने के बाद उसने अधजली लाश को छोड़कर घर में ही सो गया।आरोपी की भाभी सोमवारी सोय ने बताया कि रात को हम और उसकी मां खाना खाकर सोने जा रहीं थी, तभी प्रधान सोय घर पंहुचा और उस मारने-पीटने लगा।
अपनी जान बचाने के लिए उसने अपने एक महीने के बच्चे को लेकर घर से भागकर एक पेड़ के नीचे रात काटी। सुबह होने के बाद जब वह घर पहुंची तो देखा कि प्रधान अपनी मां की अधजली लाश को चूल्हे में डालकर जलाने जा रहा है, उसे देखने के बाद वह भागने लगा,जिसके बाद उन्होंने चिल्लाकर ग्रामीणों को आवाज लगाई। गुस्साए गांव वालों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और हाथ–पैर रस्सी से बांध दिए। ग्रामीणों ने बताया कि इसी तरह वह 5 वर्ष पहले अपने पिता की भी हत्या कर चुका है और दो वर्ष पहले ही जेल से छूटकर घर आया है।
राजस्थान में निकाय चुनाव की मतगणना जारी
नरेश राघानी
जयपुर। राजस्थान में निकाय चुनाव के मतों की गणना जारी है। गौरतलब है कि एक नगर निगम, 9 नगर परिषद और 80 नगर पालिका के लिए 28 जनवरी को चुनाव हुए थे। 3035 वार्डों में वोट डाले गए थे। 28 जनवरी को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान हुई थी। रविवार से मतों की गणना की जारी है। बता दें कि हनुमानगढ़ निकाय में चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए निराशाजनक आए है। भाजपा को पांचों पालिकाओं में से किसी में भी बहुमत हासिल नहीं हुआ। संगरिया में 35 वार्डों में लड़ी भाजपा को सिर्फ तीन सीटें मिली। हनुमानगढ़ नगरपालिका भादरा में निर्दलीयों को बहुमत मिला है। भादरा में 40 में से 26 निर्दलीय जीते हैं। संगरिया में 35 में से 27 पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है। वहीँ पीलीबंगा में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। पीलीबंगा में 35 में से 17 सीटों पर जीतकर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी है। रावतसर में निर्दलीयों को बहुमत मिला है। रावतसर में 35 में से 15 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों को बहुमत मिला है। रावतसर में 35 में से 15 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है। नोहर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। 40 वार्डों में 21 पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते हैं। कुल 185 वार्डों में से 92 पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।
जिसने तिरंगा का अपमान किया, उसें पकड़ा जाए
सीआरपीएफ के जवानों ने बरामद किए 300 स्पाइक
साउथ की फिल्मों में जलवा दिखाएंगे बॉबी देओल
सबसे आसान तरीकों से बनाई जाती है मिस्सी रोटी
बनाए मिस्सी रोटी ये सबको पसंद आएगी। मिस्सी रोटी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक होती है। इसे आसानी से बनाई जा सकती है। घर में रखे कुछ समानों से ही आप इसे तैयार कर सकती है।
सामग्री :
गेहूं का आटा
बेसन
अजवाइन
बारीक कटी प्याज
चुटकीभर हींग
हल्दी
कसूरी मेथी
बारीक कटी धनिया पत्ती
नमक स्वादानुसार
तेल जरूरत के अनुसार
पानी आटा गूंदने के लिए
विधि :
- एक बर्तन में आटा और बेसन लेकर उसमें नमक, अजवाइन, प्याज, हींग, हल्दी, कसूरी मेथी, धनिया पत्ती और तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- फिर पानी डालते हुए धीरे-धीरे नरम आटा गूंदें और 20 मिनट तक ढककर रख दें।
- तय समय के बाद आटे की लोइयां तोड़ लें।
- धीमी आंच में एक तवा गर्म करने के लिए रखें।
- तवे के गर्म होते ही एक लोई लें और इसे गोलाकार में बेल लें।
- तवे के गर्म होते ही रोटियों को दोनों साइड से सेंक लें।
- तैयार है गर्मागर्म मिस्सी रोटी। रोटी पर मक्खन या घी लगाकर सर्व करें।
पाचनक्रिया का मंद हो जाना ही मंदाग्नि कहलाता है
मंदाग्नि अभी के समय में आम समस्या बन गई है। पाचनक्रिया का मंद हो जाना ही मंदाग्नि कहलाता है। खाने का समान शुद्ध खाद्य पदार्थ के स्थान पर मिलावटी खाद्य पदार्थ मिलने लगे हैं। इसकी वजह से मंदाग्नि रोग में बढ़ोतरी होती जा रही है। सेंधा नमक, पानी और सौंफ का उपयोग करें, आराम मिलेगा।
सेंधा नमक : सेंधा नमक एक भाग और देशी चीनी(बूरा) चार भाग – दोनों को मिलाकर बारीक पीस लें। आधा चम्मच नित्य तीन बार गरम पानीसे लेने पर वायु गोला एवं वायु विकार ठीक हो जाता है।
पानी : खाना खाने के बाद एक गिलास गरम पानी(जितना गरम पिया जा सके) लगातार कुछ सप्ताहतक पीते रहने से वायु विकार में लाभ होता है।
सौंफ : नीबू के रस में भीगी हुई सौंफ भोजन के बाद खाने से पेट का भारीपन दूर होता है। गैस निकलती है, भूख लगती है तथा मल भी साफ होता है।
किसान आंदोलन: किले में तब्दील हुआ गाज़ीपुर बॉर्डर
31 जनवरी से पक्षी उत्सव का आगाज होगा
टी-20 क्रिस गेल के एविन लुईस का जबरदस्त धमाका
आंदोलन बदनाम, पूंजीपतियों को फायदे का आरोप
40,000 ₹ कीमत, 500 से ज्यादा लड़कियां बेची
3650 से अधिक पदों पर निकलीं भर्ती, मिला मौका
दर-दर भटकती रही हैवानियत की शिकार मासूम
प्रशांत कुमार
गोरखपुर। दरिंदों की हैवानियत का शिकार बनी कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की रहने वाली बिटिया को इलाज के लिए दौड़ाया जाता रहा। कुशीनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बाबा राघवदास मेडिकल कालेज तक बिटिया के इलाज के लिए पिता फूट.फूटकर रोता रहा लेकिन किसी को तरस नहीं आयी। जिस डाक्टर के पास बिटिया को लेकर पिता पहुंचता वह मेडिको लीगल का मामला बताकर पहले महिला सिपाही लेकर आने को कहता। तड़पती बिटिया को गोद में लिए घूम रहा पिता जीवन की भीख मांगता रहा। लेकिन उसे इधर से उधर दौड़ाया जाता। दर्द से चीख रही बिटिया को समझ में भी नहीं आ रहा था कि सबका दर्द हरने वाले धरती के भगवान क्यों उसके पास आकर वापस चले जा रहे है।
बिटिया को लेकर पिता भोर में 3ः15 बजे बाबा राघवदास मेडिकल कालेज पहुंचा। दर्द के कारण वह बेहोश हो जा रही थी। इमरजेंसी में डाक्टरों ने पुलिस केस बताकर इलाज से मना कर दिया। पिता सबसे गुहार लगाता रहा। जब किसी ने नहीं सुनी तो बिटिया को लेकर मेडिकल कालेज से बाहर चला गया। उसने बिटिया की हालत की जानकारी खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी को दी। फोन पर ही पिता रोने लगा। बताया कि बेटी को इलाज भी नहीं मिल पा रहा है। इसकी जानकारी होते ही विधायक मेडिकल कालेज पहुंचे। उन्होंने बिटिया को अपने सामने भर्ती कराया। तब सुबह तकरीबन नौ बजे उसका इलाज शुरू हो सका।
यूपी में बदलेगा आरटीओ का कामकाज, सेवाएं बंद
चैन्नई: ऑटो ड्राइवर ने पेश की इमानदारी की मिसाल
हटके: पिता की अर्थी को 12 बेटियों ने दिया कंधा
दर्शक क्षमता के साथ चल सकेंगे सिनेमाघर: जावड़ेकर
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को कहा कि एक फरवरी से देश भर में सिनेमाघरों को कोविड-19 के सुरक्षा नियमों का पालन करने के साथ शत-प्रतिशत दर्शक क्षमता के साथ परिचालन की अनुमति होगी। मंत्री ने मानक संचालन प्रक्रियाओं को जारी करते हुए कहा कि टिकटों की डिजिटल बुकिंग और अलग-अलग समय पर शो के आयोजन को बढ़ावा दिया जाएगा। जावड़ेकर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि एक अच्छी खबर है। फरवरी में लोग सिनेमाघरों में फिल्में देख सकते हैं और उनका आनंद ले सकते हैं क्योंकि हम सिनेमाघरों में शत-प्रतिशत क्षमता के साथ दर्शकों के आने की अनुमति दे रहे हैं। सिनेमाघर अब शत-प्रतिशत दर्शक क्षमता के साथ खुल सकते हैं। हम टिकटों की यथासंभव ऑनलाइन बुकिंग को प्रोत्साहन देते हैं।
भारत: 1 ऐसा आईलैंड जो गया वापस नहीं आया
राहत: सख्त गाइडलाइन के साथ खुलेंगे सिनेमाघर
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...