रविवार, 31 जनवरी 2021

40,000 ₹ कीमत, 500 से ज्यादा लड़कियां बेची

अविनाश श्रीवास्तव  
रांची। झारखंड में मानव तस्करी के मामले में गिरफ्तार पूनम बारला को जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि पूनम प्लेसमेंट एजेंसी संचालित कर बड़े ही शातिराना अंदाज में लड़कियों की तस्करी कर रही थी। पूनम को रंगे हाथ पुलिस ने रांची एयरपोर्ट से ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिसिया पूछताछ में ह्यूमन ट्रैफिकिंग की आरोपी ने पुलिस के सामने कई राज खोले और बताया कि एक बच्ची को दिल्ली ले जाने के एवज में उसे 40 हज़ार रुपए बतौर कमीशन मिलता था। रांची पुलिस के द्वारा रांची एयरपोर्ट से पूनम बारला नामक एक महिला को 7 लड़कियों के साथ गिरफ्तार किया था। सभी बच्चियां खूंटी जिले की हैं, जिन्हें काम दिलाने के नाम पर हवाई जहाज से दिल्ली ले जाया जा रहा था। इन सभी लड़कियों को पूनम अपने साथ ले जा रही थी। आरोपी ने पुलिस के समक्ष जो बयान दिया है उसके मुताबिक, वह पिछले 8 साल से इस धंधे में है और दिल्ली में बाकायदा उसका ऑफिस भी है। उसकी प्लेसमेंट एजेंसी का नाम पुनम प्लेसमेन्ट सर्विस है। पूछताछ में पूनम ने बताया कि हर लड़की की एवज में उसे 40 हज़ार रुपए बतौर कमीशन के रूप में मिलते थे और अब तक वह 500 से ज्यादा लड़कियों की तस्करी कर अपने साथ दिल्ली ले गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...