शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

अमेरिका: 33 साल की सारा ने अपना वजन घटाया

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के गिल्बर्ट में रहने वाली सारा वजन कम करने वाले लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सकती है। बता दें कि 33 साल की सारा के फैंस दुनिया भर में हैं। सारा दूसरे फिटनेस ट्रेनर्स से इसलिए अलग हैं। क्योंकि उन्होंने ये जर्नी लोगों का मुंह बंद करने को लेकर शुरू की थी। एक वक्त ऐसा था। जब लोग सारा को मोटी कहकर पुकारते थे। उस समय सारा को ये भी लगने लगा था। कि उनकी शादी नहीं होगी। सारा जब 12 साल की थीं। तभी से वह ओवरईटिंग करने लगी थीं। दिन पर भूखी रहतीं और रात में ढेर सारा खाना खातीं। इसकी वजह से ही 25 साल के होते-होते उनका वजन 100 किलो तक पहुंच गया था। सारा ने लोगों के तानों से तंग आकर वजन कम करने की ठानी। वर्टिकल गैस्ट्रिक स्लीव सर्जरी कराई। फिर बेहद मुश्किल रूटीन फॉलो करने लगीं। पिछले 4 सालों से वे ऐसा ही रूटीन फॉलो कर रही हैं। दिनभर में 2 हजार कैलोरी से अधिक भोजन नहीं खातीं। वे हफ्ते में 6 दिन जिम जाती हैं। एक घंटे कार्डियो करती हैं। काफी एक्सरसाइज करती हैं। और आज उनकी बॉडी ऐसी है। जिसे पाने की चाह हर महिला की होगी। सारा का वजन 55 किलो है। उनकी शादी हो चुकी है।

दिल्ली: आंदोलन को विस्तृत करने में जुटे 'किसान'

नई दिल्ली। गाजीपुर बॉर्डर पर देर रात चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद जहां पुलिस वापस गई वही किसान भी आंदोलन को तेज करने में जुट गए हैं। हरियाणा के कुछ शहरों से किसानों के जत्थे वापस दिल्ली की ओर लौटने लगे हैं। जबकि कल किसान गाजीपुर छोड़कर वापस अपने अपने गांव जाने लगे थे। उधर किसान नेता राकेश टिकैत के धरना स्थल पर टिके रहने के कारण खत्म होने की कगार पर पहुंचा किसान आंदोलन फिर से तेज हो गया है। आज उनके भाई नरेश टिकैत ने किसानों की महापंचायत बुलाई है। 11 बजे शुरू होने वाली किसानों की महापंचायत में मंथन होगा और आगे की रणनीति तय होगी इधर किसानों के जत्थे जो दिल्ली रवाना हो रहे है। वह पुलिस और प्रशासन के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।

मोबाइल ऐप से असली-नकली नोट का पता चलेगा

क्या किसी मोबाइल ऐप से असली और नकली नोट का पता चलता है। आरबीआई ने दी इसकी पूरी जानकारी, पढिये पूरी खबर
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। सरकार ने नोटबंदी के बाद 2,000 रुपये का नया नोट जारी किया था। नेशनल क्राइम रेकॉर्ड ब्यूरो (एनसीबी) की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल जितने भी नकली नोट पकड़े गए, उनमें सबसे ज्यादा 2,000 रुपये के ही थे। ऐसे में आम आदमी की मुश्किलें तब बढ़ जाती है। जब कभी बैंक एटीएम से 2000 रुपये का नोट नकली आए. इसीलिए, बैंकों में जाकर ग्राहक हमेशा यहीं सवाल पूछते हैं। कि क्या कोई ऐप ऐसी है जिससे नकली और असली नोट का पता चल सकता है। इसको लेकर आरबीआई ने अब अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है।
आरबीआई का कहना है। कि मोबाइल एडेड नोट आइडेंटिफ़ायर (मोबाइल फोन की सहायता से नोट की पहचानकर्ता)–(मणि) एक ऐप है। लेकिन ये ऐप दृष्टिबाधित लोगों के लिए है।
इस नि:शुल्क एप्लीकेशन को एक बार इंस्टॉल करने के बाद इन्‍टरनेट की आवश्यकता नहीं होती है।
यह एप्‍लीकेशन नोट के अग्र अथवा पश्च – भाग/हिस्से की जांच करके महात्मा गांधी शृंखला तथा महात्मा गांधी (नई) शृंखला के बैंक नोटों के मूल्यवर्ग की पहचान करने में सक्षम है।
इससे प्रकाश की विभिन्‍न परिस्थितियों (सामान्य प्रकाश/दिन का प्रकाश/कम प्रकाश आदि) के अंतर्गत अलग-अलग कोणों से पकड़े गए आधे मुड़े हुए नोटों की पहचान भी की जा सकती है। आपको बता दें कि यह मोबाइल एप्लीकेशन किसी नोट के असली अथवा जाली होने को प्रमाणित नहीं करता है।

बदायूं: 5 महीने बाद वायरल हुआ दुष्कर्म का वीडियों

बदायूं। बदायूं जिले में एक महिला से सामूहिक दुष्‍कर्म का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना में शामिल दो नाबालिग समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदायूं के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक संकल्‍प शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि मामला जिले के फैजगंज थाना क्षेत्र का है और पीड़िता की तहरीर पर बृहस्‍पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस को दी गई पीड़िता की तहरीर में बताया गया है कि लगभग पांच माह पहले वह जंगल में लकड़ियां बीनने गई थी। वहां पांच युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि छठा युवक घटना का वीडियो बनाता रहा। तहरीर के अनुसार युवकों ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने दुष्‍कर्म के बारे में अपने परिजन या पुलिस को जानकारी दी तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा और उसके पति और बच्चों को मार दिया जाएगा।

दिल्ली: मैदान-ए-जंग में तब्दील होता सिंघु बार्डर

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। दिल्ली के सिंघु बार्डर पर किसान आंदोलन पल-पल रंग बदलता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सिंघु बार्डर पर स्थानीय प्रदर्शनकारियों और किसान प्रदर्शनकारियों के बीच पत्थरबाजी होने से माहौल में सरगर्मी बढ़ गई है। बढ़ते बवाल को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात काबू में करने का प्रयास किया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी और एक व्यक्ति के चोटिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटना को नियंत्रित करने के लिए आंसूगैस के गोलों का भी प्रयोग किया। इससे पहले भारतीय किसान यूनियन के नेता और गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन की अगुवाई कर रहे राकेश टिकैत के आंसू काम कर गए थे। उनकी अपील के बाद किसानों का हुजूम गाजीपुर पर एक बार फिर जमा हो गया। स्थिति को भांप कर जिला प्रशासन ने यू टर्न लेते हुए पुलिस की संख्या को नियंत्रित कर दिया। गाजीपुर बॉर्डर पर शुक्रवार सुबह एक बार फिर आंदोलनकारियों की चहल कदमी बढ़ती भी नजर आने लगी है।

किसानों को लेकर राहुल-प्रियंका ने उठाई आवाज

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा को लेकर कई किसान नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज होने की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘किसान-मजदूर पर वार’ से देशविरोधी ताकतों को फायदा होगा। उन्होंने ट्वीट कर आरोप लगाया, ” प्रधानमंत्री हमारे किसान-मज़दूर पर वार करके भारत को कमज़ोर कर रहे हैं। फ़ायदा सिर्फ़ देश-विरोधी ताक़तों का होगा।” कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि किसानों को ‘डराना-धमकाना’ महापाप है।

संघीय ढांचे की शक्ति का अद्वितीय उदारण: राष्ट्रपति

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों और टीकाकरण अभियान की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि सरकार ने अपने निर्णयों से देश के संघीय ढांचे की सामूहिक शक्ति का अद्वितीय उदारण प्रस्तुत किया है। कोविंद ने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए पिछले एक साल के दौरान केंद्र सरकार की ओर से किए गए कई कार्यों का उल्लेख किया। इस दौरान उन्होंने 26 जनवरी को किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि तिरंगे का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण है। कानून की गंभीरता से पालन होना जरूरी है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...