शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

दिल्ली: मैदान-ए-जंग में तब्दील होता सिंघु बार्डर

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। दिल्ली के सिंघु बार्डर पर किसान आंदोलन पल-पल रंग बदलता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सिंघु बार्डर पर स्थानीय प्रदर्शनकारियों और किसान प्रदर्शनकारियों के बीच पत्थरबाजी होने से माहौल में सरगर्मी बढ़ गई है। बढ़ते बवाल को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात काबू में करने का प्रयास किया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी और एक व्यक्ति के चोटिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटना को नियंत्रित करने के लिए आंसूगैस के गोलों का भी प्रयोग किया। इससे पहले भारतीय किसान यूनियन के नेता और गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन की अगुवाई कर रहे राकेश टिकैत के आंसू काम कर गए थे। उनकी अपील के बाद किसानों का हुजूम गाजीपुर पर एक बार फिर जमा हो गया। स्थिति को भांप कर जिला प्रशासन ने यू टर्न लेते हुए पुलिस की संख्या को नियंत्रित कर दिया। गाजीपुर बॉर्डर पर शुक्रवार सुबह एक बार फिर आंदोलनकारियों की चहल कदमी बढ़ती भी नजर आने लगी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...