गुरुवार, 28 जनवरी 2021

गाजे-बाजे सहित भक्तों संग निकली माधव यात्रा

 बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। माघ मास में पौष पूर्णिमा के दिन विगत कई वर्षों से दारागंज स्थित भगवान वेणी माधव मंदिर से वेणी माधव भगवान की यात्रा, गाजे-बाजे भक्तों के संग निकलती है। इसी कड़ी में आज दिन में 12:00 बजे भगवान वेणी माधव का पूजन अर्चन कर उनके विग्रह को रथ पर विराजमान कराया गया। क्षेत्रीय सांसद  केसरी देवी पटेल अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि जी महाराज वेणी माधव मंदिर की व्यवस्थापिका ,डॉ वैभव गिरी आदि ने भगवान के स्वरूप की आरती उतारी और यात्रा का आरंभ कराया। यात्रा में कलश लिए हुए महिला भक्त मंडल, ध्वजा पताका.. मध्य-प्रदेश सागर जिले से आए हुए करतब दिखाने वाले वा प्राचीन वाद्य यंत्र को बजाने वाले नृत्य करते हुए आगे आगे चल रहे थे। डीजे की मोहक भक्ति धुन बज रही थी। सबसे पीछे बैंड पार्टी वाले भक्ति गीत गा रहे थे। यात्रा वेणी माधव मंदिर से निराला चौराहा ,डॉ प्रभात शास्त्री मार्ग, नाग वासुकी मंदिर से वापस बख्शी त्रिमुहानी ,बड़ी कोठी से मध्य दारागंज स्थित धकाधक चौराहे पर पहुंचा। जहां प्रयागराज सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित धर्मराज पाण्डेय, भाजपा महिला मोर्चा भारद्वाज मंडल की अध्यक्ष अनुपमा पाण्डेय संगम विश्व धरोहर महा अभियान के संयोजक, तीर्थराज पाण्डेय विष्णु दयाल श्रीवास्तव केसी पांडे  पुष्पराज पाण्डेय प्रभु राज पाण्डेय आदि के द्वारा, केसर तिलक, लगाकर भक्त जनों का स्वागत किया। यात्रा में क्षेत्रीय विधायक हर्षवर्धन बाजपेई किन्नर अखाड़ा की अध्यक्ष लक्ष्मी त्रिपाठी मंदिर के पुजारी मघवेंद्र त्रिपाठी सर्वदा  तिवारी मधु चकहा जितेंद्र गौड़ कुल्लू यादव ,पार्षद अल्पना निषाद  दुकान जी भरत जी निषाद सुभाष वैश्य बद्री कुशवाहा रामजी पच भैया आदि रहे। यात्रा मैं जगह-जगह  भक्तों ने खूब स्वागत सत्कार किया। वेणी माधव मंदिर पर पहुंचकर यात्रा समाप्त हुई। सायंकाल 8:30 बजे भव्य महाआरती के पश्चात भक्तों को हलवा प्रसाद वितरित किया गया।

अश्वमेध यज्ञ के समान फल प्रदान करने वाला पुण्य

 बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। माघ मास में अद्भुतसंयोग पौष पूर्णिमा 28 जनवरी को गुरु पुख्य योग सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग तथा चतुर ग्रही योग शुभ फल एवं सिद्धि दायक है। जो कल्प वासियों को अनेक अश्वमेध यज्ञ के समान फल प्रदान कराने वाला पुण्य दायक योग है। मकर लग्न में चतुर ग्रही योग शुभ फल कारक है। चतुर्थ भाव जनता का है, प्रजा का है। अर्थात चतुर्थ भाव में स्वराशि स्थ मंगल तथा लग्न में भाग्येश बुध लग्न में स्वराशिशनि के और सूर्य केप्रभाव से देश में सुख शांति समृद्धि तथा प्रजा को समस्त प्रकार के सुख प्राप्त होंगे देश में खुशहाली आएगी और कौरोना जैसी महामारी का प्रभाव कम हो जाएगा। देश की प्रजा में सुख शांति सौहार्द्र बढ़ेगा। देश की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ तरीके से मजबूत होगी लग्न में सूर्य बुध गुरु शनि चतुर ग्रही योग के प्रभाव से देश के राजा को महत्वपूर्ण मुद्दों में सफलता देश की प्रजा को आर्थिक तौर पर बल प्राप्त होगा सर्वत्र प्रसन्नता का माहौल बनेगा खुशहाली आएगी एवं साथ में प्रदेश के मुखिया जो राजा के नेतृत्व में हैं। उनको भी बल प्रदान होगा। देश देशांतर में भारत देश का नाम और भी ऊंचा होगा। सर्वत्र देश को यश कीर्ति का लाभ होगा एवं देश के राजा का सम्मान उच्च स्तर पर बढ़ेगा भाग्येश लग्न में स्थित होकर राजयोग कारक है। देश में ब्राह्मणों का संतों का साधुओं का सम्मान बढ़ेगा उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल होंगी सर्वत्र धर्म यज्ञ कथा सत्संग आदि कार्यक्रम प्रारंभ होंगे बुद्धिजीवी वर्ग को (अध्यापकों, वैज्ञानिकों, लेखकों) को यह समय बहुत ही सुखद है। अनाज मूल्य क्षमता में वृद्धि होगी दलहन अनाज और धातुओं के मूल्य में वृद्धि की संभावना हैं। माघ महीने में प्रयागराज में जो कल्पवास कर रहे हैं। यज्ञ कर रहे हैं, भागवत कर रहे हैं।उनको अश्वमेध यज्ञ का फल मिलेगा प्राप्त होगा एवं अस्तु जय श्री राम जय बजरंगबली जय गंगा महारानी की श्री सीताराम महाराज की साकेत धाम आश्रम त्रिवेणी मार्ग खाक चौक स्वामी राम सुभग देवाचार्य विनायका बाबा विनायका बाबा मानव कल्याण ट्रस्ट साकेत धाम...

यूपी: अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद किया

 बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। जिले के थाना मेजा की पुलिस ने थाना मेजा पर अपहरण के दर्ज मुकदमें में कार्यवाही करते हुए लगातार प्रयास के बाद गुरुवार को अपहृत बच्चे को सकुशल कर लिया है। पुलिस उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर अपहृत एवं गुमशुदा लोगो की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के कड़ी में पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित व सर्किल आफिसर मेजा डा. भीम कुमार गौतम के निर्देशन में मेजा प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वाजपेयी के कुशल नेतृत्व में गठित टीम उप निरीक्षक सुशील कुमार यादव हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह की मदत से थाना मेजा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 023/2020 धारा 363 से सम्बन्धित अपहृत सुशील कुमार पुत्र अशोक कुमार प्रजापति निवासी ग्राम मेजा खास मेजा प्रयागराज उम्र 14 वर्ष  को आज बोलन तिराहा से सकुशल बरामद किया गया। मेजा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

प्रदेश कार्यकारिणी में राजेश को मनोनित किया

 बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। समाजवादी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय नरेश उत्तम पटेल के द्वारा समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग के द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी में राजेश कुमार गुप्ता को मनोनित किया है। उसी के संदर्भ में आज हम लोगों ने राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व मे राज्यसभा सांसद कुँवर रेवती रमण सिंह और पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक करक्षना उज्जवल रमण सिंह के आवास पर हम लोग जाकर के माला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। उसके बाद अशोक नगर से चलकर के सिविल मे डाँ. राम मनोहर लोहिया की मूर्ति पर हम लोगों ने माला अर्पण किया। उसके बाद हम लोगों ने डाँ. राम मनोहर लोहिया अमर रहे। व्यापारी एकता जिन्दाबाद, समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद,मुलायम सिंह यादव जिन्दाबाद, कुँवर रेवती रमण सिंह जिन्दाबाद,अखिलेश यादव जिन्दाबाद, उज्जवल रमण सिंह जिन्दाबाद करते हुए हम लोगो ने व्यापारी विरोधी, किसान विरोधी, महिला विरोधी, नौजवान विरोधी भाजपा सरकार खिलाफ हम लोगो ने आवाज को बुलंद किया। लाल यादव, कृष्णा यादव, विपिन गुप्ता, सौरभ केशरवानी, भोला केशरवानी, बब्बू जायसवाल, प्रकाश केशरवानी, हेमन्त केशरवानी, लकी केशरवानी, सुशील केशरवानी, रवि पाठक, फहरान हुसैन, दीपक पण्डा, सक्षम पण्डा, नितेश केशरवानी, सुशील केशरवानी, मनोज जायसवाल, रोबिन लोहिया गिहारा।

मरम्मत एवं सौन्दर्यीकरण के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

 बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। मण्डलायुक्त रमेश कुमार की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण के प्रस्तावित कार्यों के अन्तर्गत मार्गों के मरम्मत एवं सौन्दर्यीकरण के सम्बंध में बैठक सम्पन्न हुई। मण्डलायुक्त ने कहा कि एक माह के अंदर रूकावटों को दूर करते हुए कार्य पूर्ण करें। बैठक में मिशन मार्ग चैड़ीकरण के तहत पुलिस क्लब के आंशिक भाग को हटाकर बाथरूम और टाॅयलेट के निर्माण हेतु विकास प्राधिकरण ने मण्डलायुक्त के समक्ष प्रस्ताव रखा। जिस पर मण्डलायुक्त ने अपनी स्वीकृति प्रदान की। बैठक में हाईवेज पर नगरीय क्षेत्र की सीमा के समीप लखनऊ, वाराणसी, मिर्जापुर एवं कानपुर मार्गों पर 5 विश्व स्तरीय टाॅयलेट के निर्माण हेतु प्रस्ताव रखा गया। साथ ही साथ कैंटीन की भी सुविधा इन जगहों पर उपलब्ध होगी।इससे यात्रियों को एवं पर्यटकों को काफी सुविधा मिलगी। मण्डलायुक्त ने कहा कि यह प्रस्ताव जन उपयोगी है। मण्डलायुक्त ने कहा कि शहर में प्रवेश मार्गो पर साइनेज बोर्डों को लगाने का काम शीघ्र पूर्ण करें।जिससे कि आने वाले यात्रियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। मण्डलायुक्त ने नगर निगम और प्रयागराज विकास प्राधिकरण को आपस में समन्वय बनाकर विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये।

चुनाव की आवेदन तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाई

 बृजेश केसरवानी  
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी से 2022 के विधान सभा चुनाव मे आवेदन करने वालों को 20 दिन का और समय मिल गया। महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले आवेदन की अन्तिम तिथि 26 जनवरी तक निर्धारित की थी। जिसे बढ़ाते हुए अब 15 फरवरी तक कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी 2022 के विधान सभा चुनाव को लेकर काफी गम्भीर है। सपा की सीधी लड़ाई भाजपा से है। नगर महासचिव रवीन्द्र यादव ने शहर की तीनो विधान सभा से विधान सभा चुनाव लड़ने वाले इच्छुक लोगो को पंद्रह फरवरी तक का समय बढ़ने पर कहा की जो आवेदक समय अभाव के कारण आवेदन करने से चूक गए हैं। वह अब बढ़े समय का उपयोग करते हुए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेकर आवेदन कर दें। उक्त सूचना देते हुए महानगर सचिव व मीडिया प्रभारी सै.मो.अस्करी ने बताया की आवेदकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। समाजवादी पार्टी में बड़ी संख्या मे लोग महानगर अध्यक्ष से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट ले कर प्रदेश कार्यालय पर आवेदन कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी अभी से 2022 के विधान सभा चुनाव को लेकर सक्रिय हो गई है। संगठन को बूथ व सेक्टर स्तर पर मज़बूत किया जा रहा है। सपा की सीधी लड़ाई भाजपा से है।

अधिशासी अभियंता को अधिकारी ने लगाई फटकार

कौशाम्बी। प्रमुख सचिव, दुग्ध विकास, मत्स्य समन्वय तथा पशुधन एवं जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्टेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में नोडल अधिकारी ने शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को शीर्ष प्राथमिकता पर समयबद्धता एंव गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने एवं योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्धता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण करायेें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदाशीतना क्षम्य नही होगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जोयेगी। सिंचाई विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ने नहरों की शिल्ट सफाई की जानकारी प्राप्त करते हुए नहरों में टेल तक पानी पहुंचाये जाने का निर्देश दिया है। लोक निर्माण विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान सिराथू बाइपास सड़क के निर्माण कार्य की प्रगतिं धीमी पाये जाने पर नोडल अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्रातिशीघ्र कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराये जाने का निर्देश अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को दिया है। कृषि विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी ने 2 एचपी, 3 एचपी एवं 05 एचपी सोलर पंप के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए अधूरे सोलर पंपों को तत्काल लगवाये जाने का निर्देश कृषि अधिकारी को दिया है। उन्होने वरासत अभियान के अन्तर्गत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित कराये जाने का भी निर्देश दिया है। विद्युत विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी ने विद्युत वसूली के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निवेश मित्र पोर्टल एवं झटपट पोर्टल के अन्तर्गत हो रहे ऑनलाइन कनेक्शन को समयानुसार निस्तारित करने का निर्देश दिया है। गोआश्रय स्थलों की सीमक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने निराश्रित पशुओं को गौशाला में रखने, टीकाकरण एवं टैगिंग कराये जाने व शर्दी से गोवंशों के बचाव हेतु बोरे के पर्दे लगवाये जाने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं जिला चिकित्सालय में डाक्टरों को ओपीडी में समय से बैठने का निर्देश दिया है। उन्होंने डॉक्टरों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने एवं अनुपस्थित डाक्टरों के विरूद्ध कार्रवाई किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के तहत शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया है तथा साथ ही साथ उन्होंने प्रसूता महिलाओं को दिये जाने वाले इंसेन्टिव भुगतान समय से कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होने अभियान चलाकर गोल्डेन कार्ड बनाये जाने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ने पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाये जाने का निर्देश दिया है। बैठक के अंत में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्रमुख सचिव को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिये गये निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा तथा कार्यों को गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी,अपर जिलाधिकारी मनोज, परियोजना निदेशक सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सुशील केसरवानी 

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...