मंगलवार, 19 जनवरी 2021

जातिवाद दीमक हैं तो भाषावाद जहर होता है

गरियाबंद। हम भारतीय है, एक ऐसा शब्द हैं। जिसे सभी भारतीय बड़ी शान से कह कर गर्व से अपना सर ऊँचा करके फुले नहीं समाते और बार बार अपनी आज़ादी का एहसास पाते है तथा सारी दनिया भी कहीं ना कहीं किसी न किसी बिंदु पर हमारे सामने और हमारी सहमती में हाथ उठाने पर मजबूर होती है। और क्यों न हो हम विश्व में एक मजबूत हश्ती के रूप में उभर कर सामने आयें है। आज से कई दसक पूर्व इस सोने के धरती के उन पुत्र (बलिदानियों) ने अपनी प्राणों को अपने मां रूपी धरती के नाम न्योछावर कर बचाते हुए भारत रूपी उपहार को हमारे हाथों में देने से पहले इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी की उनका देश कहीं से भी किसी भी परिस्थिति में किसी के दबाव में रहे उनका तो शायद सिर्फ एक ही सपना था की उनका भारत पूर्ण रूप से आजाद होकर अनेको समस्यायों को तार-तार करते हुए शक्तिशाली और सम्रद्धशाली होने के साथ साथ एक पूर्ण विकसित रास्ट्र बनकर पुरे विश्व के सामने एक ऐसा मजबूत माहशक्ति बनकर खड़ा हो। जिसके सामने सभी नतमस्तक होने पर मजबूर हो। उन महारथियों के सपनो को सजीव करने के लिए हम हिन्दुस्तानियों ने भरपूर कोसिस भी किया लेकिन साथ ही साथ जातिवाद और भाषावाद रूपी बीमारी को भी जन्म देते रहे जो आज दीमक के रूप में दिखती हैं। बहुत सी जटिल समस्याओं पर वार कर उन पर जीत दर्ज करते हुए यहाँ तक पहुचे है हम,पर सब कुछ पाने और करने के बावजूद यहाँ पर कुछ समस्याए ऐसी हैं जो प्रश्न बनकर बार बार परेशान करती हैं – आखिर क्या है ये समस्याएँ? कहाँ से पैदा होती हैं ये ? कौन बढ़ावा देता है इन्हें ? ये कुछ ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न हैं जिन पर आज विचार करना अति आवश्यक है क्योकि ये हमारे इस सोने से देश के लिए दीमक का काम करती नज़र आ रहीं हैं! अब सोचने वाली बात तो ये है की ये सभी समस्याए बारिश के साथ तो आती नहीं या फिर किसी के द्वारा बरदान में तो दी नहीं जाती और अगर ऐसा नहीं होता तो फिर ये पैदा कहाँ से होती हैं। शायद गंभीर विचार करने पर इसका जबाब हमें खुद बा खुद मिल जाय और इसके जिम्मेदार भी शायद हम सभी स्वयं खुद ही नज़र आने लगे,जी हाँ यह तो साफ है की हमारे ही द्वारा की गई छोटी बड़ी गलतियना भविष्य में एक खतरनाक जहर रूपी समस्या बनकर हमारे ही सामने खड़ी हो जाती हैं और फिर हम सब स्वयं ही उसे एक दुसरे पर थोपते फिरते हैं।ऐसे में यहाँ पर कुछ ऐसी जटिल समस्याओं को उदाहरण के रूप में पेश करना चाहूँगा जो आज वक्याई में जहर का रूप धारण कर चुकी हैं जैसे – ये आतंकवाद, प्रदुषण या फिर आज पुरे भारत को झकझोर देने वाली मंहगाई और अगर कुछ इनसे बचा तो फिर ये “वाद”(भाषावाद और जातिवाद) यह तो वह दीमक दीखता है जो अकेले ही हरे भरे पेंड को खोखला कर देता है!
जी हाँ मै आपका ध्यान उसी दीमक (वाद से समस्या) पर केन्द्रित करना चाहता हूँ जो इस हरे भरे भारत रूपी पेंड को अंदर से खोखला करता नज़र आता है, शायद यह दीमक हमारे अन्दर के सदभाव,एकता और अखंडता के सपने को खंडित करने का सपना लेकर हमारे बिच कदम जमा कर अपने बाल्यावस्था को त्यागते हुए अपनी किशोरवास्ता की ओर कदम बढ़ाता दिख रहा है जैसे इसने ठान ली हो उन महा बलिदानियों के सपनो को चूर-चूर करने की जिन्होंने अपने जान को न्योछावर करते हुए एक पूर्ण विक्सित रास्ट्र बनाने का सपना हमारे हाथों एवं जिम्मे किया था और शायद उन्होंने ने भी कभी यह नहीं सोचा होगा की उनके सपनो के रास्ते में कभी कोई ऐसी समस्या आकर खड़ी होगी जिसे हम सब ने मिलकर स्वयं ही पैदा किया है। जरा सोचिये उन महारथियों ने अपने हाथों को जलाते हुए जले हाथों से सम्भालकर ये भारत रूपी उपहार हमारे बिच सुरक्षित रखने के लिए दिया और हमने क्या किया?हम कितने स्वार्थी बनते चले गए की अपने चंद स्वार्थ को पाने के लिए इस शक्तिशाली टावर और विशाल समुद्र रूपी भारत को विभिन्न झेत्रों में बढ़ाने की बजाय स्वर्थानुसार बाटने पर ही तुले हुए हैं। अरे उन महारथियों ने तो सभी भाषाओँ,सभी धर्मो और सभी जातियों को एक मानने वाले भारत का ऐलान किया था और शायद ऐसा मानते और घोषदा करते हुए अपने आप को कितना गौरवान्वित महशुश किया होगा की उनका भारत अनेकता में एकता का उदाहरन है। लेकिन अब जरा सोचिये की हमने क्या किया?आज इस जातिवाद रूपी पौधे को इस कदर शिचतें जक रहे हैं जिससे विभिन्न जातियों के बिच एक खाई रूपी दुरी का निर्माण होता जा रहा है।जाती के आधार पर हम अपने बिच दूरियों को बढ़ाते जा रहे हैं।आज देखा जा सकता है की किसी भी चुनाव में एक छोटी सी सफलता और जनता के लोकप्रियता को पाने के लिए कितना आसानी से जातियों और झेत्रो को बाँटने जैसा घिनौना कम कर अपने ही देश के विकास में बाधा उत्पन्न किया जा रहा है और इसमें ये “भाषावाद” इस दीमक ने तो शायद हमारे अपने बीच एक लम्बी खाई बनाने का संकल्प ही ले लिया हो यह आसानी से देखा जा सकता है की किस तरह आज हम अपने बीच भाषावाद जैसी बीमारी को बढ़ाते जा रहे हैं आज अपने ही देश में नागरिकों का एक दुसरे प्रदेश/ज़गह पर जाकर रहना या बसना शायद गुनाह ही होता जा रहा है हम अपने ही देश में दुसरे जगह के नागरिकों जो अपने ही भारत रूपी परिवार के अपने हैं पर आक्रमण करते घबराते नहीं! तो फिर अगर ऐसे में ऑस्ट्रेलिया में या अन्य देशों में भारतियों पर हमले होतें हैं तो यह कैसे गलत हो सकता है? जब हम स्वयं अपने आपस में लड़ रहे है और फिर किसी विदेश के विदेश मंत्री का यह वक्तब्य की “उसका शहर ही अकेला शहर नहीं जहाँ यह होता है,मुंबई और दिल्ली में भी यही होता है” तो शायद हमें अपने गिरेबान में झाकने का एक संकेत है! जी हाँ बिलकुल, शायद हम हम यह भूल चुके हैं की हम उस भारत के सपूत तथा उस भारत रूपी समुद्र में जीने के साथ साथ तैरते हैं जो अनेको धर्मो,जातियों ,और भाषाओँ रूपी समुद्री जीवों को सदभाव रूपी पानी में एक साथ सजोये हुए अपने लहरों से हमेसा आसमान के उचाईयों को झुते हुए विश्व में एक मजबूत शक्ति बनकर उभरा है ! और शायद यह हमारा कर्तब्य ही नहीं अधिकार भी है की हम इस भारत रूपी मकान के राज्यों रूपी सभी कमरों में विभिन्न प्रकार के जातियों ,धर्मो ,और भाषावों रूपी पारिवारिक सदस्यों के बीच सदभाव तथा प्रेम और इज्जत भरे ब्य्वहारों के साथ रहना सीखें, आज हमें इन विभिन्न झेत्रिय भाषाओँ का भरपूर सम्मान करने के साथ झेत्र्वाद और भाषावाद को हमेशा के लिए ख़त्म करना होगा तथा अनेको जातिओं का सम्मान करने के साथ साथ एक खाई रूपी दीमक को मारना होगा अगर हम अपने भारत को और मजबूत बनाना चाहतें हैं तो आज इन विभिन्न विषयों पर विचार करना अति आवश्यक नज़र आ रहा है क्योकि यह आज की स्वतंत्रता और यह आज का सम्पूर्ण विकास की स्थिति बहुत मुश्किलें का सामना करके पाया है हमलोगों ने जिस पर आज कई महत्वपूर्ण देशों के साथ साथ पुरे विश्व की निगाहे टिकी हैं और शायद ऐसा करने के लिए सबको मजबूर भी किया है।शायद हमे अपनी स्थिति को विभिन्न झेत्रों में और मजबूत करने के साथ-साथ आपस के सदभाव को बढाकर एक दूसरों के प्रति सहयोग और इज्जत के भाव अपने अंदर पैदा ही करना ही होगा ताकि भविष्य में हमारी स्थिति इतनी मजबूत हो सके की अन्य देश हमारे अपने इस शक्तिशाली भारत रूपी टावर को इज्ज़त से देखने के लिए तथा इस पर कुछ भी टिप्पड़ी करने से पहले एक बार सोचने पर मजबूर हों,और यह तभी संभव है। जब हम सभी एक हैं और हमे एक होना ही पड़ेगा अपने इस सुंदर से देश को और मजबूत बनाने तथा उन महाबलिदानी शक्तियों के सपनो को साकार करने के लिए! तो आईये दृढ संकल्प लेने के साथ साथ एक कोशिश करके देखें क्योंकि हम एक भारतीय हैं, और यह हमारा कर्तब्य होने के साथ साथ पूर्ण अधिकार भी...

महारष्ट्र पंचायत चुनाव में लहराया शिवसेना का भगवा

मुंबई। बीते शुक्रवार को महाराष्ट्र की 12,000 से ज्यादा ग्राम पंचायत सीटों के लिए मतदान हुआ था और सोमवार सुबह मतगणना शुरू हुई। पंचायत चुनाव 2021 का रिजल्ट घोषित होने के बाद शिवसेना महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बता दें कि महाराष्ट्र पंचायत चुनाव 2021 में शिवसेना ने 3,000 से ज्यादा सीटें जीती हैं| बीजेपी दूसरे नंबर पर रही। इसके अलावा शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तीसरे नंबर है।गौरतलब है कि इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन भी ठीक रहा| हालांकि राज ठाकरे की पार्टी मनसे केवल 36 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई। इसके अलावा 2344 निर्दलीय उम्मीदवार जीते| अब तक कुल 12,711 में से 12,348 सीटों के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। महाराष्ट्र पंचायत चुनाव में शिवसेना ने 3113, बीजेपी ने 2632, एनसीपी ने 2400, कांग्रेस ने 1823, मनसे ने 36 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 2344 सीटों पर जीत दर्ज की। इस बीच महाराष्ट्र पंचायत चुनाव 2021 के रिजल्ट को लेकर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए बीजेपी पर तंज कसा। सामना में लिखा गया कि बीजेपी को अब समझ जाना चाहिए कि उनके साथी सीबीआई, ईडी और आईटी डिपार्टमेंट उन्हें राजनीतिक जीत नहीं दिला सकते।

अहमदाबाद-सूरत में मेट्रो परियोजनाओं की शुरुआत

गांधीनगर। उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद और सूरत मेट्रो परियोजना के शुभारंभ के अवसर पर कही। पीएम मोदी ने आगे कहा कि सरकार देश के दो बड़े व्यापारिक केंद्रों अहमदाबाद और सूरत में मेट्रो को जोड़ने और दोनों शहरोंं की कनेक्टिविटी को मजबूत करने का काम करेगी। आज 17,000 करोड़ से भी ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर का काम शुरू होना इस बात का गवाह है कि कोरोना काल में भी नये इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को लेकर देश के प्रयास लगातार बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत आत्मविश्वास के साथ फैसले ले रहा है और उन पर तेजी से अमल भी कर रहा है। आज भारत सिर्फ बड़ा ही नही कर रहा बल्कि बेहतर भी कर रहा है। कोरोना के विरूद्ध दुनियाँ का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भी भारत में ही हुआ है। उन्होंने कहा कि साल 2014 से पहले के 10-12 वर्षों में सिर्फ 225 किमी मेट्रो लाइन ऑपरेशनल हुई थी , जबकि बीते 06 सालों में 450 किमी से ज्यादा मेट्रो नेटवर्क चालू हो चुका है। जनसंख्या के लिहाज से आज एक तरफ देश का आठवांँ बड़ा शहर है, लेकिन सबसे तेजी से विकसित करने वाला सूरत  दुनियाँ के चार शहरों में शामिल है। दुनियाँ के हर 10 हीरों में से 09 सूरत में तराशे जाते हैं , आज सूरत देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर है। सूरत दुनियाँ का सबसे तेज गति से विकसित होता शहर है , इसमें देश के कोने कोने से आये भारतीयों का भी योगदान है। हममें से अधिकांश ने वो दौर देखा है जब गुजरात के गांवों तक ट्रेन और टैंकरो से पानी पहुंँचाना पड़ता था। अब गुजरात के हर गांव तक पानी पहुंँच चुका है। इतना ही नहीं अब क़रीब 80 प्रतिशत घरों में नल से जल पहुंँच रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं से देश के प्रमुख व्‍यापारिक केंद्रों अहमदाबाद और सूरत को आज बड़ा महत्‍वपूर्ण उपहार मिला है , इससे इन शहरों में यातायात और बेहतर हो जायेगा। उन्होंने कहा कि देश में बस, मेट्रो और रेल प्रणालियों को आपस में जोड़कर अत्‍याधुनिक परिवहन ढांचे का निर्माण किया जा रहा है , अब ये एक दूसरे की पूरक होंगी। वहीं केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अहमदाबाद मेट्रो फेज-1 का कार्य जोर-शोर से चल रहा है, जून 2022 में जब देश स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांँठ मना रहा होगा ये काम पूरा हो जायेगा। अहमदाबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट फेज-II कुल 28.25 किमी लंबाई वाले अहमदाबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट फेज II में दो कॉरिडोर हैं। पहला कॉरिडोर 22.8 किमी लंबा है जो मोटेरा स्टेडियम से महात्मा मंदिर तक है। यह कारिडोर पूरी तरह एलिवेटेड होगा जिसमें अत्याधुनिक 20 मेट्रो स्टेशन होंगे। इसके साथ ही भविष्य में सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को जोड़ने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुये कोटेश्वर रोड पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। दूसरा कॉरिडोर 5.4 किमी लंबा है ओर यह जीएनएलयू से गिफ्ट सिटी तक है। इसमें 02 एलिवेटेड स्टेशन होंगे और जीएनएलयू स्टेशन पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी , इस कारिडोर के लिये साबरमती नदी पर पुल भी बनाया जायेगा। परियोजना को पूरा होने में 5,384 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा।

पराक्रम दिवस के रूप में मनेगी नेता की 'जयंती'

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती इस बार पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस बात की जानकारी संस्कृति मंत्रालय की ओर से दी गई है। वहीं सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाने के लिए केंद्र सरकार ने गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। इससे पहले सुभाष चंद्र बोस के 125 वीं जयंति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि नेता सुभाष चंद्र बोस की वीरता सर्वविदित है। नेताजी जैसे स्कॉलर, सोल्जर और स्टेट्समैन की 125वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रमों की घोषणा हम जल्द करेंगे।

चाणक्य नीति: पशु-पक्षियों से सीखने चाहिए 5 गुण

आचार्य चाणक्य को महान अर्थशास्त्री और शिक्षाविद माना जाता है। नीति शास्त्र में चाणक्य ने जीवन से जुड़े अहम पहलु जैसे तरक्की, विवाह, कारोबार, सेहत और परिवार आदि के बारे में भी बात की है। चाणक्य ने जीवन को आसान बनाने के लिए कई नीतियां बताई हैं। कहते हैं कि इन नीतियों को जो अपनाते हैं, उन्हें जीवन में अपार सफलता हासिल होती है। सफलता के रास्ते को आसान बनाने के लिए चाणक्य ने नीति शास्त्र में पशु-पक्षियों से सीखे जाने वाले गुणों का भी जिक्र किया है। जानिए पशु-पक्षियों के किन गुणों को हर व्यक्ति को जीवन में अपनाना चाहिए। 1. बगुला- चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को बगुले की तरह ही अपनी इंद्रियों पर संयम रखते हुए अपनी शक्ति या क्षमता के हिसाब से काम काम करना चाहिए। 2. मुर्गा- चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को मुर्गे की तरह ही सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। रण में पीछे न हटते हुए हटकर मुकाबला करना चाहिए। परिवार या प्रियजनों में मिल बांट कर खाना चाहिए। मुर्गे की तरह ही इंसान को अपने बल पर भोजन को प्राप्त करना चाहिए। 3. कौआ– चाणक्य कहते हैं कि इंसान को कौए की भांति हर वक्त सतर्क और सावधान रहना चाहिए। इसके साथ ही समय-समय पर अपने लिए चीजें भी जुटाना चाहिए।

4. श्वान- चाणक्य के अनुसार, हर इंसान को कुत्ते से स्वामी भक्ति का गुण सीखना चाहिए। इसके साथ ही श्वान निद्रा लेनी चाहिए, ताकि आहट मिलते ही आपकी आंख खुल जाए।

5. शेर- चाणक्य नीति के अनुसार, हर व्यक्ति को शेर की भांति कोई भी काम पूरी शक्ति या ताकत से करना चाहिए। जिस तरह से शेर अपने शिकार पर पूरी ताकत से हमला करता है, चाहे वह छोटा पशु या पक्षी ही क्यों न हो। उसी तरह से व्यक्ति को अपने काम में सफलता पाने के लिए अपनी पूरी शक्ति का इस्तेमाल करना चाहिए।

आओ फिर से दीप जलाएं 'कविता'

आओ फिर से दीप जलाएँ...
भरी दुपहरी में अंधियारा,
सूरज परछाई से हारा।
अंतरतम का नेह निचोड़ें...
बुझी हुई बाती सुलगाएँ,
आओ फिर से दीप जलाएँ।

हम पड़ाव को समझे मंज़िल,
लक्ष्य हुआ आंखों से ओझल।
वतर्मान के मोहजाल में...
आने वाला कल न भुलाएँ,
आओ फिर से दीप जलाएँ।

आहुति बाकी, यज्ञ अधूरा,
अपनों के विघ्नों ने घेरा।
अंतिम जय का वज़्र बनाने...
पुनः दधीचि हड्डियां गलाएँ,
आओ फिर से दीप जलाएँ।
शिवांशु 'निर्भयपुत्र'

ट्रैफिक सिग्नल में तीन रंगों का जानियें मतलब

बालोद। दोस्तो सिग्‍नल में लाल रंग का अपना एक खास महत्‍व है। लाल रंग की गति अन्‍य रंगों के मुकाबले सबसे तेज होती है। इस रंग को कितनी भी दूर से हम आसानी से देख सकते हैं। ट्रैफिक सिग्‍नल में लाल रंग का प्रयोग न केवल आपको रोकने के लिए किया जाता है बल्कि यह इस बात का भी संकेत देता है कि आपके आगे खतरा है। पिला रंग: दोस्तो पिला रंग आपको निर्देशित करता है आप तैयार हो जायें। ट्रैफिक सिग्‍नल पर जब पिले रंग की लाईट जलती है तो उसका मतलब यही होता है कि आप अपने वाहन के इंजन को स्‍टार्ट रखें और आप धीमे -धीमे आगे बढ़ सकते हैं। पिले रंग में आपको रुकना नहीं होता है लेकिन आप धीरे धीरे आगे बढ़ सकते है। हरा रंग: दोस्तो यह रंग खतरे के बिलकुल विपरीत होता है। जैसा कि लाल रंग का प्रयोग वाहनों को रोकने के लिए किया जाता है उसी प्रकार हरे रंग का प्रयोग वाहनों को आगे बढ़ने के लिए किया जाता है। हरे रंग का मतलब है कि रास्ता आपके लिए खाली है और आप आगे बढ़ सकते हैं। सावधान रहें सुरक्षित रहें।

बिग बॉस 14 में राखी के आने से एंटरटेनमेंट बढ़ा

मुंबई। ब‍िग बॉस 14 में राखी सावंत के आने से एंटरटेनमेंट बढ़ गया है। जहां एक ओर राखी का ड्रामा नजर आता है। वहीं वे शो में अभ‍िनव शुक्ला पर लट्टू भी नजर आती हैं। लेक‍िन शो में मस्ती-मजाक के बीच राखी सावंत ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के कई राज से पर्दा भी उठाया है। सोमवार के एप‍िसोड में राखी ने एक और बड़ा खुलासा किया। राखी सोनाली फोगाट से अपने पति और जिंदगी के बारे में बात करती हैं। वे पति के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो जाती हैं। इसी बीच राखी ने बताया क‍ि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवा दिए हैं ताक‍ि आगे चलकर वे डोनर की मदद से मां बन सकती हैं। राखी कहती हैं- सालों हो गए, मेरी जिंदगी में अभी तक कोई नहीं आया। एक बॉयफ्रेंड था अभ‍िषेक। मैं अभ‍िनव और रुबीना के बीच में नहीं आना चाहती। उनकी जिंदगी खुशी से भरी रहे, बस मैं अभ‍िनव का एक कटोरी प्यार पाना चाहती हूं। मां बनने की बात पर राखी ने कहा- ''मैंने अपने एग्स संभाल कर रख लिए हैं।कोई सही डोनर मिल जाएगा तो मैं मां बन जाउंगी।सोनाली के साथ इस कन्वर्सेशन के बीच राखी इनडायरेक्टली अभ‍िनव के बारे में बात करते हुए कहती हैं ''इसकी पत्नी और फैमिली को बाहर जाकर पूछूंगी क‍ि अगर उन्हें कोई दिक्कत नहीं है तो डोनर बन जाए। फिर मैं मां बन सकती हूं।

आंदोलन पर बोले भूपेश, विरोध को दबाने का प्रयास

रायपुर। केंद्र सरकार के कृषि संबंधी कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन से जुड़े नेताओं को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (हृढ्ढ्र) के नोटिस से केंद्र सरकार पर राजनीतिक हमला तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जब भी कहीं विरोध होता है भाजपा उसे बदनाम करने की कोशिश करती है। लेकिन इस बार सामने किसान हैं, वे डरेंगे नहीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश भाजपा के प्रस्तावित आंदोलन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि क्चछ्वक्क की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी हंटर मार रही हैं, इसलिए यहां के भाजपा नेता आंदोलन कर रहे हैं। हकीकत यह है कि भाजपा के पास छत्तीसगढ़ में कोई मुद्दा नहीं बचा है। मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा प्रदेश के 60 लाख मीट्रिक टन चावल लेने के लिए आंदोलन करे तो अच्छा है। उन्होंने पूछा कि भाजपा नेताओं को बताना चाहिए कि क्या वे अपना धान खुली मंडियों में बेचना चाहते थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर पुलवामा हमले को लेकर केन्द्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण मामले की जांच सिटिंग जज की देखरेख में होनी चाहिए। दरअसल सीएम भूपेश ने अर्णब गोस्वामी के चैट के सामने आने के मामले में कहा कि देश की सुरक्षा के लिए यह बेहद खतरनाक है। इतनी गोपनीय जानकारी किसी पत्रकार को कैसे हो गई? अगर यह सच है तो इस मामले की जांच होनी चाहिए। इस मामले में तो एनआईए औैर न्यायालय को स्वत: संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए।

सीएम पुरंदेश्वरी की सक्रियता से परेशान : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह सिंह ने कहा कि पुरंदेश्वरी की सक्रियता से सीएम बघेल को तकलीफ हो रही है। प्रदेश में अगर किसानों को समस्याएं नहीं है, तो 255 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या क्यों की है? किसानों को रूला-रूला कर धान खरीदी करने का क्या मतलब है? दूसरी ओर पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पुरंदेश्वरी की सक्रियता से कांग्रेस परेशान हो उठी है। भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। हमें दो साल विपक्ष में हुए हैं और हम जनता के साथ खड़े हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल को बोलने से पहले सोच लेना चाहिए कि वह क्या कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों को समझ जाना चाहिए कि मंडियां चालू रहेंगी, सपोर्ट प्राइज में फसल खरीदी जाएगी, केंद्र सरकार सब की मांगों को लेकर सहमत है। इस कानून के विरोध में हरियाणा-पंजाब के कुछ सीमित लोग ही हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जो तीन कानून लाई है वह कांग्रेस भी लाना चाहती थी।

अयोध्या: श्रीराम मंदिर निर्माण की प्रतीक्षा समाप्त

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण की प्रतीक्षा अब समाप्त हो गई है। श्रीराम जन्मभूमि पर नींव की खोदाई के साथ ही रामलला का भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण आरंभ हो गया है। जन्मभूमि के नीचे की मिट्टी जांच, भूमि के समतलीकरण और नींव की डिजाइन पर चर्चा की खबरें लगातार आ रही थी, लेकिन अब वहां नींव की खोदाई शुरू हो गई है। इसके साथ राममंदिर निर्माण की तिथि को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लग गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने सोमवार को यह बात नई दिल्ली में सार्वजनिक की। एक न्यूज चैनल से वार्ता में उन्होंने यह भी बताया कि फरवरी से पत्थरों को लगाने का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि की सतह के नीचे की मिट्टी की जांच तीन बार कराई गई ताकि कोई चूक न होने पाए। विशेषज्ञों ने गंभीर मंथन के बाद नींव की श्रेष्ठतम डिजाइन तैयार की है। इस पर ट्रस्ट ने मुहर लगा दी है। अब इसी के अनुरूप नींव की खोदाई प्रारंभ हो गई है।फरवरी से 39 माह की अवधि में पूरा होगा निर्माण : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने स्पष्ट किया कि फरवरी से 39 माह की अवधि में मंदिर का निर्माण पूरा किए जाने का लक्ष्य है। 39 माह में मंदिर निर्माण पूर्ण होने का लक्ष्य गत वर्ष पांच अगस्त से तय किया गया था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के लिए भूमि पूजन किया था।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...