शनिवार, 9 जनवरी 2021

कांग्रेस ने 13 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की

दीपा सिंह  
लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रदेश में कांग्रेस को जड़ से दुरुस्त करने के प्रयास में हैं। जहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद अब जिला इकाइयों को बदला गया है। बता दे कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने 13 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति के बाद जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें  इलाहाबाद से सुरेश यादव व भदोही से मबूद खान को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त अमित वर्मा को अंबेडकर नगर का, वीरेंद्र पटेल को गोंडा का, राघवेंद्र सिंह मीनू को आगरा का, सुबोध शर्मा को मुजफ्फरनगर का, कुंवर तौकीर अली को बुलंदशहर का, नौशाद मंसूरी को कानपुर नार्थ का, शैलेंद्र दिक्षित को कानपुर साउथ का, अजय दुबे को मैनपुरी का, अजय कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ नार्थ का, आनंद श्रीवास्तव को देवरिया का, अमीर हारून को कन्नौज का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा दुश्मन है अमेरिका

उ. कोरिया का सबसे बड़ा दुश्मन है अमेरिका। किम जोंग
मॉस्को। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा है। कि अमेरिका उनके देश का सबसे बड़ा दुश्मन है। श्री किम जोंग ने कहा है। कि उत्तर कोरिया के प्रति अमेरिका की नीति में बदलाव नहीं आयेगा और यह उन पर भी निर्भर नहीं करता कि व्हाइट हाउस में कौन सर्वोच्च पद पर रहा है। उत्तर कोरियाई नेता ने जोर दिया कि अमेरिका अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियों को खारिज करेगा तभी दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार होगा।

भारत में लोकतंत्र सबसे अधिक मजबूत व जीवंत

प्रवासी भारतीय दिवस पर मोदी बोले- भारत में लोकतंत्र सबसे अधिक मजबूत और जीवंत
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली ।  पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत के लोकतंत्र पर एक वक्त संदेह प्रकट किया गया था। लेकिन आज भारत ही वह स्थान है। जहां लोकतंत्र सबसे अधिक मजबूत है। और सबसे जीवंत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत के लोकतंत्र पर एक वक्त संदेह प्रकट किया गया था। लेकिन आज भारत ही वह स्थान है। जहां लोकतंत्र सबसे अधिक मजबूत है। और सबसे जीवंत है। उन्होंने कहा कि आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर गरीबों को सशक्त करने के भारत के प्रयासों पर पूरी दुनिया चर्चा कर रही है।
प्रधानमंत्री ने 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ महामारी के इस दौर में भारत ने फिर दिखा दिया कि हमारा सामर्थ्य क्या है और हमारी क्षमता क्या है।’’ उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आज भारत दुनिया के सबसे कम मृत्यु दर और सबसे अधिक सुधार दर्ज करने वाले देशों में शामिल है।
मोदी ने कहा आज भारत एक नहीं, बल्कि दो ‘मेड इन इंडिया’ कोरोना वायरस टीकों के साथ मानवता की सुरक्षा के लिए तैयार है।
प्रधानमंत्री ने कहा
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जैसा इतना बड़ा लोकतांत्रिक देश जिस एकजुटता के साथ खड़ा हुआ है। उसकी मिसाल दुनिया में नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लोकतंत्र पर एक वक्त संदेह प्रकट किया गया था। लेकिन आज भारत ही वह स्थान है। जहां लोकतंत्र सबसे अधिक मजबूत है। और सबसे जीवंत है।
मोदी ने कहा कि हमने कभी दुनिया पर कोई चीज नहीं थोपी और न ही थोपने के बारे में सोचा बल्कि हमने भारत के बारे में जिज्ञासा पैदा की है। उन्होंने कहा कि भारत ने जो नई व्यवस्थाएं विकसित की हैं। उनकी कोरोना वायरस के इस संकट में वैिक संस्थाओं ने भी प्रशंसा की है।
मोदी ने कहा कि आधुनिक प्रौद्योगिकी के माध्यम से गरीब से गरीब को मजबूत करने का जो अभियान आज भारत में चल रहा है। उसकी विश्व के हर कोने में और हर स्तर पर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत आज भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए तकनीक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि करोड़ों रुपये जो पहले तमाम कमियों की वजह से गलत हाथों में जाते थे। आज सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहे हैं।
प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘आप सभी ने जहां आप रह रहे हैं वहां और भारत में, कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में बड़ा योगदान दिया है।’’उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया न केवल कोविड-19 से बचाव से लिए भारत के टीकों का इंतजार कर रही है बल्कि इस पर भी निगाह लगाए है कि कैसे वह वि का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाता है।
प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से कहा पीएम केयर्स में दिया गया आपका योगदान भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रहा है।
मोदी ने कहा कि बीता साल हम सभी के लिए बहुत चुनौतियों का साल रहा है। लेकिन इन चुनौतियों के बीच विभर में फैले भारतीय मूल के साथियों ने जिस तरह काम किया है, अपना फर्ज निभाया है। वह हम सभी के लिए गर्व की बात है।

मेक्सिको को रूसी वैक्सीन से कोई परहेज नहीं

मेक्सिको को रूसी कोविड-19 वैक्सीन की खरीदी से इंकार नही
ब्यूनस आयर्स। मेक्सिको ने रूस की कोविड-19 वैक्सीन ‘स्पूतनिक वी’ के क्रय को खारिज नहीं किया है। मिलेनियो चैनल ने राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
राष्ट्रपति ने कहा है कि वैकसीन के अच्छे परिणाम आ रहे हैं। इसलिए इस संबंध में विचार किया जा सकता है। मेक्सिको ने अभी कोरोना वैक्सीन की खरीद के लिए फाइजर/बायोएनटैक से करार किया है। और गत दिसम्बर में इन कंपनियों से पहली खेप की आपूर्ति की जा चुकी है। इसके अलावा चीन की कैनसिनो वैक्सीन के लिए भी करार किये जाने की उम्मीद है।

गुजरात के पूर्व कांग्रेसी सीएम माधव का निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधव सिंह सोलंकी का निधन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख
पालूराम  
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात के चार बार मुख्यमंत्री रहे माधव सिंह सोलंकी का 94 साल की उम्र में आज निधन हो गया। उनकी उम्र 93 वर्ष थी। कांग्रेस के नेताओं ने यह जानकारी दी।
कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने ट्वीट किया माधव सिंह सोलंकी के निधन से शोकाकुल हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। उन्होंने अपने कामों से लोगों के दिलों में जगह बनाई।चावड़ा सोलंकी के रिश्तेदार भी हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्होंने दशकों तक गुजरात की राजनीति में अहम भूमिका निभाई।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, माधव सिंह सोलंकी सोलंकी दशकों तक गुजरात की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले एक दुज्रेय नेता थे। उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके निधन से दु:खी हूं। प्रधानमंत्री ने दिवंगत माधव सिंह सोलंकी सोलंकी के पुत्र और कांग्रेस नेता भरत सिं सोलंकी से फोन पर बात भी की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजनीति से इतर माधव सिंह सोलंकी नयी-नयी पुस्तकें पढने के भी बहुत शौकीन थे। साथ ही संस्कृति से भी उनका बहुत लगाव था। उन्होंने कहा जब भी मैं उनसे मिलता या बातें करता, वह अक्सर किताबों की चर्चा करते और मुझे हाल के दिनों में पढी हुई पुस्तकों के बारे में बताते। उनसे हुए संवादों को मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर शनिवार को दु:ख जताया और कहा कि सोलंकी पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए याद किए जाएंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ’माधव सिंह सोलंकी के निधन से दु:खी हूं। उन्हें कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने में योगदान के लिए याद किया जाएगा।’ कांग्रेस नेता ने कहा, ’उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है।
सोलंकी ने जून 1991 से मार्च 1992 के बीच विदेश मंत्री का प्रभार संभाला था। उन्होंने राज्य में कांग्रेस की जीत के लिए क्षत्रिय, हरिजन, आदिवासी और मुस्लिम (केएचएएम) जाति तथा समुदायों के गठबंधन का विचार रखा था।
वह गुजरात से दो बार राज्य सभा के सदस्य भी रहे। नरेन्द्र मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री बनने से पहले सोलंकी सबसे लंबे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। सोलंकी के बेटे भरत सिंह सोलंकी भी पूर्व केन्द्रीय मंत्री हैं।

50 करोड़ की धोखाधड़ी में डायरेक्टर गिरफ्तार

50 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में डायरेक्टर गिरफ्तार खरीदने वाले के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने 50 करोड़ से भी अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम देने की तैयारी में जुटे 2 शातिरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मुजगहन थाना क्षेत्र के सेजबहार स्थित वरदान बिल्डकॉन के दीपक रहेजा की 21 एकड़ भूमि के फर्जी दस्तावेज बनाकर ओसीएम बिजनेस ग्रुप के डायरेक्टर सतीश कुमार सिन्हा ने दुर्ग जिले के कुम्हारी में रहने वाले ज्ञानेश्वर प्रसाद मढ़रिया से तकरीबन 52 करोड़ में सौदा तय किया। ज्ञानेश्वर सिन्हा ने बयाना के तौर पर सतीश सिन्हा को 2 करोड़ रुपये दे दिये। पुलिस के मुताबिक ज्ञानेश्वर सिन्हा ने जमीन के दस्तावेज बगैर देखे 51 करोड़ 70 लाख 50 हजार में सौदा कर 2 करोड़ रुपये बयाना दे दिया। इसलिए वह भी धोखाधड़ी में शामिल है।
मुजगहन थाना प्रभारी ने बताया कि सेजबहार इलाके में वरदान बिल्डकॉन के भागीदार दीपक रहेजा की जमीन है। बिरगांव निवासी आरोपी सतीश सिन्हा उसकी 21 एकड़ के आसपास की जमीन को एग्रीमेंट कर बेच रहा था। इसके लिए उसने 2 करोड़ नगद भी लिया था। सतीश सिन्हा न तो उस जमीन का मालिक है और न ही उसका पॉवर ऑफ अटार्नी है। प्रार्थी दीपक रहेजा को जब दूसरे व्यक्ति ने फोनकर बताया कि तुम्हारी जमीन का खरीदी बिक्री चल रहा है तब उसे इस बात की जानकारी हुई। मामले में जांच के बाद सतीश सिन्हा और क्रेता ज्ञानेश्वर मढ़रिया के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी सतीश सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया।

प्रेमी-प्रेमिका ने घर से भागकर कर ली आत्महत्या

प्यार का खुमारः प्रेमी-प्रेमिका ने घर से भागकर की आत्महत्या, लम्बे समय से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

राजनन्दगाँव। प्रेम में इंसान सारी हड़े पार कर देता हैं। शायद किसी ने सही कहा हैं। इश्क और जंग में सब जायज हैं’। ताजा मामला राजनन्दगाँव के तुमडीबोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तिलाईरवार में एक प्रेमी जोड़ी ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमी जोड़ी ने सांगिनकछार के कसी पेड में फासी लगाई हैं। वहीं युवक-युवती का लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक का नाम कमलेश पटेल (21) और मृतिका का नाम सोहद्रा महिलांगे (19) हैं। गुरूवार के दिन को लड़का और लड़की घर से भागे थे। बरता जा रहा हैं। प्रेम मे असफल होने के कारण आत्महत्या कर लिए हैं। फिलहाल इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं। जांच जारी हैं। समबन्धित मामले से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए बने रहें भूपेश एक्स्प्रेस के साथ।

पश्चिम बंगाल में सिनेमाघर खोलने की इजाजत

राज्य में सिनेमाघर खोलने की इजाजत, मुख्यमंत्री ने दिए आदेश
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दे दी है। उन्होंने 26वें कोलकाता फिल्म फेस्टिवल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए इस बात का ऐलान किया। उन्होंने कहा,महामारी की वजह से सिनेमा हॉल सिर्फ 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत थी। अब 100 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमाघर खोले जाएं, लेकिन पर्याप्त सावधानी के साथ ।
देशभर में कोरोना का कहर बरकरार है। सरकार एक तरफ जहां टीकाकरण अभियान शुरू करने की तैयारी में है। तो वहीं राज्य सरकारों में शायद अब कोरोना वायरस का डर खत्म हो गया है। यही वजह है। कि पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी ने सिनेमा घरों को फिर से पूरी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दे दी है। ममता बनर्जी ही नहीं बल्कि कुछ दिन पहले तमिलनाडु सरकार ने भी सभी सिनेमाघरों को पूरी क्षमता के साथ खोलने की मंजूरी दे दी थी। 
केंद्र के नियम दरकिनार
अनलॉक 5 के तहत सरकार ने सिनेमा हॉल को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी थी। इसके बाद दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों ने 50 फीसदी दर्शक क्षमता के बाद सिनेमाघरों को खोलना शुरू किया था। इसके बाद महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे राज्यों ने भी सिनेमाघर खोले थे।
सिनेमाघरों में घुसने से पहले मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन जैसे नियम लागू किए गए थे। केंद्र ने इसके बाद सिनेमाघरों को लेकर कोई नया आदेश जारी नहीं किया है। लेकिन राज्य सरकारें अब इस नियम को अपने हिसाब से बदल रही हैं।

भारत: 18,222 नए मामले, 19,253 ठीक हुए

भारत में कोरोना के 18,222 नए मामले, 19,253 लोग हुए ठीक, देखें मौतों का आंकड़ा
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन ने एक बार फिर देश की धड़कन भी तेज कर दी है। भारत में अब तक कोरोना के नए स्ट्रेन के 82 मरीज सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरास के नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1 करोड़ 4 लाख 31 हजार 639 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कारोनावायरस संक्रमण के 18,222 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 228 लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 1 करोड़ 56 हजार 651 लोग रिकवर हो चुके हैं। जबकि इस समय 2 लाख 24 हजार 190 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में हुई मौतों के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 50 हजार 789 हो गई है। आईसीएमआर के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 9,16,951 कोरोना जांच की गई है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 3,693 नए मरीज सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 19,61,975 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 73 मरीजों की जान चली जाने के बाद राज्य में कोविड-19 के अबतक 49,970 मरीजों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 2890 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही अबतक 18,58,999 मरीज कोविड-19 संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 51,838 मरीजों का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को 68,716 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। राज्य में अबतक 1,32,67,917 लोगों का परीक्षण किया जा चुका है।

महाराष्ट्र: अस्पताल में लगीं आग, 10 नवजात की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में आग, जिन्दा मरे 10 नवजात, सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट में थे। भर्ती
मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। सर्जन प्रमोद खंडाते ने बताया कि आग सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट में तड़के 2 बजे आग लगी। यूनिट से सात बच्चों को बचा लिया गया है। वहीं दस बच्चों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। दम घुटने से मरने वाले बच्चों का पोस्टमॉर्टम नहीं किया जाएगा। घटना के पीछे की वजह का पता लगाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने मारे गए बच्चों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है।
जिला कलेक्टर संदीप कदम, एसपी वसंत जाधव, एएसपी अनिकेत भारती मौके पर मौजूद हैं। स्वास्थ्य उप निदेशक संजय जायसवाल भी नागपुर से भंडारा के लिए रवाना हो चुके हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से बात की। उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर दुख जताया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भंडारा में हुए हादसे पर दुख जताया है। राष्ट्रपति ने कहा कि अस्पताल में शिशुओं की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा दुख हुआ है। घटना में अपनी संतानों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

बिना इंटरनेट के डिजिटल पेमेंट करने की तैयारी

नई दिल्ली। लाइवमिंट में छपी एक खबर के मुताबिक, नवंबर, 2020 से टेस्टिंग शुरू कर दी है। जयपुर की नैचुरल सपोर्ट कंसल्टेंसी सर्विसेज ने eRupaya नामक से एक प्रोडक्ट की टेस्टिंग पिछले साल नवंबर में ही शुरू कर दी है। ये प्रोडक्ट नियर-फिल्ड कम्यूनिकेशन (NFC) पर बेस्ड प्रीपेड कार्ड और प्वाइंट ऑफ सेल (POS) का इस्तेमाल करता है। कंपनी ने इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ करार किया है। इसमें एनएफसी के जरिए बिना इंटरनेट के भुगतान की सुविधा मिलेगी। ये प्रीपेड कार्ड रोजाना 2000 रुपये से रीचार्ज किया जा सकेगा। महीने में इसमें 20,000 रुपये तक रीचार्ज किया जा सकता है। इसी तरह, दिल्ली की एक कंपनी न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट्स लिमिटेड ने अपने प्रोडक्ट PaySe की टेस्टिंग शुरू कर दी है। ऑनलाइन और ऑफलाइन भुगतान कार्ड होगा। इसमें भी पेमेंट के लिए NFC का इस्तेमाल किया जाएगा। यह एक डिजिटल मोबाइल वॉलेट की तरह होगा जो ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में काम करेगा इसके अलावा चार कंपनियों ने पिछले महीने दिसंबर में ही टेस्टिंग की शुरुआत की है. मुंबई की टैप स्मार्ट डाटा नाम की एक कंपनी अपने प्रोडक्ट CityCash को लेकर आ रही है, ये एक प्रीपेड कार्ड है जो NFC टेक्नॉलॉजी पर चलता है। ये ऑफलाइन पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) पेमेंट की सुविधा देता है। इसका इस्तेमाल ग्राहक बसों के लिए यात्रा पास की तरह कर सकते हैं, मर्चेंट को पेमेंट के लिए वॉलेट की तरह भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। Fino Paytech कई निवेशकों में से एक है जो इस कंपनी को फंड कर रही है।

हार से बौखलाए ट्रंप दें सकते हैं हमलें का आदेश

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने आशंका जतायी है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का आदेश दे सकते हैं। इसमें एक ऐसे तथ्य को रेखांकित किया गया है। जिससे कम ही लोग अवगत हैं और वह यह है कि इन हथियारों को लेकर अधिकारी केवल राष्ट्रपति के प्रति ही जवाबदेह रहे है। इससे एक बार फिर वही सवाल उठ खड़ा हुआ है कि अगर कोई सैन्य कमांडर कानून के आधार पर यह तय कर ले कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का राष्ट्रपति का आदेश अवैध है तो फिर क्या होगा? कमांडर ऐसे किसी भी आदेश को नकार दे तो क्या होगा? इस सवाल का कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। बहरहाल, ट्रंप ने इस बात का कोई संकेत नहीं दिया है कि वह परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर विचार कर रहे हैं, लेकिन पेलोसी ने चिंता जताई है कि ”बौखलाए” राष्ट्रपति युद्ध छेड़ सकते हैं। पेलोसी ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिली से मुलाकात कर ऐहतियाती कदमों पर चर्चा की और उन्होंने अपने साथियों को बताया है कि उन्हें सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया गया है। मिली के प्रवक्ता कोल डेव बटलर ने इस बात की पुष्टि की है कि पेलोसी ने मिली की मुलाकात के लिये बुलाया था।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...