शनिवार, 9 जनवरी 2021

पश्चिम बंगाल में सिनेमाघर खोलने की इजाजत

राज्य में सिनेमाघर खोलने की इजाजत, मुख्यमंत्री ने दिए आदेश
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दे दी है। उन्होंने 26वें कोलकाता फिल्म फेस्टिवल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए इस बात का ऐलान किया। उन्होंने कहा,महामारी की वजह से सिनेमा हॉल सिर्फ 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत थी। अब 100 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमाघर खोले जाएं, लेकिन पर्याप्त सावधानी के साथ ।
देशभर में कोरोना का कहर बरकरार है। सरकार एक तरफ जहां टीकाकरण अभियान शुरू करने की तैयारी में है। तो वहीं राज्य सरकारों में शायद अब कोरोना वायरस का डर खत्म हो गया है। यही वजह है। कि पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी ने सिनेमा घरों को फिर से पूरी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दे दी है। ममता बनर्जी ही नहीं बल्कि कुछ दिन पहले तमिलनाडु सरकार ने भी सभी सिनेमाघरों को पूरी क्षमता के साथ खोलने की मंजूरी दे दी थी। 
केंद्र के नियम दरकिनार
अनलॉक 5 के तहत सरकार ने सिनेमा हॉल को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी थी। इसके बाद दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों ने 50 फीसदी दर्शक क्षमता के बाद सिनेमाघरों को खोलना शुरू किया था। इसके बाद महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे राज्यों ने भी सिनेमाघर खोले थे।
सिनेमाघरों में घुसने से पहले मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन जैसे नियम लागू किए गए थे। केंद्र ने इसके बाद सिनेमाघरों को लेकर कोई नया आदेश जारी नहीं किया है। लेकिन राज्य सरकारें अब इस नियम को अपने हिसाब से बदल रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...