शनिवार, 19 दिसंबर 2020

अवैध खनन व अवैध शराब पर भड़के ग्रामीण

जनता दरबार में जनता को आश्वासन दिया गया था कि अधिकतर मामलों का निस्तारण मौके पर ही जनता दरबार में कर दिया जाएगा क्योंकि अधिकतर विभागों के अधिकारी और कर्मचारी गण इस जनता दरबार में पहुंचेंगे हालांकि कुछ मामलों का निस्तारण हुआ लेकिन कुछ मामले ज्यों के त्यों ही रह गए फिलहाल बेतालघाट की जनता आगे और होने वाले जनता दरबार का इंतजार करेगी ताकि औरों की समस्याएं भी जनता दरबार के माध्यम से अधिकारी और मंत्री गण जनता की परेशानियां और समस्याओं को जल्द ही हल कर सकेंगे।


यूके: सरकार रोजगार दे या फिर कुर्सी छोड दे

पंकज कपूर   

काशीपुर। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए किसान विरोधी काले कानून को निरस्त करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का विधानसभा घेराव करने की तैयारियां चल रही है। जानकारी देते हुए प्रेस को जारी अपने बयानों में जिला कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष शशांक सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस का विधानसभा घेराव 21 दिसंबर 2020 प्रातः 11:00 बजे देहरादून में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार या तो ,रोजगार दो या गद्दी छोड़ दो, का उद्घोष युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए।उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के नाम पर भाजपा सरकार मात्र छलती आ रही है। धरातल पर काम फिसड्डी साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि बिल किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ आज देश का हर वर्ग देश के किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के आंदोलन के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। और कांग्रेस पार्टी भी देश के अन्नदाता किसानों के साथ तत्पर है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार आम नागरिकों के साथ भेदभाव कर रही है। रोजगार देने में यह जुमलेबाज साबित हो रहे हैं। श्री शशांक ने कहा कि ,रोजगार दो या गद्दी छोड़ दो ,के माध्यम से सरकार को युवा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएगा। और जनता को भी 21 दिसंबर को होने वाले युवा कांग्रेस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़ चढ़कर देहरादून में होने वाले विधानसभा घेराव के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता देहरादून विधानसभा का घेराव करने के लिए पहुंचने का आवाहन किया।

कृषि कानून को लेकर केंद्र पर संयुक्त निशाना

कृषि कानून को लेकर सपा-बसपा ने सरकार पर साधा निशाना
संदीप मिश्र   
लखनऊ। कृषि कानूनों के विरोध में और किसानों के आंदोलन के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने शनिवार को सरकार पर निशाना साधा।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया भाजपा ने कृषि-क़ानून बनाने से पहले किसानों को कानोंकान ख़बर तक न होने दी, अब किसान सम्मेलन करके इसके लाभ समझाने का ढोंग कर रहे हैं। सच तो ये है। कि किसानों का सच्चा लाभ स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू होने से होगा, तभी आय दोगुनी हो सकती है। ये कृषि-क़ानून नहीं भाजपा का शिकंजा हैं।
बहुजन समाज पार्टी सप्रीमो मायावती ने भी शनिवार को ट्वीट किया केन्द्र सरकार को हाल ही में देश में लागू तीन नए कृषि कानूनों को लेकर आन्दोलित किसानों के साथ हठधर्मी वाला नहीं बल्कि उनके साथ सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाकर उनकी माँगों को स्वीकार करके उक्त तीनों कानूनों को तत्काल वापस ले लेना चाहिए।

अनियोजित लॉकडाउन से करोड़ों जिंदगी हुई बर्बाद

अनियोजित लॉकडाउन से करोड़ों जिंदगियां बर्बाद हुईं: राहुल
पालूराम  
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक करोड़ से अधिक होने के बाद शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि तैयारी के बिना किए गए लॉकडाउन से देश में करोड़ों जिंदगियां बर्बाद हो गई
उन्होंने ट्वीट किया कोरोना संक्रमण के एक करोड़ मामले हो गए और करीब 1.5 लाख लोगों की मौत हो गई। अनियोजित लॉकडाउन से लड़ाई को 21 दिनों में नहीं जीता जा सका जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा था। लेकिन इससे देश में करोड़ों जिंदगी बर्बाद हो गईं।
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 25,152 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई। संक्रमण से उबर चुके लोगों की कुल संख्या भी हालांकि बढ़कर 95.50 लाख हो गई है। गत 24 घंटे के दौरान 347 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 1,45,136 हो गई है।

भारत सर्जिकल स्ट्राइक करने वाला है: विदेश मंत्री

इस्लामाबाद। पाकिस्तान भारतीय सेना के पराक्रम से इस कदर खौफजदा है। कि उसे हर वक्त सर्जिकल स्ट्राइक का डर सताता रहता है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का यह डर शुक्रवार को दुबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आया। उन्होंने कहा, भारत पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाला है। हमारे पास इसके सुबूत भी हैं। देश की इंटेलिजेंस को इस बारे में जानकारी मिली है।
उन्होंने कहा खुफिया सूत्रों से मुझे पा चला है। कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की योजना बना रहा है। यह एक गंभीर बात है। भारत ऐसा इसलिए कर रहा है। ताकि अपने आंतरिक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका सके। बता दें कि कुरैशी ने पिछले साल अप्रैल में भी इसी तरह के दावे किए थे। जिसे भारत ने खारिज कर दिया था। 
साथ ही कुरैशी ने पाकिस्तान में सरकार के खिलाफ अभियानों के बारे में भी बात की। कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान में तनावपूर्ण राजनीतिक माहौल भी है। पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट के बैनर तले विपक्ष ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ लगातार रैलियां की हैं।
उधर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री की टिप्पणी का उद्देश्य इस क्षेत्र में युद्ध उन्माद को पैदा करना है।
आपको बता दें 2016 भारतीय सेना ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किया था। और लॉन्च पैड को पूरी तरह से नष्ट कर दिया था। इसमें कई आतंकवादी मारे गए थे।

वैक्सीन जादुई गोली नहीं, संक्रमण खत्म नहीं होगा

वाशिंगटन। विश्व में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 7.54 करोड़ के पार हो चुकी है। जबकि मरने वालों की संख्या 16.71 लाख से ज्यादा है। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वैक्सीन को लेकर फिर से चेताया है। कि टीका कोई जादुई गोली नहीं होगा जो कोरोना वायरस को तुरंत खत्म कर दे। हमें यथार्थवादी होने की जरूरत है। दुनिया में इस महामारी का प्रकोप लंबे समय तक बना रहेगा।
डब्लूएचओ के पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक कसेई ताकेशी ने कहा कि यह टीका कोई चांदी की गोली नहीं हैं। जो निकट भविष्य में महामारी को खत्म कर दे। सुरक्षित और प्रभावी टीकों का विकास एक बात है। लेकिन इनका पर्याप्त मात्रा में उत्पादन और हर किसी तक पहुंच जरूरी है। यह प्रक्रिया क्षेत्र के कुछ हिस्सों में शुरू हो रही है। लेकिन समान वितरण में समय लगेगा।
कसेई ने कहा कि उच्च जोखिम वाले लोगों को छोड़ दिया जाए तो आम नागरिकों को कोरोना वायरस की वैक्सीन मिलने में 12 से 24 महीनों की समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि युवा समूह की कोरोना को नियंत्रित करने वाले उपायों को नहीं अपना रहे हैं।

भारी बर्फबारी और शीत लहर से ठिठुरा उत्तर भारत

हरिओम उपाध्याय
 नई दिल्ली। उत्तर भारत के अधिकतर शहर शीत लहर की चपेट में हैं। दिल्ली-एनसीआर में 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान ने सर्दी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी राज्यों में ठंड जो सितम ढा रही है। उसकी मुख्य वजह पहाड़ों पर भारी बर्फबारी है।
उत्तरी भारत के ज्यादातर हिस्सों में औसत न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। तापमान में गिरावट के साथ कंपाने वाली सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ( आईएमडी) के मुताबिक पहाड़ों पर जितनी बर्फबारी होगी मैदानों में उतनी ही ठंड बढ़ेगी।
दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं, शुक्रवार को भी 4 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। जिसने साथ 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले 2011 में 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री था। दिसंबर के आखिर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
एक हफ्ते तक जारी रहेगी कड़ाके की ठंड
 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( आईएमडी) ने अगले सप्ताह तक ऐसी ही ठंड की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, एक हफ्ते बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले सप्ताह उत्तर भारत में रात का तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। विभाग ने 17 से 24 दिसंबर और 24 से 30 दिसंबर तक के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...