मंगलवार, 15 दिसंबर 2020
आर्थिक पैकेज भी जुमला साबित हुआ: राहुल
सच: परिवहन निगम ने अधिनियम अभियान चलाया
गाजियाबादः मेन्यू लेबलिंग का नियम तैयार किया है
तीनों कृषि कानून किसानों के हित में हैं: गडकरी
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि नये कृषि कानून किसानों के हित में हैं। लेकिन इस बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है। किसानों को तीनों कानूनों पर चर्चा करनी चाहिए। हमारे कृषि मंत्री इसके लिए तैयार हैं। कुछ तत्व ऐसे हैं। जो इस आंदोलन का फायदा लेकर किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में गडकरी ने यह भी कहा, ‘हमारी सरकार गांव, गरीब, मज़दूर, किसान के हितों के लिए समर्पित है। जो भी नए सुझाव वो(किसान) देंगे उसे स्वीकारने के लिए तैयार है। हमारी सरकार में किसानों के साथ कोई अन्याय नहीं होगा।’
चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'
यूके: हरियाणा वासी महानिदेशक के पद पर नियुक्त
गोवंशों का तांडव, महिला को किया गंभीर घायल
स्कॉर्पियो-डंपर की टक्कर, महिला सहित 3 की मौत
विजय भाटी
गौतमबुध नगर। दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर थाना इलाके के यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के स्कॉर्पियो कार और डंपर की टक्कर में दो महिला सहित तीन लोगाें मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों का एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो कार की खिड़की को तोड़कर शवों को बाहर निकाला। स्कॉर्पियो कार सवार आगरा से नोएडा की तरफ आ रहे थे। तेज रफ्तार डंपर आगरा की तरफ जा रहा था। घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
उन्हाेंने बताया की स्कॉर्पियो कार सवार सुभाष, पवन दुबे, रिंकी, अनिता, सुमन शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर से नोएडा आ रहे थे जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो जेवर थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर रामपुर बांगर पुल के पास पहुंची तो उसी दौरान एक तेज रफ़्तार डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए कार से टकराया। इस हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में पवन दुबे, रिंकी, अनिता की मौके पर मौत हो गई जबकि सुभाष, सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए।
आत़क: बंदरों ने कारों से चुराएं 5 लाख रुपए
लखनऊ। पेड़ से अचानक 500-500 के नोट गिरने लगा। जिसके बाद पैसे लेने की होड़ मच गई। जब लोगों ने पेड़ पर देखा तो एक बंदर नोट गिरा रहा है।
बैग में रखा था 5 लाख रुपए
एक शख्स जमीन रजिस्ट्री कराने को लेकर 5 लाख रुपए लेकर गया था। इस दौरान कार में ही बैग में छोड़ किसी से बात करने लगे। इस दौरान एक बंदर खुले कार के शीशे से कार के अंदर गया और 50 हजार नोट लेकर फरार हो गया। वह पेड़ पर चढ़ गया। इसकी जानकारी शख्स को भी नहीं हुई।
पुलिस की मदद से मिला पैसा
जब पेड़ से नोट गिरने की बात सामने आई तो कार मालिक का ध्यान पैसा पर गया। देखा की बैग खुला हुआ है।जिसके बाद जिस जगह पर भीड़ लगी थी। वहां पर पहुंचा और देखा की बंदर उसका पैसा गिरा रहा है। परेशान होकर चौबेपुर के रहने वाले राकेश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और सभी नोटों को इकठ्ठा कर लिया। पुलिस ने छानबीन कर सभी नोट कार मालिक राकेश को दे दिए। राकेश ने सभी नोटों को गिना और कुछ पैसा नहीं मिले। लेकिन जितना मिला उससे राकेश रख लिया।
बेगूसराय: अज्ञात वाहन ने दो को रौंदा, मौत
बेगूसराय। बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां अज्ञात वाहन ने दो लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स गंभीर रुप से घायल है।
झारखंड: दो नाबालिग बहनों के साथ किया रेप
रांची। झारखंड में रेप और गैंगरेप की लगातार घटनाएं सामने आ रही है। एक बार फिर बंधक बनाकर दो नाबालिग बहनों के साथ रेप करने की घटना सामने आई है। इस घटना को दो युवकों ने अंजाम दिया है। यह घटना रंका थाना क्षेत्र की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों चचेरी बहनें साग तोड़ने के लिए अपने खेत गई थी।इस दौरान ही दोनों को दो युवकों ने अगवा कर लिया और पूरेगाड़ा जंगल ले जाकर दोनों के साथ रेप किया। 6 घंटे तक दोनों को बंधक बनाए रखा। घटना की जानकारी किसी को देने पर जाने से मारने की धमकी भी दी। दोनों युवकों ने कहा कि पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।
छत्तीसगढ़ में 1615 कोरोना के नए मरीज मिलें
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित और कोरोना से मौत दोनों की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है। प्रदेश में सोमवार को 1615 कोरोना के नये मरीज मिले हैं। वहीं 19 मरीजों की कोरोना से पिछले 24 घंटे में मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में 1440 कोरोना संक्रमित स्वस्थ्य भी हुए हैं। प्रदेश में अभी कोरोना के कुल एक्टिव 18931 केस हैं।रायपुर में सबसे अधिक 211 मरीज सोमवार को मिले हैं, वहीं दुर्ग में 150, राजनांदगांव में 90, बालोद में 98, बेमेतरा में 33, कबीरधाम में 15, धमतरी में 41, बलौदाबाजार में 103, महासमुंद में 69, गरियाबंद में 12, बिलासपुर में 133, रायगढ में 116, कोरबा में 106, जांजगीर में 155, मुंगेली में 14, जीपीएम में 12, सरगुजा में 57, कोरिया में 35, सूरजपुर में 36, बलरामपुर में 33, जशपुर में 21, बस्तर में 13, कोंडागांव में 30, दंतेवाड़ा में 8, सुकमा में 2, कांकेर में 16, नारायणपुर में 0, बीजापुर में 2 नये केस आये हैं।
नोकिया के लेपटॉप ने भारत में मचाया धमाल
लैपटॉप को भारत में लॉन्च कर दिया गया है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। ये नोकिया का पहला लैपटॉप है। इसमें Intel 10th-जेनरेशन प्रोसेसर दिया गया है और Windows 10 प्री-इंस्टॉल्ड है। इसे मॉडल नंबर NKi510UL85S के साथ सिंगल कॉन्फिगरेशन में उतारा गया है। इसे मैट ब्लैक फिनिशिंग के साथ पेश किया गया है। इसकी स्क्रीन में साइड्स में स्लिम बेजल्स हैं और इसमें बड़ा टच पैड मौजूद है।
त्रैमासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया
त्रैमासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया डायट में त्रैमासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन कौशाम्बी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...