सोमवार, 14 दिसंबर 2020

भारत: स्वस्थ होने वालों की संख्या-94 लाख हुई

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों की तुलना में इस बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार बढ़ते हुए 94 लाख के करीब पहुंच गयी है तथा सक्रिय मामले निरंतर कम हो रहे हैं और इनकी दर 3.57 फीसदी रह गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 27,071 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमण के कुल मामले 98.84 लाख हो गये। इस दौरान 30,695 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 93.88 लाख तथा रिकवरी दर बढ़कर 94.98 प्रतिशत हो गयी है। इस दौरान सक्रिय मामले 3960 कम होकर 3.52 लाख रह गये हैं तथा 336 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,43,355 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है।

सरकार के आगे 'मूछें' तान कर खड़ा है किसान

अंकुर मौर्य

नई दिल्ली। आप रातों रात जोड़-तोड़ कर सरकार तो बना सकते हैं।लेकिन रातों-रात विधायकों की तरह किसानों पर साम-दाम-दंड-भेद , इग्गड़म-तिगडम लगाकर पल्ला नहीं झाड़ सकते। किसान आंदोलन को शुरू से देखें तो सरकार ने शतरंज की तरह चाले चली है, किसानों पर पहले बल प्रयोग कर सर्द में पानी की बौछारें की, आंसू गौस छोड़े, चैंनलों से किसानों को खलिस्तानी-आतंकवादी भी बुला डाला, उन्हें लगा किसान भाग जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ किसान अपनी मांगों को लेकर मुस्तैदी से डटा रहा,  फिर सरकार ने अपने प्यादे भेजने शुरू किए माने सचिव-वचिव के स्तर पर किसानों से बात कि लेकिन बात नहीं बनी। फिर सरकार की अन्त्री- मंत्रियों से बात हुई लेकिन उसका भी नतीजा कुछ नहीं निकला और जब कुछ नहीं बचा तो सरकार ने अपना चाणक्य भेजा अमित शाह को, लेकिन मोटा भाई से भी कुछ नहीं हो पाया।

उत्तर भारत में मौसम ने अचानक लीं करवट

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में मौसम ने अचानक ही करवट ली है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, झारखंड और बिहार में भी भारी बारिश की संभावना है। बारिश के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी में और इजाफा होगा। बता दें कि पंजाब कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार-शनिवार मध्य रात बारिश हुई थी जिसके कारण रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं सोमवार को भी पंजाब के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं का दौर जारी है। वहीं राजस्थान में भी मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही हिमाचल प्रदेश के कीलांग, कल्पा और मनाली में तापमान शून्य से नीचे रहा। राज्य के ऊंचे क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान ताजा बर्फबारी हुई। वहीं कश्मीर में भी कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया। प्रशासन ने कुपवाड़ा और बांडीपुरा जिलों में ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमस्खलन की मध्यम दर्जे की चेतावनी जारी की है।  विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश भी भारी बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है।


पप्पू के प्रचार में 400 करोड रुपए खर्च किए

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। 2017 में जब मुझे अपने फेसबुक मित्रों के साथ राहुल गाँधी से चर्चा का निमंत्रण मिला था। तब मुलाकात के पहले ही मिनट में राहुल ने कहा कि "संघ और भाजपा ने मुझे पप्पू बनाने के लिए ₹400 करोड़ खर्च किए। यह ऐसी स्विकरोक्ति थी जिसे राहुल के मुँह से सुनकर हम सब दंग रह गये, पर मैं यह सोचता रहा कि जिस व्यक्ति के पास संघ और भाजपा के खिलाफ इतना स्पष्ट इनपुट हो वह अपनी ही सरकार के 10 साल के समय में क्युँ कुछ ना कर सका। इस मामले में ईडी और इनकमटैक्स की कार्यवाही हो सकती थी, यदि राहुल के पास ऐसी सूचना और सबूत थे तो वह चुप क्युँ रहे जबकि सरकार के सारे विभाग उनके हाथ में थे।

सीएम ने बाढ़ नियंत्रण कार्य करने के दिए आदेश

हरिओम उपाध्याय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हर साल बाढ़ से होने वाली जनहानि को रोकने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ नियंत्रण से सम्बन्धित कार्यों को अगले साल 15 जनवरी से मई के बीच पूरा करने के निर्देश दिये हैं। योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा करते हुये कहा कि बाढ़ नियंत्रण से संबंधित कार्यो को हर हाल में 15 जनवरी से शुरू कर लिया जाये। इस सम्बन्ध में सभी औपचारिकताएं शीघ्रता से पूर्ण की जाएं, जिससे बाढ़ नियंत्रण सम्बन्धी कार्यों को मई तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए।

दिन निकलते ही सपा विधायक को किया नजरबंद

दिन निकलते ही सपा विधायक संजय गर्ग को किया पुलिस ने नजरबंद
अरविंद कुमार सैनी   
सहारनपुर। किसानों के आंदोलनों को को लेकर समाजवादी पार्टी के द्वारा दिए गए समर्थन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुबह 4:00 बजे से ही विधायक संजय गर्ग को थाना जनकपुरी प्रभारी अभिषेक सिरोही पुलिस टीम के द्वारा किया गया नजरबंद।
सपा विधायक संजय गर्ग को धरने स्थल पर जाते समय पुलिस ने घेरा बाहर जाने की इजाजत न मिलने पर सपा विधायक और पुलिस में हूई तीखी नोक झोंक।
वही, आज सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्र सेन सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किसानों के धरने में शामिल होने से पूर्व ही भारी पुलिस बल ने उनके आवास तीतरो में एक बार फिर किया नजरबंद। वहीं सपा विधायक संजय गर्ग को धरना स्थल पर जाते समय पुलिस ने घेर लिया और घर से बाहर जाने की इजाजत न मिलने पर सपा विधायक और पुलिस में तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद भी पुलिस ने शक्ति दिखाते हुए सपा विधायक को घर से नहीं निकलने दिया।

आंदोलन: किसानों की भूख हड़ताल, तेज प्रदर्शन

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन तेज, किसानों ने शुरू की भूख हड़ताल
अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। किसान नेताओं ने केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ सोमवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की और कहा कि सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा। इस बीच दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे प्रदर्शन से और लोगों के जुड़ने की संभावना है।
किसान नेता बलदेव सिंह ने कहा कि किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने सिंघु बॉर्डर पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रविवार को कहा था। कि वह सोमवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से अहम त्यागने और कानूनों को रद्द करने’’ की अपील की थी।
किसानों के एक बड़े समूह ने हरियाणा-राजस्थान सीमा पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर रविवार को दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध कर दिया था। राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के तहत सोमवार को किसानों का देश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना देने का कार्यक्रम है। राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने शहर की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है।
बीकेयू एकता उग्रहान के नेता नहीं करेंगे भूख हड़ताल
भारतीय किसान यूनियन एकता (उग्रहान) के महासचिव सुखदेव सिंह ने पंजाब के 32 किसान यूनियन के एक दिन के अनशन के फैसले से खुद को अलग करते हुए कहा कि वह भूख हड़ताल नहीं करेंगे। सुखदेव ने पिछले सप्ताह एक कार्यक्रम आयोजित कर गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग की थी। सुखदेव ने कहा कि हम एक दिन का अनशन नहीं करेंगे।
सुखदेव ने कहा कि हमने कुछ गलत नहीं किया। हमने केवल बृहस्पतिवार को मानवाधिकार दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित कर गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग की थी।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...