बुधवार, 9 दिसंबर 2020

हमदर्दः संक्रमित के ना लगे पोस्टरः एससी

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में राज्यों को आदेश दिया है कि कोरोना मरीजों के घरों के बाहर कोई भी पोस्टर नहीं लगाया जाए। कोर्ट का कहना है कि कोरोना संक्रमितों के घरों के बाहर, राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा उनकी पहचान को देखते हुए पोस्टर चिपकाए जाने की आवश्यकता नहीं है। जब तक कि एक सक्षम अधिकारी से कोई निर्देश न हो। इससे पहले केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा था कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के घरों के बाहर से पोस्टर हटाए जाएं। दरअसल शीर्ष अदालत ने ने केंद्र से कहा था कि मरीजों के मकान के बाहर एक बार पोस्टर लग जाने पर उनके साथ समाज में अछूतों जैसा व्यवहार हो रहा है। इसके जवाब में केंद्र सरकार ने अदालत से कहा था कि कोरोना मरीजों को लेकर ऐसी कोई भी मंशा नहीं है। सरकार ने कहा था कि लोगों की सुरक्षा के लिए ये कदम उठाए गए हैं।                                             


14 जिलों में बोर्ड बनाने की स्थिति में भाजपा

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस को पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए हुए चुनावों में जबरदस्त टक्कर दी है। अब तक ज़िला परिषद सदस्यों के घोषित नतीजों के मुताबिक़ बीजेपी कुल 14 ज़िलों में बोर्ड बनाने की स्थिति में आ चुकी है, जबकि कांग्रेस का सिर्फ पाँच ज़िलों में बोर्ड बनता दिख रहा है। राज्य में ज़िला परिषद की कुल 636 सीटों के लिए चुनाव हुए थे। इनमें से 323 सीटें भारतीय जनता पार्टी और 246 सीटें कांग्रेस के कब्जे में आई हैं। पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए चुनाव के अब तक घोषित नतीजों से साफ़ है कि ग्रामीण इलाक़ों में भी भाजपा कांग्रेस पर हावी हो रही है। यहाँ कुल 4371 सीटों में से बीजेपी को 1836 और कांग्रेस को 1718 सीटों पर जीत मिली है।                                             


नरमीः 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 11 भर्ती

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय जैविक संस्थान (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल्स) में 12वीं पास और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए 11 वैकेंसी निकली है। ये भर्ती असिस्टेंट और जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के पद पर निकाली गई है। आवेदकों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 02 फरवरी 2021 है। एप्लीकेशन फॉर्म nib.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।                                             


सहजता व सरलता हेतु आत्मा से नाता जोड़े

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जीवन में स्थिरता, सहजता और सरलता लाने के लिए परमात्मा के साथ नाता जोड़े।’’ यह विचार सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने मानवता को प्रेरित करते हुए तीन दिवसीय 73वें वर्चुअल वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के समापन दिवस पर अपने प्रवचनों में व्यक्त किए। इस समागम का सन्त निरंकारी मिशन की वेबसाईट एवं संस्कार टी.वी. चैनल पर, विश्व में फैले लाखों श्रद्धालु भक्तों द्वारा आनंद प्राप्त किया गया। सद्गुरु माता सुदीक्षा ने कहा कि जीवन के हर पहलू में स्थिरता की आवश्यकता है। परमात्मा स्थिर, शाश्वत एवं एक रस है। जब हम अपना मन इसके साथ जोड़ देते हैं तो मन में भी ठहराव आ जाता है। जिससे हमारी विवेकपूर्ण निर्णय लेने की क्षमता बढ़ जाती है और जीवन के हर उतार-चढ़ाव का सामना हम उचित तरीके से कर पाते हैं।                                          


सीएचसी संचालित करने हेतु ज्ञापन सौंपा

चायल सीएचसी को चालू कराने के लिए किसान नेताओं ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन


कौशाम्बी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल के बंद रहने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने चायल तहसील में धरना प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। नेताओं ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जर्जर बताकर उस अस्पताल को चालू नहीं किया जा रहा है। जब उसी अस्पताल भवन में स्वास्थ्य कर्मी निवास बनाए हुए हैं। किसान नेताओं ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों का यह दोगलापन बेहद निंदनीय है और इस पर आला अधिकारी संज्ञान लें और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल की स्वास्थ्य व्यवस्था शुरू कराई जाएंं। जिससे आम जनता को सरकार की मंशा के अनुसार सस्ता और सुलभ इलाज मिल सके। गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन की तरफ से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ब्लॉक व तहसील चायल परिसर में बुधवार को किया गया। जिसमें प्रमुख मांगे तीनों बिल वापस हो। एसडीएम चायल को किसान यूनियन नेताओ ने ज्ञापन सौंपा है। लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्र बंद चल रहा है। उसे चालू करवाने के लिए बराबर किसान नेता परेशान है। चायल स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी चालू करवाने के लिए यूनियन के नेताओं द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। क्योंकि सीएचसी में सारे कर्मचारी रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग के लेकिन सुचारू रूप से चलाने के लिए कहते हैं की बिल्डिंग जर्जर है। लेकिन वह खुद रहते हैं, तो क्या जर्जर नहीं है। इसीलिए यह सब बातें एसडीएम चायल से कही गई इस पर एसडीएम चायल ने आश्वासन दिया है की सीएचसी चालू कराई जाएगी लेकिन कई बार यह बातें एसडीएम कह चुकी हैं। लेकिन आज तक शुरू नहीं हुई। यह धरना भारतीय किसान यूनियन तहसील अध्यक्ष चंदू तिवारी व ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण मौर्य और अन्य तमाम पदाधिकारी की उपस्थिति में हुआ।


अनुराग कुमार कुशवाहा


भरण-पोषण, कल्याण के नियम में संशोधन

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। योगी सरकार माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण नियमावली में संशोधन करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो इस नियमावली प्रस्ताव भी सरकार तक पहुंच गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार, नियमावली संशोधन को अगली कैबिनेट में मंजूरी मिल सकती है। हालांकि सरकार की ओर कोई जानकारी नहीं मिली है। संशोधन में बेदखली भी जोड़ा जा सकता है। प्रस्तावित संशोधन में बुजुर्ग माता पिता के बच्चों के साथ रिश्तेदारों को भी रखा गया है। इसमें बेटा और रिश्तेदार बुजुर्ग माता- पिता को परेशान करता है तो पीड़ित एसडीएम या प्रधिकरण में केस कर सकते हैं। कार्रवाई के बाद मां-बाप अपने बेटे को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं। वर्ष 2014 में यूपी  में माता-पिता तथा वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण नियमावली बनी थी। नियमावली के बाद भी इसे सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया। बुजुर्ग माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों की सम्पति के संरक्षण के लिए कोई भी विस्तृत कार्य योजना नहीं बनाई गई थी। आपको बता दें कि अभी 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश, 2020 पास कर दिया। इस नए कानून के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बलपूर्वक, झूठ बोलकर, लालच देकर या अन्य किसी कपटपूर्ण तरीके से अथवा विवाह के लिए धर्म परिवर्तन गैर जमानती अपराध होगा।                            


112 के कार्यालय का निरीक्षण एवं निर्देश

डीआईजी/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी डायल 112 कार्यालय का निरीक्षण कर सम्बन्धित निर्देश दिएंं


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। पुलिस उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने प्रयागराज पुलिस लाइन में स्थित 112 डायल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिएं। प्रयागराज जनपदो के थाने एवम कार्यालयों की सुरक्षा एवं ब्यवस्था प्रबंधन को चुस्त एवं दुरुस्त करने डीआईजी/एसएसपी सर्व सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी आज दोपहर में रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे और उन्होंने वहां पर डायल 112 कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में नियुक्ति कर्मचारीयो से उनके हाल जाने वहीँ उनके द्वारा किये जा रहे कार्य व रखे अभिलेखों को चेक किया गया। साथ ही साफ सफाई हेतु भी आवश्यक निर्देश दिये।इसके अलावा डीआईजी एसएसपी ने कर्मियों के कार्यो में किसी भी प्रकार की शितिलता न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने वहां सभी सिस्टमो एवं उपकरणों व अन्य की सघन जाँच पड़ताल की जहा भी कमिया रही सुधार हेतु निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी कर्मचारियों को पुरे लगन से कार्य करने को कहा।



इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...