शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

देश में नए मामलों की संख्या-40 हजार हुई

नई दिल्ली। भारत में नए कोरोना संक्रमण की संख्या 40 हजार से कम बनी हुई है। बीतें दिन लगातार 26वें दिन कोरोना के 50 हजार से कम और लगातार पांचवें दिन 40 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए। देश में पिछले 24 घंटे में 36,595 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 540 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अच्छी बात ये है कि बीते दिन 42,916 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं।कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा है।  वहीं मौत की संख्या दुनिया में छठे नंबर पर है।               


'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लेखक की मौत

मुंबई। टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ के लेखकों में से एक अभिषेक मकवाना ने आत्‍महत्‍या की है, ज‍िनका एक सुसाइड नोट सामने आया है।अभिषेक लंबे समय से इस सीरियल के ल‍िए ल‍िख रहे थे।पुल‍िस द्वारा सामने आ रही जानकारी के अनुसार अभिषेक ने आत्‍महत्‍या से पहले एक सुसाइड नोट भी ल‍िख छोड़ा है और इसमें ‘आर्थिक परेशानियों’ का ज‍िक्र क‍िया है। अभिषेक ने प‍िछले हफ्ते आत्‍महत्‍या की और उनके पर‍िवार का आरोप है क‍ि वह सायबर धोखाधड़ी का श‍िकार हुआ था ।और उसे ब्‍लैकमेल किया जा रहा था। मुंबई म‍िरर की खबर के अनुसार अभिषेक के परिवार वालों और दोस्‍तों का आरोप है कि उसकी मौत के बाद से ही उन्‍हें धोखा करने वालों की तरफ से लगातार फोन आ रहे हैं क‍ि वह उनका पैसा लौटा दें क्‍योंकि अभिषेक ने उन्‍हें लोन में गैरंटर बनाया था।


अभिषेक मकवाना, 27 नवंबर को अपने कांदिवली वाले घर में मृत पाए गए थे, ज‍िसके बाद चारकोाप पुलिस ने इस मामले में एक्सिडेंटल डेथ का केस दर्ज किया था। इस मामले में परिवार का बयान दर्ज किया गया है. र‍िपोर्ट के अनुसार अभिषेक के भाई जेनिस ने खुलासा क‍िया है कि अभिषेक के ईमेल्‍स से फाइनेंश‍ियल फ्रॉड की बात सामने आई है।  इसके अलावा पुल‍िस के अनुसार अभिषेक के सुसाइड नोट में भी आर्थ‍िक धोखाधड़ी की बात सामने आई है, जो व‍ह प‍िछले बहुत महीनों से झेल रहा था लेकिन उसने इसके बारे में ज्‍यादा कुछ नहीं ल‍िखा है।        


मुंबई: शेयर मार्केट ने लगाई छलांग, उचाईं पर

मुंबई। सुबह 10:50 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 380.68 अंक (0.85 फीसदी) ऊपर 45013.33 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 105.20 अंकों की तेजी (0.80 फीसदी) के साथ 13239.10 पर कारोबार कर रहा था। गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य पर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार, बॉन्ड और मुद्रा बाजार बंद थे। अगले कुछ महीने अर्थव्यवस्था के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।             


ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ जीता टॉस

नई दिल्ली/ सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला जा रहा है।ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया था।शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया को मनुका ओवल मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे में हार मिली थी।भारत ने आस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया था और इस जीत से उसका आत्मविश्वास ऊपर होगा।           


वैक्सीन का साइड इफेक्ट, मुआवजा देगा ब्रिटेन

कोरोना वैक्सीन का साइड इफेक्ट होने पर लोगों को मुआवजा देगा ब्रिटेन


लंदन। ब्रिटेन सरकार ने फाइजर और बायोएनटेक के इमरजेंसी उपयोग के मंजूरी मिलने के बाद यह एलान किया
कोरोना वायरस वैक्सीन का साइड इफेक्ट होने पर ब्रिटेन पीड़ित लोगों को मुआवजा देगा। ब्रिटेन सरकार ने फाइजर और बायोएनटेक के इमरजेंसी उपयोग के मंजूरी मिलने के बाद यह एलान किया है। ब्रिटेन पहला ऐसा देश है। जिसने सबसे पहले अपने नागरिकों को कोरोना वैक्सीन देने की घोषणा की है।
बता दें कि ब्रिटेन ने बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए देशभर में फाइजर-बायोएनटेक द्वारा तैयार कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। ऐसा करने वाला वह दुनिया का पहला देश बन गया है। ब्रिटेन के ड्रग रेगुलेटर एमएचआर ने कहा कि यह वैक्सीन 95 फीसदी तक प्रभावी है। और इसके व्यापक उपयोग की अनुमति देना सुरक्षित है। 
देश में सबसे पहले उन लोगों का टीकाकरण किया जाएगा जो उच्च जोखिम वाले समूह से हैं। ब्रिटेन ने पहले से ही चार करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया है। जिसकी मदद से दो करोड़ लोगों का दो बार टीकाकरण किया जा सकता है।                 


धीमी गति से चल रही नई भर्तियों की प्रक्रिया

प्रदेश में धीमी गति से चल रही नई भर्तियों की प्रक्रिया


नई दिल्ली। बेरोजगारों को बड़ी भर्तियों का अब भी इंतजार राज्य सरकार ने पिछले दो बजट में सवा लाख से अधिक भर्तियों का ऐलान किया। लेकिन दो साल में अभी तक 18 हजार से अधिक पदों पर ही भर्तियां शुरू हो पाई है। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती व स्कूल व्याख्याता जैसी बड़ी भर्तियों का अब भी बेरोजगार इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इतना जरूर है। कि इन दो सालों में सरकार ने भाजपा शासन में निकाली गई कई भर्तियों को पूरा कर दिया। इसमें एलडीसी, वरिष्ठ अध्यापक, पीटीआई सहित कई भर्तियां शामिल हैं।
राज्य सरकार ने वर्ष 2019 के बजट में 75 हजार पदों पर नई भर्तियों का ऐलान किया था। इनमें से अधिकांश पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हो पाई थी। कि इस साल फरवरी में पेश हुए बजट में सरकार ने एक बार फिर 53181 और पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी गई। इस प्रकार दो सालों में सरकार ने 128181 पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी। इस साल बजट घोषणा के अगले ही महीने मार्च में प्रदेश में कोरोना के चलते लॉकडाउन हो गया।
इसके बाद से ही राज्य सरकार अब तक कोरोना से जूझ रही है। नई भर्तियां निकालने का काम धीमी गति से चल रहा है। इन दो सालों में सरकार ने 18692 पदों पर ही भर्तियां निकाली हैं। जो ऊंट के मुहं में जीरा समान है। बेरोजगार नई भर्तियों को लेकर आए दिन आंदोलन कर रहे हैं। जो भर्तियां निकाली गई हैं। उनमें भी अधिकतर भर्तियां कोरोनाकाल से पहले ही निकाल दी गई थी।               


रिश्वत लेते यूआईटी के 3 अधिकारी गिरफ्तार

रिश्वत लेते यूआईटी के 3 अधिकारी गिरफ्तार, बिल पास करने के लिए मांगे थे 1 लाख रुपए


जयपुर। एसीबी की टीम ने गुरुवार सुबह भीलवाड़ा में तीन अधिकारियों को 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। तीनों यूआईटी के एसई रामेश्वर शर्मा, एक्सईएन संतोष शारदा और एईएन ब्रहमलाल शर्मा बताए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता की ओर से सूचना मिलने के बाद जयपुर एसीबी की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी अनुसार, एसई रामेश्वर शर्मा, एक्सईएन संतोष शारदा ने 75 हजार की रिश्वत ली। वहीं एईएन ब्रह्मलाल शर्मा ने 25 हजार की रिश्वत ली थी। तीनों आरोपियों ने बिल पास करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। कुछ रुपए पहले ही लिए जा चुके थे। इस संबंध में शिकायतकर्ता एसीबी के पास पहुंचा। फिर एसीबी की टीम ने कार्रवाई कर तीनों अधिकारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। पहले ले चुके थे, 1 लाख 25 हजार रुपए
एसीबी टोंक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीणा ने कहा कि परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। कि यूआईटी भीलवाड़ा में उसके द्वारा करवाए गये विभिन्‍न निर्माण कार्यों के बिल पास करने के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। इस पर मामले का सत्यापन करवाया गया तो यूआईटी अधीक्षण अभियंता रामेश्वर शर्मा ने परिवादी से 1 लाख 25 हजार रुपए प्राप्‍त किए। इसके साथ 75 हजार रुपए आगे देना तय हुआ। इसके साथ अधिशाषी अभियंता सतीश शारदा और सहायक अभियंता ब्रह्मलाल शर्मा ने भी 50 हजार रुपए मांगे। जिसमें दोनों को 25-25 हजार रुपए देना तय हुआ। आज परिवादी तयशुदा राशि 1 लाख रुपए लेकर रामेश्वर शर्मा के घर पहुंचा। जहां पर रामेश्वर शर्मा ने 50 हजार और सतीश शारदा व ब्रह्मलाल शर्मा ने 25-25 हजार रुपए रिश्वत ले ली। इस पर परिवादी की सूचना मिलते ही तीनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पूरी कार्रवाई एसीबी के डीजी बीएल सोनी और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में एसीबी के एडिश्नल एसपी नरोत्तम वर्मा के सहयोग से टोंक एसीबी के एडिश्नल एसपी विजय सिंह मीना ने अंजाम दिया। तीनों आरोपियों से पूछताछ भी की जा रही है।             


इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...