शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

गन्ना भुगतान को लेकर डीएम को ज्ञापन

गन्ना किसानों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।


संतकबीरनगर /जिले में खलीलाबाद चीनी मिल को बंद होने के बाद किसानों को अनेको समस्यो का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की समस्या को लेकर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा। किसान पिछले कई वर्षों से अकबरपुर चीनी मिल को अपना गन्ना बेचते थे। और उन किसानों को अकबरपुर चीनी मिल द्वारा। अच्छे प्रकार के बीज भी मुहैया कराया गया था और उनके लिये गन्ने की खरीदारी के लिए धनघटा तहसील में क्रय केंद्र भी खोले गये। परंतु उन किसानों की समस्या को सचिव द्वारा यह कहकर बढ़ाया जा रहा है। कि उन किसानों का गन्ना मुंडेरवा चीनी मिल में भेजा जायेगा।पर किसान अपना गन्ना मुंडेरवा चीनी मिल को नही देना चाहते उन किसानों का आरोप है की मुंडेरवा चीनी मिल में उनके फसल का सही मूल्य और उसका भुकतान समय से नही हो रहा है। जो कि अकबर पुर चीनी मिल में उन्हें गन्ने का सही मूल्य व समय से उसका भुगतान हो जा रहा है। इन्हीं सब मामलों को लेकर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से अनुरोध किया कि किसानों का गन्ना अकबरपुर चीनी मिल को बेचने के लिए उन्हें स्वतंत्र किया जाए। और सचिवों को भी निर्देशित किया जाय की किसानों के ऊपर किसी प्रकार का दबाव न बनाये किसान जहाँ चाहें वही अपनी फसल को अपनी स्वेच्छा से बेच सके। इन सारे मामलों पर जिला अधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया की अगर किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य और समय से उनका भुकतान हो जा रहा है।तो हम पूरी कोशिश करेंगे कि जिले के किसानों का गन्ना अकबरपुर चीनी मिल को ही जाए जिससे किसानों को उचित लाभ मिल ।                                        


वैक्सीन के लिए वीआइपी में मची आपाधापी




नई दिल्ली। देश में कोरोना के टीकाकरण को लेकर चल रही तैयारियों के बीच कई राज्यों में नौकरशाही को अभी से असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल अपने परिजनों को पहले कोरोना वायरस वैक्सीन उपलब्ध कराने को लेकर नेताओं ने स्थानीय अफसरों पर दबाव बढ़ा दिया है | नेताओं ने अपने करीबियों और परिजनों के लिए पहले दिन ही वैक्सीन की बुकिंग कर दिए | अफसर हैरत में है कि उनके समक्ष एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति ना निर्मित हो जाये |दरअसल सरकार पहले ही साफ़ कर चुकी है कि वैक्सीन सिर्फ जरूरतमंदों को ही उपलब्ध कराएगी | पूरी जनता के लिए वैक्सीन जरुरी नहीं है। सरकार इसके लिए तीन कंपनियों को ऑर्डर दिया हुआ है।जानकारी के मुताबिक भारत ने तीन वैश्विक वैक्सीन उम्मीदवारों के साथ सौदे किया है। इसमें ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के लिए लगभग 50 करोड़ की रकम से 500 बिलियन, अमेरिकी कंपनी नोवावैक्स इंक से एक अरब की लागत से एक बिलियन और रूस के गामालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की गई स्पुतनिक-वी वैक्सीन की लागत 10 करोड़ से 100 मिलियन खुराक का ऑर्डर दिया है।












हालांकि, अभी तक देश में वैक्सीन आई नहीं है, लेकिन इसे लेकर वीआईपी लोगों के बीच अभी से इसे हासिल करने की होड़ शुरू हो गई है। सबसे ख़राब हालत महाराष्ट्र की है। इस मामले में यहाँ के नेताओं ने स्थानीय अफसरों की नाक में दम कर रखा है। मामले को लेकर मचे बवाल के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे को सफाई देनी पड़ी है। उन्होंने दो टूक कहा कि कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त करने के लिए किसी भी राजनेता या प्रभावशाली व्यक्ति को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। बताया जाता है कि कुछ नौकरशाहों पर प्रभावशाली राजनेताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पहले दौर में ही वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए दबाव बनाया गया है। उधर पहले प्राप्तकर्ताओं में नाम शामिल करने के लिए बनाए जा रहे दबाव के बारे में मिल रही शिकायतों के मद्देनजर स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे को सफाई देनी पड़ी है।                              










आर्थिक तंगी से परेशान 3 ने की आत्महत्या

मुंबई। मुंबई के कांदिवली इलाके में सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक परिवार के तीन लोगों ने सुसाइड कर ली है। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची गई है और जाँच में जुट गई है | इस घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल छाया हुआ है।यह परिवार कांदिवली वेस्ट में एक फ्लैट में रहता था। इस फ्लैट के एक ही परिवार के लोगों ने आत्महत्या कर ली। इस ख़ुदकुशी में दो नाबालिग बच्चियां भी शामिल हैं। पड़ोसियों ने जब इस घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिसकर्मी आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | घर की तलाशी शुरू कर दी है। तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद भी ले रही है।इस मामले के संबंध में डीसीपी विशाल ठाकुर ने न्यूज़ टुडे को बताया कि इस सुसाइड नोट से पता चलता है कि परिवार ने आर्थिक तंगी से परेशान था | लेकिन जांच जैसे आगे बढ़ेगी, तभी आत्महत्या के सही कारण का पता चल पायेगा। फ़िलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।                              


सर्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)




दिसंबर 05, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-110 (साल-02)
2. शनिवार, दिसंबर 05, 2020
3. शक-1983, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि- षष्ठी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:59, सूर्यास्त 05:16।


5. न्‍यूनतम तापमान 09+ डी.सै., अधिकतम-21+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                 





गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

4 साल बाद फिर वापस आऊंगाः ट्रंप

मैं चार साल बाद फिर वापस आऊंगा वापस : डोनाल्ड ट्रंप


वाशिंगटन। तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि वे एक बार फिर वापसी करेंगे। जो बाइडेन के हाथों हारने वाले ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में एक क्रिसमस पार्टी के दौरान समर्थकों से ये बात कही। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं। ट्रम्प को 232 जबकि जो बाइडेन को 306 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। ट्रम्प ने अब तक साफ तौर पर हार कबूल नहीं की है।


अमेरिकी मीडिया में पहले भी इस तरह की खबरें आई हैं कि ट्रम्प 2024 में फिर रिपब्लिकन पार्टी के प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट हो सकते हैं। हालांकि, ट्रम्प की उम्र इस मामले में रोढ़ा बन सकती है। बुधवार को व्हाइट हाउस में एक क्रिसमस पार्टी हुई। इसके होस्ट ट्रम्प ही थे। पार्टी में ट्रम्प के बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए। मेहमानों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा- व्हाइट हाउस में मेरे चार साल बेहद शानदार तरीके से गुजरे। मैं फिर चार साल के लिए यहां आना चाहता हूं। इस बार न सही। लेकिन, अगली बार यहां फिर आना चाहूंगा। इस पार्टी में रिपब्लिकन पार्टी के सीनियर लीडर्स भी शामिल हुए। हालांकि, मीडिया को एंट्री नहीं दी गई थी। लेकिन, ट्रम्प ने जो कुछ कहा वो बहुत जल्द लोगों तक पहुंच गया।


राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आए एक महीना हो चुका है। हालांकि, औपचारिक ऐलान बाकी है। लेकिन, इसके बावजूद ट्रम्प ने न तो अब तक स्पष्ट तौर पर हार मानी है और न ही बाइडेन को जीत की बधाई दी है। उनकी कैम्पेन टीम और वकीलों ने कई राज्यों में चुनावी धांधली के आरोपों में केस दर्ज कराए हैं। हालांकि, ये भी सच है कि हार के बाद सार्वजनिक तौर पर काफी कम नजर आए हैं। वे या तो गोल्फ खेलते नजर आए या फिर मीडिया से सिर्फ अपनी बात कहते दिखे।


अमेरिकी अटॉर्नी जनरल विलियम बार ने बुधवार को ट्रम्प के धांधली के आरोप खारिज कर दिए थे। बार ने कहा था- आज की तारीख में भी यही सच है कि चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली हुई। अगर ये नहीं हुई होती तो नतीजा कुछ और होता। अमेरिका में राष्ट्रपति बनने के लिए जो शर्तें हैं, उसमें ये साफ है कि कैंडिडेट की उम्र 35 साल से कम नहीं होनी चाहिए, लेकिन अधिकतम उम्र जैसी कोई शर्त नहीं है। ट्रम्प ने कैम्पेन के दौरान कई बार जो बाइडेन की उम्र पर सवाल उठाए। बाइडेन अभी 77 साल के हैं। 20 नवंबर को 78 के हो जाएंगे। ट्रम्प भी जीवन के 74 बसंत देख चुके हैं। 2024 में 78 के हो चुके होंगे। यानी अभी बाइडेन की जो उम्र है, अगले चुनाव के वक्त ट्रम्प की उतनी हो जाएगी।                                   


अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन को झटका दिया

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने चीन को बड़ा झटका दिया है जो कि यह मानकर चल रहा था कि बिडेन के आने के बाद सबकुछ सामान्य हो जाएगा। बिडेन ने कहा है कि वह चीन से कई आयातों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए शुल्कों या ट्रम्प के शुरुआती व्यापार सौदों को तत्काल तोड़ने नहीं जा रहे हैं। बिडेन की रणनीति संयुक्त राज्य अमेरिका के भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के साथ भविष्य की बातचीत में अपने लाभ को अधिकतम करने की है। न्यूयॉर्क टाइम्स के स्तंभकार थॉमस फ्रीडमैन से बात करते हुए, बिडेन ने कहा, 'मैं तत्काल कोई कदम नहीं उठाने जा रहा हूं, और टैरिफ पर भी यही बात लागू होती है'।             


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...