मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

सीएम ने गीत संग्रह नेवता का विमोचन किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां अपने निवास कर्यालय में स्व. चमन सर्जेराव शिंदे कृत छत्तीसगढ़ी लोक गीत संग्रह ‘नेवता’ का विमोचन किया। सु ममता शिंदे ने बताया कि ‘नेवता’में उनके पिता स्व. चमन सर्जेराव शिंदे द्वारा विभिन्न विषयों पर छत्तीसगढ़ी भाषा में रचित मनमोहक गीतों का संकलन किया गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ी लोक गीत संग्रह के प्रकाशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सीताराम ठाकुर, राजेश ठाकुर, सोभीराम नेताम, देवेश मिश्रा और यशवंत शिंदे उपस्थित थे।                  


देश में हवाई जहाज के अंदर बना रेस्टोरेंट

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के जीआईपी मॉल में ऐरोप्लेन (पुराने एयरक्राफ्ट) के अंदर थीम रेस्टोरेंट की शुरुआत हो रही है, जो निश्चित तौर पर लोगों के लिए नया अनुभव होगा। इस विमान रेस्टोरेंट में लोग खाने के साथ ही हवाई यात्रा जैसा आनंद महसूस करेंगे। 'Edutainment' कांसेप्ट पर इसकी शुरुआत की जाएगी। लोग इसमें एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों का लुत्फ उठा सकेंगे। यहां प्लेन के कॉकपिट के बारे में रूचि रखने वालों के लिए भी प्लेन के बारे में जानकारी की व्यवस्था की जाएगी। 15 दिसंबर से 'प्लेन रेस्टोरेंट' के शुरू होने की उम्मीद है। नोएडा प्लेन रेस्टोरेंट में एजुकेशन और एंटरटेनमेंट की व्यवस्था को लेकर मॉल के एसोसिएट डायरेक्टर (मार्केटिंग) शमीम ने बताया कि 'Edutainment' कांसेप्ट पर इसकी शुरुआत की जा रही है।             


आम आदमी की जिंदगी से जुड़ें नियम बदलें

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। 1 दिसंबर 2020 से आम आदमी की जिंदगी से जुड़े कई तरह के नियमों में बदलाव हो गया है। एक दिसंबर से एलपीजी सिलेंडर यानी रसोई गैस, रेलवे और बैंक के लेनदेन से जुड़े नियम बदल गए हैं। दिसंबर से रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट के समय में बदलाव होने वाला हैं। एक दिसंबर से एलपीजी सिलेंडर के दाम बदलने वाले हैं।           


नाबालिग से गैंगरेप मामले में 3 अरेस्ट किए

अरविंद कुमार सैनी


सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस ने देहात कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंग रेप करने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


एसपी सिटी विनीत भटनागर ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मयंक, दीपक और सचिन निवासी शेखपुरा थाना देहात कोतवाली को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अब उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट पर भी कार्रवाई की जा रही है।कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया का कहना था कि ये तीनों युवक अपने इलाके में लोगों का उत्पीड़न करते हैं और आतंक मचाए हुए हैं। इसलिए पुलिस इनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई कर रही है।                             


सुंदर भाटी गैंग के सदस्य की संपत्ति जब्त

विजय भाटी


गौतबुद्धनगर। आपराधिक और भ्रष्ट तरीकों से एकत्र की गई सम्पत्ति के तिलिस्म को तोड़ने में लगी प्रदेश सरकार की कार्रवाई को आगे बढाते हुए गौतमबुद्धनगर कमिश्नर आलोक सिंह ने सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य की 25 करोड़ की सम्पत्ति को गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत जब्त करने की बड़ी कार्रवाई की है।


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के माफिया सरगना सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य निजामुद्दीन उर्फ निजाम उर्फ मुनीम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए स्क्रेप के ठेके लेकर अवैध रूप से अर्जित किये गये धन से खरीदी गई अंचल सम्पत्ति को कुर्क कर लिया है। दरअसल निजामुद्दीन उर्फ निजाम उर्फ मुनीम माफिया सरगना सुंदर भाटी के दम पर आपराधिक रूप से विभिन्न कंपनियों में स्क्रेप के ठेके लेता है, जिससे एकत्र किये गये धन से उसने 2.9128 हेक्टयर जमीन खरीदी, जिसकी अनुमानित कीमत 25 करोड़ रूपये बताई गई है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने सोमवार की देर शाम को उक्त 25 करोड़ की अंचल सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई कराई।


गौरतलब है कि पिछले दिनों से चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा अनिल दुजाना गैंग और सुंदर भाटी गिरोह के सक्रिय सदस्यों पर कार्रवाई की गाज गिराते हुए अब तक लगभग 69 करोड़ की सम्पत्ति को कुर्क किया जा चुका है।                                


किसान भाजपा की सरकार उखाड़ फेंकेगेंं

लखनऊ। विपक्ष पर किसानो को भ्रमित करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आरोप पर पलटवार करते हुये समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कृषि कानून की आड़ में जमीन हड़पने की साजिश को अन्नदाता अच्छे से समझता है और किसान भारतीय जनता पार्टी सरकार काे उखाड़ फेकेंगा। अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया " आय दोगुनी करने का जुमला देकर कृषि क़ानून की आड़ में किसानों की ज़मीन हड़पने का जो षडयंत्र है वो हम खेती- किसानी करनेवाले अच्छे से समझते है। हम अपने किसान भाइयों के साथ हमेशा की तरह संघर्षरत हैं, जिससे एमएसपी, मंडी व कृषि की सुरक्षा करनेवाली संरचना बची- बनी रहे। भाजपा अब ख़त्म।"


गौरतलब है कि नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विपक्ष पर नये कृषि कानून को लेकर किसानो को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुये कहा था कि दशकों तक किसानों के साथ लगातार छल करने वाले आशंकाओं के आधार पर भ्रम फैलाने की साजिश रच रहे है। हालांकि उनकी सच्चाई देश के सामने आ रही है।                                      


दिल्लीः किसानों के सामने झुकीं सरकार

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा समेत देशभर के किसान दिल्ली सीमा पर डटे हुए हैं। किसानों के प्रदर्शन का आज छठा दिन हैं। वहीं एक मोर्चे पर सरकार को किसानों के सामने झुकना पड़ा है।आशंका है कि जल्द ही किसानों और केंद्र के बीच सुलह हो जाएगी।                         


कानपुरः दो युवतियों ने आपस में रचाईंं शादी

कानपुर। एक अनोखा मामला सामने आया, जब दो लड़कियों ने मंदिर में आकर पंडित से कहा कि हम शादी करना चाहते हैं । पंडित ने जब यह बात पूछा कि आपस में तुम क्यों शादी करना चाहती हो तो उनका कहना था कि लड़कों पर अब भरोसा करना बेहद ही मुश्किल है। जिसके लिए हम आपस में शादी करना चाहते हैं।


जानकारी के अनुसार जिले के हनुमान मंदिर में मंगलवार दोपहर दो युवतियां जींस और टीशर्ट पहने पहुंचीं । दोनों पहले काफी देर तक मंदिर परिसर में ही बैठी रहीं ।इसके बाद इन्होंने मंदिर के पुजारी से गुजारिश की कि वो उन दोनों का विवाह करा दें । पुजारी पहले तो इसके लिए राजी नहीं हुए , लेकिन फिर बार-बार दबाव बनाने पर उन्होंने इसके लिए हामी भर दी।


इसके बाद शादी की रस्म शुरू हुई और फिर दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर जयमाल की रस्म पूरी की । इसके बाद दोनों में से एक युवती ने दूसरी को मंगलसूत्र पहनाया और फिर सिंदूर लगाने की रस्म पूरी की । विवाह का कार्यक्रम पूरा होने के बाद दोनों युवतियां वापस चली गईं ।
मंदिर के पुजारी के अनुसार , आपस में शादी करने वाली युवतियों ने बताया कि एक कानपुर की और दूसरी वाराणसी की रहने वाली है । कानपुर की युवती सुंदरपुर में रहने वाली अपनी मौसी के यहां रहकर पढ़ाई करती थी । इसी दौरान मौसेरी बहन से प्रेम हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया।                                  


उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए

पंकज कपूर


देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये। हरिद्वार जिले में सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.9 मैग्नीट्यड मापी गई है। हालाँकि अभी इसके केंद्र के बारे में साफ जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं देहरादून में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये।


उत्तराखंड राज्य भूकंप के लिहाज से अति संवेदनशील रहा है। यहां इस साल भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसी साल 25 अगस्त को उत्तरकाशी में 3.4  रिक्टर की तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र टिहरी गढ़वाल में था। चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों 21 अप्रैल को  3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए थे, जिसका केंद्र चमोली जिले में था। 13 अप्रैल को बागेश्वर जिले में भी 3.6 मैग्नीट्यूट तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र बागेश्वर ही बताया गया।                               


शादी के लिए प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका

मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी इलाके में पिछले 7 सालों से चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद प्रेमी द्वारा ठुकराए जाने से नाराज प्रेमिका ने विवाह का दबाव बनाने के लिए प्रेमी के घर के सामने धरने पर बैठ गई है।  जानकारी के अनुसार मालदा जिले के मानिक चौक के मथुरा गांव की रहने वाली पीउ सरकार का मुर्शिदाबाद  जिले के सागरदिघी  निवासी सदानन्द घोष के साथ पिछले 7 सालों से प्रेम संबंध था। लेकिन क आरोप है कि अचानक से उससे विवाह करने से इंकार कर दिया।  इसके बाद दुखी पिऊ सरकार अपना घर छोड़कर प्रेमी  के घर के सामने पहुंची और वहां धरने पर बैठ गई।  प्रेमी के के घर के सामने धरने पर बैठने की घटना के सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं।                                        


मंदिर निर्माण के लिए 'संघ' धन संग्रह करेगा

भोपाल। संघ प्रमुख मोहन भागवत और सर कार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी सोमवार सुबह समता एक्सप्रेस से नागपुर से भोपाल पहुंचे। स्टेशन से वे सीधे समीधा पहुंचे। सुबह कुछ देर आराम करने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत ने चुनिंदा पदाधिकारियों को समीधा बुलाया और बैठक की। वहीं शाम को देवास में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए।


संघ ने तय किया है कि राम मंदिर निर्माण के लिए के धन संग्रह का काम 15 जनवरी से 27 फरवरी तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चलेगा। इसके चलते मध्यप्रदेश में पदाधिकारियों की बैठक ली गई है। मोहन भागवत और सुरेश भैयाजी जोशी ने राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की है। इसके लिए प्रदेश के हर जिले में एक दर्जन लोगों को दायित्व देने की बात सामने आई है। इसमें संघ के साथ विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों को भी आगे रखा जाएगा। बैठक में हिंदूवादी कुछ अन्य संगठनों को भी इसमें साथ लेकर काम करने का कहा गया है।


लव जिहाद कानून पर विहिप करेगी अगुवाई


सूत्रों के मुताबिक लव जिहाद के मामले पर भी यहां चर्चा हुई। बताया जाता है कि संघ सीधे तौर पर आगे नहीं आएगा। विहिप और मध्यप्रदेश में सक्रिय छोटे-छोटे हिन्दू संगटनों को आगे किया जाएगा, जो इस पर काम करेगा। साथ ही इस तरह का मामला दिखाई या सुनाई देने पर ये संगठन जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना देने का काम भी करेगा।                                  


बार-बार पोर्न देखना, एडिक्शन का शिकार

दुनियाभर के लाखों लोग रोजाना पॉर्न फिल्म या क्लिप्स देखते हैं, लेकिन इसे बार-बार देखने की लत को पोर्न एडिक्शन (Porn Addiction) कहा जाता है। कभी-कभी पोर्न देखना ठीक हो सकता है, लेकिन ज्यादातर लोगों को इस बात का पता ही नहीं चल पाता कि उनको इसकी लत लग गई है। पॉर्न की लत से कई तरह की समस्याएं होती है, जिसमें सेक्स लाइफ खराब होना, सोशल लाइफ का खत्म होना और सेहत खराब होना शामिल है। पोर्न एडिक्शन को लेकर अब तक कई रिसर्च हो चुकी है, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. रिसर्च के मुताबिक 4 करोड़ लोग रोजाना पोर्न वेबसाइट देखते हैं और इनमें से करीब 10 प्रतिशत लोग एडिक्ट हो जाते हैं। कुछ लोग तो इसको छोड़ना भी चाहते हैं, लेकिन चाहकर भी छोड़ नहीं पाते हैं। तो चलिए हम आपको पॉर्न एडिक्शन से छुटकारा पाने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं।


सबसे पहले आपको इस बात का पता लगाना होगा कि आप पॉर्न एडिक्ट हैं या नहीं और अगर लत लग गई है तो इस बात को स्वीकार करना होगा। कई लोग इसकी गिरफ्त में आने के बावजूद एडिक्शन को मानने से इनकार करते हैं। पॉर्न से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले आपको अपनी गलती माननी होगी।



पॉर्न एडिक्शन का पता चलने के बाद इसको छोड़ने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति का होना बेहद जरूरी है। कई बार लोग किसी आदत को छोड़ना चाहते हैं और उसकी शुरुआत भी करते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उसका हौंसला टूटने लगता है या उसका मन बदल जाता है, ऐसा कमजोर इच्छाशक्ति के कारण होता है।                                    


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...