सोमवार, 30 नवंबर 2020

एमएलसी कांति का चक्रव्यूह तोड़ेंगे 'अजय'

एमएलसी कांति सिंह का चक्रव्यूह तोड़ेंगे स्नातक उम्मीदवार अजय श्रीवास्तव


शाहाबाद (हरदोई)। इस बार पूरी तैयारी से लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार अजय कुमार श्रीवास्तव ,एम एल सी कांति सिंह का चक्रव्यूह तोड़ेंगे।हालांकि उन्हें भाजपा,सपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की चुनौती का भी सामना करना पड़ रहा है।लखनऊ के प्रमुख शिक्षाविद् अजय कुमार श्रीवास्तव ने जब युवाओं के अधिकारों को आवाज उठाई तो उन्होंने राजधानी के युवाओं को साथ लेकर बड़ा अभियान शुरू किया।ताकि सदन में युवाओं की आवाज बन सकें।


ज्ञातव्य हो कि


स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के लखनऊ खंड का चुनाव अंतिम चरण में है। मतदान एक दिसंबर को होना है।पिछले तीन चुनावों से कभी एस पी सिंह तो कभी उनकी पत्नी कांति सिंह जीत हासिल कर रहे हैं। मैदान में इस बार 24 प्रत्याशी हैं, लेकिन हर कोई अपना मुकाबला कांती सिंह से ही मान रहा है। इसकी वाजिब वजह भी है। पिछले 18 वर्ष से इस सीट पर कांती सिंह और उनके पति एसपी सिंह काबिज रहे हैं। इस बार सीट जीतने के लिए भाजपा ने भी काफी जोर आजमाइश की है।कांती सिंह के मुकाबले भाजपा ने इंजीनियर अवनीश सिंह को मैदान में उतारा है।सपा ने राम सिंह राणा एवं कांग्रेस ने ब्रजेश कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।उधर अजय कुमार श्रीवास्तव की युवाओं में मजबूत पकड़ है और राजधानी लखनऊ का प्रत्याशी होने के नाते भी उन्हें कांती सिंह के सामने सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।अजय कुमार श्रीवास्तव को जिताने की कवायद में कायस्थ समाज के जिलाध्यक्ष के अलावा अन्य संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ ही सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी लगे हैं। लखनऊ खंड के स्नातक क्षेत्र में सात जनपद आते हैं। इनमें हरदोई, लखनऊ, प्रतापगढ़, बाराबंकी, सीतापुर, रायबरेली और लखीमपुर शामिल हैं। लखनऊ खंड के स्नातक क्षेत्र से वर्ष 1996 में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में पार्टी के वरिष्ठ नेता विंध्यवासिनी कुमार ने जीत दर्ज कराई थी। वर्ष 2002 के चुनाव में वह एसपी सिंह से हार गए थे। वर्ष 2008 में फिर से एसपी सिंह निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2014 मेंहुए चुनाव में एसपी सिंह की पत्नी कांती सिंह निर्वाचित हुईं।समाजवादी पार्टी ने रामसिंह राणा को प्रत्याशी बनाया है। उनके समर्थन में एमएलसी और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप  जनपद में ताबड़तोड़ सभाएं कर चुके हैं। कांग्रेस ने ब्रजेश कुमार सिंह के पक्ष में सघन मतदाता संपर्क किया है। चित्रगुप्त धाम ट्रस्ट ने अजय कुमार श्रीवास्तव के पक्ष में आकर मतदाताओं को रिझाने का काम किया है।अब सभी की दृष्टि 01 दिसंबर को होने वाले चुनाव पर है।             


कोरोना संक्रमितो में लंग्स फाइब्रोसिस के लक्षण

 कोरोना से ठीक हुए लोगों में लंग्स फाईब्रोसिस के लक्षण 


अरविंद कुमार सैनी


सहारनपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों में निमोनिया व फाइब्रोसिस के लक्षण पाये जाते हैं रोगियों के फेफड़ों में सिकुड़न व सूजन आने लगती है। कोविड -19 से संक्रमित हुए लोग जो ठीक हो चुके है उनमे से कुछ फीसदी लोगों में लंग्स फाइब्रोसिस की मौजूदगी डॉक्टरों द्वारा एक्सरे रिपोर्ट में देखी जा रही है। जिला अस्पताल में कार्यरत कोविड19 नोडल अधिकारी शिवांका गौड ने आज कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों में निमोनिया व फाइब्रोसिस के लक्षण पाये जाते हैं। रोगियों के फेफड़ों में सिकुड़न व सूजन आने लगती है और सांस लेने छोडने मे परेशानी होती है। ऑक्सीजन का स्तर ऐसे में कम हो जाता है। ऐसे स्थिति में यौगिक प्राणायाम व लंग्स को लचीला बनाने वाले आसन यदि किये जाए तो रोगी को आराम मिलता है। कोरोना पर पड़ी आस्था भारी योग गुरु गुलशन कुमार से इस विषय पर कहा कि जो लोग कोविड के संक्रमण से बच गये है उन मे से 20-30 फीसदी लोगो में शोर्टनैस आफ ब्रीदिग, आक्सीजन के स्तर में गिरावट, खांसी व शारीरिक थकान के लक्षण आ रहे है। कोरोना से ठीक होने के बाद लोगो में निमोनिया के लक्षण भी देखे जा रहे है जिससे दस बीस कदम चलने से या सीढियां चढने पर सांस फूलने की शिकायते आ रही है। रोगियों का आक्सीजन का स्तर 98 से घटकर 70-80 तक रह जाता है।                               


बीपी कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद है नमक

ज़रूरत से ज़्यादा नमक खाना कई बीमारियों की वजह बन सकता है, लेकिन आपको जानकर बहुत हैरानी होगी कि आयुर्वेद में सेंधा नमक को बेहद फायदेमंद माना गया है। सेंधा नमक में पाए जाने वाले मिनरल्स हमें कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। यह नमक पाचक रसों का निर्माण करता है, इसलिए यह पाचन को दुरुस्त रखने का काम भी करता है। आजकल सेंधा नमक का इस्तेमाल काफी कम लोग करते हैं। इसे ज़्यादातर लोग सिर्फ व्रत के समय खाते हैं। लेकिन नमक का ये फॉर्म हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये काफी शुद्ध नमक होता है जिसमें किसी तरह का केमिकल या दूसरा तत्व मौजूद नहीं होता है। इसमें कुदरती तौर पर कई खनिज तत्व मौजूद होते हैं।               


आईपीएस पर 25,000 का इनाम घोषित

IPS पर 25 हजार का ईनाम घोषित


 महोबा। पूर्व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार और बर्खास्त सिपाही अरूण यादव पर 25, 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। महोबा उत्तर प्रदेश के महोबा के विस्फोटक के व्यावसाई इन्द्रेांत त्रिपाठी के खुदकुशी मामले में फरार चल रहे महोबा के पूर्व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार और बर्खास्त सिपाही अरूण यादव पर 25, 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार श्रीवास्तव ने आज यहां कहा कि पाटीदार और यादव पर केस दर्ज है और दोनों फरार हैं। दोनों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले करबई थाने के पूर्व क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र शुक्ला को भी गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में दो अन्य नामजद व्यापारी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।                                       


दीवार गिरने से 3 बच्चे दबे, 1 की मौत हुईं

औरैया: अछल्दा के इटैली में दीवार गिरने से तीन बच्चे दबे, एक की मौत


अछल्दा। अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम इटैली में शादी समारोह के दौरान छोटे-छोटे बच्चे दीवाल के पास खेल रहे थे तभी कच्ची मिट्टी की दीवार गिर गई जिससे बच्चे उसी मिट्टी के अंदर दब गए। आस पास के लोगो ने आनन फानन में तीनों बच्चो को मिट्टी हटाकर बाहर निकाला तीनो बच्चे घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें भरथना ले जाया गया एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे इटावा ले जाया गया वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से कोहराम मचा रहा।           


गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का धरना-प्रदर्शन

सिंघु और टिकरी बॉर्डर के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसानों का धरना प्रदर्शन


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की बॉर्डर पर पंजाब और हरियाणा के किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों ने सड़कों पर ट्रॉलियों को ही अपना घर बना लिया है। कृषि कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान अब भी पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं और दिल्ली में घुसने के लिए अड़े हैं। किसानों का नया नारा अब ‘दिल्ली चलो’ नहीं बल्कि ‘दिल्ली घेरो’ है। पहले दिल्ली-हरियाणा के सिंधु बॉर्डर पर किसानों ने बड़ी संख्या में डेरा जमाया, पुलिस से संघर्ष किया। अब गाजीपुर बॉर्डर पर भी ऐसा ही हाल है और किसान यहां पर बैठ गए हैं, जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। डॉक्टरों की अपील- प्रदर्शनकारियों का हो कोरोना टेस्ट... दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर जमा किसान प्रदर्शनकारियों को वॉलंटियर डॉक्टर मेडिकल सुविधाएं दे रहे हैं। एक डॉक्टर ने बताया, “हम सरकार से अपील करते हैं कि यहां जमा किसानों का कोरोना टेस्ट किया जाए। एक किसान को कोरोना होने से कई किसान उसकी चपेट में आ जाएंगे।”


आम लोगों की बढ़ रही परेशानी
‘सरकार बनाम किसान’ में आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है। खास तौर पर प्रदर्शन स्थल पर दुकान चलाने वाले और इन रास्तों से सफर करने वाले लोगों को काफी मुश्किल हो रही है। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि हम आम लोगों की समस्या समझते हैं लेकिन हम भी परेशान होकर ही दिल्ली आए हैं। सरकार जल्द हमारी बात सुने।


किसानों ने दी अगले 4 महीने तक धरना देने की धमकी
किसान नेताओं का कहना है कि उनकी तैयारी पूरी है और अगर जरूरत पड़ी तो उनके पास अगले 4 महीने तक धरना देने का पूरा इंतजाम है। किसानों के ऐलान के बाद सरकार की टेंशन भी बढ़ गई है। जेपी नड्डा के घर हुई देर रात उच्च स्तरीय बैठक...
किसान आंदोलन से चिंतित भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की देर रात बैठक हुई जबकि किसान संगठनों ने बातचीत के लिए सरकार की किसी भी शर्त को मानने से मना कर दिया है।
अमित शाह ने किसान नेताओं को सड़क जाम समाप्त कर बुराड़ी मैदान में आकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने का प्रस्ताव दिया था और कहा था कि इस व्यवस्था के लागू होने पर अगले ही दिन किसानों के साथ बातचीत की जाएगी।किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा है कि किसान संगठन बातचीत के लिए सरकार की किसी भी शर्त को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। कल किसान संगठनों की बैठक हुई जिसमें पंजाब के 20 से अधिक किसान संगठनों ने आंदोलन स्थल पर ही बातचीत करने पर जोर दिया।           


 


अलग धर्म की प्रेमिका को मौत के घाट उतारा

प्रेमिका का धर्म था अलग, इसलिए प्रेमी ने नई जिंदगी के बदले दे दी उसे मौत


सोनभद्र। जिलेके ओबरा थानाक्षेत्र में दो दिन पहले 15 वर्षीय लड़की की लाश रेणु नदी के किनारे बालू में दबी मिली थी. रविवार को ओबरा पुलिस।ने मामले के खुलासा का दावा किया। पुलिस ने अभियुक्त (Accused) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक प्रेम-प्रसंग में युवती की हत्या कर दी गई।


पुलिस के मुताबिक मृतका घर से सिलाई सीखने निकली थी. रास्ते में प्रेमी ने उसकी हत्या कर शव को नदी किनारे बालू में छिपा दिया. दूसरे दिन चरवाहों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद जांच के क्रम में मृतका की शिनाख्त झरिया नाला ओबरा निवासी के रूप में हुई।


घरवालों ने बताया कि मृतका घर से सिलाई सीखने निकली थी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी
जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. दूसरे दिन युवती का शव रेणु नदी के किनारे बालू में ढका मिला।


पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि मृतका का आरोपी दिलीप शर्मा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतका दिलीप पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन तैयार नहीं हो रहा था। बतौर पुलिस लड़की का अलग धर्म होने के चलते आरोपी उससे शादी करना नहीं चाहता था, जबकि मृतका उस पर इसके लिए दबाव बना रहा था। प्रेमिका के इस रवैये से तंग आकर प्रेमी ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला ले लिया। प्रेमी ने लड़की को नदी किनारे बुलाकर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बालू में छुपाकर मौके से फरार हो गया।                                            


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...