शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

अर्णब को स्पष्ट बेल देने का निणर्य करेगा एससी

अर्नब गोस्वामी को अंतरिम बेल देने के कारणों को आज स्पष्ट करेगा सुप्रीम कोर्ट


नई दिल्ली। टेलीविजन पत्रकार अर्नब गोस्वामी को आत्महत्या के लिए उकसावे के वर्ष 2018 के एक मामले में अग्रिम जमानत देने एक पखवाड़े के बाद इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को विस्तार से कारण स्पष्ट करेगा। विगत 11 नवंबर को सर्वोच्च अदालत गोस्वामी को अंतरिम जमानत देते हुए कहा था। कि अगर उनकी निजी स्वतंत्रता को बाधित किया गया तो यह अन्याय होगा। जस्टिस डीवाइ चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली खंडपीठ शुक्रवार को अपने दिए फैसले पर सफाई देगी। ऐसा होना अपने आप में दुलर्भ है। जस्टिस चंद्रचूड़ ने 11 नवंबर को अर्नब गोस्वामी को जमानत मंजूर करते हुए इस बात पर चिंता जताई थी। कि राज्य सरकार कुछ लोगों को सिर्फ इस आधार पर कैसे निशाना बना सकती है। कि वह उसके आदर्शो या राय से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में वकीलों की राय बाद में लेंगे कि नागरिकों की आजादी की सुरक्षा किस तरह से हो। यह फैसला सुनाते हुए तब सर्वोच्च अदालत ने इस मामले में दो अन्य नीतीश सारदा और फिरोज मुहम्मद शेख को भी पचास-पचास हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी। जमानत देते हुए जस्टिस ने कहा कि अगर राज्य सरकारें लोगों को निशाना बनाती हैं। तो उन्हें इस बात का अहसास होना चाहिए कि नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक सर्वोच्च अदालत है। खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा कि हम यह मानते हैं। कि हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता की अंतरिम जमानत की अर्जी खारिज करके गलत किया। इसलिए हम आदेश देते हैं। कि अर्नब मनोरंजन गोस्वामी फिरोज मुहम्मद शेख और नीतीश सारदा को अंतरिम जमानत पर तत्काल छोड़ दिया जाए। कोर्ट ने आरोपितों को भी निर्देशित किया कि वह केस की जांच में सहयोग करें।                                        


गुजरात के अस्पताल में आग, 6 की मौत

गुजरात राजकोट के एक कॉविड-19 अस्पताल में लगी भीषण आग, 6 की मौत


राजकोट। गुजरात के राजकोट जिले में गुरुवार (27 नवंबर) देर रात शिवानंद अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगी। इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। शिवानंद अस्पताल एक कोविड-19 मरीजों के लिए अस्पताल है। आईसीयू वार्ड( आईसीयू) में जिस वक्त आग लगी, उसमें 11 मरीज भर्ती थे। जिसमें से आग लगने की वजह पांच की मौत हुई है। और वही एक अन्य मरीज की मौत हुई।
इंडिया टूडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त शिवानंद अस्पताल में आग लगी हॉस्पिटल में उस वक्त 33 मरीज भर्ती थे। हादसे में मारे 6 लोग गए हैं। लेकिन भीषण आग होने की वजह से कई लोग झुलस गए हैं। मरीजों को घायल अवस्था में आनन-फानन में दूसरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हालांकि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग बुझाने के लिए मौके पर कई दमकल गाड़िया मौजूद हैं। स्थानीय अधिकारियों के पास यह विश्वास करने का पूख्ता सबूत है। कि सबसे पहले आग आईसीयू से शुरू हुआ था। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
शुरुआती इनपुट बताते हैं। कि राजकोट के शिवानंद अस्पताल में आग लगने के दौरान कई मरीजों को गंभीर चोटें आईं। दमकल विभाग के मुताबिक आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा है। कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान इस बात पर है। कि मरीजों को सही मेडिकस सुविधा मिले। उन्होंने कहा है। कि वह इस बात की जांच बाद में कराएंगे कि आखिर अस्पताल में देर रात आग कैसे लगी।                                 


बॉक्सिंग रिंग में मुक्के बरसा रहीं लड़कियां

बॉक्सिंग रिंग में मुक्के बरसा रहीं गाजा की लड़कियां


जेरुसलम। इस्राइल की नाकेबंदी चरमराती अर्थव्यवस्था और कोरोना महामारी के थपेड़ों के बीच गाजा पट्टी में लड़कियां बॉक्सिंग में हाथ आजमा रही हैं। पिछले दिनों गाजा पट्टी में पहली बार सिर्फ लड़कियों के लिए मुक्केबाजी की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिनमें लड़कियों ने अपने अपने वजन के श्रेणियों के अनुसार हिस्सा लिया। एक अंधेरे में घंटी बजती है। और दो किशोरियां मोटे दस्ताने पहने रिंग में एक दूसरे के चक्कर लगाने लगती हैं। रिश्तेदारों और दोस्तों के प्रोत्साहन भरे शोरगुल के बीच वो एक दूसरे पर मुक्कों की बरसात शुरू कर देती हैं। ये इस फिलिस्तीनी एन्क्लेव का महिलाओं का पहला बॉक्सिंग टूर्नामेंट था। दोनों मुक्केबाजों में से एक 15 वर्षीय फराह अबू अल-कुसमान हैं। वो कहती हैं कि उन्होंने लंबे समय तक इंटरनेट पर बॉक्सिंग को देखा समझा और फिर परदे से रिंग में कूदने का फैसला लिया। उत्साह से भरी हुई फराह कहती हैं। कि मैं माइक टायसन और मोहम्मद अली जैसे मक्केबाजों को देखती थी। मुझे उन्हें लड़ते देखना बहुत अच्छा लगता है। वो बहुत ही अच्छी मुक्केबाजी करते हैं । और अक्सर अपने मैच के पहले राउंड में ही जीत जाते हैं। हैरानी की बात तो ये है। लोग कोरोना महामारी की परवाह न करते हुए ये मैच देखने पहुंचे। 20 साल की मुक्केबाज रीटा अबू रहमा कहती हैं। कि कई लोगों को लगता है। जो हम कर रहे हैं। वो गलत है। और हम नैतिक मूल्यों औ परंपरा का अनादर कर रहे हैं। लेकिन मेरे मेरे परिवार और मेरे दोस्तों के लिए सामान्य है। कुवैत की चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी लड़कियां...
महिला मुक्केबाजों के 35 साल की कोच ओसामा अयूब कहती हैं। कि महिलाओं के लिए एक बॉक्सिंग टूर्नामेंट का फिलिस्तीन में पहली बार आयोजन हो रहा है।यहां  45 प्रतियोगी थे। और इनमें से जो सबसे अच्छी होगी वो फरवरी में कुवैत में होने वाली एक चैंपियनशिप में फिलिस्तीनियों का प्रतिनिधित्व करेगी।                                      


हेदराबाद: तेलंगाना बीजेपी चीफ का पलटवार

तेलंगाना बीजेपी चीफ का पलटवार, 'अकबरुद्दीन ओवैसी के दादा का है पीवी घाट, हिम्मत है तो तोड़ कर दिखाओ'


हैदराबाद। ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेताओं के बीच जमकर जुबानी जंग हो रही है। इस बीच नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने अपने एक चुनावी सभा में कहा कि हुसैन सागर झील के तट पर बनीं पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और टीडीपी के संस्थापक एनटी रामाराव की ‘समाधियां’ (घाट) को हटा देना चाहिए। अकबरुद्दीन ओवैसी के इस बयान पर तेलंगाना बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बंडी संजय कुमार भड़क गए हैं। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, क्या ये पीवी घाट और एनटीआर घाट दोनों उनके (अकबरुद्दीन ओवैसी) पिता या आपके दादा का है। क्या एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बंडी संजय कुमार ने कहा मैंने सुना है। कि ओवैसी (अकबरुद्दीन ओवैसी) ने कहा, पीवी घाट और एनटीआर घाट को ध्वस्त किया जाना चाहिए। क्या ये आपके पिता या दादा के हैं? हिम्मत है। तो उन्हें ध्वस्त कर दो। तब से सिर्फ 2 घंटे में, बीजेपी नेता आपका दारुस्सलाम मुख्यालय) गिराने के लिए तैयार हैं।
हैदराबाद में 1 दिसंबर को होने वाले चुनाव से कुछ दिन पहले तेलंगाना बीजेपी चीफ बंडी संजय कुमार ने कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा कि हैदराबाद के ओल्ड सिटी इलाके में घुसपैठियों’ पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे। उन्होंने दावा किया है। कि हैदराबाद के ओल्ड सिटी में रोहिंग्याओं और पाकिस्तानियों को कब्जा है। और अगर वो सत्ता में आते हैं। तो इन्हें हटाने के लिए पुराने शहर में सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे।
जिसका जवाब देते हुए चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था। कि अगर हैदराबाद के ओल्ड सिटी इलाके में रोहिंग्याओं और पाकिस्तानियों का कब्जा है। तो ऐसे 100 नामों के बारे में बीजेपी बताए। उन्होंने ये भी कहा था। कि अगर ‘घुसपैठियों’ का इन इलाकों पर कब्जा है। तो पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अबतक इन्हें क्यों नहीं यहां से निकला, क्या वो दोनों सो रहे थे।                                   


भारत में कोरोना के मामले 93,09,787 हुए

भारत में कोविड-19 के मामले बढ़कर 93,09,787 हुए


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 43,082 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 93.09 लाख हो गए। जिनमें से 87,18,517 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। और संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 93.64 प्रतिशत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 93,09,787 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 492 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,35,715 हो गई। देश में अभी 4,55,555 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। आंकड़ों के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों की 4.89 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 26 नवम्बर तक 13,70,62,749 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 11,31,204 नमूनों का परीक्षण गुरूवार को ही किया गया।                                      


बायोटेक केंद्र का दौरा करेंगे 'पीएम' मोदी

मोदी कोविड-19 का टीका बना रहे बायोटेक के केंद्र का करेंगे दौरा, टीके के इस चरण को होगा ट्रायल


हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को कोविड-19 का टीका विकसित कर रही कम्पनी ‘भारत बायोटेक के केन्द्र का दौरा करेंगे। तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार की ओर से गुरूवार रात जारी किए गए एक आधिकारिक ज्ञापन में कहा गया कि मोदी पुणे से दोपहर में भारतीय वायुसेना के विमान में हकीमपेट वायुसेना अड्डे पहुंचेंगे। वह सीधे जीनोम घाटी स्थित भारत बायोटेक केन्द्र जाएंगे और वहां का दौरा कर वायुसेना अड्डे लौट आएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी केन्द्र में करीब एक घंटे रुकेंगे। भारत बायोटेक द्वारा विकसित किए जा रहे कोविड-19 टीके का तीसरे चरण का होना बाकी है।                                                                 


सालों पुरानें कानून को खत्म करेगी सरकार

सीएम योगी का बड़ा फैसला, 100 साल पुराने नियम-कानून को खत्म करेगी यूपी सरकार


कानपुर। सीएम योगी का बड़ा फैसला, 100 साल पुराने नियम-कानून को खत्म करेगी यूपी सरकार। यूपी सरकार बरसों पुराने व अनुपयोगी कानून खत्म करने जा रही है। इसमें 100 साल पुराने नियम कानून शामिल हैं। इससे कारोबार करने वाले अपने उद्यमी अपना उद्योग जल्द लगा सकेंगे और उन्हें नियमों के जंजाल से मुक्ति मिलेगी। आम जनता को भी नियम-कानून कम होने से राहत मिलेगी। इसके लिए संबंधित विभाग अपने यहां इस तरह के मामलों की समीक्षा कर खुद ही बता रहें कि फलां कानून को  रखा जाए या खत्म किया जाए। या इन्हें दूसरे संबंधित अधिनियम में शामिल कर लिया जाए। यह सारी कवायद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के निर्देश पर की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह काम करने का जिम्मा औद्योगिक विकास विभाग को दिया है।
1920 का कानून भी बरकरार 
एक कानून है। यूपी रूल्स रेगुलेटिंग द ट्रांसपोर्ट टिंबर इन कुमाऊं सिविल डिवीजन -1920 इस कानून को बने सौ साल हो गए। 20 साल पहले तो कुमाऊं क्षेत्र समेत पूरा उत्तराखंड अलग राज्य बन गया। लेकिन वन विभाग का यह नियम अभी यूपी में बरकरार है। यही नहीं 82 साल पुराना एक और कानून है। यूपी रूल्स रेगुलेटिंग ट्रांजिट आफ टिंबर आन द रिवर गंगा एबब गढ़मुक्तेश्वर इन मेरठ डिस्ट्रिक एंड आन इटस ट्रिब्यूटेरिस इन इंडियन टेरिटेरी एबब ऋषिकेश- 1938। इसका नाम ही इतना लंबा है। और उपयोगिता कितनी है। यह सवाल अब सरकार के सामने है।
इन कानून की उपयोगिता की हो रही जांच परख 
इंडियन फारेस्ट यूपी रूल 1964, यूपी कलेक्शन एंड डिस्पोजल आफ डि्रफ्ट एंड स्टैंडर्ड वुड एण्ड टिंबर रूल्स, यूपी कंट्रोल आफ सप्लाई डिस्ट्रब्यूशन एंड मूवमेंट आफ फ्रूट प्लांटस आर्डर-1975, यूपी फारेस्ट टिंबर एंड ट्रांजिट आन यमुना, टन व पबर नदी रूल्स 1963, यूपी प्रोडयूस कंट्रोल ,यूपी प्रोविंसेस प्राइवेट फारेस्ट एक्ट।
आवश्यक वस्तुओं से जुड़े चार कानून होंगे एक
खाद्य एवं रसद विभाग में भी कई इसी तरह के एक्ट व नियमावली हैं। कई तो एक जैसे हैं। मसलन, यूपी इशेंसियल कॉमोडिटीज से जुड़े चार नियम हैं। इनको एक किया जा सकता है। यूपी शिड्यूल्ड कॉमोडिटीज से जुड़े चार आदेश हैं। इनको भी विलय किया जा सकता है। यूपी कैरोसीन कंट्रोल आर्डर 1962, यूपी सेल्स आफ मोटर स्पि्ट , डीजल आयल, एंड अल्कोहल टैक्सेशन एक्ट के तहत होने वाला काम कुछ विभाग दूसरे विभाग के जिम्मे है।  औद्योगिक विकास विभाग ने विभागों से पूछा था। कि नियम वर्तमान में लागू है। या नहीं।  क्या इसे खत्म किया जा सकता है।  या किसी अन्य कानून अधिनियम में विलय किया जा सकता है। एक दर्जन विभागों ने जवाब भेज दिया है। माना जा रहा है। कि करीब 50 से ज्यादा कानून खत्म हो जाएंगे।
केंद्र सरकार का निर्देश है। कि अनुपयोगी अधिनियम नियम कानून की समीक्षा कर उनको समाप्त किया जाए। नीति आयोग ने इस संबंध में गाइडलाइंस जारी की है। इसीलिए  उत्तर प्रदेश में इस तरह के अनपुयोगी व अप्रसांगिक एक्ट व नियमावली के संबंध में विभाग समीक्षा कर उसे खत्म करने के संबंध में संस्तुति दे रहे हैं। इस महत्वपूर्ण मामले पर जल्द प्रधानमंत्री कार्यालय भी समीक्षा बैठक करेगा।


एचसी ने नुकसान की भरपाई के लिए कहा

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोत के बंगले में तोड़फोड़ मामले में बीएमसी का नोटिस बॉम्बे हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। बीएमसी को इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि बीएससी ने अधिकारों का दुरुपयोग किया है, साथ ही कोर्ट ने कंगना के बंगले में हुए नुकसान की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराए जाने का आदेश दिया है। नुकसान की भरपाई के लिए एजेंसी की रिपोर्ट पर फैसला हाईकोर्ट बाद में सुनाएगा।                                         


रायपुर: छेड़छाड़ के आरोप में प्रिंसिपल को जेल

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे आरंग के शासकीय अरुंधति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की आदिवासी शिक्षिका ने विद्यालय के प्रिंसिपल पर छेडख़ानी करने का आरोप लगाते हुए आरंग थाने जाकर लिखित में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने प्रिंसिपल बीएल वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरंग थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने अपनी शिकायत में प्रिंसिपल पर आरोप लगाया है कि प्रिंसिपल विद्यालय में पदस्थ सभी महिला शिक्षिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार और टिप्पणी करते हैं। 18 नवम्बर को प्रिंसिपल ने शिक्षिका को अपने चेंबर में बुलाया जहां उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई।                                       


शादियों के सीजन में फिर सस्ता हुआ सोना

नई दिल्ली। शादियों के सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। सर्राफा बाजारों में आज एक बार फिर सोना-चांदी के भाव गिरे हैं। शुकवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 165 रुपये प्रति दस ग्राम गिरकर 48807 रुपये पर आ गया है। वहीं चांदी का हाजिर भाव भी 420 रुपये नरम होकर 59840 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। जबकि 22 कैरेट सोने के दाम में 151 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 22 कैरेट सोना 44707 रुपये पर खुला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।                                   


अस्पताल में बच्ची का शव नोंचते दिखा कुत्ता

लखनऊ। उत्तर-प्रदेश के संभल से मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में स्ट्रेचर पर रखे बच्ची के शव को कुत्ता नोंच-नोंचकर खाता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग जिला अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। उधर यूपी में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी ये वीडियो ट्वीट किया गया है और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की गई है।उधर वीडियो वायरल होने के बाद संभल जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।                                                 


देश में 65 लाख पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने नए साल से पहले देशभर के लाखों पेंशनर्स को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। देशभर के पेंशनर्स अब फरवरी 2021 तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा सकेंगे। सरकार के इस फैसले से देशभर के 65 लाख से ज्यादा पेंशनभोगियों को फायदा होगा। पेंशनभोगियों को हर साल 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट यानि अपने जीवित होने का सबूत देना होता है। इसे नहीं जमा करने पर पेंशन मिलना बंद हो जाता है। इस फैसले के बाद अब पेंशनर्स 1 नवंबर 2020 से 28 फरवरी 2021 के बीच अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा सकेंगे। इस दौरान पेंशनर्स को उनकी पेंशन बिना किसी रुकावट के मिलती रहेंगी।


किसान आंदोलनः दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशन बंद

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर ग्रीन लाइन पर छह मेट्रो स्टेशनों पर निकास और प्रवेश द्वार बंद करने की घोषणा की। हरियाणा से दिल्ली को जोड़ने वाले मार्गों को बंद कर दिये जाने से राष्ट्रीय राजधानी में अहम रास्तों पर वाहनों का जाम लग गया।                                 


युवक ने 7 वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म








मुजफ्फरपुर। बारात आए युवक ने 7 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंभीर स्थिति में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना डुमरिया घाट थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिला के पारू थाना क्षेत्र से डुमरिया घाट थाना क्षेत्र में बारात गुरुवार की रात्रि आई थी। ग्रामीणों के अनुसार द्वारपूजा के समय अचानक लाइन बंद हो गया। इतने में अंधेरा हो गया।अंधेरा का लाभ उठा युवक में बारात देखने गई 7 वर्षीय बच्ची को उठाकर बगल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीण व परिजन पहुंचकर बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। परिजनों के अनुसार बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है।                                   








राजस्थान: 2 पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में दो गुटों के बीच खूनी जंग देखने को मिली। इस लड़ाई में एक पक्ष ने फायरिंग की जिसमें दो लोग घायल हुए। यह मामला जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा का है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते यह खूनी जंग हुई। घायलों को जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।                                       


'एलपीजी' सिलेंडर पर मिल रहा ऑफर

नई दिल्ली। वैसे तो आप हर महीने गैस सिलेंडर बुक करते हैं, लेकिन अगर आपसे कोई पूछे कि गैस बुकिंग पर आपको कोई एक्स्ट्रा बेनीफिट मिलता है तो आपका जवाब होगा नहीं। आज भी आपको गैस की बुकिंग पर कैशबैक मिलता है। आज हम आपको बतायेंगे कि किस तरह से गैस सिलेंडर बुक कराये, जिससे आप कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। अमेजन पे के जरिये एलपीजी कंपनी इंडेन से लेकर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड बीपीसीएल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड एचपीसीएल के HP गैस के सिलिंडर की बुकिंग करा सकते हैं। इस पर आपको 50 रुपये कैशबैक मिल रहा है।                               


एक्ट्रेस तारा ने दिखाया अपना बोल्ड अंदाज

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ मालदीव में अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस वेकेशन की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। अब तारा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है जो जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर में तारा बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है। तारा ने अपनी इस फोटो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में वह व्हाइट बिकिनी पहने समंदर किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। उनका हॉट और ग्लैमरस अंदाज फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है।                               


आपके किचन तक पहुंचेगा विदेशी 'आलू-प्याज'

हर घर की रसोई में सबसे पहले आलू और प्याज सबसे ज्यादा पाया जाता है और हर घर में सबसे इस्तेमाल किए जाने वाला आलू और प्याज की खपत देश में लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इस वक्त देश में आलू और प्याज की पैदावार कम होने के कारण आलू और प्याज के रेट में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। लगातार बढ़ रहे आलू और प्याज के दाम को लेकर केंद्र सरकार खासी चिंतित दिखाई दे रही है। ऐसे में केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है और अन्य देशों से आलू और प्याज भारी मात्रा में हमारे देश में मंगाने का फैसला लिया है। इस वक्त अधिकतर मंडियों में आलू और प्याज 50 से ₹60 किलो बिक रहा है। हालांकि कहीं 5 से ₹10 की बढ़ोतरी और कहीं कमी देखी जा रही है। लेकिन अधिकतर मंडियों में आलू और प्याज की कीमतें लगातार आसमान छू रही है जो आलू और प्याज 10 रूपये और ₹20 रूपये किलो बिका करता था, वही आज 60 रुपए तक पहुंच गया है।                           


सफेद कद्दू की बुआई, सिंचाई एवं पैदावार

सफेद कद्दू , पेठा कद्दू या सिझकुम्हरा ये कद्दू की ही एक प्रजाति है। ये बेलों पर फलती है। आपने आगरा के पेठे का नाम तो सुना हीं होगा, इसे चखने का मौका भी मिला होगा। आगरे का पेठा भारत के साथ पूरी दुनिया भर में मशहूर है


अतः इसकी मांग भारत के साथ दुनियाँ के विभिन्न देशों में है। यह हलके रंग का होता है, तथा लंबे और गोल आकार में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर पेठा बनाने में किया जाता है। इस फल के ऊपर हलके सफेद रंग की पाउडर जैसी परत चढ़ी होती है, जिसे छूने से हाथों में सफेद चुना जैसा लग जाता है। इसका उपयोग पेठा, बड़ी(अदौरी) तथा सब्जी में भी किया जाता है। यह भारतीय फसल है, इसकी खेती मुख्यरूप से उत्तर-प्रदेश में की जाती है। वहाँ के किसान इसे जुए की फसल मानते हैं। अच्छी कीमत मिल गई तो 1 बीघे में ही बहुत अच्छी कमाई हो जाती है। अन्यथा नुकसान का भी खतरा बना रहता है।


जलवायु और भूमि:- अच्छी फसल के लिए तापमान 18 से 30 डिग्री सेंटीग्रेट के साथ शीतोष्ण और समशीतोष्ण जलवायु उत्तम मानी जाती है। अधिक या कम तापमान इसके पैदावार प्रभावित कर सकता है, लेकिन इसे उगाए जाने में कोई समस्या नहीं है। इस फसल को जल निकास वाली जीवांश युक्त हर प्रकार वाली मिट्टी पे उगाया जा सकता है। दोमट और बलुई मिट्टी उपयुक्त है, पी एच मान 5.5-7 उत्तम है।


खेत की तैयारी:- इस फसल को उगाने के लिए पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से की जानी चाहिए। इसके बाद 3-4 जुताई आवश्यक है, जो कल्टीवेटर से करें। देशी हल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मिट्टी को भुरभुरी बनाने के बाद पाटा लगाकर खेत को समतल बना लें।


सफेद कद्दू(पेठे) की बुआईसिंचाई एवं पैदावार


खेत की तैयारी:- इस फसल को उगाने के लिए पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से की जानी चाहिए। इसके बाद 3-4 जुताई आवश्यक है, जो कल्टीवेटर से करें। देशी हल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मिट्टी को भुरभुरी बनाने के बाद पाटा लगाकर खेत को समतल बना लें।


बुआई:- अगर किसान अगैती खेती करना चाहता है तो खेत खाली होते ही गहरी जुताई करा दे। एक गहरी जुताई के पश्चात किसान 15 मई तक खेत की पलेवा कर दें। पानी लगाने के बाद खेत 5 दिनों के अंदर 20 मई तक पेठा की बुआई कर दे। दो-दो हाथ की दूरी पर निशान बना लेते हैं जिससे लाइन टेढ़ी न हो। इसी दूरी पर लम्बाई और चौड़ाई के अंतर पर गोबर की खाद का घुरवा बनाते हैं, जिसमे कुम्हड़े के सात से आठ बीज रोप देते हैं, अगर बाद में तीन चार पौधे छोड़कर बचे उसे उखाड़ कर फेंक दिया जाता हैं। ध्यान रखें की लाइन सीधी रहे।


सिंचाई:– बुआई के एक सप्ताह बाद पहला पानी और पहले पानी के 15 दिन बाद दूसरा पानी लगाते हैं। बारिश हो गयी तो फिर पानी लगाने की जरूरत नहीं रहती।


रोग और कीट रोकथाम:- इस फसल में फफूंदी जनित रोग अधिक लगते हैं। इससे बचने के लिए 2 gm बविस्टिन या कैप्टान 1 लीटर पानी में घोलकर 10-15 दिनों के अंतराल पर छिड़कते रहना चाहिए। कद्दू की फसल को अन्य रोग से बचाने के लिए एंडोसल्फान 25 ई सी 1.5 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर 700-800 लिटर पानी में घोलकर 10-15 दिनों के अंतराल पर दें।


तुड़ाई और पैदावार:- यदि आप सब्जी के लिए खेती करते है, तो ज्यादा पकने ना दे और महीने में दो तुड़ाई कर के बाजार ले जाए, पेठा के लिए थोड़ा पकना जरूरी है। उचित विधि के अनुसार खेती करने के बाद कद्दू की पैदावार 275 -350 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होनी चाहिए, जिससे किसान अच्छी लाभ कमा सकतें हैं।                   


कानूनों को रद्दी की टोकरी में फैक देगेंः कांग्रेस

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा है, कि केंद्र की सत्ता में आने पर हाल में पारित किसान विरोधी तीनों कानूनों को फाड़ कर रद्दी की टोकरी में डाल देंगे। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने वादा किया है, कि कांग्रेस जब केंद्र की सत्ता सम्भालेगी तो वह सबसे पहले किसान विरोधी इन तीनों कानूनों को खत्म करेगी।                                     


11 दिसंबर को इशांत टेस्ट सीरीज से बाहर

नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की फिटनेस पर फैसला 11 दिसम्बर को उनके अगले फिटनेस टेस्ट के बाद लिया जाएगा। जबकि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्टों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने गुरूवार रात को जारी एक बयान में रोहित और इशांत की फिटनेस पर ताजा जानकारी देते हुए बताया कि रोहित बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उनका अगला आकलन 11 दिसम्बर को किया जाएगा।                               


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...