शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

हेदराबाद: तेलंगाना बीजेपी चीफ का पलटवार

तेलंगाना बीजेपी चीफ का पलटवार, 'अकबरुद्दीन ओवैसी के दादा का है पीवी घाट, हिम्मत है तो तोड़ कर दिखाओ'


हैदराबाद। ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेताओं के बीच जमकर जुबानी जंग हो रही है। इस बीच नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने अपने एक चुनावी सभा में कहा कि हुसैन सागर झील के तट पर बनीं पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और टीडीपी के संस्थापक एनटी रामाराव की ‘समाधियां’ (घाट) को हटा देना चाहिए। अकबरुद्दीन ओवैसी के इस बयान पर तेलंगाना बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बंडी संजय कुमार भड़क गए हैं। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, क्या ये पीवी घाट और एनटीआर घाट दोनों उनके (अकबरुद्दीन ओवैसी) पिता या आपके दादा का है। क्या एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बंडी संजय कुमार ने कहा मैंने सुना है। कि ओवैसी (अकबरुद्दीन ओवैसी) ने कहा, पीवी घाट और एनटीआर घाट को ध्वस्त किया जाना चाहिए। क्या ये आपके पिता या दादा के हैं? हिम्मत है। तो उन्हें ध्वस्त कर दो। तब से सिर्फ 2 घंटे में, बीजेपी नेता आपका दारुस्सलाम मुख्यालय) गिराने के लिए तैयार हैं।
हैदराबाद में 1 दिसंबर को होने वाले चुनाव से कुछ दिन पहले तेलंगाना बीजेपी चीफ बंडी संजय कुमार ने कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा कि हैदराबाद के ओल्ड सिटी इलाके में घुसपैठियों’ पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे। उन्होंने दावा किया है। कि हैदराबाद के ओल्ड सिटी में रोहिंग्याओं और पाकिस्तानियों को कब्जा है। और अगर वो सत्ता में आते हैं। तो इन्हें हटाने के लिए पुराने शहर में सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे।
जिसका जवाब देते हुए चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था। कि अगर हैदराबाद के ओल्ड सिटी इलाके में रोहिंग्याओं और पाकिस्तानियों का कब्जा है। तो ऐसे 100 नामों के बारे में बीजेपी बताए। उन्होंने ये भी कहा था। कि अगर ‘घुसपैठियों’ का इन इलाकों पर कब्जा है। तो पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अबतक इन्हें क्यों नहीं यहां से निकला, क्या वो दोनों सो रहे थे।                                   


भारत में कोरोना के मामले 93,09,787 हुए

भारत में कोविड-19 के मामले बढ़कर 93,09,787 हुए


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 43,082 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 93.09 लाख हो गए। जिनमें से 87,18,517 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। और संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 93.64 प्रतिशत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 93,09,787 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 492 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,35,715 हो गई। देश में अभी 4,55,555 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। आंकड़ों के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों की 4.89 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 26 नवम्बर तक 13,70,62,749 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 11,31,204 नमूनों का परीक्षण गुरूवार को ही किया गया।                                      


बायोटेक केंद्र का दौरा करेंगे 'पीएम' मोदी

मोदी कोविड-19 का टीका बना रहे बायोटेक के केंद्र का करेंगे दौरा, टीके के इस चरण को होगा ट्रायल


हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को कोविड-19 का टीका विकसित कर रही कम्पनी ‘भारत बायोटेक के केन्द्र का दौरा करेंगे। तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार की ओर से गुरूवार रात जारी किए गए एक आधिकारिक ज्ञापन में कहा गया कि मोदी पुणे से दोपहर में भारतीय वायुसेना के विमान में हकीमपेट वायुसेना अड्डे पहुंचेंगे। वह सीधे जीनोम घाटी स्थित भारत बायोटेक केन्द्र जाएंगे और वहां का दौरा कर वायुसेना अड्डे लौट आएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी केन्द्र में करीब एक घंटे रुकेंगे। भारत बायोटेक द्वारा विकसित किए जा रहे कोविड-19 टीके का तीसरे चरण का होना बाकी है।                                                                 


सालों पुरानें कानून को खत्म करेगी सरकार

सीएम योगी का बड़ा फैसला, 100 साल पुराने नियम-कानून को खत्म करेगी यूपी सरकार


कानपुर। सीएम योगी का बड़ा फैसला, 100 साल पुराने नियम-कानून को खत्म करेगी यूपी सरकार। यूपी सरकार बरसों पुराने व अनुपयोगी कानून खत्म करने जा रही है। इसमें 100 साल पुराने नियम कानून शामिल हैं। इससे कारोबार करने वाले अपने उद्यमी अपना उद्योग जल्द लगा सकेंगे और उन्हें नियमों के जंजाल से मुक्ति मिलेगी। आम जनता को भी नियम-कानून कम होने से राहत मिलेगी। इसके लिए संबंधित विभाग अपने यहां इस तरह के मामलों की समीक्षा कर खुद ही बता रहें कि फलां कानून को  रखा जाए या खत्म किया जाए। या इन्हें दूसरे संबंधित अधिनियम में शामिल कर लिया जाए। यह सारी कवायद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के निर्देश पर की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह काम करने का जिम्मा औद्योगिक विकास विभाग को दिया है।
1920 का कानून भी बरकरार 
एक कानून है। यूपी रूल्स रेगुलेटिंग द ट्रांसपोर्ट टिंबर इन कुमाऊं सिविल डिवीजन -1920 इस कानून को बने सौ साल हो गए। 20 साल पहले तो कुमाऊं क्षेत्र समेत पूरा उत्तराखंड अलग राज्य बन गया। लेकिन वन विभाग का यह नियम अभी यूपी में बरकरार है। यही नहीं 82 साल पुराना एक और कानून है। यूपी रूल्स रेगुलेटिंग ट्रांजिट आफ टिंबर आन द रिवर गंगा एबब गढ़मुक्तेश्वर इन मेरठ डिस्ट्रिक एंड आन इटस ट्रिब्यूटेरिस इन इंडियन टेरिटेरी एबब ऋषिकेश- 1938। इसका नाम ही इतना लंबा है। और उपयोगिता कितनी है। यह सवाल अब सरकार के सामने है।
इन कानून की उपयोगिता की हो रही जांच परख 
इंडियन फारेस्ट यूपी रूल 1964, यूपी कलेक्शन एंड डिस्पोजल आफ डि्रफ्ट एंड स्टैंडर्ड वुड एण्ड टिंबर रूल्स, यूपी कंट्रोल आफ सप्लाई डिस्ट्रब्यूशन एंड मूवमेंट आफ फ्रूट प्लांटस आर्डर-1975, यूपी फारेस्ट टिंबर एंड ट्रांजिट आन यमुना, टन व पबर नदी रूल्स 1963, यूपी प्रोडयूस कंट्रोल ,यूपी प्रोविंसेस प्राइवेट फारेस्ट एक्ट।
आवश्यक वस्तुओं से जुड़े चार कानून होंगे एक
खाद्य एवं रसद विभाग में भी कई इसी तरह के एक्ट व नियमावली हैं। कई तो एक जैसे हैं। मसलन, यूपी इशेंसियल कॉमोडिटीज से जुड़े चार नियम हैं। इनको एक किया जा सकता है। यूपी शिड्यूल्ड कॉमोडिटीज से जुड़े चार आदेश हैं। इनको भी विलय किया जा सकता है। यूपी कैरोसीन कंट्रोल आर्डर 1962, यूपी सेल्स आफ मोटर स्पि्ट , डीजल आयल, एंड अल्कोहल टैक्सेशन एक्ट के तहत होने वाला काम कुछ विभाग दूसरे विभाग के जिम्मे है।  औद्योगिक विकास विभाग ने विभागों से पूछा था। कि नियम वर्तमान में लागू है। या नहीं।  क्या इसे खत्म किया जा सकता है।  या किसी अन्य कानून अधिनियम में विलय किया जा सकता है। एक दर्जन विभागों ने जवाब भेज दिया है। माना जा रहा है। कि करीब 50 से ज्यादा कानून खत्म हो जाएंगे।
केंद्र सरकार का निर्देश है। कि अनुपयोगी अधिनियम नियम कानून की समीक्षा कर उनको समाप्त किया जाए। नीति आयोग ने इस संबंध में गाइडलाइंस जारी की है। इसीलिए  उत्तर प्रदेश में इस तरह के अनपुयोगी व अप्रसांगिक एक्ट व नियमावली के संबंध में विभाग समीक्षा कर उसे खत्म करने के संबंध में संस्तुति दे रहे हैं। इस महत्वपूर्ण मामले पर जल्द प्रधानमंत्री कार्यालय भी समीक्षा बैठक करेगा।


एचसी ने नुकसान की भरपाई के लिए कहा

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोत के बंगले में तोड़फोड़ मामले में बीएमसी का नोटिस बॉम्बे हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। बीएमसी को इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि बीएससी ने अधिकारों का दुरुपयोग किया है, साथ ही कोर्ट ने कंगना के बंगले में हुए नुकसान की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराए जाने का आदेश दिया है। नुकसान की भरपाई के लिए एजेंसी की रिपोर्ट पर फैसला हाईकोर्ट बाद में सुनाएगा।                                         


रायपुर: छेड़छाड़ के आरोप में प्रिंसिपल को जेल

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे आरंग के शासकीय अरुंधति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की आदिवासी शिक्षिका ने विद्यालय के प्रिंसिपल पर छेडख़ानी करने का आरोप लगाते हुए आरंग थाने जाकर लिखित में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने प्रिंसिपल बीएल वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरंग थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने अपनी शिकायत में प्रिंसिपल पर आरोप लगाया है कि प्रिंसिपल विद्यालय में पदस्थ सभी महिला शिक्षिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार और टिप्पणी करते हैं। 18 नवम्बर को प्रिंसिपल ने शिक्षिका को अपने चेंबर में बुलाया जहां उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई।                                       


शादियों के सीजन में फिर सस्ता हुआ सोना

नई दिल्ली। शादियों के सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। सर्राफा बाजारों में आज एक बार फिर सोना-चांदी के भाव गिरे हैं। शुकवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 165 रुपये प्रति दस ग्राम गिरकर 48807 रुपये पर आ गया है। वहीं चांदी का हाजिर भाव भी 420 रुपये नरम होकर 59840 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। जबकि 22 कैरेट सोने के दाम में 151 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 22 कैरेट सोना 44707 रुपये पर खुला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।                                   


अस्पताल में बच्ची का शव नोंचते दिखा कुत्ता

लखनऊ। उत्तर-प्रदेश के संभल से मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में स्ट्रेचर पर रखे बच्ची के शव को कुत्ता नोंच-नोंचकर खाता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग जिला अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। उधर यूपी में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी ये वीडियो ट्वीट किया गया है और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की गई है।उधर वीडियो वायरल होने के बाद संभल जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।                                                 


देश में 65 लाख पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने नए साल से पहले देशभर के लाखों पेंशनर्स को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। देशभर के पेंशनर्स अब फरवरी 2021 तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा सकेंगे। सरकार के इस फैसले से देशभर के 65 लाख से ज्यादा पेंशनभोगियों को फायदा होगा। पेंशनभोगियों को हर साल 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट यानि अपने जीवित होने का सबूत देना होता है। इसे नहीं जमा करने पर पेंशन मिलना बंद हो जाता है। इस फैसले के बाद अब पेंशनर्स 1 नवंबर 2020 से 28 फरवरी 2021 के बीच अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा सकेंगे। इस दौरान पेंशनर्स को उनकी पेंशन बिना किसी रुकावट के मिलती रहेंगी।


किसान आंदोलनः दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशन बंद

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर ग्रीन लाइन पर छह मेट्रो स्टेशनों पर निकास और प्रवेश द्वार बंद करने की घोषणा की। हरियाणा से दिल्ली को जोड़ने वाले मार्गों को बंद कर दिये जाने से राष्ट्रीय राजधानी में अहम रास्तों पर वाहनों का जाम लग गया।                                 


युवक ने 7 वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म








मुजफ्फरपुर। बारात आए युवक ने 7 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंभीर स्थिति में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना डुमरिया घाट थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिला के पारू थाना क्षेत्र से डुमरिया घाट थाना क्षेत्र में बारात गुरुवार की रात्रि आई थी। ग्रामीणों के अनुसार द्वारपूजा के समय अचानक लाइन बंद हो गया। इतने में अंधेरा हो गया।अंधेरा का लाभ उठा युवक में बारात देखने गई 7 वर्षीय बच्ची को उठाकर बगल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीण व परिजन पहुंचकर बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। परिजनों के अनुसार बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है।                                   








राजस्थान: 2 पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में दो गुटों के बीच खूनी जंग देखने को मिली। इस लड़ाई में एक पक्ष ने फायरिंग की जिसमें दो लोग घायल हुए। यह मामला जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा का है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते यह खूनी जंग हुई। घायलों को जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।                                       


'एलपीजी' सिलेंडर पर मिल रहा ऑफर

नई दिल्ली। वैसे तो आप हर महीने गैस सिलेंडर बुक करते हैं, लेकिन अगर आपसे कोई पूछे कि गैस बुकिंग पर आपको कोई एक्स्ट्रा बेनीफिट मिलता है तो आपका जवाब होगा नहीं। आज भी आपको गैस की बुकिंग पर कैशबैक मिलता है। आज हम आपको बतायेंगे कि किस तरह से गैस सिलेंडर बुक कराये, जिससे आप कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। अमेजन पे के जरिये एलपीजी कंपनी इंडेन से लेकर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड बीपीसीएल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड एचपीसीएल के HP गैस के सिलिंडर की बुकिंग करा सकते हैं। इस पर आपको 50 रुपये कैशबैक मिल रहा है।                               


एक्ट्रेस तारा ने दिखाया अपना बोल्ड अंदाज

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ मालदीव में अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस वेकेशन की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। अब तारा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है जो जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर में तारा बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है। तारा ने अपनी इस फोटो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में वह व्हाइट बिकिनी पहने समंदर किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। उनका हॉट और ग्लैमरस अंदाज फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है।                               


आपके किचन तक पहुंचेगा विदेशी 'आलू-प्याज'

हर घर की रसोई में सबसे पहले आलू और प्याज सबसे ज्यादा पाया जाता है और हर घर में सबसे इस्तेमाल किए जाने वाला आलू और प्याज की खपत देश में लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इस वक्त देश में आलू और प्याज की पैदावार कम होने के कारण आलू और प्याज के रेट में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। लगातार बढ़ रहे आलू और प्याज के दाम को लेकर केंद्र सरकार खासी चिंतित दिखाई दे रही है। ऐसे में केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है और अन्य देशों से आलू और प्याज भारी मात्रा में हमारे देश में मंगाने का फैसला लिया है। इस वक्त अधिकतर मंडियों में आलू और प्याज 50 से ₹60 किलो बिक रहा है। हालांकि कहीं 5 से ₹10 की बढ़ोतरी और कहीं कमी देखी जा रही है। लेकिन अधिकतर मंडियों में आलू और प्याज की कीमतें लगातार आसमान छू रही है जो आलू और प्याज 10 रूपये और ₹20 रूपये किलो बिका करता था, वही आज 60 रुपए तक पहुंच गया है।                           


सफेद कद्दू की बुआई, सिंचाई एवं पैदावार

सफेद कद्दू , पेठा कद्दू या सिझकुम्हरा ये कद्दू की ही एक प्रजाति है। ये बेलों पर फलती है। आपने आगरा के पेठे का नाम तो सुना हीं होगा, इसे चखने का मौका भी मिला होगा। आगरे का पेठा भारत के साथ पूरी दुनिया भर में मशहूर है


अतः इसकी मांग भारत के साथ दुनियाँ के विभिन्न देशों में है। यह हलके रंग का होता है, तथा लंबे और गोल आकार में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर पेठा बनाने में किया जाता है। इस फल के ऊपर हलके सफेद रंग की पाउडर जैसी परत चढ़ी होती है, जिसे छूने से हाथों में सफेद चुना जैसा लग जाता है। इसका उपयोग पेठा, बड़ी(अदौरी) तथा सब्जी में भी किया जाता है। यह भारतीय फसल है, इसकी खेती मुख्यरूप से उत्तर-प्रदेश में की जाती है। वहाँ के किसान इसे जुए की फसल मानते हैं। अच्छी कीमत मिल गई तो 1 बीघे में ही बहुत अच्छी कमाई हो जाती है। अन्यथा नुकसान का भी खतरा बना रहता है।


जलवायु और भूमि:- अच्छी फसल के लिए तापमान 18 से 30 डिग्री सेंटीग्रेट के साथ शीतोष्ण और समशीतोष्ण जलवायु उत्तम मानी जाती है। अधिक या कम तापमान इसके पैदावार प्रभावित कर सकता है, लेकिन इसे उगाए जाने में कोई समस्या नहीं है। इस फसल को जल निकास वाली जीवांश युक्त हर प्रकार वाली मिट्टी पे उगाया जा सकता है। दोमट और बलुई मिट्टी उपयुक्त है, पी एच मान 5.5-7 उत्तम है।


खेत की तैयारी:- इस फसल को उगाने के लिए पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से की जानी चाहिए। इसके बाद 3-4 जुताई आवश्यक है, जो कल्टीवेटर से करें। देशी हल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मिट्टी को भुरभुरी बनाने के बाद पाटा लगाकर खेत को समतल बना लें।


सफेद कद्दू(पेठे) की बुआईसिंचाई एवं पैदावार


खेत की तैयारी:- इस फसल को उगाने के लिए पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से की जानी चाहिए। इसके बाद 3-4 जुताई आवश्यक है, जो कल्टीवेटर से करें। देशी हल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मिट्टी को भुरभुरी बनाने के बाद पाटा लगाकर खेत को समतल बना लें।


बुआई:- अगर किसान अगैती खेती करना चाहता है तो खेत खाली होते ही गहरी जुताई करा दे। एक गहरी जुताई के पश्चात किसान 15 मई तक खेत की पलेवा कर दें। पानी लगाने के बाद खेत 5 दिनों के अंदर 20 मई तक पेठा की बुआई कर दे। दो-दो हाथ की दूरी पर निशान बना लेते हैं जिससे लाइन टेढ़ी न हो। इसी दूरी पर लम्बाई और चौड़ाई के अंतर पर गोबर की खाद का घुरवा बनाते हैं, जिसमे कुम्हड़े के सात से आठ बीज रोप देते हैं, अगर बाद में तीन चार पौधे छोड़कर बचे उसे उखाड़ कर फेंक दिया जाता हैं। ध्यान रखें की लाइन सीधी रहे।


सिंचाई:– बुआई के एक सप्ताह बाद पहला पानी और पहले पानी के 15 दिन बाद दूसरा पानी लगाते हैं। बारिश हो गयी तो फिर पानी लगाने की जरूरत नहीं रहती।


रोग और कीट रोकथाम:- इस फसल में फफूंदी जनित रोग अधिक लगते हैं। इससे बचने के लिए 2 gm बविस्टिन या कैप्टान 1 लीटर पानी में घोलकर 10-15 दिनों के अंतराल पर छिड़कते रहना चाहिए। कद्दू की फसल को अन्य रोग से बचाने के लिए एंडोसल्फान 25 ई सी 1.5 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर 700-800 लिटर पानी में घोलकर 10-15 दिनों के अंतराल पर दें।


तुड़ाई और पैदावार:- यदि आप सब्जी के लिए खेती करते है, तो ज्यादा पकने ना दे और महीने में दो तुड़ाई कर के बाजार ले जाए, पेठा के लिए थोड़ा पकना जरूरी है। उचित विधि के अनुसार खेती करने के बाद कद्दू की पैदावार 275 -350 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होनी चाहिए, जिससे किसान अच्छी लाभ कमा सकतें हैं।                   


कानूनों को रद्दी की टोकरी में फैक देगेंः कांग्रेस

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा है, कि केंद्र की सत्ता में आने पर हाल में पारित किसान विरोधी तीनों कानूनों को फाड़ कर रद्दी की टोकरी में डाल देंगे। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने वादा किया है, कि कांग्रेस जब केंद्र की सत्ता सम्भालेगी तो वह सबसे पहले किसान विरोधी इन तीनों कानूनों को खत्म करेगी।                                     


11 दिसंबर को इशांत टेस्ट सीरीज से बाहर

नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की फिटनेस पर फैसला 11 दिसम्बर को उनके अगले फिटनेस टेस्ट के बाद लिया जाएगा। जबकि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्टों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने गुरूवार रात को जारी एक बयान में रोहित और इशांत की फिटनेस पर ताजा जानकारी देते हुए बताया कि रोहित बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उनका अगला आकलन 11 दिसम्बर को किया जाएगा।                               


हाई कोर्ट ने लालू की जमानत सुनवाई टाली

अविनाश श्रीवास्तव


रांची। इस वक्त की बड़ी खबर रांची से आ रही है। हाईकोर्ट ने चारा घोटाला केस में लालू प्रसाद को जमानत की सुनवाई टल गई है। अब अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी। सुनवााई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चल रही थी। लालू की ओर से वकील प्रभात कुमार और दिल्ली से कपिल सिब्बल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हुए थे। इस केस की सुनवाई अपरेश सिंह ही अदालत में हो रही थी। प्रभात कुमार ने कहा कि बेल रिजेक्ट नहीं हुआ है, लोअर कोर्ट के रिकार्ड देखा जाएगा। सीबीआई ने लोअर कोर्ट का रिकॉर्ड देखने का हाईकोर्ट से आग्रह किया था। आधी सजा पूरा करने पर हमलोग जमानत मांगी है उस पर 11 दिसंबर को सुनवाई होगी।


9 अक्टूबर को चाईबासा केस में मिली थी जमानत


9 अक्टूबर को चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को चाईबासा ट्रेजरी केस में लालू प्रसाद को जमानत मिल गई थी। लालू प्रसाद के वकील ने कहा था कि 30 माह लालू प्रसाद जेल में रह चुके हैं। सीबीआई के काउंटर फाइल देर से जमा करने के कारण 6 नवंबर को जमानत पर सुनवाई नहीं हो पाई। पहले 9 नवंबर को सुनवाई होने वाली थी, लेकिन अर्जेंट मेंशन करते हुए 6 नवंबर को ही सुनवाई के लिए लालू के वकील ने अपील की थी। लेकिन सीबीआई ने इसका विरोध किया था।


बीामारी का दिया है हवाला


लालू प्रसाद ने अपनी जमानत याचिका में अपनी बीमारी के बारे में भी बताया था। याचिका में बताया गया था कि वह करीब 15 बीमारी ग्रसित है। उनका इलाज कई सालों से रांची के रिम्स में हो रहा है। उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है। इसलिए उनको जमानत दे दी जाए. जमानत के लिए लालू ने 4 जुलाई को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। बता दें कि लालू प्रसाद ने 23 दिसंबर 2017 से चारा घोटाले मामले में जेल में बंद हैं, दुमका, देवघर और चाईबासा मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सजा सुनाई है। देवघर और चाईबासा केस में उनको जमानत मिल चुकी है, लेकिन दुमका मामले में उन्हें जमानत नहीं मिली है। चार मामलों में सीबीआई कोर्ट ने उन्हें सजा सुना दी है। पांचवा मामला डोरंडा कोषागार से संबंधित है और इसकी सुनवाई अभी सीबीआई कोर्ट में चल रही है।


CBI की दलील


लालू की याचिका पर कोर्ट ने सीबीआई से जवाब मांगा था। जिसके बाद सीबीआई ने अपना पक्ष रख था। सीबीआई ने कहा था कि लालू यादव ने दुमका कोषागार से घोटाले के मामले में अब तक आधी सजा नहीं काटी है। लिहाजा उन्हें इस आधार पर जमानत नहीं दिया जा सकता। सीबीआई ने अपने जवाब में सीआरपीसी की धारा 427 का भी जिक्र किया है। CRPC की धारा 427 के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति को अलग अलग मामलों में सजा मिलती है तो एक सजा पूरी होने के बाद दूसरी सजा शुरू होगी। अगर कोर्ट ने सारी सजा के साथ चलने का आदेश दिया हो तभी वे साथ साथ गिनी जायेंगी। सीबीआई इस आधार पर लालू की जमानत का विरोध कर रही है। सीबीआई ने अपने जवाब में कहा है कि लालू प्रसाद को चार मामले में अलग-अलग सजा हुई है। उन्हें सजा सुनाने वाली कोर्ट ने सभी सजा को एक साथ चलाने का निर्देश नहीं दिया है। ऐसे में ये नहीं माना जा सकता है कि लालू यादव चारों मामले की सजा साथ साथ काट रहे हैं। उन्हें एक सजा पूरी करने के बाद दूसरे मामले में मिली सजा को पूरा करना होगा।                      


धोनी के नए अंदाज ने लूटीं महफिल

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ दुबई में हैं। धोनी की वाइफ साक्षी का बर्थडे पिछले हफ्ते थे और इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए धोनी दुबई गए। कैप्टन कूल इसी साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग भी खत्म हो चुका है तो माही को फुर्सत ही फुर्सत है। आईपीएल खत्म होने के बाद धोनी वापस रांची लौटे थे लेकिन कुछ दिनों के अंदर ही वापस चले गए। दुबई से धोनी का एक डांस वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह जमकर थिरक रहे है।                             


भीषण चक्रवात में हजारों पेड़ टूटे, तीन की मौत

भीषण चक्रवाती तूफान निवार पुडुचेरी के पास समुद्र तट पर गुरुवार को पहुंच गया है। जिसके चलते हुई भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गई और 1,000 से अधिक पेड़ उखड़ गए।


चेन्नई। भीषण चक्रवाती तूफान निवार गुरुवार को पुडुचेरी के पास समुद्र तट पर पहुंच गया। वहीं इस वजह से हुई भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गयी और 1,000 से अधिक पेड़ उखड़ गए। साथ ही कई निचले इलाकों में पानी भर गया।


इसके बाद निवार कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में और उसके बाद और गहरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों के अनुसार यह दोपहर में 1430 बजे तिरुपति से पश्चिम दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था। आईएमडी के अनुसार, अगले छह घंटों में यह कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा।


केन्द्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया- अमित शाह


इस तूफान के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हुई जिससे बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए। वहीं निचले इलाकों में पानी भर गया। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘हम तमिलनाडु और पुडुचेरी में चक्रवात निवार की स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की और उन्हें केन्द्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। एनडीआरएफ के दल लोगों की मदद के लिए पहले ही मौके पर मौजूद हैं।’ अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गयी और 1,086 पेड़ उखड़ गए। उन सभी पेड़ों को हटा दिया गया है।


कई पेड़ बिजली के तारों पर और वाहनों पर भी गिर गए. चेन्नई में, कई इलाकों में नागरिकों ने इंटरनेट सेवाओं के बाधित होने की शिकायत की। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कुडलूर का दौरा किया और वहां नुकसान का जायजा लिया। पानी भरे इलाकों में बचाव कर्मियों ने नावों का उपयोग कर लोगों तक खाना पहुंचाया वहीं कुछ लोग रिश्तेदारों के यहां चले गए।


स्थगित राज्य परिवहन बस सेवाएं फिर शुरू हो गयीं


शहरी इलाकों में नगर निकाय के कार्यकर्ताओं ने जमा हो गए पानी को बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि हाल के वर्षों में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने से पानी को बाहर निकालने में काफी मदद मिली। हवाई अड्डे, मेट्रोरेल और बसों का संचालन गुरुवार को फिर से शुरू हो गया। कई जिलों में 24 नवंबर से ही स्थगित राज्य परिवहन बस सेवाएं दोपहर में फिर शुरू हो गयीं।


29 नवंबर से एक बार फिर भारी बारिश होने की आशंका
तमिलनाडु में गुरुवार को आए चक्रवाती तूफान निवार के बाद 29 नवंबर से एक बार फिर भारी बारिश होने की आशंका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) कहा कि 29 नवंबर से बंगाल की खाड़ी में एक नया, कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि 29 नवंबर से बन रहे कम दबाव के क्षेत्र से तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा, हालांकि यह देखने की जरूरत है कि क्या कम दबाव का क्षेत्र और गहरा होकर चक्रवात में तो नहीं बदलेगा। कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात बनने का पहला चरण है।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-199, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. मंगलवार, मई 07, 2024 3. शक-1945, बैशाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्द...