शनिवार, 21 नवंबर 2020

मास्क पहनें और सभी को प्रेरित करें

मास्क पहने व सभी को पहनाए, कोरोना से बचाव के उपाय अपनाए


सब्जी मंडी में कोविड एडवाइजरी का उल्लंघन करने वालों के चालान बनाए


हेमन्त साहू


ब्यावर। उपखंड क्षेत्र ब्यावर उपखण्ड अधिकारी श्वेता चौहान के निर्देशन में, कोरना के विरुद्ध जन आंदोलन मुहिम में, नगर वार्ड संख्या 54 एवं 55 पपीहा गार्डन देलवाडा रोड ब्यावर के पास मे कोरोना महामारी से बचाव जागरूकता कार्यक्रम एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अभियान प्रभारी शलभ  टंडन ने बताया कि स्वयं व अपनों के लिए मुश्किल ना बढ़ाएं, कोरोना से बचाव के उपाय अपनाएं तथा कोरोना, असावधानी से हाथ धोने एवं लापरवाही के कारण फैलता है।भीड़ में जाने से बचें, नगर परिषद ब्यावर द्वारा, सभी टू व्हीलर,  फोर व्हीलर पर कोरोना के विरुद्ध जन आंदोलन मुहिम में वाहन स्टिकेर्स चिपकाए एवं मास्क बांटे। तथा सब्जी मंडी में कोविड-19 एडवाइजरी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान भी बनाए, सह प्रभारी कल्याणमल सोनल द्वारा कोरोना के लक्षण, बचाव एवं सावधानी के उपायों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई, तथा होम आइसोलेट किए जाने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को क्या क्या सावधानियां रखनी है।के बारे में विस्तृत चर्चा करके बताया, वार्ड नंबर 54 और 55 मे जन सहयोग से, आकर्षक, ज्ञानवर्धक रोड पेंटिंग्स, के माध्यम से, जन जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पार्षद 54  ममता कमल छत्रावात पार्षद 55 सरला दलपत राजपुरोहित नगर परिषद ब्यावर के जमादार मनीष टांक एवं रोबिन,प्रेरणा फाउंडेशन ,चेतन सेन, रजत चौहान, पूजा सेन,सह प्रभारी, खीमराज कटारिया, ब्यावर सिटीजन काउंसिल के सदस्य, दिलीप जाजू, जगदीश रामपुरिया, विमल चौहान, शिक्षक मोहन सिंह चौहान,  दिलीप जैमन,  कुलदीप शर्मा,  बबलू सिंह  वार्ड वासी जय देव यादव, हेम सिंह रावत, शंकर दास चारण, महावीर प्रसाद शर्मा, रणजीत सिंह गौड़, नरेंद्र सिंह चौहान मुकेश सिंह, कन्हैया लाल शर्मा मनोज जांगिड़, मान सिंह यादव ने जागरूकता रैली मे भाग लिया तथा जरूरतमंद लोगों को रोक कर, टोका गाया एवं निशुल्क 400 मास्क वितरण किया, रैली के दौरान ई-रिक्शा लाउडस्पीकर के माध्यम से गली मोहल्लों में, कोरोना से खतरे से लोगों को आगाह किया गया। शादी समारोह में कोविड-19 एडवाइजरी की पालना करने के लिए गांधीवादी आग्रह किया गया।                             



तरबूज की खेती एवं व्यापारिक लाभ

नई दिल्ली। तरबूज जायद मौसम का फल है जिसकी खेती करने के लिए कम समय, कम खाद और कम पानी की जरुरत पड़ती है। तरबूज के कच्चे फलों को सब्जी और पकने पे फल के रूप में खाया जाता है।


गर्मियों में तरबूज की मांग बहुत बढ़ जाती है जिससे किसान इसकी खेती कर अच्छा कमाई कर सकते है। तरबूज की खेती ज्यादातर कर्नाटक, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में की जाती है।             


अमेरिका-चीन के बीच युद्ध की दस्तक

वाशिंगटन डीसी। ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनातनी चरम पर है। संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका में भले ही सत्‍ता परिवर्तन को लेकर सियासी संकट चल रहा हो, लेकिन चीन को लेकर उसकी धारणा साफ है। अमेरिका ने हाल ही में चीन की वायु रक्षा क्षेत्र में बमवर्षक विमान भेज कर उसे सावधान किया था। अमेरिका का यह कदम चीन को खुली चेतावनी थी। अमेरिका ने साफ संदेश दिया कि चीन अपनी हरकतों से बाज आए नहीं तो अमेरिकी सेना की क्षमता उसके घर के अंदर जाकर मारने की क्षमता रखती हैं।  खास बात यह है कि अमेरिकी विमान ऐसे वक्‍त चीन की हवाई सीमा में प्रवेश किए जब चीन एक नौसना अभ्‍यास कर रहा है। दोनों देशों के बीच तनाव इस कदर है कि एक नए शीत युद्ध को जन्‍म दे सकता है।                 


डब्ल्यूएचओ में दोबारा शामिल होगा अमेरिका

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को पलट दिया है। जो बाइडन ने ऐलान किया है कि अमेरिकी विश्व स्वास्थ्य संगठन में फिर से शामिल होगा। इससे पहले ट्रंप सरकार ने डब्ल्यूएचओ पर लगातार कोरोना वायरस को लेकर चीन का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए खुद को अलग कर लिया था। अप्रैल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिका डब्ल्यूएचओ से हट जाएगा। अमेरिका ने आरोप लगाया था कि स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को लेकर विश्व को गुमराह किया। जिसके कारण इस वायरस से दुनिया भर में लाखों लोगों की जान गई। बाइडेन ने कहा कि उनका प्रशासन पहले दिन से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन में फिर से शामिल होने जा रहा है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि बाकी दुनिया और हम एक साथ मिलकर काम करें।            


पाक ने फिर किया नियंत्रण रेखा का उल्लंघन

श्रीनगर। नगरोटा हमले को लेकर नई दिल्ली द्वारा पाकिस्तान के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन को तलब किए अभी कुछ घंटे ही बीते हैं और शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया। इसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, "नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हुए संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान सेना का एक हवलदार शहीद हो गया।"               


निर्वाचन अधिकार के लिए मतदाता आवेदन करें

नैनीताल। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया है, कि यदि आप अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना चाहते है, तो अपने मतदान केन्द्र के बीएलओ के पास आवेदन कर सकते है। निर्वाचन आयोग ने लोगो से 15 दिसम्बर तक दावे-आपत्तियां देने को कहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने प्रारंभिक सूची जारी कर दावे-आपत्तियां मांगी है।                                


महबूबा मुफ्ती के आरोपों का खंडन किया

पुलिस ने महबूबा मुफ्ती के आरोपों का किया खंडन


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती के पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के एक नेता से पुलिस स्टेशन में प्रतदिन 12 घंटे तक रहने के आरोपों का खंडन किया। पुलिस ने कहा कि प्रदेश में किसी भी चुनाव के दौरान आतंकवादियों की पहचान को अपडेट करने के लिए उन्हें बुलाया जाता है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में चुनावों के दौरान पुलिस जेल से बाहर रह रहे आतंकवादियों को उनकी पहचान की ताजा पुष्टि करने के लिए पुलिस स्टेशन बुलाती है। उन्होंने कहा कि इसी तरह पीडीपी के नेता रौफ भट्ट को भी अपने पहचान की ताजा पुष्टि करने के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। क्योंकि वह आतंकवादी संगठन हिज़्बुल मुजाहिद्दीन के साथ जुड़ा हुआ था। इसलिए यह आरोप सरासर गलत है। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने आरोप लगाया था। कि श्रीनगर में पुलिस ने उनके पार्टी के नेता को शुक्रवार को पुलिस स्टेशन में हाजिर होने के लिए कहा था और श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) के चुनाव खत्म होने तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे से लेकर दो बजे तक थाने में मौजूद रहने के लिए कहा था। महबूबा मुफ्ती ने प्रदेश के राज्यपाल मनोज सिन्हा से भी सवाल करते हुए कहा कि क्या प्रदेश में नए तरीके के चुनाव हो रहे हैं। जो ऐसा बर्ताव किया जा रहा है।                                 


'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...