रविवार, 22 नवंबर 2020

पीएम मोदी ने परियोजना का किया शिलान्यास

पीएम मोदी ने विंध्‍य क्षेत्र में 5,555 करोड़ की पेयजल परियोजना का किया शिलान्‍यास


लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जल जीवन मिशन, उत्‍तर प्रदेश के अन्‍तर्गत विंध्‍य क्षेत्र के मिर्जापुर एवं सोनभद्र जिलों की 23 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं का शिलान्‍यास वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से किया। योजना पर कुल 5,555.38 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मुख्‍य कार्यक्रम स्‍थल सोनभद्र जिले के विकास खंड चतरा की ग्राम पंचायत करमांव में शामिल हुए। अपने संबोधन में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरकार मिर्जापुर में नौ और सोनभद्र में 14 परियोजना शुरू करने जा रही है जिससे 41 लाख से ज्‍यादा ग्रामीणों को हर घर नल योजना की सौगात मिलेगी। जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक अगले दो साल के भीतर योजना को पूरा कर गांवों में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।                 


30 सेकण्ड्स में मारा जा सकता है 'वायरस'

कोरोना पॉजिटिव होने पर 30 सेकण्ड्स में मारा जा सकता है यह वायरस, जानिए कैसे?


नई दिल्ली। कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में न जाने कौन कब कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आ जाए। आपको बता दें कि अगर आपको किसी शख्स के लक्षणों के आधार पर उसके कोरोना पॉजिटिव होने का शक है तो ऐसे में आप खुद को सुरक्षित रखने के लिए तुरंत माउथवॉश करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में हुई एक रिसर्च से पता चला है कि बाजार में मिलने वाले माउथवॉश को अगर समय पर इस्तेमाल करें तो इस खतरनाक वायरस को 30 सेकेंड्स में मुंह के अंदर ही खत्म किया जा सकता है।रिसर्च कोरोना मरीजों पर की गई, जिससे साबित हुआ कि अगर कोई शख्स कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ जाता है और वायरस उसके मुंह में प्रवेश कर जाए तो ऐसे में तुरंत माउथवॉश करके कोरोना का खात्मा किया जा सकता है। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि माउथवॉश करने के बाद आए लार को तुरंत बाहर थूक दें। वहीं साइंटिस्ट का कहना है कि माउथवॉश की मदद से कोरोना वायरस को तभी तक खत्म किया जा सकता है, जब तक वो मुंह के अंदर थूक में ही उपस्थित है। रिसर्च से साबित होता है कि इंसान को समय समय पर हाथ धोने और सेनिटाइज करने के साथ साथ माउथवॉश करना भी बहुत जरूरी है।             


दिल्लीः शहर के कई हिस्सों में शीतलहर जारी

दिल्ली में पिछले 17 साल में नवंबर की सबसे सर्द सुबह, शहर के कई हिस्सों में शीत लहर


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर के बीच रविवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2003 के बाद से नवंबर में सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले 14 साल में इस महीने में सबसे कम रहा। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह नवंबर 2003 के बाद से दिल्ली में इस महीने में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान है। नवंबर 2003 में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।’’ उन्होंने बताया कि पालम मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
आईएमडी मैदानों में 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे तापमान होने पर और लगातार दो दिन सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान रहने पर शीत लहर की घोषणा करता है। श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘दिल्ली जैसे छोटे क्षेत्रों में एक दिन के लिए भी यदि यह मापदंड पूरा होता है, तो शीत लहर की घोषणा की जा सकती है।’’ दिल्ली में नवंबर के महीने में पिछले साल 11.5 डिग्री सेल्सियस, 2018 में 10.5 डिग्री सेल्सियस और 2017 में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। नवंबर से अब तक का सबसे कम तापमान 28 नवंबर, 1938 को दर्ज किया गया था। उस समय 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। श्रीवास्तव ने कहा कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी इलाकों से ठंडी हवा बहने के कारण तापमान में गिरावट आई है। हालांकि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी चार से पांच दिन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
आईएमडी अधिकारियों ने बताया कि 16 नवंबर को छोड़कर शेष पूरे नवंबर में न्यूनतम तापमान बादलों की गैरमौजूदगी के कारण सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर में तापमान पिछले 58 साल में सबसे कम रहा था। इस साल अक्टूबर में मध्यमान न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह 1962 के बाद से सबसे कम तापमान है। 1962 में 16.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।               


विधान परिषद के 8 सदस्यों को दिलाई शपथ

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित 8 सदस्यों ने आज सदन की सदस्यता की शपथ ले ली। परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी। परिषद सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद भी मौजूद रहे।


जिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई  गई उनमें नीरज कुमार, देवेश चंद्र ठाकुर, सर्वेश कुमार, डॉक्टर एनके यादव, प्रोफेसर नवल किशोर यादव, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, केदारनाथ पांडे, मदन मोहन झा शामिल हैं। मदन मोहन झा ने मैथिली में शपथ ली। सभी सदस्य स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर आये हैं।                           


मुखिया की हत्या करने वाले 3 नक्सली किए ढे़र

अविनाश श्रीवास्तव


गया। इस वक्त की बड़ी खबर गया के बाराचट्टी से आ रही है, जहां पुलिस ने एनकाउंटर में 10 लाख के कुख्यात नक्सली सहित तीन नक्सलियों को मार गिराया है। इसके साथ ही पुलिस ने इसके पास से एक एके-47 रायफल, एक इंसास रायफल बरामद किया है।


पहले नक्सलियों ने किया मुखिया का मर्डर


खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि महुआरी के नगरपुरडीह में शनिवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान नक्सली संगठन के इंदल ग्रुप ने बीती रात बाराचट्टी की के महुआरी में नगरपुरडीह के मुखिया के देवर वीरेंद्र यादव और एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।


सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़


मुखिया की हत्या की सूचना मिलने के बाद बाराचट्टी थाने की पुलिस और कोबरा 205 कंपनी की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाते हुए महुआरी में नक्सलियों को चारो तरफ से घेर लिया। पुलिस को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। उसके बाद दोनों तरफ से सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई, जिसमें  झारखंड सरकार के 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर आलोक यादव को सुरक्षाबलों ने मौके पर ही ढेर कर दिया गया। इस मुठभेड़ में दो और नक्सलियों को गोली लगी पर वह दोनों मौके से फरार हो गए। लेकिन सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को उनदोनों की भी लाश मिली है। 


मुठभेड़ में पुलिसकर्मी घायल
इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और दो अन्य ग्रामीण भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस बारे में एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया की एक नक्सली आलोक का शव बरामद हो गया है, जबकि दो अन्य नक्सली घायल होने के बाद भाग गए थे। पुलिस ने उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद उन दोनों की ही लाश बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक एके-47 और एक इंसास राइफल के साथ ही कई कारतूस और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है। सुरक्षाबलों की तरफ से अभी भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।                            


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 23, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-98 (साल-02)
2. सोमवार, नवंबर 23, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:49, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 11+ डी.सै., अधिकतम-23+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                       



पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...