सोमवार, 16 नवंबर 2020

हार स्वीकार, झुकना मंजूर नहींः ट्रंप

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार रविवार को बेमन से अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन की जीत की बात कबूल करते दिखे, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि वह झुकेंगे नहीं और चुनाव परिणाम में ‘गड़बड़ियों को चुनौती देने की कोशिश जारी रखेंगे। राष्ट्रपति की यह घोषणा ऐसे समय में सामने आई है जब वह और उनका प्रशासन लगातार बिना सबूत के डेमोक्रेटों पर चुनावी गड़बड़ी का आरोप लगा रहा है।
ट्रंप ने ट्वीट किया, वह (बाइडन) जीत गए क्योंकि चुनाव में धांधली हुई। किसी पर्यवेक्षक को अनुमति नहीं दी गई। एक धुर वामपंथी निजी स्वामित्व वाली कंपनी डोमिनियन को मतों को सारिणीबद्ध करने का काम दिया गया जिसकी साख खराब है और घटिया उपकरणों से यह काम किया गया जो टेक्सास चुनाव (जिसमें मैं बहुत मतों से जीता) के लिए भी सही साबित नहीं हुए थे। फर्जी और मूक मीडिया।


भारत में जहां चुनाव आयोग परिणामों की घोषणा करता है, वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में सभी 50 राज्य अलग-अलग परिणामों को सत्यापित करते हैं जिसमें कई दिन लग जाते हैं। चुनाव मतगणना के रुझानों और अनधिकृत परिणामों के आधार पर समाचार मीडिया संस्थान परंपरागत रूप से राष्ट्रपति चुनावों के नतीजों का एलान करते हैं जिससे सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू होती है। इलेक्टोरल कॉलेज वोट की ताजा गिनती के अनुसार बाइडन को 538 में से 306 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों में जीत मिली है।


ट्रंप को 232 इलेक्टोरल कॉलेज वोट में जीत मिली है। उन्होंने पेनसिल्वेनिया, नेवादा, मिशिगन, जॉर्जिया और ऐरिजोना समेत अनेक राज्यों में चुनाव परिणामों को चुनौती दी है। उन्होंने विस्कॉन्सिन में पुन: गणना की भी मांग की है। ट्रंप ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि वह (बाइडन) केवल फर्जी समाचार मीडिया की नजरों में जीते हैं। मैं किसी के आगे नहीं झुकता। हम प्रयास जारी रखेंगे। यह हेराफेरी वाले चुनाव थे। ट्रंप ने एक बार फिर कहा, ‘हम जीतेंगे।’                               


डिजिटल के प्रोत्साहन पर राष्ट्रपति की मुहर

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने डिजिटल ,ऑनलाइन की दी मंजूरी


कानून व्यवस्था और खबरों पर अब जनता की विश्वसनीयता बढ़ेगी 


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। एक जमाना था जब हर व्यक्ति सुबह सवेरे उठते से ही इंतजार करने लग जाता था कि कब अख़बार आए और देश तथा राज्य व नगर, गांव का हालचाल जानू। वैसे थोड़ी बहुत जानकारी रेडियो से सुबह शाम व रात को मिल जाती थी परन्तु विस्तार से जानकारी अखबारों द्वारा ही हर व्यक्ति को प्राप्त होती थी।
फिर धीरे धीरे समय बदलता गया और टेक्नोलॉजी का युग आ गया। अब प्रिंट मीडिया के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का वाक्य जुड़ गया। अब टेक्नोलॉजी की इतनी तरक्की और विस्तार हो गया कि कहीं कोई बात या घटना, दुर्घटना, वाक्या हुआ नहीं कि पलभर में दुनिया के हर कोने में बात पहुंच जाती है। ये है टेक्नोलॉजी विस्तार का कमाल। परन्तु इस तकनीकी विस्तार में फायदे बहुत हुए तो नुकसान भी बहुत हुए। विवाद और विवादापस्त स्थितियां भी बहुत हुई। अब हम देख रहे हैं कि सोशल मीडिया पर एक न्यूज़ चैनल चलाने का ट्रेंड आ गया है और अपने ब्लॉग या अनेक प्रकार के ऑनलाइन न्यूज पोर्टल इत्यादि आ गए हैं और अनपर किसी की कंट्रोलिंग अथाॅरिटी नहीं है।
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस संबंध में जारी एक नोटिफिकेशन पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। भारत में इस समय डिजिटल कंटेंट के नियमन के लिए कोई कानून या स्वायत्त संस्था नहीं है। प्रिंट मीडिया के नियमन के लिए प्रेस आयोग, न्यूज चैनलों के लिए न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन और एडवर्टाइज़िंग के नियमन के लिए एडवर्टाइज़िंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया है, जबकि फिल्मों के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन है।
परन्तु अब मंगलवार दिनांक 10 नवंबर 2020 को केंद्र सरकार ने भारतीय राजपत्र में घोषणा कर डिजिटल / ऑनलाइन मीडिया को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के दायरे में लाया गया है।
निम्नलिखित प्रविष्टियों फिल्म्स और ऑडियो-विज़ुअल कार्यक्रम, समाचार और वर्तमान मामलों की सामग्री को शामिल करने के लिए भारत सरकार की दूसरी अनुसूची (व्यवसाय का आवंटन) नियमों में संशोधन किया गया है। इसमें डिजिटल / ऑनलाइन मीडिया में फिल्म्स और ऑडियो-विज़ुअल कार्यक्रम, समाचार और वर्तमान मामलों की सामग्री शामिल होगी। इसका मतलब है कि नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम आदि जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन न्यूज पोर्टल मंत्रालय के नियंत्रण में हैं। अब इस नोटिफिकेशन से बिना किसी सबूत और झूठी खबरें दे रहे ऑनलाइन पोर्टल पर लगाम लगेगी। इससे कानून व्यवस्था और विश्वसनीयता भी बढ़ेगी। क्योंकि कई मामलों में देश में ऑनलाइन पोर्टल के जरिए दिए गए कंटेंट से भी अपराधों, विवादों को बढ़ावा मिलता है। हालांकि तमाम राज्यों में साइबर ब्रांच इस पर नजर रखती है परन्तु इसके लिए कोई रेगुलेशन ना होने से कई बार लोग बच निकलते हैं। *अन्य विषय जो मंत्रालय के दायरे में हैं उनमें प्रसारण नीति और प्रशासन, केबल टेलीविजन नीति, रेडियो, दूरदर्शन, फिल्म्स, विज्ञापन और दृश्य प्रचार, प्रेस, प्रकाशन, अनुसंधान और संदर्भ आदि हैं।
भारत सरकार (आवंटन व्यापार) तीसरे पचासवें सातवें संशोधन नियम, 2020 में डिजिटल / ऑनलाइन मीडिया से संबंधित प्रविष्टियों को शामिल करने के लिए अधिसूचित किया गया था।
दिलचस्प बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के समक्ष सुदर्शन टीवी मामले में केंद्र ने वेब आधारित डिजिटल मीडिया पर नियमन की कमी को उजागर किया था। केंद्र ने प्रस्तुत किया था।
कि “वेब आधारित डिजिटल मीडिया” जिसमें “वेब पत्रिकाएं” और “वेब-आधारित समाचार चैनल” और “वेब-आधारित समाचार-पत्र” शामिल हैं, के लिए दिशानिर्देशों को रखना आवश्यक है। क्योंकि न केवल इसके पास बहुत व्यापक पहुंचे है, यह पूरी तरह से अनियंत्रित भी है। केंद्र सरकार ने इसके पहले सुप्रीम कोर्ट में एक मामले में दलील दी थी कि ऑनलाइन माध्यम का नियमन टीवी से अधिक जरूरी है। अब सरकार ने ऑनलाइन माध्यम से न्यूज़ या कंटेंट देने वाले साधनों को मंत्रालय के तहत लाने का बड़ा फैसला लिया है।
केंद्र सरकार ने एक गजट नोटिफिकेशन के जरिए बुधवार को यह बताया है कि ऑनलाइन फिल्म डिजिटल न्यूज़ और करंट अफेयर्स जैसे कंटेंट सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आएंगे. इस समय भारत सरकार में मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का कामकाज देख रहे हैं।
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस सम्बन्ध में जारी एक नोटिफिकेशन पर हस्ताक्षर कर दिए हैं इससे पहले साल 2019 में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि मोदी सरकार मीडिया की आजादी पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाना चाहते. उन्होंने कहा था कि ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कुछ न कुछ नियम कानून जरूर होने चाहिए, जबकि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं फिल्मों के लिए पहले से नियम हैं।
अतः अगर हम पूरे मामले पर विश्लेषण करें तो केंद्र सरकार की इस अधिसूचना का असर दूर तक जाएगा और जो भी ऑनलाइन कंटेंट प्रोवाइडर है, उसके ऑनलाइन पोर्टल हैं जो अब सूचना व प्रसारण मंत्रालय के आधीन आजाएंगे और उन पर अब वे सब कानून भी लागू होंगे और एक एजेंसी की नजर उन पर रहेगी ताकि स्वच्छ और कानूनी संदेश जनता तक पहुंच सके।                             


बेलारूस में प्रदर्शन कर रहे हजार लोग अरेस्ट

मिन्स्क। बेलारूस में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में 1,000 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गैर पंजीकृत विस्ना मानवाधिकार केन्द्र ने यह जानकारी दी है। केन्द्र ने बताया कि मिन्स्क के पुश्किनकाया मेट्रो स्टेशन के पास सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रहे करीब सौ लोगों पर पुलिस ने आंसू गैस का प्रयोग किया तथा कई लोगों को हिरासत में लिया है। स्थानीय मीडिया आउटलेट्स ने प्रत्यक्षदर्शियों से वीडियो साझा किए हैं जिसमें सुरक्षाबलों को प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करते हुए दिखा गया है। विस्ना अधिकार समूह ने अपनी वेबसाइट पर रविवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए 1,005 लोगों के नाम प्रकाशित किए हैं। उनमें से अधिकांश को बेलारूस की राजधानी से हिरासत में लिया गया है।                         


पीएम मोदी ने भैया दूज की शुभकामनाएं दीं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को भाई-बहन के बीच अटूट स्‍नेह के पर्व ‘भाई दूज’ पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भाई दूज के पावन अवसर पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’ भाई-बहन के बीच स्नेह के बंधन के पर्व ‘भाई दूज’ को बड़ी श्रद्धा और परस्पर प्रेम के साथ मनाया जाता है। रक्षाबंधन के बाद, ‘भाई दूज’ ऐसा दूसरा त्योहार है, जो भाई-बहन के बीच स्नेह को समर्पित है।             


दुनियाः 5.43 करोड़ के पार संक्रमितो की संख्या

वाशिंगटन/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के तेजी से बढ़ रहे मामलों में के बीच विश्व में कोरोना संक्रमिताें की संख्या 5.43 करोड़ के पार हो गई है और इस महामारी से अब तक 13.17 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 54,369,609 लोग संक्रमित हुए हैं और 13,17,131 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका इस महामारी से संक्रमितों और मृतकों के मामले में यह पहले स्थान पर है और संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों के मामले में तीसरे स्थान पर है। अमेरिका में अब तक 11,036,937 लोग संक्रमित हुए हैं और 246,214 मरीजों की मौत हुयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,548 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 88.45 लाख के पार पहुंच गयी और स्वस्थ होने वालों की संख्या 82.49 लाख से अधिक हो गयी है। इस दौरान 435 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,30,070 हो गया।


देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 13,738 कमी आने के बाद यह संख्या घटकर 4,65,478 रह गयी है। ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर और इससे मुक्ति पाने और मृतकों के आंकड़े में दूसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 58.63 लाख से पार हो गयी है जबकि 165,798 लोग काल के गाल में समा गए हैं। फ्रांस में अब तक 19.15 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए है और 42,601 मरीजों की मौत हाे चुकी है।


रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 19.10 लाख से ज्यादा हो गई हैं और अब तक 32,885 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 14.58 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 40,769 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में अभी तक करीब 13.72 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 52,026 लोगों की मौत हो चुकी है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक करीब 13.10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 35,436 लोगों की मौत हो चुकी है।


कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 11.98 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 34,031 लोगों ने जान गंवाई है। यूरोपीय देश इटली में 11.78 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 45,229 लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक लगभग 10.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 98,542 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.34 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 35,177 लोगों की मौत हो चुकी है।


जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 8.02 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं तथा 12,573 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से अबतक 7.62 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 41,493 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में 7.51 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 20,241 लोग काल के गाल में समा गए हैं। पोलैंड में संक्रमण के 7.12 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 10,348 लोगों की मौत हो गई है।


यूक्रेन संक्रमितों के मामले में बेल्जियम से आगे निकल गया है जहां संक्रमितों की संख्या 5.51 लाख से अधिक है तथा 9,904 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में कोरोना से 5.35 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 14,421 लोगाें की मौत हो चुकी है। चिली में कोरोना से 5.31 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,819 लोगों की मौत हुई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.19 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 11,670 तक पहुंच गया है।


इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 4.67 लाख से अधिक हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 15,211 तक पहुंच गई है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4.60 लाख से अधिक हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 6,208 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 4.54 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8,559 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.32 लाख से अधिक हो गई है और 6,194 लोगों की मौत हो चुकी है।


तुर्की में कोरोना से अब तक करीब 4.14 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,507 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.07 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,832 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 3.52 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,092 लोगों की मौत हो चुकी है।


सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.59 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 7,160 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इजरायल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.23 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 2,732 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,008, कनाडा में 11,001, बोलीविया में 8,849, रोमानिया में 8,926, मिस्र में 6,453, स्वीडन में 6,164, चीन में 4,742, ग्वाटेमाला में 3,932, पनामा में 2,873 और होंडुरास में 2,823 लोगों की मौत हो चुकी है।                                   


शपथः नीतीश के साथ सभी मंत्रियों को दी बधाईंं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके साथ सोमवार को शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( राजग) परिवार राज्य की उन्नति के लिये मिलकर काम करेगा। दस नवंबर को बिहार विधानसभा के नतीजों में नीतीश कुमार की अगुवाई में राजग विजयी हुआ। नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल को आज राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।                                   


मीडिया कर्मी संक्रमण को रोकने में अग्रिम योद्धा

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को कहा कि मीडियाकर्मी अग्रिम मोर्चे के उन कोरोना योद्धाओं में शामिल हैं। जिन्होंने कोरोना वायरस के बारे में लोगों को जागरूक बनाने और इस महामारी का असर कम करने में अहम भूमिका निभाई है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर अपने लिखित संदेश में राष्ट्रपति ने प्रिंट मीडिया का विनियमन करने वाली भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) की भी प्रेस की आजादी की सुरक्षा करने को लेकर प्रशंसा की।                                    


बंटवारे को लेकर ज्यादातर समस्याओं का समाधान

पंकज कपूर


देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेामवार को कहा कि उत्तराखंड के साथ परिसंपत्तियों के बंटवारे से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं का समाधान हो चुका है और शेष बचे एकाध विवादों को भी दोनों सरकारें जल्द ही निपटा लेंगी। मुख्यमंत्री योगी ने रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के मौके पर वहां पूजा में शामिल होने के बाद कहा, ‘‘दोनों राज्यों के बीच ज्यादातर समस्याओं का समाधान हो चुका है। अगर कोई एकाध समस्या शेष होगी, तो दोनों सरकारें मिल-बैठकर उसका समाधान निकाल लेंगी।’’                                   


साइना की बैडमिंटन अकादमी खोलने की इच्छा

श्रीराम मौर्य


शिमला। अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी और पूर्व विश्व नम्बर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल की हिमाचल प्रदेश में बैडमिंटन अकादमी खोलने की इच्छा है। साइना ने पति और अंतरराष्ट्रीय बेडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप के साथ यहां राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सेे भेंट की। उन्होंने कहा कि देश के उत्तरी हिस्से के खिलाड़ी प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद और बेंगालुरू जाते हैं जबकि उन्हें यहां पर ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण मिलना चाहिए तथा इसके लिये उसी तरह से प्रशिक्षक भी जरूरी हैं।                                       


ईवीएम हटाओ, बैलट पेपर से लोकतंत्र बचाओंं

विदेशी ईवीएम मशीन हटाओ बैलट पेपर लाओ लोकतंत्र बचाओ अन्यथा गुलाम होने के लिए तैयार हो जाओ


मेरठ। बहुजन मुक्ति पार्टी  की एक बैठक ग्राम बिजौली हापुड़ रोड मेरठ पर माननीय सुखबीर सिंह जी के आवास पर धनोतिया मोहल्ले में हुई। जिसमें बहुजन समाज पर बढ़ती हुई जनसमस्याओं को लेकर की गई और इसका मेन कारण ईवीएम मशीन बताया गया। पश्चिमांचल महासचिव एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आरडी वाड्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि बहुजन समाज ईवीएम के चुनाव से कभी आगे नहीं बढ़ सकता। बैलट पेपर लाओ विदेशी हटाओ बहुजन समाज का उधार कराओ। हाल ही में बिहार चुनाव के ऊपर चर्चा की गई जिसमें ईवीएम से धमाकेदार घोटाला किया गया तो इस पर निंदा जताई गई और वर्तमान सरकार की गलत नीतियों पर अफसोस किया गया लोकतंत्र में इस तरह के घोटाले कर कब्जा कर लेना सरकार बना लेना यह कौन सा न्याय है। जबकि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद की शपथ दिलाना कि जो रणनीति बीजेपी अपना रही है। वह ईवीएम के मुद्दे को दबाकर रखने वाली नीति है और ऐसे ही सभी को ज्ञात होगा कि जम्मू-कश्मीर में भी उन्होंने ऐसे ही कब्जा किया था और ओबीसी वर्ग एससी-एसटी माइनॉरिटी को धोखा दे रही है।जबकि मानवता सबसे बड़ा धर्म है और यह हिंदुत्व को लेकर मुद्दा बनाते हैं। जबकि आज समाज में भुखमरी बेरोजगारी लाचारी और बहुजन समाज के गरीब मजलूम लड़कियों पर लड़कों पर बच्चों पर अत्याचार हो रहे हैं। अभी वर्तमान घटना एक गुलनाज नाम की लड़की बिहार में जला दी गई, मार दी गई। उस पर आज तक कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की जा रही है और हम जल्द ही उन लोगों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा की मांग करते हैं और न्याय की मांग करते हैं कि निष्पक्ष देश में कार्य होने चाहिए बहुजन मुक्ति पार्टी आएगी। तभी बहुजन समाज को न्याय मिल पाएगा अन्यथा ब्राह्मणवादी व्यवस्था के सब गुलाम बनकर रह जाएंगे। बैठक में आरडी गादरे जगन नाथ सिंह, मेवा हरजिंदर पाल, मेवा संजय कुमार, कालू सिंह बिजौली, सुखबीर सिंह, हरेंद्र सिंह, रहमान खान, मोहम्मद आरिफ, सुलेमान सिंह और सुरेश अनुराग सिंह रियासत अली शाहबाज खान आदि मौजूद रहे।                                            


बिहारः 7 दिन के सीएम ने 7वीं बार शपथ ली

राणा ओबराय


सिर्फ 7 दिन के लिए सीएम बनने वाले नीतीश कुमार ने 7वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ


पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता नीतीश कुमार ने आज सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कुमार को राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कुमार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तार किशोर प्रसाद एवं रेणु देवी तथा जदयू के विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी और मेवालाल चौधरी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नीतीश कुमार के साथ-साथ राज्यपाल फागू चौहान ने तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। तारकिशोर प्रसाद कटिहार से विधायक चुने गए हैं जबकि रेणु देवी बेतिया विधानसभा सीट से चुनाव जीती हैं।मंडल की राजनीति से नेता बनकर उभरे नीतीश कुमार को बिहार को अच्छा शासन मुहैया कराने का श्रेय दिया जाता है। हालांकि, उनके विरोधी उन पर अवसरवादी होने का आरोप लगाते रहे हैं। भले ही इसे राजनीतिक अवसरवादिता कहा जाए या उनकी बुद्धिमत्ता, राजनीतिक शतरंज की बिसात पर नीतीश की चालों ने कई साल से सत्ता पर उनका दबदबा बनाए रखा है। लेकिन क्या आपको पता है कभी सात दिन सीएम रहे नीतीश ने आज सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले नीतीश कुमार सबसे पहले 3 मार्च, 2000 में मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, बहुमत नहीं होने के कारण महज सात दिन बाद ही उनकी सरकार गिर गई थी।                               


बम बाजी और पथराव में एक बालक जख्मी

प्रयागराज के अल्लापुर मोहल्‍ले में बमबाजी और पथराव, एक बालक जख्‍मी


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। शहर के जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर में सोमवार दोपहर बमबाजी और पथराव से खलबली मच गई। बम का छर्रा लगने से एक बालक जख्मी हो गया है। पुलिस बम चलाने वाले गुन्नू पासी की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुन्नू आपराधिक प्रवृत्ति का है।
बमबाजी से नाराज लोगों ने पथराव किया। अल्लापुर में पानी टंकी के पास रविवार शाम उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसके बाद उसने एक के बाद एक कई बम फोड़कर भाग निकला। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार दोपहर भी गुन्नू ने अल्लापुर में बमबाजी कर दी। इससे एक बालक जख्मी हो गया तो नाराज लोगों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इससे मुहल्ले में खलबली मच गई। इंस्पेक्टर जार्जटाउन पवन त्रिवेदी का कहना है कि बम नहीं पत्थर लगने से बालक को चोट आई है। गुन्नू की तलाश की जा रही है।                                       


छेड़छाड़ का विरोध, परिजनों पर किया हमला

छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने बरपाया कहर छात्रा के परिवार की महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल अस्पताल में भर्ती, तीन आरोपी गिरफ्तार


अतुल त्यागी 


हापुड़। आपको बता दें कि हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में कल देर रात का मामला है। जहां कक्षा 7 में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में खड़े दो युवकों ने की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। जब छात्रा ने इसका विरोधी किया और आपबीती अपने घर जाकर परिजनों को सुनाई तो छात्रा के परिजन शिकायत लेकर छेड़खानी करने वाले युवकों के घर कहने के गए तो तभी कुछ देर बाद ही दबंगों ने छात्रा के परिजनों के घर में घुसकर जमकर की जबरदस्त मार पिटाई की जमकर बरसाए लाठी-डंडे ईट पत्थर और धारदार हथियार सहित लोहे की राड कक्षा 7 में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के परिवार के महिलाओं सहित आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गये। कोतवाली में दी तहरीर लेकर पुलिस ने घायल लोगों का मेडिकल कराकरबाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह बताया कि 10 लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।                     


संविदा कर्मचारी को फायरिंग करना पड़ा भारी

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में बिजली विभाग के एक संविदा कर्मचारी को दीवाली पर फायरिंग करना भारी पड़ने वाला है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मामले का संज्ञान लेकर कार्यवाही के निर्देश दे दिए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में क्लासिक चौकी के इंचार्ज की तरफ से एक मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है। घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अग्रिम कार्रवाई जल्द की जा रही है क्योंकि हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह से रोक है। इस तरह से हवाई फायरिंग खतरनाक साबित हो सकती थी।                                                       


शहीद पिता को बेटी का आखिरी सेल्यूट

ऋषिकेश: शहीद पिता को 10 वर्षीय बेटी का आखिरी सैल्यूट, बोली- मैं पापा की तरह फौज में जाना चाहती हूं


ऋषिकेश। पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में शहीद हुए बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर राकेश डोभाल का पार्थिव शरीर उनके घर ऋषिकेश पहुंच गया है। उनकी 10 वर्षीय बेटी ने अपने पिता को आखिरी सैल्यूट देते हुए कहा कि वह अपने पिता की तरह फौज में जाना चाहती हैं। शहीद राकेश डोभाल की बेटी बोली मैं भी फौज में जाऊंगी,पाकिस्तान के साथ गोलीबारी में शहीद हुए राकेश डोभाल बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। जम्मू कश्मीर के बारामूला क्षेत्र में पाकिस्तान की तरफ की गई गोलीबारी में शहीद हुए बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर राकेश डोभाल का पार्थिव शरीर उनके घर ऋषिकेश पहुंच गया है। जिस वक्त डोभाल का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तब सभी की आंखें नम थीं। ऐसे में डोभाल की 10 वर्षीय बेटी मौली का सहास देखने लायक था। अपने पिता को आखिरी सैल्यूट देने पहुंची बेटी ने शहीद के साथ आये हुए जवानों के गले लगते हुए शहीद राकेश डोभाल की बेटी ने कहा कि दादी मत रोना ..ये अंकल हमारी रक्षा करते हैं .. चिंता मत करो रोना नहीं - पिता को श्रृद्धांजलि देते हुए बच्ची ने कहा मैं पापा की तरह फौज में जाना चाहती हूं … वंदेमातरम .. भारत माता की जय...


बता दें कि बीते शुक्रवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर में उरी सेक्टर से लेकर गुरेज सेक्टर तक नियंत्रण रेखा पर कई स्थानों पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस दौरान गोलीबारी में चार सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। साथ ही छह और लोगों की जान चली गई। श्रीनगर में रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार सहित कई हथियारों से गोलाबारी की। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने आगे बताया कि विस्फोटकों के भंडार, घरों सहित आतंकवादियों के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया है। पाकिस्तानी की ओर से की गई गालोबारी में एक बीएसएफ सब इंस्पेक्टर, तीन सैन्यकर्मी शहीद हो गये है जबकि, छह नागरिकों की मौत हो गयी और आठ नागरिक और चार सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।पाकिस्तान ने केरन, डावर, नौगाम और उरी सहित कई सेक्टरों में गोलीबारी की है।               


दौड़-धूप का अंत, समर्थित के पक्ष में बैठी भाजपा

बहुत से सवालों के बीच आखिरकार एमएलसी स्नातक प्रत्याशी कुशपुरी भाजपा समर्थित दिनेश गोयल के समर्थन में बैठ गए!


कुशपुरी के शुभचिंतकों और मतदाताओं को घोर निराशा..!


तस्लीम बेनकाब
मुजफ्फरनगर। कड़ी मेहनत, लगन, परिश्रम एवं कुछ करने के सार्थक प्रयास उस समय धरे रह गए। जब एमएलसी स्नातक के दमदार एवं जोरदार प्रत्याशी कुशपुरी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल के समर्थन में बैठ गए?उल्लेखनीय है कि कुशपुरी दिन रात भागदौड़ करके माहौल को अपने पक्ष में बनाने की पुर जोर कोशिशों में लगे हुए थे। उनकी कोशिशें परवान भी चढ़ रही थी। लेकिन भाजपा आलाकमान द्वारा कुशपुरी को मना कर भाजपा समर्थित दिनेश कुमार गोयल के समर्थन में बैठा ही लिया गया। कुशपुरी के शुभचिंतकों और मतदाताओं को घोर निराशा हाथ लगी है! माना जा रहा था कि कुशपुरी भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित होंगे! लेकिन ऐसा नहीं हुआ उसके बाद भी कुशपुरी की मेहनत जारी रही और वह एक तगड़े प्रत्याशी के रूप में जोर आजमाइश कर रहे थे। लेकिन अचानक एकाएक आज एक प्रेस वार्ता में उनको दिनेश कुमार गोयल के समर्थन में आखिरकार बैठा ही लिया गया बहुत से ऐसे सवाल हैं जो सभी के जेहन में घूम रहे हैं? आज की प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान,राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक प्रमोद ऊंटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला समेत कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे।             


योगीराज में अधिकारियों की गजब है व्यवस्था

योगीराज में अधिकारियों की गजब की है कानून व्यवस्था


सहायक कलेक्टर द्वारा नीलाम कर बिक्रय प्रमाण पत्र जारी की गई भूमि पर भूस्वामी के कब्जे पर अराजकतत्वों का व्यवधान


फर्जी शिकायती पत्र लेकर पहुंचने वाले असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने के बजाए जांच कराने का आदेश दे रहे अधिकारी


कौशांबी। योगीराज में अधिकारियों की गजब की न्याय ब्यवस्था है। जिस जमीन को तत्कालीन सहायक कलेक्टर आईएएस ने खुद नीलाम कर मानिक चन्द्र के हाथ बिक्रय कर उनसे धन अर्जित कर सरकारी खजाने में जमा कर क्रेता भूस्वामी मानिक चन्द्र को विक्रय प्रमाण पत्र दिया था। सहायक कलेक्टर द्वारा विक्रय प्रमाण पत्र मिलने के बाद उस भूमि पर उस समय काबिज होने के बाद वर्तमान के निर्माण पर अराजकतत्वों के तमाम तरह के व्यवधान से खरीददार को वर्तमान में गुजारना पड़ रहा है। जिस जमीन को तत्कालीन सहायक कलेक्टर ने बेचा है। उसी जमीन पर खरीददार के कब्जे पर असामाजिक तत्वों द्वारा शिकायती पत्र देकर अवरोध डालने का प्रयास किया जा रहा है। आखिर असामाजिक तत्वों को शिकायती पत्र के साथ गिरफ्तार कर अब तक अधिकारियों ने जेल क्यों नहीं भेजा है। यह बड़ा सवाल है। गौरतलब है कि चायल तहसील क्षेत्र के काजू गांव निवासी इंद्र नारायण पुत्र महावीर राजकीय देय सिंचाई कर के बकायेदार थे जिस पर राजकीय देय की वसूली के लिए उनकी अचल संपत्ति को कुर्क करके 22-10- 1990 को न्यायालय परगना अधिकारी सहायक कलेक्टर चायल इलाहाबाद ने सार्वजानिक तरीके से नीलाम किया था। इस नीलामी में मानिक चंद्र पुत्र राम प्रसाद निवासी काजू को सहायक कलेक्टर आईएएस द्वारा खुद क्रेता घोषित किया गया इस नीलामी की पुष्टि तत्कालीन आईएएस जीवेश नंदन परगना अधिकारी सहायक कलेक्टर चायल द्वारा 22 दिसम्बर 1990 को भूमि व्यवस्था नियमावली के अंतर्गत विक्रय प्रमाण पत्र जारी कर की गई थी यह संपत्ति काजू ग्राम सभा में आराजी नंबर 470 रकबा 8 बिस्वा 10 धूर का आधा हिस्सा मानिक चंद्र पुत्र राम प्रसाद के नाम विक्रय कर क्रेता को पूर्ण स्वामित्व दिया गया है और अभिलेखों में क्रेता का नाम दर्ज कराया गया है। मानिकचंद और उनके पुत्रों का इस जमीन पर पूर्ण कब्जा है। कुछ हिस्से में भवन बने हैं कुछ हिस्से खाली पड़े है। तीन दिन पहले मानिकचंद के पुत्र उमेश केसरवानी दिवाकर केसरवानी आदि ने इसी ज़मीन के खाली पड़े हिस्से पर भवन निर्माण शुरू कर दिया तो गांव के असामाजिक तत्व शेरे पुस्ती गुंडई से निर्माण पर व्यवधान उत्पन्न शुरू कर दिया। निर्माण पर व्यवधान उत्पन्न करने वालों में थाने के मंदिर का एक पुजारी भी शामिल है। इलाके में किसी के भी निर्माण पर व्यवधान डाल कर उन्हें प्रताड़ित कर धना दोहन इनका पेशा बन चुका है और अपने इसी आदतन के अनुसार दर्जनों लोग एकत्रित होकर सहायक कलेक्टर द्वारा बेची गई जमीन पर वास्तविक भूस्वामी के निर्माण को रोक दिया। अब योगी सरकार के अधिकारियों की न्याय व्यवस्था इस कदर लचर है कि वास्तविक मालिक को काबिज करा कर अराजक तत्वों की गिरफ्तारी करा कर उन्हें जेल भेजने का साहस करने के बजाय अराजक तत्वों के शिकायती पत्रों पर जांच करा कर कार्यवाही का आश्वासन देकर उनका हौसला बढ़ा दिया गया है। पूर्व के इतिहास बताते हैं कि असामाजिक तत्व बेवजह जमीनी विवाद उत्पन्न कर लोगों को प्रताड़ित कर धना दोहन करने के आदी है। सहायक कलेक्टर से सरकारी जमीन खरीदने वाले भूस्वामी के पुत्र योगीराज में न्याय के लिए दर दर भटक रहे है। उप जिला अधिकारी चायल कार्यालय से लेकर पुलिस अधीक्षक तक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है लेकिन अभी तक योगीराज में उन्हें न्याय नहीं मिल सका इसके पूर्व भी अराजक तत्वों द्वारा उक्त जमीन पर ब्यवधान डालने का प्रयास किया गया था। जिस पर तत्कालीन अधिकारियों ने अराजक तत्वों के मंसूबे पर पानी फेर दिया था अब सवाल उठता है कि सहायक कलेक्टर द्वारा बेची गई भूमि पर योगीराज में जमीन के असली मालिक मानिकचंद के पुत्र उमेश केसरवानी दिवाकर केसरवानी आदि काबिज हो पाते हैं या फिर जांच और कार्यवाही के नाम पर अराजक तत्व अत्याचार अन्याय करने में सफल होंगे यह बड़ा सवाल है।


सुशील केसरवानी


16 से 26 तक बंद रहेगा शुजातपुर रेल फाटक

16 नवंबर से 26 नवंबर तक बंद रहेगा शुजातपुर रेल फाटक


कौशाम्बी। कौशांबी जिले में पड़ने वाले हावड़ा दिल्ली रेल लाइन के शुजातपुर रेलवे फाटक को  रेलवे के आवश्यक कार्य के चलते 16 नवंबर से बंद कर दिया गया है। रेलवे फाटक के आसपास इस समय निर्माण कार्य प्रगति पर है। रेलवे फाटक के आसपास निर्माण कार्य प्रगति पर होने से रेलवे फाटक से गुजरने वाले वाहनों के चलते  जहां दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। वही निर्माण कार्य में व्यवधान उत्पन्न होता है। जिससे दिनांक 16 नवंबर से 26 नवंबर तक के लिए सुजातपुर रेल फाटक को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। उक्त जानकारी रेलवे सूत्रों ने दी है।


नथन पटेल


राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित हुई गोष्ठी


पत्रकारों ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में पत्रकारिता जोखिम भरा व चुनौती पूर्ण कार्य


कौशाम्बी। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय मंझनपुर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के महत्व पर पत्रकारों ने अपने अपने विचार रक्खा गोष्ठी में पत्रकारों द्वारा बताया गया कि आज ही के दिन 1966 में प्रेस काउंसिल आफ इंडिया ने विधिवत कार्य करना शुरू किया। तब से लेकर आज तक प्रतिवर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व में लगभग 50 देश है। जहां प्रेस परिषद अथवा मीडिया परिषद है राष्ट्रीय प्रेस दिवस प्रेस की स्वतंत्रता व जिम्मेदारियों की ओर हमारा ध्यान आकृष्ट करता है। सोमवार को हुई विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जनसंदेश टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ सुशील केसरवानी ने कहा कि पत्रकारिता ने समाज में सजग प्रहरी की भूमिका निभाई है। हालांकि वर्तमान समय में पत्रकारिता में बेहद जोखिम व खतरे उत्पन्न हो गए लेकिन पत्रिका पत्रकार जगत ही इन खतरों से निपटने में सक्षम है।
प्रेस की आजादी को लेकर कई सवाल उठ रहे है !पत्रकारों के बिषय में पब्लिक की क्या राय है !क्या भारत मे पत्रकारिता एक नया मोड़ ले रहा !क्या मौजूदा सरकार प्रेस की स्वतंत्रता पर पहरा लगाने का प्रयास कर रही है। बेखौफ होकर सच की आवाज को बुलंद करने लोकतंत्र में ''आ बैल मुझे मार"" अर्थात खुद की मौत के सामने से आमंत्रित करना है ये सवाल हर किसी के मन मे कौंध रहा है। भारत में प्रेस को वॉच डॉग एवं परिषद मीडिया को मोरल वॉच डॉग कहा गया है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस प्रेस की स्वतंत्रता एवं जिम्मेदारियों की ओर हमारा ध्यान आकृष्ट करता है। आज पत्रकारिता क्षेत्र व्यापक हो गया है सुशील केशरवानी ने कहा आज पत्रकारिता का क्षेत्र व्यापक हो गया है। पत्रकारिता जन जन तक सूचनात्मक शिक्षाप्रद एवं मनोरंजनात्मक संदेश पहुंचाने की कला एवं विधा है। आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। जिसके मुख्य स्रोत व्हाट्सएप फेसबुक टि्वटर मीडिया इंस्टाग्राम महत्वपूर्ण हो गए है एक मुख्य समाचार पत्र ऐसी उत्तर पुस्तिका के समान है। जिसके लाखों परीक्षक एवं एवं समीक्षक उनके लक्षित जन समूह ही होते है। तथ्यपरक तथा यथार्थवादी का संतुलन एवं वस्तुनिष्ठता इस के आधारभूत तत्व हैं। परंतु इनकी कमियां आज पत्रकारिता के क्षेत्र में बहुत बड़ी त्रासदी साबित होने लगी है।  पत्रकार चाहे प्रशिक्षित हो या गैर प्रशिक्षित यह सबको पता है की पत्रकारिता में तथ्यपरकता होनी चाहिए परंतु तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर बढ़ा चढ़ाकर या घटाकर सनसनी बनाने की प्रवृत्ति आज पत्रकारिता में बढ़ने लगी है।खबरों में पक्ष धरता एवं असंतुलन भी प्रायः देखने को मिलता है। इस प्रकार खबरों में निहित स्वार्थ साफ झलक ने लग जाता है। आज समाचारों में विचार को मिश्रित किया जा रहा है। विचारों पर आधारित समाचारों की संख्या बढ़ने लगी है। इससे पत्रकारिता में एक अस्वास्थ्य कर प्रबत्ति विकसित होने लगी है। समाचार विचारों की जननी होती है। इसलिए समाचारों पर आधारित विचार तो स्वागत योग्य हो सकते हैं परंतु विचारों पर आधारित समाचार अभिशाप की तरह है। मीडिया को समाज का दर्पण दीपक दोनों माना जाता है। इनमें जो समाचार मीडिया चाहे वह समाचार पत्रों या चैनल उन्हें मूल समाज का दर्पण माना जाता है दर्पण का काम है। दर्पण की तरह काम करना ताकि वह समाज की तस्वीर समाज के सामने पेश कर सकें परंतु कभी-कभी निजी स्वार्थों के कारण यह समाचार मीडिया समतल दर्पण की जगह उत्तल अवतल दर्पण की तरह काम करने लग जाते हैं। इससे समाज की उल्टी,अवास्तविक काल्पनिक एवं विकृति तस्वीर भी सामने आ जाती है तात्पर्य है कि खोजी पत्रकारिता के नाम पर आज पीली व नीली पत्रकारिता हमारे कुछ पत्रकारों के गुलाबी जीवन का अभिन्न अंग बनती जा रही।


भारतीय प्रेस परिषद ने अपनी रिपोर्ट में कहा भी है भारत में प्रेस ने ज्यादा गलतियां की है एवं अधिकारियों की तुलना में प्रेस के खिलाफ अधिक शिकायतें दर्ज है पत्रकारिता आजादी से पहले एक मिशन थी आजादी के बाद यह प्रोडक्शन बन गई हां बीच में आपातकाल के दौरान जब प्रेस पर सेंसर लगा था तब पत्रकारिता पर एक बार फिर थोड़े समय के लिए भ्रष्टाचार मिटाओ अभियान को लेकर मिशन बन गई धीरे-धीरे पत्रकारिता प्रोडक्शन से सेंसेशन एवं सेंसेशन से कमीशन बन गई परंतु इन तमाम सामाजिक बुराइयों के लिए सिर्फ मीडिया को दोषी ठहराना उचित नहीं जैसे यदि किसी गाड़ी का एक पुर्जा टूट जाता तो धीरे धीरे दूसरा फिर तीसरा फिर पूरी गाड़ी बेकार हो जाती है समाज मे कुछ ऐसी ही स्थिति लागू हो रही है समाज मे हमेशा बदलाव आता रहता है विकल्प उत्त्पन्न होते रहते हैं ऐसी अवस्था मे समाज मे असमंजस की स्थिति आ जाती है।इस स्थिति में मीडिया समाज को नई दिशा देता हमीदिया समाज को प्रभावित करता है लेकिन कभी कभी ये केन प्रकारेण मीडिया समाज से प्रभावित होने लगता है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर देश की बदलती पत्रकारिता का स्वागत है बशर्ते वह अपने मूल्यों और आदर्शों की सीमा रेखा कायम रखे।। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालो में वरिष्ठ पत्रकार रामबदन भार्गव, वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ उर्फ कल्लू केशरवानी वरिष्ठ पत्रकार सुशील केशरवानी अनुराग शुक्ला,राजू सक्सेना, सुबोध केशरवानी,राम प्रसाद गुप्ता नरेंद्र यादव, विनय मिश्रा, एनड़ी तिवारी,अंकित गुप्ता, प्रदीप पांडेय,संजय मिश्रा पवन मिश्रा  सन्तलाल मौर्य,जैगम अब्बास,अरविंद केशरवानी अमित कुमार त्रिपाठी उर्फ सोनू , धर्मेन्द्र सोनकर,ज्ञानू सोनी, मदन केशरवानी, राजकुमार, बृजेन्द्र केशरवानी, मोनू पाण्डेय,अमन केशरवानी रामबाबू, अजीत कुशवाहा, अंकित केशरवानी विष्णु सोनी,सुशील दिवाकर,सियाराम, मंजीत सिंह, गणेश साहू, नथन पटेल जितेंद्र मौर्या,सुनील चौधरी,सैयद अली, विजय मोदनवाल,राहुल यादव,मदन जायसवाल, आर्यवीर अश्वनी शशिभूषण सिंह, नवीद अहमद,अंकित करारी समीर अहमद अनुराग द्विवेदी अनुराग कुशवाहा राम कुमार गुप्ता सुनील कुमार कुशवाहा अनूप कुमार,फैज बाबा कौशलेंद्र प्रताप ,लक्ष्मण समीर अहमद आदि तमाम पत्रकार मौजूद। 


संतलाल मौर्या


शाह के साथ सीएम अरविंद की आपात बैठक

कोरोना वायरस पर अमित शाह के साथ सीएम केजरीवाल की आपात बैठक, जानें क्या है महामारी से निपटने का प्लान


नई दिल्ली। सीएम ने आगे कहा कि प्रतिदिन कोरोना टेस्टिंग की क्षमता भी बढ़ाने पर चर्चा हुई है। वहीं प्रदूषण के मसले पर कोई बात नहीं की गई है। देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बुलाई गई मीटिंग अब खत्म हुई। इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। इस मीटिंग के बाद कोरोना पर नियंत्रण पाने को लेकर हुई बातचीत के बारे में सीएम अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी है। सीएम केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से डीआरडीओ सेंटर पर 500 आईसीयू बेड उपलब्ध कराने के बात कही गई है। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार की ओर से 250 और बेड दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा, हम इस बैठक के लिए गृह मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हैं। दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य के लिए यह बैठक बहुत जरूरी थी। अक्टूबर महीने के बाद राजधानी में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सभी को मिलकर काम करन बेहद जरूरत है। सीएम ने आगे कहा कि प्रतिदिन कोरोना टेस्टिंग की क्षमता भी बढ़ाने पर चर्चा हुई है। वहीं प्रदूषण के मसले पर कोई बात नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण के मुद्दे पर सोमवार को बैठक हो सकती है। सीएम ने यह भी कहा कि डीआरडीओ सेंटर पर 750 आईसीयू बेड उपलब्ध कराए जाएंगे। केंद्र की मोदी सरकार आईसीयू बेडों की संख्या बढ़ाने के लक्ष्य में हमारी सहायता करेगी। दिल्ली में रोजाना 1 से 1.5 लाख कोरोना वायरस टेस्ट किए जाएंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री गृहमंत्री अमित शाह ने बैठक में हुई चर्चा और लिए गए फैसलों के बारे में बताया है। अमित शाह कहा कि दिल्ली में आरटी-पीसीआर टेस्ट की दोगुनी वृद्धि की जाएगी। अमित शाह ने कहा कि ज्यादा संवेदनशील इलाकों में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय और आईसीएमआर की मोबाइल टेस्टिंग वैनों को तैनात किया जाएगा। इसी साल मई के महीने में बनाए गये धौला कुआं स्थित डीआरडीओ के कोविड 19 अस्पताल में 250 से 300 आईसीयू बेड और शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा ऑक्‍सीजन की सुविधा वाले बेडों की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्‍य से छतरपुर के 10,000 बेड वाले कोविड सेंटर को और सशक्त किया जाएगा। अमित शाह ने यह भी बताया कि एमसीडी के कुछ चिन्हित अस्‍पतालों को हल्‍के-फुल्‍के लक्षण वाले कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए डेडिकेटेड अस्‍पतालों के रूप में बदला जाएगा। कोरोना वायरस महामारी के चलते हालात की स्पष्टता जानने के लिए डेडिकेटेड बहु-विभागीय टीमें, दिल्‍ली के सभी निजी अस्‍पतालों में जाएंगी। शाह ने यह भी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने दिल्ली में स्वास्थ्यकर्मियों की कमी को देखते हुए सीएपीएफ से अतिरिक्‍त डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ देने का निर्णय किया है, उन्हें शीघ्र ही एयरलिफ्ट करके दिल्ली लाया जायेगा।           


प्रशासन का चला किसान पर डंडा, केस दर्ज

महराजगंज/सोनौली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदीडाली मे सोमवार को कटी धान की पराली जलाते हुए एसडीएम नौतनवां प्रमोद कुमार मौके से दो लोगो को पकड लिया। और उनके ऊपर मुकदमा पंजीकृत करने के निर्देश दिए। बताते चले की शासन प्रशासन के द्रारा लाख मना करने के बाद भी कुछ अराजक तत्व अपनी आदतो से बाज नही आ रहे है। जिससे शासन और प्रशासन को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। सूत्रों द्वारा पता चला कि क्षेत्र में कोई किसान पराली को जा रहा है जिसकी सूचना उप जिलाधिकारी नौतनवा हुई ऐसे में सूचना के दौरान पहुंचे अजय नौतनवा में जलाते हुए पकड़ लिया।
उपजिलाधिकारी नौतनवां को सूचना मिला की कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदीडाली मे दो लोग पराली जला रहे है। सूचना पर विश्वास करते हुए मौके पर पहुचे उपजिलाधिकारी नौतनवां प्रमोद कुमार ने पराली जलाते समय दो लोगो को मौके से पकडा। जहां पूछताछ मे पकडे गये लोगो मे एक ने अपना नाम राजू उर्फ राजनारायण वही दुसरा वृजेश यादव पुत्र दयाराम यादव को कब्जे मे लेकर सोनौली पुलिस को सुर्पुद कर दिया और दोनों लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश सोनौली पुलिस को दिया है।                                           


पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...