मंगलवार, 17 नवंबर 2020

कसावः जम्मू-कश्मीर में फिर से आतंक चाहते हैंं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में लामबंद हो रहे विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए आज कहा कि कांग्रेस और गुपकर गैंग जम्मू कश्मीर को एक बार फिर से आतंक और उथल पुथल के दौर में ले जाना चाहते। गुपकर घोषणा पत्र को लेकर जम्मू और कश्मीर में चल रही सरगर्मियों के बारे में शाह ने आज सिलसिलेवार ट्वीट कर इन सभी दलों की कड़ी आलोचना की और कहा कि ये चाहते हैं कि विदेशी ताकतें जम्मू और कश्मीर में हस्तक्षेप करें। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी से भी गुपकर के बारे में अपना रूख स्पष्ट करने को कहा।


गृहमंत्री अमित ने राहुल-सोनिया से पूछा सवाल

भारत कांग्रेस पर गृह मंत्री अमित शाह का हमला सोनिया और राहुल गांधी से पूछा ये सवाल


अकांंशु उपाध्याय


नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के गुपकार गुट को गुपकार गैंग करार दिया है। अमित शाह ने कांग्रेस नेतृत्व से सवाल करते हुए कहा है। कि ये गैंग जम्मू-कश्मीर में विदेश में विदेशी ताकतों का दखल चाहता है, हमारे राष्ट्र ध्वज का अपमान करता है। क्या सोनिया और राहुल गांधी इसका समर्थन करते हैं। अमित शाह ने कहा है। कि वे गुपकार गुट को कहना चाहते हैं। कि ये लोग देश के मूड के साथ चलें वर्ना खत्म हो जाएंगे।
अमित शाह ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए और गुपकार गुट के नेताओं और कांग्रेस पर तीखे हमले किए। अमित शाह ने कहा, गुपकार गैंग ग्लोबल हो रहा है। वे चाहते हैं। कि विदेशी ताकतें जम्मू-कश्मीर में दखल करें, गुपकार गैंग भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करता है। क्या सोनिया जी और राहुल जी गुपकार गैंग के ऐसे कदमों का स्वागत करती है। उन्हें अपना रुख पूरी तरह से साफ करना चाहिए। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और गुपकार गैंग जम्मू कश्मीर को आतंक और अव्यवस्था के दौर में ले जाना चाहते हैं। ये लोग दलितों महिलाओं और आदिवासियों का अधिकार छीनना चाहते हैं।जिसे कि हमनें अनुच्छेद 370 हटाकर इन लोगों को दिया है। अमित शाह ने कहा कि इसलिए इन लोगों को हर जगह खारिज किया जा रहा है। गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। और हमेशा अभिन्न अंग रहेगा। अमित शाह ने कहा कि भारत के लोग अपने राष्ट्रीय हितों के खिलाफ किसी तरह के अपवित्र ग्लोबल गठबंधन को स्वीकार नहीं करेंगे गुपकार गैंग को या तो राष्ट्रीय मूड के साथ चलना चाहिए या फिर ये लोग खत्म हो जाएंगे।                                     


सांसद बहुगुणा की पोती की झुलसने से मौत

दिवाली की रात पटाखें से झुलसी सांसद की 6 साल की पोती इलाज के दौरान हुई मौत


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से झुलसकर मौत हो गई है। रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी की 6 साल की बेटी दिवाली की रात पटाखे से झुलस गई थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी प्रयागराज संसदीय सीट से बीजेपी की सांसद हैं। दिवाली की रात को उनका परिवार प्रयागराज में था। जानकारी के अनुसार दीपावली की रात बच्ची दूसरे बच्चों के साथ छत पर खेलने के लिए गयी थी।
छत पर बच्चों के साथ खेलते वक़्त पटाखा फटने से हादसा हुआ था। पटाखे की चिंगारी से बच्ची की कपड़ों में आग लग गई थी। 6 साल की मासूम ने दिवाली की रात फैंसी ड्रेस पहन रखा था। हादसे में बच्ची साठ प्रतिशत से ज्यादा जल गई थी। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन बच्ची को आज दिन में एयर एम्बुलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया जाना था। लेकिन शिफ्टिंग से पहले ही इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे के बाद सांसद रीता बहुगुणा जोशी के परिवार का बुरा हाल है।                                  


31वीं वाहिनी के 20 जवान निकलें संक्रमित

रुद्रपुर। बिहार में चुनाव निपटा कर लौटे उत्तराखंड पीएसी के 40 से अधिक जवान कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। ​ अभी कई अन्य जवानों की कोरोना रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। ये जवान नौ नवंबर को बिहार चुनाव ड्यूटी से वापस लौटे थे। 31वीं वाहिनी पीएसी के लगभग 100 पीएसी कर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच में 20 पीएसी कर्मी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं,जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी पीएसी कर्मियों को फिलहाल जिला चिकित्सालय में आइसोलेट कर दिया गया है।                 


नया गाना 'बनवले रहिह सुहाग' रिलीज हुआ

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार गायिका-अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गीत ‘बनवले रहिह सुहाग’ छठ महापर्व के अवसर पर रिलीज कर दिया गया है। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। अक्षरा हर साल छठ पूजा पर नए गाने लेकर आती हैं, लेकिन यह गाना उन सबसे काफी अलग है। ‘बनवले रहिह सुहाग’ में छठ मईया की महिमा के साथ -साथ एक दिल छू लेने वाले इमोशन भी हैं, जो अक्षरा के इस गाने को खास बनाता है।              


सीएम बघेल ने की गृहमंत्री शाह से बैठक की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अमित शाह की मुलाकात गृहमंत्री ने नक्सल मोर्चे पर छत्तीसगढ़ को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन


रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बस्तर अंचल में नक्सल समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने का आग्रह किया है। इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचार सुविधा बढ़ाने बस्तर में सीआरपीएफ की दो और बटालियन की तैनाती सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जिस पर गृह मंत्री ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बस्तर अंचल में लौह अयस्क प्रचुरता से उपलब्ध है। यदि बस्तर में स्थापित होने वाले स्टील प्लांट्स को 30 प्रतिशत डिस्काउन्ट पर लौह अयस्क उपलब्ध कराया जाए, तो वहां सैकड़ों करोड़ का निवेश तथा हजारों की संख्या में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर निर्मित होंगे। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक क्षेत्रों के कारण बड़े भाग में अभी तक ग्रिड की बिजली नहीं पहुंच पाई है। सौर उर्जा संयंत्रों की बड़ी संख्या में स्थापना से ही आमजन की उर्जा आवश्यकता की पूर्ति तथा उनका आर्थिक विकास संभव है। मुख्यमंत्री ने वनांचलों में लघु वनोपज वन औषधियां तथा अनेक प्रकार की उद्यानिकी फसलें के प्रसंस्करण एवं विक्रय की व्यवस्था के लिए कोल्ड चेन निर्मित करने अनुदान दिये जाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य के बस्तर अंचल के सातों आकांक्षी जिलों में आजीविका के साधनों के विकास हेतु कलेक्टरों को कम से कम 50-50 करोड़ रूपये की राशि प्रतिवर्ष दिए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने बस्तर के विकास के लिए एनएमडीसी का निजीकरण नहीं करने की बात कही जिस पर गृह मंत्री ने विचार करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने आजीविका विकास, नक्सल क्षेत्रों में बैंकों, सड़कों, आधारभूत संरचनाओं के विकास संबंधी मुद्दों पर गृहमंत्री से चर्चा की। इसके साथ ही विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधिकारियों और छत्तीसगढ़ के अधिकारियों की रायपुर में जल्द ही बैठक भी नियत की गई है। मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने सुझावों और आग्रह पर गंभीरता पूर्वक विचार कर मांगों को पूरी करने का आश्वासन दिया है।                            


सीएम ने स्वास्थ्य संस्थान का उद्घाटन किया

देहरा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज 11 बजे हेलिकॉप्टर के माध्यम से देहरा तहसील के बड्डल मैदान पहुंचे। इसके उपरांत डाडासीबा पहुंचे, जहां उन्‍होंने डाडासीबा स्वास्थ्य संस्थान लेवल-3 का उद्घाटन किया और संयुक्त कार्यालय भवन डाडासीबा और 50 बेड के अस्पताल की आधारशिला रखी। साथ ही सीएम जयराम ठाकुर ने वहां पर विकास कार्यों के विभिन्न प्रकार की नीव रखी है। मुख्यमंत्री इसके अलावा रक्कड़ फामेर्सी कॉलेज के भवन तथा पशु ओषधालय कोटला बेहड की आधारशिला रखेंगे और गमरूर, बरनेल और बोहाला गांवों के लिये उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद 2:30 बजे संसारपुर टैरेस पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 3:45 बजे तलवाडा हेलीपैड से शिमला के लिए रवाना होंगे।                                   


नंबर लगाने को लेकर गाड़ी स्वामियों में मारपीट

रुड़की। मंगलवार को सिविल लाइंस प्रेम मंदिर रोड पर स्थित ट्रक यूनियन कार्यालय पर गाड़ी के नंबर लगाने को लेकर गाड़ी स्वामियों में जमकर संघर्ष हो गया। करीब आधा घंटा तक दोनों पक्षों में मारपीट होती रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मारपीट कर रहे लोगों को पकड़ लिया और उन्हें कोतवाली ले गई। दोनों पक्ष शाहपुर गांव के रहने वाले हैं। संघर्ष के चलते पूरा मार्ग जाम रहा दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गई।             


केदारनाथ पहुंचे सीएम योगी-सीएम त्रिवेंद्र

लखनऊ/ देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज मंगलवार को बद्रीनाथ धाम पहुंचे। बद्रीनाथ धाम पहुंचने के बाद मुख्यमंत्रियों ने मंदिर में पूजा अर्चना की। वहीँ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बदरीनाथ धाम के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस बल की बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिसके बाद टीएसआर सरकार और यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्म कपाल पहुंचकर अपने पितरों का पिंडदान भी किया है। जिसके बाद दोनों प्रदेशों के मुखिया माणा गांव पहुंचकर सेना के जवानों से भी मुलाकात करेंगे।

जनता ने मोदी के काम पर मुहर लगाईः नड्डा

भुवनेश्वर। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी का स्ट्राइक रेट 67 प्रतिशत रहा और इससे स्पष्ट होता है कि वहां की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम पर मुहर लगाई। ओडिशा में नवनिर्मित छह पार्टी कार्यालयों का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करने के बाद नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ देश के विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों में भी भाजपा को जनता ने अपना भरपूर समर्थन दिया।                                 


हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव संक्रमित मिलें

राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा में एक बार फिर से कोरोना वायरस कहर बरपाने लगा है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य कोरोना संक्रमित हो गए। उनकी तबीयत कुछ खराब थी। उनको मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्यपाल को फोर्टिस अस्पताल में ही क्वारंटीन कर इलाज शुरू कर दिया गया है। वहां उनको स्पेशल वार्ड में रखा गया है।            


'लॉकडाउन' की तरफ बढ़ रही राजधानी

नई दिल्ली। दिल्ली में फिर से कोरोना के हालात गंभीर होते जा रहे हैं। बढ़ते स्मॉग ने इस समस्या को और जटिल बना दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि जरूरत पढ़ने पर बाजारों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने एक प्रस्ताव एलजी को भेजा है क्योंकि बिना केंद्र की अनुमति के कहीं भी लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जब दिल्ली में कोरोना की स्थिति में सुधार हुआ था तो दिल्ली सरकार ने केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार शादी समारोह में मेहमानों की संख्या 50 से 200 कर दी थी। उस आदेश को वापस ले लिया गया है और अब शादी में मेहमानों की संख्या वापस से 50 की जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि हमने दिवाली के समय में देखा कि कुछ बाजारों में बहुत ज्यादा भीड़ रही, जिसके चलते कोरोना संक्रमण तेजी से फैला। ऐसे में हमने एक प्रस्ताव केंद्र को भेजा है कि हमें जरूरत पड़ने पर बाजारों में लॉकडाउन करने की अनुमति दें। हालांकि उन्होंने ये भी उम्मीद जताई कि अब त्योहार खत्म हो गए हैं तो शायद इसकी जरूरत न पड़े लेकिन अगर किसी और प्रयास से संक्रमण प्रसार में सुधार न होता दिखा तो दिल्ली सरकार को लॉकडाउन करना मजवूरी होगी।                           


बद्रीनाथ में आवास गृह का शिलान्यास किया

देहरादून। उत्तराखंड के दौरे पर गये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किये और पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि योगी सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किये और पूजन किया। बाद में उन्होने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास और भूमि पूजन किया।             


छत्तीसगढ़: बंद कमरे के पीछे मिली पांच लाशें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में पुलिस ने एक घर से एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बरामद किए हैं। मृतकों में दो महिला और दो बच्चे शामिल हैं। रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने बताया कि जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंद्री गांव में पुलिस ने कमलेश साहू 35 वर्ष, उसकी मां ललिता बाई 60 वर्ष, कमलेश की पत्नी प्रमिला 30 वर्ष, बेटी कीर्ति 10 वर्ष और बेटे नरेंद्र छह वर्ष के शव बरामद किए हैं।             


दिल्लीः शादी समारोह में 50 लोग होंगे शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। इस वजह से दिल्ली सरकार ने शादियों में मिली छूट को वापस ले ली गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि हमने शादी समारोह में 200 लोगों तक शामिल होने की इजाजत को वापस ले लिया है। अब सिर्फ 50 लोग ही शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं।               


कुछ सपने अच्छे होते हैं, कुछ बुरे होते हैं

आपके द्वारा देखे गए हर एक सपने का अपना मतलब होता है। ये सपने आपको भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। कुछ सपने बुरे होते हैं तो कुछ सपने अच्छे होते हैं। इस दुनिया में ऐसा कोई व्‍यक्ति नहीं होगा जिसे सोते समय सपने न आते हों। हां ये अलग बात है कि किसी को ये सपने हर रोज आते हैं तो वहीं किसी को कभी कभी। लेकिन क्‍या आपको पता है कि हमें ये सपने आते क्‍यों है या फिर हमारे इन सपनों का क्‍या मतलब होता है? इन सभी सवालों का जवाब आज हम आपको देनेजा रहे हैं।अगर विज्ञान की मानें तो हर व्यक्ति नींद में कम से कम 5 से 7 सपने देखता है और अक्‍सर नींद खुलने पर वो इन सपनों को हमेशा की तरह भूल जाते हैं।


अगर सपने में कोई ऐसा व्यक्ति दिखे जिसकी मृत्यु हाल ही में हुई है तो इसका मतलब ये होता है कि या तो वह व्यक्ति अपनी कोई दबी हुई इच्छा आपको बताना चाहता है या फिर वो आपसे कुछ ऐसी बात साझा करना चाहता है जो जीते जी कहनी रह गयी थी। वहीं ये भी कहा गया है कि ऐसे लोगों का सपना आने से यही साबित होता है कि उनसे आपका रिश्ता बहुत मज़बूत था इसलिए मरने के बाद भी उनकी उपस्थिति हमें सपनों के ज़रिये महसूस होती रहती है।


सपने में किसी के भूत को देखना अशुभ माना जाता है यानि आपको भविष्‍य में आपको नुकसान हो सकता है, वहीं आपको धोखा भी मिल सकता है। साथ में अगर ये सपना किसी बिमार व्‍यक्ति को आता है तो ये उसके लिए शुभ साबित हो सकता है क्‍योंकि ये उसके जल्‍दी ठीक होने के संकेत जैसा है।                                   


छिपाने को दबाया, जिंदा जलाने का केस

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के वैशाली में युवती को जिंदा जलाने का मामला दबाने को लेकर सरकार पर हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि चुनावी फायदे के वास्ते सुशासन की नकली बुनियाद खिसकने से बचाने के लिए अमानवीय कदम ज्यादा बड़ा अपराध और खतरनाक प्रवृति है। राहुल गांधी ने कहा कि यह घटना बिहार विधानसभा के चुनाव के दौरान हुई थी।              


संक्रमण मामलों की संख्या-88.74 लाख हुई

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सामने आने वाले नए मामलों की संख्या चार महीने बाद 30,000 से नीचे रही और इसके साथ ही भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 88.74 लाख हो गई, हालांकि इनमें से स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 82,90,370 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।             


मेक्सिकोः ट्रक में विस्फोट होने से 13 की मौत

मेक्सिको सिटी। पश्चिमी मेक्सिको में गैस से भरे एक ‘डबल-ट्रैंकर ट्रक’ के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें आग लग गई और विस्फोट हो गया। इस घटना में ट्रक चालक के अलावा आसपास के वाहनों में सवार कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वहां आसपास के वाहनों में बैठे लोगों को बाहर निकलने का समय ही नहीं मिला और वे जिंदा ही जल गए। अभियोजन कार्यालय ने बताया कि आसपास खड़े तीन वाहनों में सवार लोगों के शवों के टुकड़े सड़क पर बिखरे पड़े दिखे। मेक्सिको में पिछले कुछ वर्षों में ऐसे ट्रकों से कई सड़क हादसों की घटनाएं हुई हैं।               


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 18, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-93 (साल-02)
2. बुधवार, नवंबर 18, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि- चतुर्थी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:38, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 13+ डी.सै., अधिकतम-25+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                            



सीईओ ने विभागों एवं एजेंसियों के साथ बैठक की

सीईओ ने विभागों एवं एजेंसियों के साथ बैठक की  पंकज कपूर  देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.बी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने गुरुवार को सचिवालय ...