सोमवार, 9 नवंबर 2020

ज्यादातर एग्जिट पोल में राजद की बढ़त दिखाई

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में अंतिम दौर के मतदान के बाद जारी अधिकांश एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन को बढ़त दिखाई गई है। लेकिन भाजपा को पूरा भरोसा है कि नतीजे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मतगणना से एक दिन पहले सोमवार को दावा किया कि बिहार में भारी बहुमत से राजग की सरकार बनने जा रही है और नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि बिहार में तीनों चरणों के चुनाव संपन्न होने के बाद एक बात तय है कि जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर खासा उत्साह रहा और भारी संख्या में मतदाताओं ने राजग के पक्ष में मतदान किया है।               


सीएम उद्धव ने किया हॉस्पिटल का उद्घाटन

मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने टिटवाला के रुकमणि प्लाजा में एक सुसज्जित अस्पताल का ई-उद्‌घाटन किया। इस मौके पर सीएम ने कल्याण-डोंबिवली के मनपा आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी, पालकमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे को बधाई दी। लकमंत्री शिंदे ने कहा कि मनपा ने आर्ट गैलरी में 109 आईसीयू और 250 ऑक्सीजन बेड के साथ एक अस्पताल स्थापित किया है। निश्चित रूप से किसी भी परिस्थिति में जोखिम नहीं होगा। इन सुविधाओं को स्थापित किया जा रहा है, ताकि मरीज बढ़ें, तो भी मरीजों को बेड कम न पड़ें। उन्होंने कहा कि यह बहुत आधुनिक अस्पताल है। कोविड-19 खत्म होने के बाद यह हॉस्पिटल मनपा अपने अंडर में ले लेगी। इस सुविधायुक्त हॉस्पिटल को लोगों के लिए चालू रखा जाएगा।             


सपाइयों ने बेरोजगारों की लगाई चौपाल

प्रदेश में किसानों और बेरोज़गारों को रोज़गार के लिए अखिलेश यादव की सरकार बनाने को सपाईयों ने लगाई चौपाल


शहर पश्चिमी के कादिलपूर में ग्रामीणों के साथ चौपाल में स्नातक चूनाव में डॉ०मान सिंह को वोट देने की अपील भी की गई


 बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन के नेत्रित्व में शहर पश्चिमी के कादिलपुर में ग्रामीणों किसानों व बेरोज़गारों के बीच चौपाल लगा कर अखिलेश यादव को २०२२ में प्रदेश की बागडोर सौंपने के आहृवान के साथ स्नातक एम एल सी चूनाव में डॉ०मान सिंह यादव को वोट दे कर जीताने की अपील भी की गई। चौपाल में लगातार तीसरी बार महानगर अध्यक्ष बने इफ्तेखार हुसैन,नगर महासचिव रविन्द्र यादव,महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी,युवा नेता मयंक यादव,मोइन हबीबी व प्रधान विक्रम पटेल का चौपाल आयोजक फैज़ी इशरत व ग्रामीणों व किसानों ने फूल माला पहना कर ज़ोरदार स्वागत किया।श्री इफ्तेखार ने कहा की प्रदेश का चहुमुखी विकास सिर्फ अखीलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल मे ही हो सकता है।बुलडोज़र वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का वक़्त आ गया है।वर्तमान केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने झूठे सपने दिखा कर युवाओं से जहाँ रोज़गार छीनने का काम किया वहीं जीएसटी और लॉक डाउन को भी मूनाफा खोरी कर राजनितिकरण कर लोगों को बरबाद करने का काम भी किया।काला धन लाने और तमाम जुमले बाज़ी कर जनता को कंगाल बना दिया।नगर महासचिव रविन्द्र यादव रवि ने किसानों की चौपाल में खाद्ब बीज और अनेकों परेशानीयों से गुज़र रहे किसान भाईयों से आहृवान किया की वक़्त आ गया है पूंजीपतियों के हाँथों हमारी फसल को औने पौने दाम में बेच कर हमे कंगाल और आत्महत्या पर मजबूर करने वाली सरकार से सत्ता छीन कर अखिलेश यादव को पूनाः उत्तर प्रदेश मे मुख्यमंत्री की बागडोर सौंप कर प्रदेश को चहुमुखी विकास की ओर बढ़ाने के लिए संकल्प लेने का।युवा नेता मयंक यादव जॉन्टी ने कहा हम समाजवादी लोग हैं जो न तो मोदी और न ही योगी के खौफ से घर मे दुबक कर बैठ सकते हैं।हम संघर्ष करते रहेंगें किसानों बेरोज़गारों युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में जितने खुशहाल प्रदेश के लोग थे वहीं आज बुलडोज़रवादी सरकार मे लोग निराश हैं हमे आशा ही नहीं विश्वास है कि २०२२ में अखिलेश यादव को प्रदेश की बागडोर सौंपते ही आप सब के अच्छे दिन ज़रुर आंएगे।


जिस काले दौर से प्रदेश गुज़र रहा है उससे आम जन को राहत मिलेगी।शहर पश्चिमी के निर्वतमान महासचिव फैज़ी इशरत के संचालन मे कादिलपूर मे किसानों की चौपाल मे स्नातक एम एल सी चूनाव में डॉ मान सिंह यादव को भारी बहुमत से जिताने का आहृवान भी किया गया।चौपाल में सै०इफ्तेखार हुसैन,रविन्द्र यादव,मयंक यादव जॉन्टी,मोईन हबीबी,सै०मो०अस्करी,चिल्ला के प्रधान विक्रम पटेल,अकबरपूर के पूर्व प्रधान मुन्नी लाल दिवाकर,फैज़ी इशरत,संतोष पटेल,शोभनाथ,शेखर यादव,ओ पी यादव,जय भारत यादव,मो०ज़ैद आदि उपस्थित थे।


आपदा को अवसर बनायें प्रवासीः ममगाईं

ऋषिकेश। राज्य स्थापना दिवस की वर्षगांठ की खुशी में आंदोलनकारी महिलाओं के साथ ढोलक की थाप पर जमकर थिरकी महापौर अनिता ममगाई। इन्द्रमणि बडोनी चौक पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य का स्थापना दिवस जोशो खरोश के साथ मनाया। इस दौरान महापौर ने मिठाइयां बांटकर ना सिर्फ अपनी खुशी का इजहार किया बल्कि आंदोलनकारियों के साथ ढोलक की थाप पर थिरक कर माहौल को बेहद खुशनुमा बना दिया। गढवाल के मुख्य द्वार तीर्थ नगरी ऋषिकेश में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।                       


मरियम नवाज का इमरान सरकार पर हमला

इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया है कि इमरान खान दिन गिन रहे हैं और उनकी ‘फर्जी सरकार’ जल्द ही गिरने वाली है। दुनिया न्यूज के अनुसार, चिलास में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मरियम ने कहा कि ‘फर्जी शासकों’ के दिन खत्म हो चुके हैं और आखिरी धक्का 15 नवंबर को दिया जाएगा।               


4 फिल्मों में नजर आएगी एक्ट्रेस जैकलीन

1 या 2 नहीं कुल चार फिल्मों में नजर आएंगी जैकलीन फर्नांडिस


मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को उनके चाहने वालों ने पिछले दो सालों से किसी फिल्म में नहीं देखा है। जैकलीन फर्नांडिस की पिछली रिलीज फिल्म रेस 3 थीं। जिसमे उनके अलावा सलमान खान, बॉबी देओल, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। लेकिन इस फिल्म की रिलीज के बाद से जैकलीन फर्नांडिस ने किसी फिल्म में काम नहीं किया है। अब वो जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाली है। कुछ समय पहले जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म मिसेज सीरियल किलर में देखा गया था। हालांकि उनकी ये फिल्म एक ओटीटी रिलीज फिल्म थी। हालांकि अब जैकलीन फर्नांडिस आने वाले दिनों में एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस इस बार एक दो नहीं बल्कि कुल चार फिल्मों में दिखाई देने वाली है।
जैकलीन फर्नांडिस एक एक्शन फिल्म में नजर आने वाली है। जिसका निर्देशन लक्ष्य आनंद करने वाले है। इसके बाद जैकलीन फर्नांडिस फिल्म अटैक में नजर आएंगी जिसमे उनके अलावा अभिनेता जॉन अब्राहम अहम रोल में दिखाई देने वाले है। इससे पहले जैकलीन फर्नांडिस और जॉन अब्राहम को आप फिल्म ढिशुम में काम करते हुए देख चुके है।
इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही पवन किरपाणी जल्द ही हॉरर कॉमेडी भूत पुलिसÓ में काम करने वाली है। जिसमे उनके अलावा अभिनेता सैफ अली खान यामी गौमत और अर्जुन कपूर नजर आने वाले है। सैफ और अर्जुन इस वेंचर में घोस्टहंटर्स का किरदार निभाएंगे।
फिल्म की शूटिंग नवंबर के महीने में शुरू हो सकती है। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिस फिल्म किक 2 में सलमान खान के साथ नजर आने वाली है। जिसका ऐलान जैकलीन फर्नांडिस के जन्मदिन पर किया गया था। किक 2 फिल्म 2022 की शुरुआत में फ्लोर पर जाएगी।             


जहरीली हवा से फेफड़ों को बचाएगी 'हर्बल टी'

तापमान में गिरावट के कारण आमतौर पर वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। इस मौसम में हवा की गुणवत्ता खराब हो जाती है, जिससे लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ होती है। प्रदूषित हवा में सांस लेने से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया और यहां तक कि फेफड़ों की बीमारियां जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं। इस मौसम में अपने फेफड़ों को धूल के कणों से बचाना बहुत जरूरी होता है।
बढ़ते वायु प्रदूषण से बचने के लिए खानपान में बदलाव करना फायदेमंद साबित होता है। एक्सपर्ट के अनुसार, घरेलू उपायों को अपनाकर भी वायु प्रदूषण के कारण होने वाली फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसमें से एक घरेलू उपाय है हर्बल चाय। इस लेख में हम जिस हर्बल चाय के बारे में बताने जा रहे हैं वह न केवल वायु प्रदूषण से फेफड़ों को बचाती है, बल्कि प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को भी मजबूत बनाती है। आइए जानते हैं इस हर्बल चाय के फायदे और इसे बनाने की विधि।
इस चाय को पीने के फायदे: यह चाय प्राकृतिक जड़ी बूटियों और मसालों से तैयार होती है जो आमतौर पर हर घर में उपलब्ध होती है। यह अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती हैं। इस चाय को पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे कठिन समय में इम्यूनिटी मजबूत होना बहुत जरूरी है।
इसके अलावा, तापमान में गिरावट के साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। दूषित हवा में सांस लेने से फेफड़ों से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं। इस चाय को रोज पीने से फेफड़े साफ रहते हैं और इनसे जुड़ी बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। सिर्फ यही नहीं, यह चाय आपकी आंतरिक रक्षा प्रणाली को भी मजबूत करती है।
हर्बल चाय बनाने की विधि: इस हर्बल चाय को घर पर बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली सभी सामग्री हर घर के किचन में मौजूद होती है। आइए जानते हैं इस हर्बल चाय को बनाने की विधि।
आवश्यक सामग्री
1 इंच कद्दूकस की हुई अदरक
1 छोटी दालचीनी स्टिक
आधा चम्मच तुलसी के पत्ते
1 चम्मच अजवाइन
3 पिपरकॉर्न
2 कुचली हुई हरी इलायची
एक चौथाई चम्मच सौंफ
बनाने की विधि
सभी सामग्रियों को एक गहरे पैन में डालें और इसमें एक गिलास पानी डालें। सभी सामग्री को 10 मिनट के लिए उबलने दें और फिर एक कप में चाय को छान लें। स्वाद को बेहतर बनाने के लिए आप अपनी चाय में कच्चा, जैविक शहद या गुड़ मिला सकते हैं।
इस हर्बल चाय को पीने का सही समय: अगर आप हर सुबह कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो इससे परहेज करें। कॉफी की बजाय रोजाना सुबह हर्बल चाय पीने से इम्युनिटी बढ़ती है और फेफड़े साफ रहते हैं। आपको यह चाय दिन में कई बार पीने की जरूरत नहीं है। सुबह एक बार इस चाय का सेवन पर्याप्त है। इससे आपको भरपूर फायदा मिलेगा।
इस चाय में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है जिससे शरीर में गर्मी पैदा होती है। चाय से आपको गर्मी महसूस होती है , तो पूरे दिन पर्याप्त पानी पिएं। सर्दियों में आमतौर पर लोग कम पानी पीते हैं। इस मौसम में आपको इन्फ्यूज्ड वाटर या पानी युक्त फल और सब्जियों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। यदि आपको कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, तो इस चाय का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।             


भूख को कभी भी ना करें नजरअंदाज

भूख को कभी न करें नजर अंदाज, वरना हो सकती है थायरॉयड की समस्या


आज कल पैसे कमाने के लालच में लोग सेहत का ख्याल नहीं रख पाते है। अक्सर लोग सुबह जब ऑफिस के लिए तैयार होते हैं। तो वह भूख लगे होने पर भी जल्दी-जल्दी में नाश्ते को इंग्नोर कर देते हैं।ऐसे में जब उन्हें भूख लगती है। तो उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते है। जिसकी वजह से उन्हें कई सारी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। भूख को ना करें नजर अंदाज। आप भी कुछ ऐसा ही करते हैं। तो इस बात को समझ लें कि शाम की भूख को नजरअंदाज करने से आप अपनी सेहत को नजरअंदाज कर रहे हैं। इससे आपको कई सारी बिमारियों का सामना करना पद सकता है। चलिए आज हम आपको बताएंगे सेहत सम्बंधी बीमारियों के बारे में। खाएं हल्के-फूल्के स्नैक्स।
मोटे होने की सोच में इस समय लगने वाली भूख को नजरअंदाज न करें। इस समय हल्का-फुल्का स्नैक्स खा सकते हैं। जिससे भूख भी शांत हो जाएगी और डिनर के लिए पेट में जगह भी बच जाएगी। क्यों लगती है। रात को भूख
शाम को भूख लगने की वजह है। शरीर में कॉर्टिसॉल हॉर्मोन का कम होना। यह हॉर्मोन सुबह के समय तो बढ़ जाता है। लेकिन शाम होते-होते इसका लेवल डाउन होनी शुरू हो जाता है। जिसके बाद भूख का एहसास होने लगता है। इससे बचने क लिए हमें पेट भरकर खा लेना चाहिए।
हो सकता है। थायरॉयड 4-6 के बीच लगने वाली भूख को नजरअंदाज करने का कारण शारीरिक पाचन क्रिया धीमी होनी शुरू हो जाती है। जिससे पीसीओडी और थायरॉयड जैसी समस्याओं के साथ इंसुलिन इंसेंसिटिविटी भी हो जाती है। इसीलिए शाम को भूख लगने पर कुछ न कुछ जरूर खाएं चाहे इसके लिए डिनर स्किप करना पड़े।                 


धनतेरस पर भूलकर भी ना करें ये गलतियां

धनतेरस पर भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज


कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस (धनतेरस 2020) मनाया जाता है। धनतेरस दिवाली (दीपावली 2020) से पहले आता है। इस साल धनतेरस 13 नवंबर (शुक्रवार) को मनाया जाएगा धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व है। धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी की खरीदारी करते हैं। ताकि उनके घर में सुख और समृद्धि बनी रहे ऐसी मान्यता है। कि धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है। धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए ये तो सभी को पता होता है। लेकिन क्या आपको पता है। धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए आइए आपको बताते हैं। कि धनतेरस पर कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। की चीजें धनतेरस पर लोहे से बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए कहते हैं। कि इस दिन लोहे से बनी चीजें घर पर लाने से राहु ग्रह की अशुभ छाया पड़ जाती है। राहु की नजर पड़ते ही घर में परेशानियां बढ़ने लगती हैं। कांच का सामान मान्यता है। कि कांच का सामान का संबंध भी राहु ग्रह से होता है। इसलिए धनतेरस के दिन कांच की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। स्टील न खरीदें धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है। स्टील भी लोहा का ही दूसरा रूप है। इसलिए कहा जाता है। कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए स्टील के बजाए कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदे जा सकते हैं। काले रंग की वस्तुएं धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को घर लाने से बचना चाहिए धनतेरस एक बहुत ही शुभ दिन है। जबकि काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है। इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचें धारदार चीजें धनतेरस के दिन अगर आप खरीदारी करने निकले हैं। तो चाकू, कैंची व दूसरे धारदार हथियारों को खरीदने से बचना चाहिए। इसखबर में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।               


'भाभी जी घर पर है' फैंस का प्यार मिला

मुंबई। टीवी की भाबीजी यानी सौम्या टंडन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जो जमकर वायरल हो रही हैं। फोटोज में सौम्या ब्लू सिमरी आउटफिट में नजर रही हैं। इस गाउन में सौम्या बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। उनका यह अंदाज फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। सौम्या की इन तस्वीरों पर फैन्स जमकर कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, मैम आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं। दूसरे फैन ने लिखा, ब्यूटी चीफ लग रही हैं भाबीजी। वहीं, अन्य फैन्स हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं। एक्ट्रेस की फोटोज को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। बता दें कि सौम्या टंडन ने कुछ समय पहले मशहूर टीवी शो भाबीजी घर पर हैं को छोड़ दिया है। शो छोडऩे के बाद सौम्या टंडन ने कहा था कि मुझे बिग बॉस के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने मुझे पहले भी कई बार शो की पेशकश की है। भाबीजी घर पर हैं छोडऩे के पीछे का कारण निश्चित रूप से बिग बॉस नहीं है।उन्होंने कहा कि यह बहुत ही पहले लिया गया निर्णय था और इसका बिग बॉस से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन, मैं बिग बॉस नहीं कर रही हूं। मुझे नहीं लगता कि यह मेरे लिए है। मुझे नहीं लगता कि मैं उसके लिए सक्षम हूं।                 


भारत में कोरोना के 45,903 नए मामले

भारत में कोरोना के 45,903 नए मामले, इतने लोगों की हुई मौत


अकांशु  उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में अब हर दिन कोरोना वायरस के नए मामले 50 हजार से कम देखने को मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 45,903 नए केस सामने आए हैं। वहीं 490 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 85 लाख 53 हजार हो गए हैं। वहीं अब तक एक लाख 26 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस घटकर पांच लाख 11 हजार पर आ गए हैं। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 2992 की गिरावट आई है। अच्छी खबर ये है। कि अब तक कुल 79 लाख 17 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 48,405 मरीज कोरोना से ठीक हुए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ( आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 8 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 11 करोड़ 85 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. मृत्यु दर और रिकवरी रेट महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. राहत की बात है । कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.48 फीसदी है। जबकि रिकवरी रेट 92.49 फीसदी है। 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मृत्य दर एक फीसदी से भी कम है।
सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।               


बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब  पंकज कपूर  अल्मोड़ा। भारी बारिश के दौरान फटे बादल की वजह से सूखी पड़ी नदी में पानी का सैलाब ...