सोमवार, 2 नवंबर 2020

8 नाजायज बमों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

ढाई लाख रूपये कीमत की स्मैक तथा आठ नाजायज बमो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार


बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। थाना थरवई एवं नारकोटिक्स पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दोनों टीम संयुक्त रूप से मिलकर थाना क्षेत्र से ढाई लाख रुपये की कीमत की स्मैक तथा आठ देशी बमो के साथ दो अपराधी तस्करो को गिरफ्तार किया है।डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसपी गंगपार धवल जायसवाल व एसपी अपराध आशुतोष मिश्र क्र निर्देशन में थाना प्रभारी थरवई राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाने के उ०नि०धीरेन्द्र कुमार यादव व एसओजी नाकोटिक्स प्रभारी आशीष की टीम ने मुखबीर की ख़ास सुचना पर थाना क्षेत्र कोरसण्ड रोड से दो शातिर अपराधी को पकड़ा है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि जब पुलिस ने शातिर अपराधी आशुतोष पुत्र ओमप्रकाश तथा संजीव कुमार पुत्र सत्यप्रकाश निवासी 40 नंबर गोमती चकियाघाट थरवई को पकड़ा है, तो उनके पास से आठ देशी बम व 16 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ है। बरामद स्मैक की कीमत मार्केट में लगभग ढाई लाख रू. है।             


फतेहपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बृजेश केसरवानी
फतेेेहपुर। यायात माह के रुप में मानाये जाने के क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन फतेहपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज, परिक्षेत्र प्रयागराज कवीन्द्र प्रताप सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। यातायात माह के क्रम में स्कूली छात्रों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता आयेजित की गई थी। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात यातायात जागरुकता रैली निकाली गयी। जिसको पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज, परिक्षेत्र प्रयागराज व जिलाधिकारी फतेहपुर  एवं पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। महोदय द्वारा उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का स्वयं पालन करने व लोगों को भी पालन करने के लिए प्रेरित करने की अपील की गयी। इसके पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में महिला संबंधी अपराधों को लेकर गोष्ठी की गई। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिये संवेदनशीलता एवं निष्पक्ष कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। गोष्ठी में जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, विशेष किशोर इकाई/बाल कल्याण के नोडल अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, डी0जी0सी0 क्रिमिनल ए0डी0जी0सी0 पॉक्सो एक्ट, ए0डी0जी0पी0 एससी/एसटी एक्ट, अपर निदेशक अभियोजन/संयुक्त निदेशक, अभियोजन ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल प्रभारी, प्रभारी यातायात व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। बाद गोष्ठी महोदय द्वारा थाना कोतवाली में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया।           


क्षेत्र में बाइक सवारों ने की दिनदहाड़े लूट

प्रयागराज थाना अतरसुइया क्षेत्र में बाइक सवारों ने की दिनदहाड़े लूट


बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। थाना अतरसुइया कल्याणी देवी मॉडल शॉप के सामने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। दो अज्ञात व्यक्तियों ने नीले रंग की R15 यामाहा गाड़ी से लूट की वारदात को अंजाम दिया। बुजुर्ग वनमाली चौक स्थित लक्ष्मी होजरी में काम करता था। रोजाना वहां से रुपयों को लेकर कल्याणी देवी पावर हाउस के पास अजय कुमार मल्होत्रा के आवास पर रुपए जमा करता था। रोज की तरह लक्ष्मी होजरी का बुजुर्ग वर्कर पैसों को लेकर ऑफिस जा रहा था। तभी कल्याणी देवी मॉडल शॉप के पास यह वारदात हुई। दुकान के मालिक से बातचीत होने पर पता चला कि उनको किसी के ऊपर शक नहीं है। उनके सारे स्टाफ बहुत सालों से उनके साथ काम कर रहे हैं, पुलिस को सूचना दे दी गई है। एसपी सिटी ने इस मामले में संज्ञान ले लिया है। उन्होंने मामले की जांच के लिए मौके वारदात पर जाकर उचित दिशा निर्देश दिए है।अज्ञात व्यक्तियों की तलाश में पुलिस कार्य कर रही है। सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रही है।


जन्मदिन पर संघर्ष समिति ने लिया संकल्प

युवा नेता अभिलाष केसरवानी के जन्मदिन पर जनहित संघर्ष समिति ने लिया संकल्प
बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। जनहित संघर्ष समिति युवा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अभिलाष केसरवानी जी का जन्मदिवस सेवा संकल्प दिवस के रूप में आयोजित 1 नवंबर से 14 नवंबर किया जाएगा।
सेवा संकल्प दिवस के दूसरे दिन दिनांक 2 नवंबर को युवा जिला मीडिया प्रभारी विश्व मारवाड़ी जी एवं प्रदेश महामंत्री कुलदीप चौरसिया के द्वारा रामबाग रेलवे स्टेशन गरीब असहाय महिलाओं को दूध ब्रेड बिस्किट दालमोठ मदद कर सेवा संकल्प दिवस आयोजित किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से कुलदीप चौरसिया, प्रमिल केसरवानी और जनहित संघर्ष समिति के पदाधिकारी गण मौजूद थे।             


वायरस की दूसरी लहर, कई देशों में लॉकडाउन

पेरिस/लंदन। फ्रांस और ब्रिटेन समेत अन्य यूरोपीय देशों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) की दूसरी लहर के जोर पकड़ने से तेल की मांग कमजोर पडऩे की आशंका के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में सोमवार को लगातार 31वें दिन भी कोई घटबढ़ नहीं हुई। यूरोप में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के साथ ही अब फिर कई देश लॉकडाउन का एलान कर चुके हैं। फ्रांस के बाद अब इंग्लैंड में भी लॉकडाउन का एलान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कर दिया है। लॉकडाउन 05 नवंबर से शुरू होगा और 02 दिसंबर तक चार सप्ताह चलेगा।               


कई अलग विभागों के अधिकारियों की नियुक्ति

राणा ओबराय


आरटीए औऱ जीएम जैसे पद पर अन्य विभाग के अफसरों की नियुक्ति से हरियाणा एचसीएस अधिकारियो की हुई है फजीहत! विधानसभा सत्र के बाद खट्टर पुनः करेंगे विचार ?


चंडीगढ। हरियाणा की खट्टर सरकार ने कुछ दिन पहले पत्रकार वार्ता में बताया था कि ट्रांसपोर्ट विभाग में भ्र्ष्टाचार रोकने के लिए अन्य विभागों के अधिकारियों को ट्रांसपोर्ट विभाग में नियुक्त किया जा सकता है। उसके कुछ दिनों बाद ही ट्रांसपोर्ट विभाग में आरटीए औऱ जीएम रोडवेज जैसे महत्वपूर्ण पदों पर पुलिस के डीएसपी स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति कर दी थी। इन नियुक्तियों पर हरियाणा एचसीएस एसोसिएशन दबे मन से खट्टर सरकार के इस फैंसले को उचित नही मान रही है।एचसीएस अधिकारी इन नियुक्तियों को अपनी प्रतिष्ठा से भी जोड़ते हुए देखे जा रहे हैं ! यूं तो खट्टर सरकार नित नए नए प्रयोग करती रहती है। खट्टर सरकार ने पहले से ही कई आईएएस के पदों पर आईपीएस को नियुक्त कर रखा है। अब एचसीएस के पदों पर एचपीएस को भी नियुक्त करना भी शुरू कर दिया है। खट्टर सरकार का यह निर्णय कितना उच्चित है? निजी सुत्रो के अनुसार हरियाणा एचसीएस एसोसिएशन अपने अधिकारों के पाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मिली थी। सीएम खट्टर ने एचसीएस एसोसिएशन को आश्वासन दिया है कि शीघ्र शुरू होने वाले विधानसभा सत्र समाप्ति के बाद आप की मांग पर विचार करेंगे?             


मंदिर गई छात्रा पर धारदार हथियार से हमला

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


हापुड़। एक बार फिर छात्रा पर हमले का मामला सामने आया है। जहाँ अपने घर से मंदिर के लिए जा रही छात्रा पर बाइक सवार हमलावर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गया। छात्रा को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सुचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंच गयी और मामले की जाँच में जुट गयी। दरअसल आपको बता दे की मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के सबसे पॉश इलाके रेलवे रोड़ का है। बताया जा रहा है की आज सुबह एक छात्रा अपने घर से फ्री गंज रोड मंदिर के लिए निकली थी तभी पीछा करते हुए आये एक बाइक सवार ने छात्रा की पीठ पर धारदार हथियार से बार कर दिया। जिससे छात्रा की पीठ पर चोट आई और छात्रा घायल हो गयी। छात्रा को घायल अस्वथा में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंच गयी और मामले की जाँच में जुट गयी। वही उपचार के बाद छात्रा को घर के लिए भेज दिया गया।               


इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...