सोमवार, 2 नवंबर 2020

सुहाना ने इन्सटा पर शाहरुख को विश किया

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। नवंबर 2 को शाहरुख खान जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर को उनके फैंस समेत सेलेब्स भी मुबारकबाद दे रहे हैं।शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने इंस्टा पर उन्हें बर्थडे विश किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं आज सुहाना की जिंदगी में खास अहमियत रखने वाले एक और शख्स का जन्मदिन है। जी हां, सुहाना की जिगरी दोस्त शनाया कपूर का भी आज जन्मदिन है।                  


कई एप्स बैटरी पर भारी पड़ जातें है

मुंबई। कई ऐप्स मोबाइल की बैटरी पर भारी पड़ते है, तो कुछ उनके डेटा चोरी करते है। हम आपको ऐसे 20 ऐप्स की जानकारी दे रहे है, जिसे आपने यदि अपने मोबाइल पर डाउनलोड किया है। तो जरा सावधान हो जाइए। असल में इन दिनो गूूगल ऐप स्टोर में कई ऐसे डॉजि ऐप्स मौजूद हैं। जिन्हें आप अपनी जिंदगी को आसान बनाने के लिए डाउनलोड करते है। लेकिन ये धोखेबाज ऐप्स आपके मोबाइल के अंदर ही कई ऐसे अनैतिक काम करते हैं जो आप सोच भी नहीं सकते। मसलन, ये डॉजि ऐप्स आपके मोबाइल में इनविजिबल तरीके से विंडो खोलकर एड रेवेन्यू कमाते है।        


अलादीन का चिराग, डॉक्टर से दो करोड़ ठगे

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। दो तांत्रिकों ने एक पढ़े लिखे डॉक्टर से दो साल में करीब ढाई करोड़ रुपये ठग लिए। डॉक्टर ने तांत्रिकों की बातों में आकर अलादीन का चिराग खरीदने के लिए सौदा तय किया था वह डॉक्टर के घर पहुंच गया। लेकिन जब डॉक्टर ने उसे खोलकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने दो तांत्रिकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार दोनों ने डॉक्टर को बताया कि उनके पास अलादीन का असली चिराग है। जिसे घिसने पर जिन बाहर निकलता है, जिससे आप कोई भी बात मनवा सकते हैं। और कोई भी कार्य करा सकते हैं।


मच्छर जनित रोगों ने पांव पसारना शुरू किया

आदर्श श्रीवास्तव


लखीमपुर खीरी। कोरोना के बीच मौसम में बदलाव के साथ ही मच्छरजनित बीमारियाँ डेंगू, मलेरिया आदि ने भी पाँव पसारना शुरू कर दिया है। डेंगू से डरने व भयभीत होने की ज्यादा जरूरत नहीं है क्योंकि होम्योपैथी में ऐसी अनेक दवाएं हैं, जो डेंगू बुखार से बचाव एवं उपचार में पूरी तरह कारगर हैं।यह कहना है स्वास्थ्यगत मुद्दों पर जनजागरूकता में जुटे केंद्रीय होम्योपैथी परिषद के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनुरूद्व वर्मा का।              


जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सोमवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए। जिस वक्त यह भूकंप आया उस वक्त अधिकांश लोग सो रहे थे। अचानक से झटके महसूस होने से हड़कंप मच गया और लोग नींद से जाग उठे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 नापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के यह झटके आज सुबह 6:54 मिनट पर जम्मू-कश्मीर से 51 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में हेनले में महसूस किये गए। फिलहाल इससे किसी के हताहत होने की अब तक कोई खबर नहीं है।                       


कांग्रेस सांसद ने सपा का दामन पकड़ा

लखनऊ। कांग्रेस का हाथ छोड़ समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुई उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की संभावनाएं लगातार क्षीण हो रही है। क्षेत्र की जनता के विकास की खातिर भावनाओं को दरकिनार कर सपा में शामिल होने का फैसला किया।                     


एक परिवार के पांच सदस्यों ने की आत्महत्या

एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की आत्महत्या


आत्महत्या का कारण नही चला पता


कोकराझार। असम के कोकराझार जिले के गोसाईगांव में एक परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है। कोकराझार पुलिस ने परिवार के मुखिया उनकी पत्नी और उनकी तीन बच्चियों को उनके घर में मृत पाया गया है। यह घटना गोसाईगांव के तुलसीबल में हुई है। परिवार के मुखिया की पहचान निर्मल पॉल के रूप में की गई है। अन्य सदस्यों की पहचान मोलिका पॉल, पूजा पॉल, निहा पॉल और दीपा पॉल के रूप में की गई है। परिवार के सदस्यों द्वारा चरम कदम उठाने का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। जानकारी होने पर गोसाईगांव के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी और गोसाईगांव पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी सहित उच्च-स्तरीय पुलिस अधिकारियों की एक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अचानक से परिवालों ने क्यों आत्महत्या की इसके बारे में सभी हैरान है।               


रेवाड़ीः मुस्लिम युवक के साथ लड़की गायब

16 साल की लड़की मुस्लिम युवक के साथ लापता, परिजनों ने लगाया लव जिहाद का आरोप


रेवाड़ी। राज्य के रेवाड़ी में एक 16 साल की लड़की पिछले 21 दिन से लापता है। नाबालिक लड़की के परिवार का आरोप है। कि एक मुस्लिम युवक उनकी बेटी को कहीं ले गया है। लड़की की मां का कहना है। कि 'मेरी 16 साल की बेटी 11 अक्टूबर से गायब है। मुस्लिम समुदाय से संबंध रखने वाला एक जेसीबी ड्राइवर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। लड़की के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में खोल पुलिस स्टेशन के इंचार्ज विरेंद्र सिंह का कहना है। हमें शिकायत मिली है। कि एक नाबालिग लड़की 11 अक्टूबर से लापता है। एक लड़का भी गायब है। जो लापता लड़की के परिवार के यहां काम करता है। हमने मामला दर्ज कर लिया है। और लड़की को ढूंढने के लिए कई जगह छापेमारी की है। एक बार लड़की का पता चल जाए फिर हमें पूरी जानकारी मिल जाएगी।                 


भारः इस महीने रेलवे यूजर चार्ज वसूलेगा

यात्रियों के लिए बुरी खबर, इस महीने से भारतीय रेलवे वसूलेगा यूजर चार्ज, किराया बढ़ाने पर विचार


नई दिल्ली। भारतीय रेलवे यात्रियों से यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के मुताबिक अब 100 से ज्यादा स्टेशनों पर यात्रियों से यूजर चार्ज वसूले जाएंगे। रेलवे ट्रेनों के किराए में भी बढ़ोत्तरी करने पर विचार कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रेलवे नवंबर महीने में 121 स्टेशनों पर यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहा है। रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत को भी दोगुना करने पर विचार कर रहा है। बता दें कि देश के अधिकांश स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपये है। ऐसे में रेलवे जल्दी ही प्लेटफॉर्म टिकट का किराया बढ़ाकर 20 रुपये कर देगा।                 


सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज

दिवाली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, दुकानों पर खरीदने के लिए टूटी भीड़


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में हुई भारी गिरावट के साथ बीते सप्ताह वायदा में बाजार में चांदी 3,295 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 529 रुपये प्रति दस ग्राम तक टूट गया। बीते सप्ताह घरेलू स्तर पर वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 529 रुपये टूटकर 50491 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना मिनी 498 रुपये गिरकर 50465 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इस दौरान चाँदी 2552 रुपये गिरकर 59601 रुपये प्रति किलोग्राम पर और चाँदी मिनी 3295 रुपये फिसलकर 59645 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समीक्षाधीन अवधि में सोना हाजिर 25.83 डॉलर उतरकर 1874.91 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह से अमेरिका सोना वायदा 34.8 डॉलर टूटकर 1879.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चाँदी 1.68 डॉलर गिरकर 23.10 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।             


घर में घुसकर पुलिसकर्मी ने किया रेप, झांसा

नाबालिग लड़की से घर में घुसकर पुलिसकर्मी ने किया रेप, किशोरी की माँ को दिया था। मदद का भरोसा, एसपी के आदेश पर 


अजय शर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में खाकी वर्दी के दागदार होने के मामला सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी पर नाबालिग लड़की के साथ रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। वर्तमान में आरोपी सिपाही मुरादाबाद में तैनात है। पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक जनपद के चैकी तहसील में पूर्व में तैनात रहे पुलिसकर्मी मनोज रस्तोगी पर रेप का मामला दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक उनका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। इस दौरान सिपाही मनोज रस्तोगी ने मदद का भरोसा दिला कर उनके घर में आना जाना कर लिया था। धीरे-धीरे आरोपी हमारे परिवार में घुल-मिल गया और हमारे घर आने-जाने लगा। महिला ने बताया कि बीते 11 सितंबर को भी मनोज रस्तोगी उनके घर आया था। इस दिन वो मौका देखकर कमरे में घुस गया और वहां उसने मेरी नाबालिग बेटी से रेप किया।पीड़िता के मुताबिक उन्होंने थाने में इसकी शिकायत की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की आखिर में वो पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह के पास गुहार लेकर पहुंचीं एसपी के आदेश पर पुलिस ने संगीन धाराओं में आरोपी पुलिसकर्मी पर केस दर्ज कर लिया है। और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है। कि वर्तमान में आरोपी सिपाही मनोज रस्तोगी मुरादाबाद में तैनात है।             


मंदिर में नमाज पढ़ने पर एफआईआर दर्ज

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बीते दिनों ब्रज चौरासी कोस की यात्रा कर रहे दिल्ली निवासी फैजल खान और उसके एक मित्र ने नन्दगांव के नन्द भवन मंदिर परिसर में नमाज पढ़कर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


                 

वर्ल्डकप में मजबूती से उतरेगी हमारी टीम

अबुधाबी। किंग्स इलेवन पंजाब को नौ विकेट से हराने और आईपीएल के इस टूर्नामेंट से विदाई लेने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि आईपीएल 2021 को कुछ ही महीने रह गये हैं और उनकी टीम मजबूत होकर वापसी करेगी। चेन्नई ने रविवार को गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा ओपनर रुतुराज गायकवाड की नाबाद 62 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर आईपीएल-13 से विजयी विदाई ली और पंजाब को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।                        


आइपीएलः कार्तिक बने सुपरमैन, पकड़ा चौका

आईपीएल 2020 दिनेश कार्तिक बने सुपरमैन पकड़ा चौंका देने वाला कैच 


कोलकाता। दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। साथ ही खुद के प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को भी बरकरार रखा। कोलकाता ने पहले खेलते हुए कप्तान इयोन मोर्गन की 68 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 191 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान की पूरी टीम निर्धारित ओवरों में बस 131 रन ही बना सकी और 60 रनों से मैच हार गई। कोलकाता को मैच जिताने में तेज गेंदबाज पैट कमिंस का भी अहम योगदान रहा जिन्होंने राजस्थान के चार विकेट चटकाए जिसमें बेन स्टोक्स का बड़ा विकेट भी शामिल है। उनका कैच विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने हवा में डाइव लगाकर लिया। यह कैच सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यह कैच इतना शानदार था। कि इसे आईपीएल के ऑफिशियल ट्विटर अकांउट से भी शेयर किया गया। इसमें लिखा गया दिनेश कार्तिक ने एक बहुत ही जबरदस्त कैच लिया जिससे बेन स्टोक्स आउट हुए। यह कैच बाद में मैच का टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ क्योंकि अगर बेन स्टोक्स इस मैच में भी चल जाते तो कोलकाता के लिए मुसीबत खड़ा कर सकते थे। उन्होंने अकेले दम पर अपनी टीम को पिछले दो मैच जिताए थे। इसमें चार बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शतक भी शामिल था।                     


अभिनेत्री ऐश्वर्या ने शेयर की अपनी तस्वीरें

सुर्खियों में है... अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, शेयर की ये खूबसूरत तस्वीरें।


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। फैंस ने भी ऐश्वर्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। एक्ट्रेस ने इस खास दिन को अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर की है। ऐश्वर्या राय ने मिनी बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की हैं। फोटोज में ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या नजर आ रही हैं। दोनों की ये तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं। व्हाइट आउटफिट में ऐश्वर्या गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं आराध्या ने फ्लोरल फ्रॉक पहनी है। ऐश्वर्या ने इस पोस्ट में उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद देने वालों को शुक्रिया कहा है।
ऐश्वर्या कैप्शन में लिखा- मेरी जिंदगी का प्यार, आराध्या मेरी एंजेल, मैं तुमसे बेहद प्यार करती हूं। जिसकी कोई सीमा नहीं है। तुम्हें बेहिसाब शुक्रिया मेरे सभी शुभचिंतकों का भी शुक्रिया जो मेरे लिए आज और हर दिन दुआ करते हैं। आप सभी पर भगवान अपनी कृपा बनाए रखे अभिषेक का ऐश्वर्या को बर्थडे विश पत्नी ऐश्वर्या के जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया था। ऐश्वर्या संग खूबसूरत फोटो शेयर कर अभिषेक ने लिखा था। हैपी बर्थडे वाईफी। हर एक चीज के लिए शुक्रिया उस हर चीज के लिए जो तुमने हमारे लिए किया और उसकी अहमियत समझी भगवान करे कि आप हमेशा ऐसे ही मुस्कुराते रहें और खुश रहें। हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।             


देश में कोरोना के मामलों की संख्या- 82 लाख

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के मामले सोमवार को 82 लाख के पार चले गए। वहीं 75.44 लाख लोगों के ठीक होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर 91.68 प्रतिशत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 45,231 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 82,29,313 हो गए। वहीं इस दौरान 496 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,22,607 हो गई।


कन्यादान योजनाः 40,000 अनुदान की खबर गलत

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लैटफार्म पर अक्सर भ्रामक सूचनाएं वायरल होती रहती हैं। पिछले कई दिनों से एक यूट्यूब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार ‘प्रधानमंत्री कन्या विवाह योजना’ के तहत बेटियों को उनके विवाह के लिए 40,000 रुपये तक की धनराशि दे रही है। इससे पहले एक और खबर वायरल हो रही थी कि केंद्र सरकार सभी के बैंक खातों में ‘प्रधानमंत्री जन सम्मान योजना’ के तहत 90,000 रुपये की राशि जमा कर रही है। इन दोनों दावों का जब PIB ने Fact Check किया तो पता चला दोनों दावे फर्जी हैं।


PIB Fact Check में साफ कहा गया है कि यह दावा झूठा है। केंद्र सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। Tweet के मुताबिक एक YouTube वीडियो में यह दावा किया जा रहा है किकेंद्र सरकार ‘प्रधानमंत्री कन्या विवाह योजना’ के तहत बेटियों को उनके विवाह के लिए 40,000 रुपये तक की धनराशि दे रही है।#PIBFactCheck : यह दावा फ़र्ज़ी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।               


अमेरिकाः लाइव पोर्न पर खर्च किया पैसा

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जो बिडेन कड़ी टक्कर दे रहे हैं, दूसरी ओर उनके बेटे हंटर बिडेन अमेरिकी मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं। हंटर बिडेन के एक पुराने लैपटॉप का डेटा लीक हो गया है जिससे उनकी जिंदगी के कई कारनामें सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हंटर बिडेन ने एक रात में ही न्यूयॉर्क के एक स्ट्रिप क्लब में 8 लाख रुपये खर्च कर दिए थे। वहीं, एक बिल से पता चला कि उन्होंने पॉर्न वेबसाइट पर लाइव शो देखने के लिए करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे।


रिपोर्ट के मुताबिक, उनके लैपटॉप में ऐसे डेटा मिले हैं जिनसे उन्हें ब्लैकमेल किया जा सकता था। लीक हुए डेटा से यह भी पता चलता है कि 50 साल के हंटर बिडेन ने एक रात के दौरान ही होटल के कई कमरों में रहने के लिए पैसे चुकाए। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ तस्वीरों से ऐसा प्रतीत होता है कि हंटर बिडेन कोकीन पी रहे हैं और अज्ञात महिला के साथ शारीरिक संबंध बना रहे हैं। पहली पत्नी से हंटर बिडेन का तलाक हो गया था।               


नफरत फैलाने के आरोप में राना पर मुकदमा

लखनऊ। शायर मुनव्‍वर राना के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में धार्मिक आधार पर समूहों में दुश्‍मनी को बढ़ावा देने के आरोप में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार मुनव्‍वर राना ने फ्रांस में एक पत्रिका में प्रकाशित कार्टून और एक व्यक्ति की हत्‍या के संदर्भ में एक न्‍यूज चैनल को साक्षात्‍कार दिया था जिसमें उनका बयान कथित रूप से विभिन्‍न समुदायों में नफरत फैलाने और सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला है। एक वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि हजरतगंज कोतवाली में तैनात एक उपनिरीक्षक ने रविवार को मुनव्‍वर राना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मनुव्वर राना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस उपनिरीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे राना के बयान से लोक शांति भंग होने की पूर्ण आशंका है।             


रवीना के नाम से बनाया फर्जी ट्विटर हैंडल

कविता गर्ग


मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने ट्विटर पर उनके नाम पर फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाए जाने को लेकर अज्ञात के खिलाफ मुंबई पुलिस के साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराई है। इस फेक ट्विटर हैंडल से मुंबई पुलिस और मुंबई पुलिस के मुखिया परमबीर सिंह को बदनाम करने से संबंधित पोस्ट की गई है। साथ ही परमबीर सिंह की ऐसी तस्वीरें पोस्ट की गई हैं जिनसे छेड़छाड़ की गई है। यानी, परमबीर सिंह की मॉर्फ्ड फोटोज इस ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई है। मुंबई पुलिस के साइबर सेल में एक्ट्रेस ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रवीना टंडन का आरोप है कि उनके नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाया गया है, जिससे मुंबई पुलिस और मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इस अकाउंट से परमबीर सिंह का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसके साथ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की है। एक्ट्रेस की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, रवीना टंडन के नाम पर बना यह ट्विटर अकाउंट अब ब्लॉक कर दिया गया है। ट्विटर द्वारा यह ट्विटर हैंडल ब्लॉक कर दिया गया है।                


याचिका पर चुनाव आयोग के आदेश पर रोक

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का स्टार प्रचारक का दर्जा हटाने के चुनाव आयोग के आदेश पर सोमवार को रोक लगा दी है। उच्चतम न्यायालय ने पूछा कि आखिर आयोग को यह अधिकार किसने दिया है? मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रमासुब्रमण्यम की खंडपीठ ने कमलनाथ की याचिका की सुनवाई के दौरान आयोग को आड़े हाथों लिया।


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...