बुधवार, 28 अक्तूबर 2020

मोबाइल चोर-तस्कर गिरोह के 6 गिरफ्तार किए

घूरपुर पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का किया खुलासा, 6 तस्कर गिरफ्तार


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यमुनापार चक्रेश मिश्रा के कुशल निर्देशन में लूट चोरी करने वाले शातिर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घूरपुर थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे को बड़ी सफलता मिली। मोबाइल लूट/छिनैती/टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के 6 अभियुक्त राजेंद्र कुमार पटेल विकास पटेल बालकुमार जयंती प्रसाद राजकुमार संतोष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वही गिरफ्तार हुए आरोपियों के पास से घूरपुर पुलिस ने बरामद किया। 12 मोबाइल फोन, 1 मोटरसाइकिल बरामद आपको बता दें मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक यमुनापार चक्रेश मिश्रा ने बताया अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा यमुनापार को हर हाल में करना है। अपराध मुक्त सभी थाना प्रभारी के निर्देश दिया गया है, कि शाम को खनन चेकिंग अभियान चलाए ताकि आरोपियों पर शिकंजा कसा जा सके।                                                                                 


हाई कोर्ट और अधिकरणों का अधिवक्ता पैनल

केंद्र सरकार ने जारी किया इलाहाबाद हाई कोर्ट और अधिकरणों का अधिवक्ता पैनल


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण और सशस्त्र बल अधिकरण में केंद्र सरकार का अधिवक्ता पैनल जारी किया गया है। पिछले सभी आदेशों को प्रतिस्थापित करते हुए यह नियुक्ति अगले तीन वर्षों के लिए की गयी है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने यह पैनल जारी किया है। पैनल अधिवक्ताओं में भी कुछ बदलाव किये गए हैं। सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल एलपी तिवारी को हटाकर चक्रपाणि वात्स्यायन को कैट इलाहाबाद का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट में 24 सीनियर पैनल अधिवक्ताओं सहित कुल 243 केंद्र सरकार के अधिवक्ताओं की अगले तीन साल के लिए नियुक्ति की गयी है। इसी प्रकार इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सीनियर पैनल सहित कुल 98 अधिवक्ताओं, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण इलाहाबाद में 17 सीनियर पैनल अधिवक्ताओं सहित कुल 74 अधिवक्ताओं, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण लखनऊ में प्रज्ञामति गुप्ता इंचार्ज व 51 अधिवक्ताओं एवं सशस्त्र बल अधिकरण लखनऊ में डॉ. शैलेंद्र शर्मा 'अटल' इंचार्ज व 45 अधिवक्ता पैनल घोषित कर दिया गया है।                   


दुर्गा पूजा पर कॉलोनी के लोगों ने भंडारा किया

नव दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा कॉलोनी में भंडारे का आयोजन 


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। नव दुर्गा पूजा कमेटी देवप्रयागम कॉलोनी निकट पावर हाउस झलवा प्रयागराज की तरफ से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता प्रसाद वितरण किया गया। आज लगातार तीसरे वर्ष दशमी के दिन भंडारा किया गया। इस वर्ष कोरोना महामारी का समय होने के कारण लोगों को एक साथ एकत्रित ना करते हुए 2 गज की दूरी और मास्क है जरूरी, नियम का पालन करते हुए वितरण किया गया। इस वितरण में लोगों को मास्क और दूरी का पालन करा कर माता का प्रसाद भंडारा किया गया। नव दुर्गा पूजा कमेटी देवप्रयाग झलवा प्रयागराज के सदस्य गण एक कमरे में दूरी को ध्यान में रखते हुए खाने को पैकेट में पैक कर करके लोगों में एक-एक कर वितरण किया गया। भंडारे के प्रसाद को कमेटी में उपस्थित सदस्यगण महिला व पुरुष सभी ने मिलकर स्वछता पूर्वक खाने को पैक कर वितरण किया। इस भंडारे के कार्यक्रम में कमेटी के सदस्य गणों में अनिल शर्मा, सुनील शर्मा, प्रशांत शर्मा, अयोध्या प्रसाद द्विवेदी, युगांत मिश्रा, राजेश शुक्ला, आर पी सिंह, हरिओम मिश्रा,अनुज चौहान व अन्य  सदस्य उपस्थित थे।                                     


नए फोन नंबर पर बुक होगा इंडेन गैस सिलेंडर

1 नवंबर से नए फोन नंबर पर बुक होगा इण्डेन गैस सिलेंडर


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। इण्डेन के गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुक कराने के लिए एक नवंबर से नए मोबाइल नंबर का प्रयोग करना होगा। कंपनी ने अपने आईवीआरएस (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम) नंबर में बदलाव कर दिया है। सिलेंडर बुक कराने के लिए इण्डेन के उपभोक्ताओं को अब 7718955555 डायल करना होगा। उत्तर प्रदेश में इण्डेन के करीब 2.19 करोड़ उपभोक्ता हैं। अन्य प्रक्रिया में पहले की तरह ही रहेंगी। एसएमएस के जरिए उपभोक्ताओं को दी जाएगी जानकारीआईओसी के महाप्रबंधक (एलपीजी) अरुण प्रसाद बताते हैं कि आईवीआरएस नंबर बदले जाने की जानकारी उपभोक्ताओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। अभी तक इण्डेन के उपभोक्ता गैस बुक कराने के लिए 8726024365 मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहे थे। एसएमएस से भी बुक करा सकेंगे सिलेंडर इण्डेन के उपभोक्ता एसएमएस के माध्यम से भी सिलेंडर बुक करा सकते हैं। आईओसी के डीजीएम मनीष कुमार ने बताया कि नए नंबर पर उपभोक्ता एसएमएस भेज कर भी सिलेंडर बुक करा सकते हैं। इस सुविधा की टेस्टिंग चल रही है।               


कैंटर और वेन की भीषण टक्कर, 1 की मौत

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


भीषण सडक हादस कैंटर और वैन की भीषण टक्कर, वैन चालक की मौत


हापुड़। थाना बहादुरगढ़ प्रभारी नीरज कुमार आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंचे और वैन चालक को अपनी थाना मौबाइल गाडी में लेकर अस्पताल पहुंचे। टक्कर इतनी भयानक थी, वैन चालक की जान नहीं बच सकी। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गढ स्याना रोड पैट्रोल पम्प के पास का मामला है।                       


गढ़मुक्तेश्वर में मंडल का प्रशिक्षण संपन्न हुआ

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


जनपद हापुड़़ के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बहादुरगढ़ मंडल का प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न


गढ़मुक्तेश्वर/ हापुड़। हापुड जनपद के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बहादुरगढ़ मंडल का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाक्टर कमल मलिक ने कार्यक्रम संपन्न कराया। मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण वर्ग में महेश आर्य, सेक्टर प्रभारी भाजपा चुनाव प्रभारी सहकारी गन्ना समिति सिंभावली डाक्टर रामपाल चौहान सैक्टर प्रभारी भाजपा, नलिन शर्मा , नरेश तोमर जिला कार्यकारिणी सदस्य, मोनू  उर्फ तरुण चौहान भैया, आशु चौहान,बीना चौहान, कुंवरपाल प्रधान, जयबीर लोदी, भारत राहुल चौहान भूषण , बौबी अग्रवाल, मूलचंद आर्य, योगेश चौहान, ब्रह्मपाल सिंह, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।                 


मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी

लोकतंत्र में मतदान केवल अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भीः नीतीश


पटना। बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज कहा कि लोकतंत्र में मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है।
नीतीश कुमार ने बुधवार को पहले चरण का मतदान शुरू होने के बाद मतदाताओं को संबोधित करते हुए ट्वीट किया लोकतंत्र में मतदान सिर्फ अधिकार नहीं जिम्मेदारी भी है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 71 सीटों पर मतदान है। यदि आप इन क्षेत्रों के मतदाता हैं। तो कृपया वोट के लिए समय जरूर निकलें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका एक वोट बिहार में विकास की रफ्तार को जारी रखते हुए इसे एक विकसित प्रदेश बना सकता है। उल्लेखनीय है। कि बिहार में प्रथम चरण में विधानसभा की 71 सीटों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है।               


दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...