शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2020

10-12वीं आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर

श्रीराम मौर्या


हल्द्वानी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड 2021 की 10वीं व 12वीं की संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षा के आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि अब 10 नवंबर कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने पहले हाई स्कूल व इंटर के संस्थागत छात्रों के लिए यह तिथि 31 जुलाई व प्राइवेट छात्रों के लिए 14 अगस्त रखी गई थी। लेकिन कोरोना काल व लॉक डाउन के कारण अब माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अब इन तिथियों में बदलाव कर दिया है।                 


निर्माणाधीन उत्तराखंड भवन का निरीक्षण किया

पंकज कपूर


देहरादून। सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन भवन उत्तराखण्ड निवास का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य, गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय की गई समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। बताया गया कि 3, गोपिनाथ बारदोलाई मार्ग, चाणक्यपुरी नई दिल्ली में जून 2020 से उत्तराखण्ड निवास का काम शुरू किया गया। भवन में तीन बेसमेन्ट होंगे।             


20 डिग्री सेल्सियस में 28 दिन रहता है वायरस

इन सतहों से सबसे ज्यादा फैलता है कोरोना


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। घर हो या बाहर कोई भी कोरोना वायरस से पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। एक नई स्टडी में बताया गया है कि कोरोना वायरस एक सतह से दूसरी सतह पर कितनी आसानी और तेजी से फैल रहा है। ये स्टडी ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने की है। चिंता की बात ये है कि ये सतहें ऐसी हैं। जिनका इस्तेमाल हम अपनी आम दिनचर्या में करते हैं। आइए जानते हैं। कि कौन सी है वो सतहें जिन्हें स्टडी में सबसे अधिक संक्रामक बताया गया है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की खिड़की- मेट्रो और बस जैसे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। स्टडी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की खिड़कियों और पोल्स को सबसे अधिक संक्रामक बताया गया है। खिड़कियां और खंभे स्टील या कांच जैसी मैटेरियल से बनते हैं। इन सतहों पर वायरस आसानी से चिपक जाते हैं। चढ़ने-उतरने के दौरान कई यात्री इन सतहों का इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से ये और अधिक संक्रामक हो जाते हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते समय इन सतहों को छूने से बचें। स्टडी के अनुसार कोरोना वायरस 20 डिग्री तापमान में, 28 दिनों तक नोट पर रह सकता है। नोट के लेन-देन से वायरस के एक से दूसरे में फैलने का खतरा हो सकता है। इस समय जितना हो सके प्लास्टिक मनी का इस्तेमाल करें. इससे आप वायरस के संपर्क में आने से बचे रहेंगे।
फोन की स्क्रीन- फोन हमारी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा है। और हम जहां जाते हैं। वहां फोन जरूर ले जाते हैं। कुछ लोग तो वॉशरूम में भी फोन लेकर जाते हैं। फोन की स्क्रीन पर वायरस आसानी से चिपक जाता है। हमारी उंगलियां ज्यादातर समय फोन के स्क्रीन पर रहती हैं। इसलिए फोन की स्क्रीन से वायरस फैलने का खतरा ज्यादा है। फोन की स्क्रीन को समय-समय पर सैनिटाइज करते रहें। अस्पताल का वेटिंगरूम- वैसे तो इस समय अस्पतालों में साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। लेकिन फिर भी अस्पताल के वेटिंग रूम में संक्रमण की संभावना ज्यादा रहती है। वेटिंग रूम लोगों से भरा रहता और लोग बाहर से आते-जाते रहते हैं। जिसकी वजह से यहां वायरस फैलने का ज्यादा खतरा होता है। इस समय अस्पताल के चक्कर लगाने से बचें. अगर अस्पताल जाना भी पड़े तो किसी भी सतह को छूने से बचें और मास्क, फेस शील्ड, सैनिटाइजर और ग्लव्स का इस्तेमाल जरूर करें.
एटीएम का स्क्रीन और बटन- एटीएम के बटन, ग्लास और स्क्रीन पर किटाणु आसानी से आ सकते हैं। पैसा निकालने के लिए हर कोई एटीएम के बटन और स्क्रीन को छूता है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इस समय एटीएम से पैसे निकालने की बजाय ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करें. अगर एटीएम जाना भी हो तो पैसे निकालने के तुरंत बाद हाथों को सैनिटाइज करें और घर आकर साबुन से हाथ धोएं।
स्टेनलेस स्टील- स्टडी के अनुसार ज्यादा हीट पर वायरस देर तक नहीं टिकता लेकिन स्टेनलेस स्टील पर ये आसानी से घंटों तक रह सकता है। किचन में इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर बर्तन स्टील के ही होते हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा ज्यादा हो जाता है। अपने किचन में रखे स्टील के बर्तनों और किचन की सारी सतहों को अच्छी तरह साफ करते रहें।
घर के अंदर कोरोना से कैसे बचें- अपने घर की अच्छे से साफ-सफाई करें। सारी सतहों को सैनिटाइज करें। अगर आप कहीं बाहर से आ रहे हैं तो घर की किसी भी चीज को छुए बिना हाथों को पहले अच्छे से धोएं और कपड़ों को बदल लें। अपने घर का वेंटिलेशन सिस्टम सही रखें। घर की खिड़कियों को खुली रखें ताकी ताजी हवा और सूरज की रोशनी घर के अंदर तक आ सके।             


राहुल के हेलीकॉप्टर को उतारने की इजाजत नहीं

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सभी धुआंधार प्रचार के जरिए जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को एनडीए के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महागठबंधन के लिए राहुल गांधी चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इससे ठीक पहले गुरुवार शाम को एक रिपोर्ट आई की राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को पूर्णिया में उतरने की इजाजत नहीं दी गई है। जहां उनका एक कार्यक्रम होना है। इसे लेकर अब पूर्णिया के जिलाधिकारी ने सफाई दी है। जिलाधिकारी राहुल कुमार ने कहा, ट्रांजिट प्रोग्राम (पूर्णिया में राहुल गांधी की रैली) पूर्णिया एयरफोर्स स्टेशन में 23 अक्तूबर को निर्धारित किया गया था। सुरक्षा प्रोटोकॉल और एएसएल की बैठक के अनुसार तैयारी शुरू हुई। 22 तारीख को, हमें संशोधित कार्यक्रम के बारे में सूचित किया गया, जिसमें पूर्णिया को ट्रांजिट (पारगमन) के तौर पर शामिल नहीं किया गया। उन्होंने आगे कहा, पूर्णिया एयरफोर्स स्टेशन जिला प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। लैंडिंग के लिए अनुमति न तो प्रशासन से ली गई थी और न ही इसके लिए कोई आवेदन जमा कराया गया था। इसलिए इजाजत न देने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।               


गूगल एप के पास है, आपका सारा डेटा

सावधानः गूगल के पास है, आपका सारा डेटा


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। गूगल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। इंटरनेट से जुड़े कई ऐसे काम होते हैं। जो बिना गूगल की मदद लिए पूरे नहीं किए जा सकते वहीं, ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज करने के लिए गूगल अकाउंट होना जरूरी है। अगर आप गूगल क्रोम या ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज करते है। तो आपकी सारी ऐक्टिविटी पर गूगल की नजर है। आप प्ले स्टोर से कौन सा ऐप डाउनलोड कर रहे हैं या कौन सी वेबसाइट पर जा रहे हैं। गूगल के पास इसका सारा डेटा मौजूद है। गूगल की पहुंच है। आपके अकाउंट तक।पर्सनल सेटिंग में जाकर लोकेशन ऑफ कर देने से कंपनी को आपकी लोकेशन के बारे में जानकारी नहीं होती है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, वास्तव में ऐसा नहीं होता जैसे ही आप गूगल मैप ऑन करते हैं। आपकी मौजूदा स्थिति का स्नैपशॉट गूगल पर आपके अकाउंट में पहुंच जाता है। गूगल पर सर्च करते वक्त भी कंपनी आपकी स्थिति की जानकारी जुटा लेता है। गूगल के एंड्रायड डिवाइसेज के करीब दो अरब यूजर और दुनियाभर में आईफोन के करोड़ों यूजर मैप या सर्च के लिए गूगल पर भरोसा करते हैं। लेकिन उनके प्राइवेसी हमेशा खतरे में रहती है। आपके हर कदम पर नजर रखने से प्राइवेसी खत्म होने का खतरा रहता है। 
आपके फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट भी जीमेल अकाउंट लिंक होती है। यानी आपके फोन का हर कॉन्टैक्ट गूगल के पास होता है। ठीक इसी तरह, आपके फोन के वीडियो और फोटो भी गूगल के पास सिंक हो जाते हैं। गूगल इन्हें अपने क्लाउड स्टोरेज यानी गूगल ड्राइव पर सेव कर लेता है।
गूगल बना आपका पर्सनल असिस्टेंट- इन दिनों ज्यादातर एंड्रॉयड यूजर्स गूगल असिस्टेंट फीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस फीचर का इस्तेमाल वॉइस कमांड या टेक्स्ट के जरिए किया जाता है। यानी वॉइस से आप किसी चीज को सर्च कर सकते हैं। हालांकि, आपकी द्वारा दी गई हर वॉइस कमांड गूगल के पास सेव हो जाती है। आप गूगल असिस्टेंट को कमांड देकर क्या सर्च कर रहे हैं। और आपने उसे कौन सी जानकारी याद करने के लिए कहा है. ये सभी बातें भी यहां सेव रहती हैं।
गूगल की नजरों से बच सकते हैं।गूगल यूजर्स की सिक्यॉरिटी को लेकर काफी अलर्ट रहता है। इसीलिए गूगल अपने यूजर्स को एक ऑप्शन देता है। जिससे वे चेक कर सकते हैं। उनके गूगल अकाउंट पर कौन-कौन से डिवाइस काम कर रहे हैं। इसके साथ ही अगर आप किसी डिवाइस पर लॉगइन करने के बाद लॉगआउट करना भूल गए हैं। तो सेटिंग्स पेज पर जाकर पर्सनल डेटा को सिक्यॉर करना एक अच्छा आइडिया है। विशेषज्ञों का कहना है। गूगल को किसी भी तरह आपके लोकेशन की जानकारी इकट्ठा करने से रोकने के लिए आप वेब एंड ऐप एक्टिविटी’ को ऑफ कर सकते हैँ।               


मुंबईः आग लगने से 3500 लोगों का रेस्क्यू

मुंबईः मॉल में लगी आग काबू से हुई बाहर, 3500 लोगों का रेस्क्यू  


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। मुंबई के नागपाड़ा स्थित सिटी सेंटर मॉल में लगी आग करीब 12 घंटे बाद भी बुझ नहीं पाई है। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग के करीब 250 अधिकारी और जवान लगे हुए है। हालात पर काबू नहीं पाते देख मुंबई फायर ब्रिगेड ने उसे ब्रिगेड कॉल डिक्लेअर कर दिया है। इसका मतलब यह होता है। कि आग इतनी भयंकर है कि दमकल विभाग के काबू से बाहर हो गई है। और विभाग ने आग से निपटने में एक्सपोर्ट पेट्रोलियम कंपनियों एचपीसीएल, बीपीसीएल  , बीपीटी से मदद मांगी है।मॉल में लगी इस आग को बुझाने के दौरान दो दमकल कर्मी घायल हो गए हैं। जिन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि गुरुवार रात 9 बजे मॉल में बनी एक मोबाइल के शॉप में आग लग गई। आग धीरे-धीरे बढ़ कर पूरे मॉल में फैल गई। मॉल में वेंटिलेशन की समुचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से काफी ज्यादा धुआं भर गया था। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त मॉल में आग लगी उस समय वहां पर करीब 300 लोग मौजूद थे। मुंबई पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मॉल के शीशे तोड़कर और एमरजैंसी डोर के जरिए सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया। लगी भीषण आग के कारण चारों ओर घना काला धुआं निकल रहा है। जिससे आसपास की हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले लोगों को सांस की दिक्कत हो रही है हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस प्रशासन ने मॉल के सटी 55 मंजिला ऑर्किड एनक्लेव बिल्डिंग को खाली करा लिया है। इस बिल्डिंग में रहने वाले करीब 3500 लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कराया गया है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय कांग्रेस विधायक अमीन पटेल और मुंबई मेयर किशोर पेडनेकर  भी पहुंचे‌।विधायक अमीन पटेल के मुताबिक घटना के दौरान समय रहते सभी ने त्वरित कार्यवाही की जिसके चलते किसी की जान नहीं गई।             


बालि वध और लंका दहन का हुआ मंचन

अयोध्याः रामलीला के छठवें दिन बालि वध और लंका दहन का हुआ मंचन


उमय सिंह साहू


अयोध्या। श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में मोक्षदायिनी सरयू के किनारे लक्ष्मण किला के मैदान में चल रही फिल्मी कलाकारों की रामलीला के छठवें दिन बालि वध, रावण सीता संवाद और लंका दहन प्रसंग का मंचन किया गया। तीन घंटे चले इस मंचन का दूरदर्शन समेत सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण हुआ। फिल्मी कलाकारों की रामलीला का आयोजन प्रदेश सरकार, संस्कृति मंत्रालय और अयोध्या शोध संस्थान के सहयोग से किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार के सहयोग से दिल्ली के द्वारिका में फिल्मी कलाकारों की रामलीला आयोजित करने वाली संस्था मां फाउंडेशन रामलीला समिति की ओर से राम नगरी अयोध्या के लक्ष्मण किला मैदान में सरयू किनारे रामलीला का मंचन किया जा रहा है। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन से शुरू इस फिल्मी कलाकारों की रामलीला में छठवें दिन बालि वध रावण सीता संवाद और लंका दहन प्रसंग का मंचन हुआ।
सुसज्जित और तकनीक से लैस रामलीला के मंच पर मंचन की शुरुआत शबरी के आश्रम से होती। माता शबरी से विदा लेकर राम लक्ष्मण आगे को रवाना होते हैं। अगले दृश्य में माता सीता की खोज में भटक रहे राम और लक्ष्मण की मुलाकात बानर राजा सुग्रीव से होती है। मुलाकात के पूर्व वानर राज सुग्रीव के प्रिय हनुमान ब्राह्मण वेश में राम से मुलाकात करते हैं। और प्रयोजन जानते हैं। इसके बाद राम की मुलाकात सुग्रीव से कराते हैं।
मंच का परिदृश्य बदलता है बालि का महल सजा हुआ है,वह सुग्रीव को युद्ध के लिए ललकारता है। इसी माहौल में बाल कि तारा के साथ युद्ध का प्रसंग मंचित किया जाता है। उधर सुग्रीव भगवान राम से मदद मांगते हैं। राम के बताए अनुसार भाई बाली से युद्ध करते हैं। और राम बालि का वध कर देते हैं।
कथानक आगे बढ़ता है। सुग्रीव का राज्याभिषेक किया जाता है। प्रखंड में लक्ष्मण कुपित होते हैं और सुग्रीव दरबार में जाने से मना कर देते हैं। प्रसंग आगे बढ़ता है। और वानर राज सुग्रीव माता सीता की खोज के लिए अपनी बानरो की सेना रवाना करते हैं। इसी प्रसंग में आगे सम्माती से मुलाकात होती है।
सरयू के तट पर सजे मंच का परिदृश्य बदलता है। हनुमान जी राम की ओर से दी गई अंगूठी लेकर माता सीता की खोज में लंका पहुंचते हैं। और वहां उनकी विभीषण से मुलाकात होती है। दृश्य में बदलाव होता है। और मंच पर अशोक वाटिका का नजारा दिखता है। मंच पर लंकाधिपति रावण और माता सीता नजर आती हैं। रावण विभिन्न प्रकार से माता-पिता को समझाता और मनाता है। अगले दृश्य में अक्षय कुमार के बध का कलाकार मंचन करते हैं।
घड़ी की सुईयों के आगे बढ़ने के साथ एक बार फिर मंच के परिदृश्य में बदलाव होता है। और मंच पर रावण का दरबार सजा नजर आता है। अगले प्रसंग में मेघनाथ और हनुमान का युद्ध होता है। फिर कथानक रावण दरबार पर ही लौट आता है। दरबार में रावण और हनुमान दोनों मौजूद हैं। और दोनों के बीच संवाद चल रहा है। रावण अपने सत्य का बखान करता है तो हनुमान प्रभु श्रीराम का गुणगान करते हैं। और रावण को माता सीता को वापस लौटाने के लिए कहते हैं। लेकिन रावण इसके लिए तैयार नहीं होता है। कुपित रावण की ओर से हनुमान को दंड दिए जाने का आदेश होता है। लंका के लोग हनुमान की पूंछ में कपड़ा लपेटते हैं। और  हनुमान अपना आकार  बढ़ाते जाते हैं। पूंछ में आग लगा देने के बाद इधर उधर कूदकर पूरी लंका में आग लगा देते हैं। लंका दहन के साथी छठवें दिन के मंचन का समापन होता है।और आरती शुरू हो जाती है। फिल्म स्टार फिल्म विन्दु दारा सिंह हनुमान के, शाहबाज खान रावण के, अभिनेता राकेश बेदी  विभीषण के किरदार में मंच पर नज़र आए।               


यूकेः तेज रफ्तार डंपर ने 4 लोगों को कुचला

उत्तराखंडः तेज रफ्तार डंपर ने सो रहे चार लोगों को कुचला, 2 की मौत ऐसे हुआ हादसा


देहरादून। उत्तराखंड के ऋषिकेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे सो रहे 4 लोगों को कुचल दिया और इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। अन्य दो गंभीर रूप से घायल युवकों को सरकारी अस्पताल और एम्स में भर्ती कराया गया है। ऋषिकेश से इंद्रमणि बडोनी चौक की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार में डंपर सड़क किनारे रह रहे खानाबदोश ओके झोपड़ी में जा घुसा जिस में सो रहे चार लोगों को डंपर ने कुचल दिया जिसमें 2 की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है। कि यह हादसा ऋषिकेश में देहरादून रोड पर हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर चालक शराब के नशे में था।                   


गुलदार ने 24 घंटे में दूसरी घटना को अंजाम दिया

उत्तराखंडः यहां आदमखोर गुलदार ने 24 घंटे के अंदर दूसरी घटना को दिया अंजाम, अब 12वीं की छात्रा को मार डाला


देहरादून। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ओखल कांडा ब्लॉक में 24 घंटे के अंदर आदमखोर गुलदार ने दो मासूम जिंदगीयों को खत्म कर दिया। आदमखोर गुलदार के हमले में पहले सातवीं की छात्रा नेहा और 24 घंटे के अंदर 12वीं की छात्रा चंपा को अपना निवाला बना लिया इस घटना से जहां पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, तो गांव में शोक की लहर और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक कूकना गांव में 18 वर्ष की चंपा पुत्री प्रकाश अपने घर से कुछ दूरी में घास काट रही थी। इसी दौरान घात लगाए आदमखोर तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और घसीट कर ले गया, चंपा की चीखने की आवाज सुनते ही परिजनों ने हो-हल्ला किया लेकिन आदमखोर उसे घसीटते हुआ जंगल की तरफ ले गया जब ग्रामीणों ने ढूंढ खोज की तो 2 घंटे बाद घने जंगल में क्षत-विक्षत हालत में चंपा का शव मिला। घटना के बाद चंपा की मां भगवती देवी सदमे में आ गई. पिता प्रकाश की तीन बेटियां और एक बेटा है। चंपा दूसरे नंबर की थी। पूरा परिवार रो-रो कर शोक में डूबा हुआ है। उधर गांव में दहशत फैल गई है।24 घंटे में दो घटनाओं को आदमखोर ने अंजाम दिया है। पहले तुषराड़ गांव की सातवीं की छात्रा नेहा को शिकार बनाया और अब 12वीं की छात्रा चंपा को मार डाला लिहाजा ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश पनप रहा है।             


बिहारः विधानसभा, लालटेन के टाइम तो गईल

बिहार चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी ने पहली रैली में आरजेडी पर किए तीखे वारों की बौछार कहा लालटेन के जमाना गईल


मनोज सिंह ठाकुर
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की अपनी पहली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर जमकर तीखे वार किए। रैली की शुरुआत में ही पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर कहा कि अक्सर चुनाव में कुछ नाम को बड़ा दिखाकर भ्रम फैलाने की कोशिश होती है। लेकिन बिहार की जनता इनके झांसे में नहीं आने वाले हैं। पीएम मोदी ने कहा कि लालटेन का जमाना जा चुका है। आइए पीएम मोदी के तीखे वार पर नजर डालते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में आरजेडी पर पहला आक्रमण करते हुए कहा कि लालटेन के जमाना गइल…पिछले छह साल में बिजली के खपत तीन गुणा बढ गए हैं। अंधेरे से उजाले की ओर बढना इसी को कहते हैं।
बिहार के लोग भूल नहीं सकते वो दिन जब सूरज ढलने का मतलब होता था सबकुछ बंद हो जाना। ठप पड़ जाना। आज बिजली है। रोड है। लाइटें हैं। और सबसे बडी बात वो माहौल है। जिसमें राज्य का सामान्य नागरिक बिना डरे जी सकता है।
वो दिन जब सरकार चलाने वालों की निगरानी में दिन दहाड़े डकैती, हत्याएं, रंगदारी वसूली जाती थी। वो दिन जब घर की बिटिया बाहर निकल जाए जो जब तक वह लौट नहीं आती तब तक मां पिता की सांसें अटकी रहती थी। जिन लोगों ने एक एक सरकारी नौकरी को एक एक सरकारी नौकरी को लाखों करोड़ों रुपये कमाने का जरिया माना, जिन लोगों ने सरकारी नियुक्तियों के लिए बिहार के नौजवानों से लाखों की रिश्वत खाई, वो फिर बढ़ते हुए बिहार को ललचाई हुई नजरों से देख रहे हैं। आज बिहार में पीढ़ी भले ही बदल गई हो लेकिन बिहार के नौजवानों को इतनी मुश्किलों में डालने वाले कौन थे। जहां कभी गरीब का राशन राशन की दुकान में ही लूट लिया जाता था। वहां कारोना काल में गरीबों को मुफ्त राशन घर पहुंचाया गया। गरीब भूखा ना सोये त्योहार ठीक से मना सके, दिवाली और छठ पूजा ठीक से मना सके इसलिए मुफ्त अनाज की व्यवस्था की गई।           


'सीएम' भूपेश ने राहुल गांधी को दिया न्यौता

सांसद राहुल गांधी को राज्योत्सव में शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया न्यौता।


 मनोज सिंह ठाकुर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान सांसद राहुल गांधी से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2020 में शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उन्हें जानकारी दी कि कोविड-19 के कारण राज्योत्सव का कार्यक्रम संक्षिप्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। राज्योत्सव के अंतर्गत राज्य अलंकरण समारोह के आयोजन के साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य के 19 लाख किसानों को तीसरी किश्त की राशि प्रदाय की जाएगी।              


टेटू के शौकीन हो, तो बरत लो सावधानी

अगर आप भी हैं टैटू के शौकीन तो बनवाने से पहले बरत लें ये सावधानिया


मनोज सिंह ठाकुर
टैटू या कहे गोदना, इसे बनवाने की परंपरा बहुत पुरानी है। पहले की औरतें अपने पति के नाम गुदवाती थी। उस समय में इसे गोदना नाम दिया गया था। शादी के बाद उस वक्त ज्यादातर महिलाएं इसे अपने हाथ, पैर, चेहरे, बाजू ऐसी जगहों पर बनवाते थी, लेकिन वक्त के साथ इसमें भी बहुत चेंज या आया है। अब तो युवाओं में टैटू बनवाने का क्रेज बहुत बढ़ गया है। युवा नाम लिखाने के साथ-साथ अलग-अलग तरह की डिजाइन अपने शरीर में बनवाते हैं। लेकिन इसके फायदे के साथ नुकसान भी है। इसलिए जरूरी है। कि कोई भी टैटू बनवाते समय कुछ बातों का ध्यान जरुर रखा जाएंज्
टैटू से कई तरह के संक्रमण का खतरा होता है। इससे हेपेटाइटिस, एचआईवी, ग्रैनूलोमस और केल्यॉड जैसी बीमारियां फैल सकती हैं। एचआईवी और हेपेटाइटीस ए,बी,सी खून के संक्रमण से होने वाली बीमारियां हैं। जो टैटू की एक ही सुई के कई लोगों पर बार-बार इस्तेमाल होने से हो सकते हैं।
हमेशा अच्छे आर्टिस्ट से ही टैटू बनवाएं। आजकल छोटे और लो कॉस्ट आर्टिस्ट चाइनीज इंक का इस्तेमाल कर टैटू बनवाते हैं। लोग सस्ते के चक्कर में चले जाते हैं जो काफी खतरनाक है। इससे बचने के लिए हमेशा अच्छे आर्टिस्ट से टैटू बनवाना चाहिए। जब भी टैटू बनवाएं उससे पहले लोगों को हेपेटाइटिस बी का टीका लगवा लेना चाहिए। इसके अलावा आपको किसी स्पेशलिस्ट से ही टैटू बनवाना चाहिए, जो इस काम में माहिर हो। स्पेशलिस्ट उपकरण और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। जिस जगह पर टैटू बनवाएं वहां पर रोजाना एंटीबायोटिक क्रीम जरूर लगाते रहना चाहिए।
कुछ लोगों का कहना है। कि जो फैशन स्टाइल के लिए टैटू बनवाते हैं। उन्हें अस्थायी टैटू ही बनवाना चाहिए। ये त्वचा को कभी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। और इसे आप अपने मूड के मुताबिक बदल भी सकते हैं।                                          


हार्ट अटैक के लिए फायदेमंद है 'लाल मिर्च'

लाल मिर्च का सेवन हार्ट अटैक की संभावना को कम करता है और जानिए 5 बेहद खास फायदा।


मनोज सिंह ठाकुर
लाल मिर्च सिर्फ आपके भोजन में तीखा स्वाद ही नहीं लाती बल्कि यह सेहत से जुड़ी कुछ आपातकालीन स्थितियों में भी बेहद प्रभावकारी है। लाल मिर्च के यह बेमिसाल फायदे आपके कभी भी काम आ सकते हैं। जरूर जानिए।
लाल मिर्च का एक बड़ा फायदा यह है। कि त्वचा पर कोई चोट घाव या फिर अन्य कारण से खून का बहना नहीं रुक रहा हो तो बस एक चुटकी लाल मिर्च लगाने से खून बहना बंद हो जाता है। लाल मिर्च के हीलिंग पावर के कारण ऐसा होता है। हालांकि ऐसा करने पर आपको जलन या तकलीफ हो सकती है। लेकिन बहते खून को रोकने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। शरीर के अंदरुनी हिस्से में चोट, आघात या रक्त का बहाव होने पर लाल मिर्च का प्रयोग किया जा सकता है। जरा-सी लाल मिर्च को पानी में घोलकर पीने पर यह काफी फायदेमंद साबित होगा। गर्दन की अकडऩ में भी यह फायदेमंद है।
मांसपेशियों में सूजन, किसी प्रकार की जलन, कमर या पीठ दर्द या फिर शरीर के किसी भी भाग में होने वाला दर्द लाल मिर्च के प्रयोग से ठीक किया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, फ्लेवेनॉइड्स, पोटेशियम और मैंगनीज लाभदायक है। अगर आपकी नाक बंद हो गई है। या फिर सर्दी के कारण नाक अधिक बह रही है। तो लाल मिर्च आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। जरा सी लाल मिर्च पानी के साथ घोलकर पीने से आपकी बंद नाक खुल सकती है। और बहती नाक भी बंद हो सकती है। पिसी हुई लाल मिर्च का रक्तवाहियों में रक्त के थक्के बनने से रोकाता है और सेवन हार्ट अटैक की संभावना को कम करता है। इसके अलावा अवांछित तत्वों को बाहर निकालने के साथ ही आंतों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाता है।             


पूजाः युवती का अपहरण कर किया गैंगरेप

दुर्गा पूजा में गई युवती का अपहरण कर तीन लोगों ने किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार


लखनऊ। दुर्गा पूजा में गई युवती का अपहरण कर तीन लोगों ने गैंगरेप किया। आरोपी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां के महोबा में 19 साल की एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप तीन युवकों पर है। यहां एक युवती नवरात्र कार्यक्रम में दुर्गा आरती के बाद अपने घर जा रही थी। तभी तीन युवकों ने उसे रास्ते से अगवा कर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप किया ये घटना बुधवार रात की है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पनवाड़ी इलाके में बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवती को अपने घर के पीछे एक सुनसान जगह पर ले गए और वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों को बुधवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंजाब में 6 साल की बच्ची से रेप वहीं, पंजाब के होशियारपुर में 6 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किए जाने और उसके बाद उसकी हत्या कर देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कहा कि एक भयावह घटना में छह वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक लड़की की अधजली लाश टांडा के जलालपुर गांव में एक घर में मिली है।                                     


हरियाणा में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की योजना

राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्य प्रबंध निदेशक शत्रुजीत कपूर (आईपीएस) ने कहा कि राज्य में आगामी 18 महीनों में प्रदेश के सभी गांवों में 24 घंटे बिजली शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरगामी सोच ने प्रदेश में बिजली निगम के घाटे को उभारकर फायदे में पहुंचाया है, इसमें ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना का अहम योगदान है। बिजली वितरण निगम का 5 वर्ष पहले जहां करीब 80 प्रतिशत लाईनलोस था, अब वह घटकर 20 प्रतिशत के करीब रह गया है। भविष्य में इसे 15 प्रतिशत तक लाने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि हरियाणा बिजली वितरण निगम को जो लाभांश होगा, उसका दो प्रतिशत समाज हित में लगाया जाएगा, जिसकी शुरुआत आज करीब 20 लाख रुपए की लागत से काछवा गांव में सरदार पटेल के नाम से लाईब्रेरी से आरंभ किया है। इस योजना के तहत काछवा गांव की यह प्रदेश की पहली लाईब्रेरी है और आने वाले समय में हरियाणा में प्रतिवर्ष 40 से 50 ऐसी लाईब्रेरियां निगम द्वारा बनाई जाएंगी।


सीएमडी कपूर आज करनाल जिला के गांव काछवा में सरदार पटेल लाईब्रेरी के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लाईब्रेरी से युवाओं और बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा, उनकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। इस लाईब्रेरी में करीब 3 हजार ज्ञानवर्धक पुस्तकें रखी गई हैं। इस पुस्कालय को ग्राम पंचायत कमेटी बनाकर चलाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि पुस्तकालय के कार्य को और आगे बढ़ाना है और अपने बच्चों को पुस्तकालय के प्रति जागरूक करना है। पुस्तकालय युवाओं के लिए धरोहर होती है।

सीएमडी ने बताया कि पहले ग्रामीण क्षेत्र में केवल 12 घंटे बिजली दी जाती थी, लाईनलोस होने के कारण बिजली आपूर्ति में कट भी लग जाते थे। मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया कि इस लाईनलोस को खत्म करना है जिसके लिए ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना की शुरुआत वर्ष 2015 में कुरुक्षेत्र के गांव दयालपुरा से की गई। इसके उपरांत निगम के अधिकारी व कर्मचारियों की कठोर मेहनत के बाद लाईनलोस कम हुआ। जो लाईनलोस 5 साल पहले पहले 30 प्रतिशत था,अब उसमें 40 प्रतिशत कमी आई है। प्रदेश के करीब 7 हजार गांवों में से 4750 गांवों में इस समय 24 घंटे बिजली मिल रही है। करीब 100 गांवों में प्रक्रिया शुरू है। कैथल, सोनीपत, पलवल व नारनौल जिलों में ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना का कार्य तेजी से चल रहा है। अब प्रदेश के लोग समझने लगे हैं कि बिजली विकास की मूलभूत सुविधा है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हरियाणा सरकार द्वारा बिजली के रेट भी कम किए गए हैं, 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ता को 2 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट खर्चा देना होगा और खेती के लिए 10 पैसे यूनिट है, जबकि हरियाणा सरकार द्वारा 4 रुपये प्रति यूनिट बिजली खरीदी जाती है। उन्होंने बताया कि उद्योग के लिए भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा राहत देने की घोषणा की गई है। जो उद्योग मालिक अतिरिक्त समय में रात को अपना उद्योग चलाएगा उसके लिए 5 रुपये प्रति यूनिट बिजली कम रेट पर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले दिनों ट्रांसफर चोरी के काफी मामले सुनने को मिले, इनकी चोरी का सबसे बड़ा कारण ट्रांसफार्मरों का कॉपर का होना है, परंतु अब हरियाणा सरकार ने कॉपर के स्थान पर एल्युमीनियम के ट्रांर्सफार्मर लगाए जा रहे हैं जो सस्ते हैं और इनकी चोरी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि बिजली वितरण निगम अब मुनाफे में चल रहा है। वर्ष 2017-18 में निगम 412 करोड़ रुपये, वर्ष 2018-19 में 300 करोड़ रुपये और कोरोना के बावजूद भी वर्ष 2019-20 में 330 करोड़ रुपये का मुनाफा निगम ने किया है। इसका दो प्रतिशत लाभांश के रूप में सीएसआर स्कीम के तहत खर्च करना है। इसके तहत निगम ने निर्णय लिया है कि जिन गांवों में ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना के तहत निगम को सहयोग दिया है उन गांवों में सरदार पटेल के नाम से पुस्तकाल बनाए जाएंगे, जिनकी संख्या आने वाले समय में बढ़ती रहेगी।             

किसान एक्सप्रेस 4 नवंबर तक स्थगित की

सिरसा। त्योहार स्पेशल ट्रेनें दूसरे दिन भी पटरी पर दौड़ती नजर नहीं आयी। किसान आंदोलन के मद्देनजर रेलवे विभाग ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। सिरसा में आने वाली किसान एक्सप्रेस को भी 4 नवंबर तक बंद किया गया है। इससे यात्रियो को काफी परेशानी होने वाली है।


दरअसल पंजाब में किसान आंदोलन के चलते लोग रेलवे पटरियों पर बैठे हैं। ऐसे में रेलवे की तरफ से ट्रेनों को रद्द कर दिया है। हालांकि किसानों के आंदोलन के बीच त्योहारी सीजन में आम लोगों को बड़ी आफत होने वाली है। कई जगहों पर जाने वाले लोगों को अब ट्रेन के सफर का लाभ नहीं मिल पाएगा।


बुधवार और वीरवार को 10 त्योहार स्पेशल रेलसेवाओं को रद्द किया है। साथ ही डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ रेलसेवा के मार्ग में भी परिवर्तन कर दिया है। ये ट्रेन पिछले काफी दिनों से परिवर्तित मार्ग वाया हनुमानगढ़- सादुलपुर-हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक होकर चल रही है। अगर आंदोलन लंबा चलता है तो रेलवे द्वारा आने वाले समय में और ट्रेनें रद की जा सकती है। बता दें कि इससे एक दिन पहले भी रेलवे ने पंजाब होकर जाने वाली आठ ट्रेनें रद कर की थी। वहीं अब दूसरे दिन रद होने वाली ट्रेनों में किसान एक्सप्रेस का नाम भी शामिल है। रेलवे ने त्योहारी सीजन को देखते हुए 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक ट्रेन चलाने का फैसला लिया था। यात्री इन ट्रेनों में रिजर्वेशन के बाद ही सफर कर सकता है।


यह ट्रेनें रहेंगी रद-


नंबर          ट्रेन                                        तारीख


02422     जम्मूतवी-अजमेर        21.10.20 को


02421        अजमेर-जम्मूतवी        22.10.20 को


04888        बाडमेर-ऋषिकेष        21.10.20 को


04887        ऋषिकेष-बाडमेर        22.10.20 को


04519        दिल्ली-भटिंडा        21.10.20 एवं 22.10.20 को


04520       भटिंडा-दिल्ली        21.10.20 एवं 22.10.20 को


02471        श्रीगंगानगर-दिल्ली      21.10.20 एवं 22.10.20 को


02472        दिल्ली-श्रीगंगानगर     21.10.20 एवं 22.10.20 को


09613        अजमेर-अमृतसर        21.10.20 को


09612        अमृतसर-अजमेर        22.10.20 को


मार्ग परिवर्तित ट्रेनें- गाड़ी संख्या 05909 व 05910 डिब्रूगढ़-लालगढ रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक-भिवानी -हिसार-सादुलपुर-हनुमानगढ़ होकर चलेगी।


आंशिक रद रेलसेवा- गाड़ी संख्या 00901 व 00902, बांद्रा टर्मिनस-जम्मूतवी पार्सल स्पेशल रेलसेवा 20.10.20 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा अंबाला कैंट स्टेशन तक चलेगी और यह रेलसेवा अंबाला कैंट-जम्मूतवी स्टेशनों के बीच आंशिक रद रहेगी। रेलवे ने किसान आंदोलन को देखते हुए दूसरे दिन 10 ट्रेनों को रद करने का फैसला लिया है। जब तक पंजाब में ट्रैक साफ नहीं हो जाते तब तक ट्रेनें चलना मुश्किल ही बताया जा रहा है।             


गोकशी करता कुख्यात मुठभेड़ में घायल, अरेस्ट

कुख्यात गौ-तस्कर 25,000, का इनामी टॉप-10 अपराधी अरमान घायलावस्था में अपने साथी अब्बू तलहा सहित गिरफ्तार 
कब्जे से अवैध असलहा कारतूस गौकशी करने के औजार व एक जीवित बछड़ा आदि बरामद

रिशू कुमार

बुलन्दशहर। गुलावठी बीती रात्रि में प्रभारी निरीक्षक थाना गुलावठी की जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुलावठी क्षेत्र के ग्राम बरमदपुर बम्बे के पास बाग में गौकशी की घटना हो रही है इस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना गुलावठी मय पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर बदमाशों की घेराबन्दी की गई तो बदमाशों द्वारा अपने आप को घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ गिरफ्तार किया गया तथा एक अन्य बदमाश को भी कॉम्बिंग कर रात्रि में गिरफ्तार किया गया घायल बदमाश की पहचान अरमान पुत्र नूर ईलाही निवासी मौ0 पीरखाँ कस्बा व थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर के रुप में हुई तथा दूसरे बदमाश की पहचान अब्बू तलहा पुत्र करीमुल्ला निवासी ह्रदयपुर थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ के रूप में हुई है घायल बदमाश अरमान को उपचार हेतु सीएचसी गुलावठी में भर्ती कराया गया है पकड़ा गया बदमाश अरमान शातिर किस्म का कुख्यात गौकश है तथा जनपद बुलन्दशहर का टॉप-10 अपराधी भी है जो थाना गुलावठी पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 345/20 धारा 307/414 भादवि में 11/06/2020 से लगातार वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर बुलन्दशहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, द्वारा 25,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था अभियुक्त अरमान के विरुद्ध जनपद बुलन्दशहर व हापुड़ के विभिन्न थानों पर गौकशी हत्या के प्रयास आदि संगीन अपराधों के आठ अभियोग पंजीकृत है।

अभियुक्त अब्बू तलहा के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम अरमान पुत्र नुर ईलाही निवासी मौ0 पीर खां कस्बा व थाना गुलावठी बुलन्दशहर अब्बू तलहा पुत्र करीमुल्ला निवासी ह्रदयपुर थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ बरामदगी एक तमंचा 315 बोर चार जिंदा व एक खोखा कारतूस एक छुरी गौकशी करने के उपकरण एक जीवित बछड़ा अभियुक्त अरमान का आपराधिक इतिहास मुअसं-125/09 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ मुअसं-005/11 धारा 4/25ए शस्त्र अधि0 थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर मुअसं-292/17 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर मुअसं-704/17 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर मुअसं-126/18 धारा 3/25ए शस्त्र अधी0 थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर मुअसं-213/19 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर मुअसं-125/20 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ मुअसं-345/20 धारा 307/414 भादवि थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गुलावठी पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा ।              


पत्नी सहित दो बच्चों की निर्मम हत्या, फरार

पत्नी और दो बच्चों की निर्मम तरीके से धारदर हथियार से की गई हत्या,


नरेश राघानी


जयपुर। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गया।


वहीं चित्तौड़गढ़ जिले में पति-पत्नी के बीच विवाद के एक अन्य मामले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया और खुद पंखें से लटकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बांसवाड़ा के कोतवाली थानाधिकारी मोतीराम ने बताया कि राता तलाई इलाके में बुधवार रात को देवेन्द्र शर्मा ने अपनी पत्नी नीता शर्मा (37), पुत्री श्वेता शर्मा (14), पुत्र आर्यन (11) की धारदार हथियार से हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गया।


उन्होंने बताया कि आरोपी शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी एक ट्रक चालक है और बांसवाड़ा में किराए के मकान में रहता है।


चित्तौड़गढ़ में पति-पत्नी के बीच विवाद के एक अन्य मामले में कालूराम कुमावत (38) ने अपनी पत्नी को चाकू मार कर घायल करने के बाद में स्वयं ने कथित आत्महत्या कर ली।


कोतवाली थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि घायल महिला को उदयपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।                  


रिबन काटकर महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन

थाना बिहारीगढ में किया गया महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन-समाज सेवी ङा. जया चौहान ने रिबन काटकर किया शुभारम्भ



सहारनपुर। थाना बिहारीगढ में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिहारीगढ थाने में स्थापित किए गए महिला हेल्प डेस्क का उदघाटन समाज सेवी ङा. जया चौहान ने रिबन काटकर किया - इस दौरान उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान से महिलाओं और बालिकाओं को काफी फायदा होगा और वे बेखौफ होकर अपने स्कूल कॉलेज और ऑफिस जा सकेगी। उन्होंने छात्राओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे कभी भी खुद को असुरक्षित या उत्पीड़ित महसूस करे तो तुरंत हेल्पलाइन नम्बर्स पर कॉल करे।


थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने  कहा कि पुलिस महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए हर समय तैयार है- इस मौके पर मा नगेन्द्र सिंह सैनी,दीपा गोयल,सुमन गोयल,राखी गोयल,रुक्मणी सैनी,गीता धीमान,सविता देवी,नेहा गुप्ता, एस एस आई कौशल गुप्ता,एस आई यशपाल सिह सोम, पुष्पेन्द्र कुमार,सुनील कुमार,मोहित कुमार, अमित कुमार, दीपक व महिला हेल्प डेस्क  आदि सैकङो महिलायें व बालिकाएं मौजूद रहे।
   रिपोर्ट:नवाजिश खान /डिम्पल धीमान


गंगोह कोतवाली में महिला डेस्क का उद्घाटन किया

गंगोह कोतवाली में किया गया महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन
भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष मनीषी तायल ने किया उद्घाटन
सहारनपुर (गंगोह)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली गंगोह में स्थापित किए गए महिला हेल्प डेस्क का उदघाटन भाजपा महिला मोर्चे की नगर अध्यक्ष मनीषी तायल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान से महिलाओं और बालिकाओं को काफी फायदा होगा तथा वे बेखौफ होकर अपने स्कूल कॉलेज और ऑफिस जा सकेगी।


उन्होंने छात्राओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे कभी भी खुद को असुरक्षित या उत्पीड़ित महसूस करे तो तुरंत हेल्पलाइन नम्बर्स पर कॉल करे। सीओ चौब सिंह व कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि पुलिस महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए हर समय तैयार है। इस अवसर पर भाजपा नेत्री सुशीला धीमान, उमा शर्मा, पूजा, विजय लक्ष्मी, दीपक गर्ग आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट: अमजद हाशमी इन्तजार शाह            


पिंक-डे के रूप में 'मिशन शक्ति' रैली आयोजित

अरविंद सैनी


मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिये मिशन शक्ति अभियान चलाया है। मिशन शक्ति अभियान को पुख्ता करने के लिये आज पिंक-डे के रूप में मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत डीएम सेल्वा कुमारी जयाराजन के द्वारा पिंक-डे को मनाते हुए बाईक स्कूटी रैली को रवाना किया है।


बता देें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान को पुख्ता करने के लिये आज पिंक-डे के रूप में मनाया जा रहा है। यह अभियान 17 अक्टूबर से शुरू हुआ और यह अभियान 25 अक्टूबर तक चलेगा। मिशन शक्ति अभियान के तहत 2021 के अप्रैल तक प्रत्येक महीने में एक सप्ताह तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। मिशन शक्ति अभियान के तहत सभी विभागों में आज पिंक-डे मनाया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद की डीएम सेल्वा कुमारी जयाराजन ने पिंक कलर के कपड़ो में व हेलमेट लगाये बाईक व स्कूटी पर बैठी महिलाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली गुप्ता रिसोर्ट से आरंभ की गयी और रामपुर तिराहे से होकर नगर अलग-अलग चैराहों से निकली है।


डीएम सेल्वा कुमारी जयाराजन ने कहा कि नारी सम्मान में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज पिंक डे मनाते हुए एक बाइक रैली का कार्यक्रम कर मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं और महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा से जोड़ना है तथा सरकार के द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी देना और नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देना ही हमारा उदेश्य है और महिलाओं को योजनाओं से सबंधित जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन कार्यक्रमो में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन बनाना सब का दायित्व है। बिना भेदभाव के महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए लगातार प्रेरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को हौसला बढ़ाया जा रहा है।
इस अवसर पर परिवहन अधिकारी विनीत मिश्रा, मुख्य विकस अधिकारी आलोक कुमार, समेत अन्य अधिकारी मोजूद रहे।                 


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...