मंगलवार, 20 अक्तूबर 2020

'यूनिवर्सल-एक्सप्रेस' समाचार-पत्र की वर्षगांठ

'यूनिवर्सल-एक्सप्रेस' हिन्दी, दैनिक समाचार-पत्र की दसवीं वर्षगांठ पर दीप प्रज्वलित कर शुभकामनाएं दी गई। जैसा कि आप सभी को विदित है। मां दुर्गा के पांचवे रूप का स्कंदमाता के प्रारूप में प्रस्थान किया गया है। जनमानस की भावनाओं को लेकर संघर्ष और समस्याओं के बावजूद, विपरीत परिस्थितियों और प्रतिकूल आवरण में हम 'एक्सप्रेस मीडिया ग्रुप' के सभी सम्मानित नागरिकों के सहयोग से लोकतांत्रिक व्यवस्था के जागरण के प्रति कार्य कर रहे हैं। 74 लाख पाठकगणों का हार्दिक धन्यवाद और इस अपार स्नेह के लिए मैं सदा-सदा के लिए आपकी सहायता के लिए कृतज्ञ रहूंगा। इसके लिए आपका आभार प्रकट करते है।


चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'


पंडालों में दिखाया जाएगा पीएम का भाषण

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। भाजपा धर्म और राजनीति का घालमेल करने के लिए लंबे अरसे से जानी जाती है। पार्टी अपने फायदे के लिए धर्म और देवी देवताओं को खूब इस्तेमाल करती रही है। अब उसने बंगाल की दुर्गा पूजा में राजनीति शुरू कर दी है।




दरअसल, अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा इन चुनावों में किसी भी तरह जीत हासिल करना चाहती है। इसके लिए पार्टी हर कोशिश करने में जुटी है। भाजपा बंगाल में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में तेजी से जुटी है। ऐसे हालात में इस साल बंगाल में दुर्गा पूजा को भाजपा ने चुनावी मैदान में बदल दिया है।

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्तूबर को कोलकाता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक पूजा पंडाल का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही उद्घाटन के बाद होने वाले पीएम के संबोधन को 10 पूजा पंडालों में लाइव दिखाया जाएगा। अब अगले विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीनों का समय बचा है ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी खुद आगे आकर चुनाव की कमान संभाल रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सत्तर दुर्गा पूजा पंडालों का ऑनलाइन उद्घाटन कर चुकी हैं।             




विभाग के सचिव ने नया आदेश किया जारी

सत्यपाल सिंह


रायपुर। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों के संचालन के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने नया आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि अनलॉक-5 की प्रक्रिया और कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों में अनुभाग अधिकारी और उनसे वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति 100 प्रतिशत और बाकी कर्मचारियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।


कमलनाथ के बयान पर राहुल की असहमति

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आइटम वाले बयान पर राहुल गांधी ने कही ये बात 


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड की यात्रा पर हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर असहमति जताई। राहुल ने कहा कि कोई भी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार नहीं कर सकता है। मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को आइटम' कहने पर वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से भाषा पसंद नहीं है। मैं इसकी सराहना नहीं करता हूं। जिस तरह से हम महिलाओं के साथ व्यवहार करते हैं। उसे सुधारने की जरूरत है। हमारी महिलाएं हमारी शान हैं। मैं ऐसी भाषा की सराहना नहीं करता हूं।
तीन दिन की वायनाड यात्रा पर पहुंच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के निशाने पर केंद्र की मोदी सरकार है। राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण दुनिया सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। यह बुरा समय है। और हमने केंद्र से अपील की थी। कि गरीबों की मदद की जाए. वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा करने के लिए कोई कोशिश नहीं की बिना तैयारी लॉकडाउन लगाने की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याएं हुई। अधिकतर लोगों को अपने घर लौटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
राहुल गांधी ने कहा कि केरल के लोगों ने कोरोना के खिलाफ अच्छी लड़ाई लड़ी है। वायनाड की स्थिति काफी बेहतर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं करनी चाहिए। मैंने पहले ही कहा था। कि कोरोना के कारण हमें बहुत समस्या होने वाली है। अब एक-दूसरे पर आरोप लगाने से कोई फायदा नहीं है।                  


केंद्रीय मंत्री बालियान पर बोला हमला

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कृषि कानून के बारे में बोल रहे हैं। उन्होंने केद्रीय मंत्री संजीव बालियान के बयान पर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ने कृषि कानून को लेकर चुनौती दी थी। इस पर कहा कि हमारे मंत्री ने चुनौती पहले की स्वीकार की थी। लेकिन कोई बहस करने नहीं आया।             


पति ने मुर्गी के साथ बनाया संबंध, सजा

नई दिल्ली। आए दिन विश्व के क ईस्थानों से अजीबो-गरीब घटनाएं सुनने को मिलती हैं। एक युवक को मुर्गी के साथ संबंध बनाने के आरोप में दोषी करार दिया गया है और उसे तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है। उसकी पत्नी ने ही मुर्गी के साथ संबंध बनाने का वीडियो रिकॉर्ड किया था। डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, दोषी करार किए गए 37 साल के युवक का नाम रेहान बेग है। यह मामला ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड का है। ब्रैडफोर्ड क्राउन कोर्ट ने बेग को सजा दी है।


आतंकियों ने 1 पुलिस ऑफिसर की हत्या की

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिला के चांदपोरा क्षेत्र में आज सुबह आतंकवादियों ने एक पुलिस अफिसर को अपनी गोली का शिकार बनाया हुआ है। जिससे उसकी मौत हो गई है। शहीद हुए इंस्पेक्टर का नाम मोहम्मद असरफ भट है। वह चांदपोरा कनेलवां के रहने वाले थे। आतंकियों ने पुलिस के घर में जाकर उने गोली मारी हुई है। हलांकि गोली लगने के बाद शहीद आफिसर को नदजीकी अस्पताल पहुंचाया गया मगर वहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद घर लौट रहा था, जहां पर आतंकियों ने उनको निशाना बनाया।             


हिमाचलः आईएएस अधिकारियों के तबादले

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बिते दिन पूरे ढाई साल बाद पूरा हाने के बाद डीसी के तबादले किए गए है। यह आदेश बिते दिन देररात जारी किए गए है। सात जिलों के डीसी समेत कुल 21 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें  शिमला, ऊना, किन्नौर, बिलासपुर, लाहौल, हमीरपुर व चंबा जिले के डीसी बदल दिए गए। सदस्य सचिव राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदित्य नेगी को डीसी शिमला लगाया गया है। इसके अलावा विवेक भाटिया को हटाकर विशेष सचिव राजस्व एवं निदेशक पर्यावरण विज्ञान एवं तकनीकी दुनी चंद राणा को डीसी चंबा, विशेष सचिव ऊर्जा हेमराज डीसी बैरवा किन्नौर, एमडी पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम राघव शर्मा को डीसी ऊना, एमडी एचपीएमसी देबश्वेता बनिक को डीसी हमीरपुर, निदेशक टीसीपी रोहित जम्वाल को डीसी बिलासपुर और नगर आयुक्त शिमला पंकज राय को डीसी लाहौल-स्पीति लगा दिया है।             


बच्ची का गला दबाकर मौत के घाट उतारा

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र में एक चाचा ने अपनी ढाई वर्षीय मासूम भतीजी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्याकांड को हत्यारोपी ने भाई से विवाद के चलते अंजाम दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में आरटीओ विभाग के निकट ढाई वर्षीय बच्ची आराध्या अपने परिवार के साथ रहती थी।              


एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा कराने वाली संस्था

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा कराने वाली संस्था उत्तर-प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) वर्ष 2021 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 55 लाख 74 हजार 81 परीक्षार्थियों ने फार्म भरा है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि हाईस्कूल परीक्षा 2021 के लिए कुल 30 लाख तीन हजार 471 में 29 लाख 85 हजार 973 संस्थागत तथा 17 हजार 498 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों ने फार्म भरा है।             


सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर किए

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर


नई दिल्ली। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के मेलहुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। उनके पास से एक एके-47 बंदूक और एक पिस्तौल भी बरामद की गई है। सेना ने बताया कि कल शाम से चल रहा यह ऑपरेशन अब खत्म हो चुका है। मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को सोमवार शाम को ही मार गिराया गया था, जबकि एक अन्य को जवानों ने आज ढेर कर दिया। हालांकि मारे गए आतंकवादियों की अभी पहचान नहीं हुई है। दरअसल, खुफिया एजेंसी को मेलहुरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इस साल अब तक कुल 184 आतंकवादी मारे जा चुके। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की 55 आरआर की एक संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके को खाली करा कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, तभी छिपे हुए आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की। आपको बता दें कि घाटी में इस साल अब तक कुल 184 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। पुलवामा में सुरक्षाबलों पर फायरिंग, जवान घायल।
पुलवामा जिले के गंगू इलाके के पास सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम पर सोमवार सुबह आतंकियों ने फायरिंग कर हमला बोल दिया। हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। इस दौरान अन्य जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकी वहां से भाग निकले। आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। इससे पहले रविवार को आवंतीपोरा में भी आतंकियों के हमले में सीआरपीएफ का एक एसआई और एक नागरिक जख्मी हो गया था।               


बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब  पंकज कपूर  अल्मोड़ा। भारी बारिश के दौरान फटे बादल की वजह से सूखी पड़ी नदी में पानी का सैलाब ...