शनिवार, 17 अक्तूबर 2020

नारी 'शक्ति' अभियान का शुभारंभ किया गया

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महत्वपूर्ण अभियान मिशन नारी शक्ति अभियान का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपद स्तर पर किया शुभारंभ


हापुड़। जनपद में महिलाओं तथा बालिकाओं के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम के लिए ब्रह्ममा देवी बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम में जिला अधिकारी अदिति सिंह व पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बोलते हुए जिला अधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान में जो विभाग शामिल हैं। वह एक-एक दिन अपने विभाग की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने हेतु प्रयासरत रहें। समाज में स्त्री और पुरुष की सोच बराबर हो इसके लिए प्रदेश सरकार विभिन्न अभियान चलाकर समाज को जागरूक कर रही है। जनपद के सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह कार्यालयों में महिलाओ को  सुरक्षा प्रदान करें। उद्योगों व कारखानों में भी महिलाओं की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। यदि किसी बालिकाओ को शिक्षित किया जाता है तो दो परिवारों  का सशक्तिकरण करेगी साथ ही वह मां-बाप को घर से नहीं निकालेगी।  जिलाधिकारी ने बताया की अपनी बेटियों को शासन द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिलाएं। स्वास्थ्य विभाग,  शिक्षा विभाग, महिला बाल कल्याण विभाग ग्राम प्रधान,  महिला पुलिस मिलकर भी समाज में बदलाव न लाएं तो यह शासन द्वारा चलाए जा रहे सशक्तिकरण का कोई महत्व नहीं होगा। महिलाएं अपने अधिकारों के लिए कटिबंध रहे साथ ही जिम्मेदारी भी अच्छी तरह से निभाएं। आप जिम्मेदार नहीं होंगी तो परिवार,गांव जिला व प्रदेश तथा देश कैसे खुशहाल रहेगा। जागरूकता के अभाव के कारण आम जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं हो पाती है। मिशन नारी शक्ति अभियान 6  माह तक निरंतर जारी रहेगा। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम बहुत उन्नति  व सफलता को प्राप्त करेगा। महिलाएं अपने ऊपर हो रहे उत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार की आवाज निष्पक्ष रुप से बुलंद करे। मैं उम्मीद करती हूं कि हम सब मिलकर इस दिशा में चलेंगे और अपनी बेटियों को सुंदर पृथ्वी देंगे ताकि वह निडर होकर समाज की हर बुराइयों को समाप्त कर सके। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का यह महत्वपूर्ण अभियान है। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा की तरफ मेरा पूरा ध्यान रहेगा। नारियों को दशा और दिशा से अपने समाज में अपनी पहचान बनानी होगी। मिशन शक्ति बहुआयामी अभियान है। जिसमें 24 विभाग शामिल हैं, जिनमें पुलिस विभाग भी शामिल है। समाज में घटित हो रही महिलाओं से संबंधित घटना को लेकर यदि को भी परेशानी है तो पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090 पर संपर्क करें। यदि शिकायतकर्ता को अपनी पहचान छुपानी है तो 181 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि जिले में अपराधों में डेढ़ माह में 30% तक की कमी आई है। गढ़मुक्तेश्वर में भी रेप की घटना को संज्ञानित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया की डेढ़ महीने में दोषियों को मृत्युदंड दिया गया है। नारी समाज सशक्त होना चाहता है तो उसके लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। इसलिए बालिकाओं को शिक्षित अवश्य करें। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा 73 बाल श्रमिकों को अभियान चलाकर मुक्त कराया गया है। कार्यक्रम में आई सभी महिलाओं से अनुरोध है कि इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग अवश्य प्रदान करें।  इसके उपरांत मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए उन्होंने कहा कि इस भव्य कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय का निर्देशन उत्कृष्ट रहा है। मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह द्वारा भी शिक्षिकाओं व कार्यक्रम में उपस्थित सभी नारी शक्ति को धन्यवाद दिया और कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दे। इस कार्यक्रम में लीगल प्रोबेशन अधिकारी डॉ0 निशा रावत ने भी अपने विभाग की योजनाओं के बारे में महिलाओं को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनके विभाग में रानी लक्ष्मीबाई योजना, अहिल्याबाई योजना तथा कन्या सुमंगला योजना प्रमुख योजनाएं हैं। जिनकी जानकारी महिलाएं विभाग में आकर प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम को अधिक रोचक बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं के द्वारा कन्या भ्रूण हत्या पर नाटिका प्रस्तुत किया। आंगनवाड़ी कार्यकत्री व स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में महिला सशक्तिकरण पर महिलाओं को जागरूक व प्रेरित करनें के लिए डा.सुमन रानी अग्रवाल प्रधानाध्यापिका शिवा प्राथमिक पाठशाला ,हापुड़ द्वारा कविता भी पढ़ी गई। कार्यक्रम के अंत में  जिलाधिकारी अदिति सिंह व पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा मिशन नारी सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने हेतु भेजी गई. एलईडी वेन व जिला प्रोबेशन विभाग की वेन को हरी झंडी दिखाकर  जनपद में  अभियान सफल बनाने हेतु रवाना किया गया। मिशन नारी शक्ति
 कार्यक्रम  के दौरान उप जिलाधिकारी धौलाना / प्रोबेशन अधिकारी अरविंद दुवेदी, उप जिलाधिकारी हापुड सत्यप्रकाश तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।           


सशक्तिकरण व सम्मान-सुरक्षा अभियान चलाया

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


हापुड़। थाना देहात पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण व सम्मान के लिए सुरक्षा अभियान चलाया।महिलाओं व बालिकाओं की शान हो, सम्मान हो व अभिमान हो के चलते अभियान चलाया। पुलिस ने लोगों से भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा करने की अपील भी की। पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं से अपनी सुरक्षा करने के लिए डायल 112 व 1090 को तुरंत सूचना देने व अपनी सुरक्षा करने के बचाव की भी अपील की। वहीं पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं से थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेक्स में जाकर मदद मांगने की अपील भी की। महिला उपनिरीक्षक अनुराधा चौधरी ने टीम के साथ गढ़ रोड नवीन मंडी क्षेत्र में सुरक्षा अभियान चलाया।                   


भाजपा नफरत पैदा कर रही हैः सुरजेवाला

उस्मानी के बचाव में उतरे सुरजेवाला, कहा- 48 घंटों से बीजेपी पैदा कर रही है नफरत


पटना। दरभंगा के जाले विधानसभा सीट से मशकूर अहमद उस्मानी को कांग्रेस से टिकट दिए जाने के बाद से सियासत गर्म है। उस्मानी को टिकट दिए जाने के बाद से बीजेपी और जेडीयू के नेता लगातार हमलावर बने हुए हैं। वहीं कांग्रेस अपने उम्मीदवार के बचाव में भी अब पूरी तरह से उतर गई हैं। जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि पूरा विवाद बीजेपी की ओर से किया जा रहा है। टिकट मिलने के बाद बीते 48 घंटे से लगातार नफरत की फैक्टी पैदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पहले अपने गिरेबां में झांके फिर बात करे। हमारा कोई भी नेता जिन्ना की मजार पर माथा टेक कर कभी नहीं आया।  जिन्ना के आईडिालाॅजी से कभी जुड़ाव नहींः सुरजेवाला ने कहा कि जाले के उम्मीदवार उस्मानी का कभी भी जिन्ना के आईडिलाॅजी से जुड़ाव नहीं रहा। वो व्यक्ति जब अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में थे तब चिठृठी लिख कर जिन्ना की तस्वीर को हटाने की मांग की थी। यह पूरा मुद्दा मुख्य मुद्दों से भटकाने के लिए जेडीयू और बीजेपी कर रही है। 
बीजेपी ने कभी जबाव नहीं दिया
जो महागठबंधन को 10 लाख नौकरी देने से रोकना चाहते हैं वो लोग भटकाना चाहते हैं। सूरजेवाला ने कहा कि जिन्ना की मजार पर तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष लिख कर आए थे, उस बात का कोई जवाब बीजेपी ने कभी नहीं दिया है। पठानकोट हमले के बाद पाक एजेंसी को भारत आने देती है और सवाल हमसे पूछा जाता है। यह सब आम लोगों को भटकाने के लिए किया जाता है।               


कम होने की बजाय और अधिक बढ़ेगा प्रदूषण

गुरुग्राम। पूरे सप्ताह सामान्य से कई गुणा ज्यादा वायु प्रदूषण दर्ज किया जाता रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में कम होने के बजाए वायु प्रदूषण बढ़ेगा। ऐसे में मरीजों के साथ-साथ स्वस्थ लोगों को भी परेशानी होगी। शनिवार को 318 पीएम 2.5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। जबकि 50 पीएम 2.5 से ज्यादा प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। वहीं हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि खेलों में फसल अवशेष ना जलाए जाए इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है।                 


भीषण सड़क हादसे में 9 की मौत, 32 घायल

बस-पिकअप की भीषण टक्कर में नौ की मौत, 32 घायल।


पीलीभीत। पीलीभीत जिले के सेरामऊ उत्तरी क्षेत्र में तड़के राज्य परिवहन निगम की बस और पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर में बस चालक समेत नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 32 घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ से परिवहन निगम की बस पीलीभीत जा रही थी। तड़के तीन बजे सेरामऊ उत्तरी क्षेत्र में बारी बुजिया गांव के पास बस और पिकअप आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गये। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां डक्ट्ररों ने दो महिलाओं और पांच पुरुषों को मृत घोषित कर दिया। जबकि बस चालक और एक बालक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। मृतकों में अभी तक चार की शिनाख्त हुई है, जिसमें एक बहराइच, एक नेपाल और लखनऊ के रहने वाले दम्पति शामिल है। उन्होंने बताया कि बस में सवार अधिकांश लोग पीलीभीत के रहने वाले हैं। सूचना मिलने पर पीलीभीत पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश, पूरनपुर सीओ प्रमोद यादव सहित तमाम थाने की फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गई व जेसीबी की मशीन की सहायता से बस को सीधा करवाकर घायलों को रेस्क्यू कर प्राथमिक इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कराया गया। घटना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। इधर हादसे में हुई मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं डीएम पुलकित खरे घायलों का हाल चाल लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।
सीएम योगी ने दी आर्थिक सहायता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए दुख व्यक्त किया है। योगी ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। व जिला प्रशासन से फोन पर बात करके घायलों के बेहतर इलाज सहित मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद के निर्देश दिए है।


कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए की बैठक

भानु प्रताप उपाध्याय  


शामली। कांंधला ब्लाक के अध्यक्ष पद के लिए एक मीटिंग की गई है। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सत्यम संयम सैनी प्रदेश कांग्रेस सचिव ने भाग लिया। इन्होने कहा कि माननीय प्रियंका गांधी राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय कुमार विधायक व माननीय श्री पंकज मलिक पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस के निर्देश पर शामली जनपत के 5 ब्लाकों मे बहुत अच्छा कायॅ कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता को ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए नाम लिए गए। क्योंकि हमे हर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बहुत मजबूत बनना है। 2022 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। दीपक सैनी कांग्रेस जिला अध्यक्ष शामली ने कहा कि हम उस पिडित मजदूर व किसान की आवाज़ उठाने का काम कांग्रेस कर रही हैं ओर आगे भी करती रहेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने विधुत विभाग को भी प्राईवेट कर दिया है। जनता इसी कारण भी बहुत परेशान हैं। बिजली का बिल बहुत बडा कर आ रहा है, अन्धा काम चल रहा है। 
अगर किसी व्यक्ति का बिजली का बिल लेट हो जाता है, तो जैसे 4 हजार रुपये या 5 हजार रुपये हो जाता है, तो विधुत विभाग कमॅचारीयो गैंग ऐसे जाता है। उसके घर का बिजली कनेक्शन  काटने के लिए की उसने बहुत बडा अपराध कर दिया हो। 1000 रूपये का बिल का फोन पर मेसेज आता है।बिल जमा करा दो वरना कनेक्शन काट दिया जाएगा।
यह इस विधुत विभाग की कितनी घटिया मानसिकता की गन्दी सोच है। हमारी चेतावनी यह की इस मेसेज को बन्द करे ओर बडते हुए बिलो पर रोक लगाऐ। वरना हमे सडको पर यह आवाज़ उठाने के लिए मजबूर होना पड जाएगा।


पदाधिकारियों ने प्रभारी का किया स्वागत

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। सहारनपुर मंडल विभाग प्रभारी ने जिला शामली के पदाधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। वही जिले के पदाधिकारियों ने विभाग प्रभारी का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। हिंदू युवा वाहिनी के संभाग प्रभारी डॉक्टर योगेंद्र सिंह राणा के निर्देश पर सहारनपुर मंडल विभाग प्रभारी मानवेंद्र सिंह चौहान ने रेलवे फाटक पर स्थित सिद्ध पीठ भैरव मंदिर पर पहुंचकर हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली के पदाधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की और नवंबर माह के होने वाले प्रदेश प्रभारी के कार्यक्रम पर भी चर्चा की। वही कार्यकर्ताओं ने विभाग प्रभारी मानवेंद्र सिंह चौहान उनके साथ आए सहारनपुर जिला मंत्री संगीत ग्रेवाल, महा नगर मंत्री विशाल खत्री, फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दिमाग प्रभारी मानवेंद्र सिंह चौहान ने कहा इस करोना वायरस की महामारी के चलते जिला प्रभारी बिट्टू कुमार, जिला संयोजक चौधरी रविंदर सिंह कालखंडे ,चौधरी यसवीर सिंह, अरविंद कौशिक ,सुधीर राणा, प्रदीप निरवाल, सुधीर राणा, निशांत सरोहा, अनुराग गोयल, पंकज गुप्ता, महेश गोयल, आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा कर संगठन का नाम रोशन किया है और इस जिले के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह माननीय  आदित्यनाथ योगी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद व पात्र लोगों को कुछ आने का कार्य किया है, जो सराहनीय है। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा उनका हर पल प्रयास होगा उनके कार्यकाल में संगठन और भी मजबूत हो। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए इस करोना वायरस की महामारी के चलते सुरक्षा बरतें घर से बाहर निकलते समय मुंह पर माक्स लगाएं। सफाई को ध्यान में रखते हुए बार-बार हैंड वास करें। भीड़ की जगह इकट्ठे ना हो अगर शरीर में कोई भी परेशानी हो तो तुरंत नजदीक के डॉक्टर को दिखाएं। इस अवसर पर भानु प्रताप उपाध्याय, श्रीपाल वैरागी, पप्पू चौधरी, अरविंद बंजारा, सन्नी गर्ग, सुनील बंजारा, अमरपाल सिंह मान, अमित रुहेला, विनय कुमार कौशिक आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।               


इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...