शनिवार, 10 अक्तूबर 2020

5 वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

पांच साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म।


हरदोई। देश और प्रदेश में बढ़ते अपराध सरकार के लाख दावे के बाद भी थमने का नाम नही ले रहा है। आज शनिवार को एक ऐसी घटना सामने है। जिसे सुनकर दिल दहल जाएगा। हरदोई में शुक्रवार की शाम एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया।इस घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपित को घेरकर लिया।
आपको बता दें मामला संडीला कस्बे का है।जहां पर पांच वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। किसी तरह उसके चंगुल से छूटी बच्ची घर पहुंची और परिवारजन को पूरी बात बताई। राहुल का भाई बच्ची को ट्यूशन पढ़ाता है। उसके भाई व परिवार के लोग बाहर गए थे। 
घर पर राहुल ही अकेला था और बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बाहने घर में ले गया। उसके घर में जो बच्चे थे। उन्हें बाहर भेज दिया और उसे कमरे में ले गया। आरोपित की हरकतों पर कमरे में बच्ची ने शोर मचाया तो उसकी पकड़ ढीली हुई और बच्ची घर से भाग आई। एसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।             


डीएम के द्वारा भेजीं गई चिट्टी से होती है पुष्टि

बनारस। मामला कागज़ों पर 2002 में कागज़ों पर बने महाविद्यालय महादेव बरियासनपुर गांव के संबद्धता का है। ऐसा महाविद्यालय जो बना पर सिर्फ कागज़ों पर उसके पास जमीन ही नहीं इस बात की पुष्टि DM के द्वारा भेजे गये चिट्टी से होती है। जिसकी कॉपी हमारे पास उपलब्ध है। ये हैरान कर देने वाला मामला दिल्ली की संस्था बोधिसत्व फाउंडेशन की पड़ताल के बाद सामने आया जहाँ ये पाया गया कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ इस तरह के फर्ज़ीवाड़े को संरक्षित कर रही है। और जानबूझकर आंखे मूंदे बैठी है। जिसमें उसके उच्च शिक्षा अधिकारी , रजिस्ट्रार और कुलपति की सहमति शामिल है। संस्था का आरोप है। कि शिक्षा बड़ा पवित्र पेशा है। और इसमें घालमेल की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए पर विश्विद्यालय और महादेव महाविद्यालय बरियासनपुर जिस तरह से नियमों और कानून को ताक पर रखकर फर्ज़ीवाड़ा कर रहे है। बिना भ्रस्टाचार के संभव नहीं है। इसमें नीचे प्रशासन से लेकर अधिकारियों तक और लखनऊ की संगलिप्ता जाहिर है। तभी कोई करवाई और उपाय नहीं किये गये। हमारे पास उपलब्ध कागज़ और साक्ष्य के द्वारा इस बात की पुष्टि होती है।कॉलेज शुरू हुआ 2002 में लेकिन डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के पास से  शिकायत के बाद जब विश्विद्यालय से कागज़ मांगा गया तो विश्विद्यालय ने 2005 की एनओसी की कॉपी उपलब्ध करवाई अब सारा पेंच यही है 2005 में महादेव महाविद्यालय के नाम खतौनी में दर्ज है पर उसी खतौनी में 2006 में अलग -अलग व्यक्तियों के नाम दर्ज है। जो ये बताता है। कि काशी विद्यापीठ में दाखिल कागज़ महादेव की तरफ से जमा किया गया है। वो फ़र्ज़ी है। उसको गलत मंशा से बनाया गया है।
बोधिसत्व फाउंडेशन के भ्रष्टाचार के आरोप की पुष्टि के लिए के देखना बड़ा दिलचस्प है। कि यूनिवर्सिटी से अधिकारी पैसे खाकर इस मामले की फ़ाइल दबाये बैठे है। और वो स्थानीय प्रशासन डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को भी भुलावे में रखते हुये गलतबयानी करते है। जब मजिस्ट्रेट ने पूछा जा रहा है। कि बिना जमीन के महादेव महाविद्यालय की मान्यता कैसे हुई और इधर 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ महादेव महाविद्यालय को 2019 में फ़र्ज़ी कागज़ पर 4 साल के ITEP कोर्स शुरू करने के लिए NOC देता है। साथ ही इस जाली कागज़ पर NCTE की मान्यता भी महादेव महाविद्यालय बरियासनपुर गांव ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के साथ मिलकर फ़र्ज़ी खतौनी और सीएलयू आर्डर का फर्ज़ीवाड़ा कर के हासिल की। जो सिर्फ खुद में एक बड़ा घोटाला है। हमारी शिकायत उसपर भी कानूनी प्रक्रिया के तहत डाली गई है।
राजस्व विभाग और विश्विद्यालय जैसी विश्वसनीय संस्था आखिर क्या चंद पैसों में किसी की भी जेब में समा सकती है। हमें इस मामलें में पुख्ता सबूत मिले है। अधिकारी और विश्विद्यालय की तरफ से इसमें शामिल होने के जो फ़र्ज़ी दस्तावेज को दबा कर शिकायत पर करवाई और सरकारी नियम कायदों की धज्जियां उड़ा रहे है। बहूत जल्द हम उनके खिलाफ भी प्रधानमंत्री कार्यालय, मिनिस्ट्री ऑफ एडुकेशन, नोटिस राज्यपाल, और मुख्यमंत्री के साथ राजस्व विभाग में भी शिकायत हमारे द्वारा संप्रेषित की जा चुकी है।             


योगी ने लोगों की मृत्यु पर जताया शोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टप्पल जनपद अलीगढ़ में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।               


महिला कारोबारी को नौकर से हुआ प्यार

करोड़पति महिला कारोबारी को अपने नौकर से हुआ प्यार, घर आया तो उसे वापस लेने पहुंची।


पटना। करोड़पति स्टील कारोबारी महिला को अपने ही नौकर से प्यार हो गया वह नौकर के साथ चार साल से पति-पत्नी की तरह साथ रह रही थी। इस बीच नौकर अपने गांव आ गया जिसके बाद उससे वापस ले जाने के लिए महिला कारोबारी उसके घर पहुंची यह मामला मध्य प्रदेश के रायसेन का है। करोड़पति महिला कारोबारी को अपने नौकर से हुआ प्यार, घर आया तो उसे वापस लेने पहुंच छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। महिला महिला छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली हैं। वही उसका प्रेमी मध्य प्रदेश के रायसेन जिले का रहने वाला है। महिला ने कहा कि उसका नौकर किशनपुर का रहने वाला है। चार साल पहले वह उसके पास काम करने आया था। इस दौरान ही दोनों में प्यार हो गया दोनों चार साल तक लिव-इन में रहने लगे महिला ने कहा कि शादी का झांसा देकर विजय उसके साथ संबंध बनाता रहा। कुछ दिनों के बाद वह अपने घर आ गया लेकिन वह वह वापस नहीं आ रहा है।
प्रेमी को लेने पहुंची उसके घर अपने प्रेमी नौकर को वापस ले जाने के लिए महिला कारोबारी उससे घर पहुंची चार-पांच दिनों तक रही लेकिन उसके घरवलों ने भागा दिया जिसके बाद महिला पुलिस से गुहार लगाई, रायपुर एसपी ने कहा कि महिला की शिकायत मिली है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी महिला ने बताया- जब वह लड़के के घर पहुंची तो उसके परिजन ने मारपीट की। वे उसे रखने को तैयार नहीं हैं। उसका प्रेमी सात लाख रुपए भी लेकर आया है। इस प्यार की जमकर चर्चा हो रही है।             


लापरवाही के कारण शिक्षा विभाग ने वेतन रोका

22 बीईओ के खिलाफ एक्शन लापरवाही के कारण शिक्षा विभाग ने वेतन रोका।


पटना। जिले के सैकड़ों शिक्षकों के आधार कार्ड और पैन कार्ड में अशुद्धियां है। इसे सुधार के लिए बीईओ और स्कूल के प्राचार्य से यूनिवर्सल एकाउंट नंबर को जेनरेट करने को कहा गया था। इसके लिए स्कूलों को 30 सितंबर तक का समय दिया गया था। लेकिन अभी तक प्राचार्य द्वारा यूनिवर्सल एकाउंट नंबर जेनरेट नहीं किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ज्योति कुमार ने बताया कि प्राचार्य द्वारा समय से जानकारी नहीं देने कई कठिनाई हो रही है। इसके लिए शिक्षकों का डाटा मांगा गया था। जिला शिक्षा कार्यालय की मानें तो संबंधित स्कूल के शिक्षकों का आधार कार्ड और पैन कार्ड का डिटेल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय में मौजूद डाटा से अलग  है। डीईओ ने बाताया कि स्कूल प्राचार्य को 24 घंटे के अंदर सारी जानकारी उपलब्ध  करवाने को कहा गया है।             


तोहफाः नौकरियों में 5% रिजर्वेशन मिलेगा

तोहफाः नौकरियों में मिलेगा 5% रिजर्वेशन। 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। उन्हें अब समूह ख के पदों पर 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। इसके लिए उप्र लोक सेवा अधिनियम-1993 की धारा में बदलाव किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बदलाव के लिए अनुमति दे दी है। शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों को समूह-‘ख’ के पदों पर 05 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण अनुमन्य किए जाने हेतु उ.प्र. लोक सेवा अधिनियम-1993 की धारा (1) खण्ड (एक-क) में संशोधन की कार्यवाही के लिए अनुमति प्रदान की है।             


पाकिस्तान के मंसूबे को सेना ने किया नाकाम

कश्मीर में हथियार तस्करी करने के पाक के मंसूबे को सेना ने किया नाकाम। 


श्रीनगर। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से युद्ध में इस्तेमाल होने वाली हथियारों की तस्करी भारतीय क्षेत्र में करने के आतंकवादियों के प्रयास को सेना ने नाकाम कर दिया है। सेना ने नियंत्रण रेखा के पास केरण सेक्टर में इन हथियारों और गोला बारूद को जब्त किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। सेना ने कहा, “सेना ने किशनगंगा नदी के पार रस्सी से बंधे एक ट्यूब में 2-3 लोगों को कुछ भेजते हुए देखा। सैनिकों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चार एके -74 राइफलें, आठ मैगजीन और 240 राउंड जब्त किए।” सेना ने कहा कि इस क्षेत्र को बंद कर दिया गया है और तलाश जारी है।


महाराष्ट्रः 66 साल की हो गई एकट्रेस रेखा

बर्थडे स्पेशल: 66 साल की हुईं रेखा, जानिए एक्ट्रेस से जुड़े कुछ अनसुने किस्से। 


मुंबई। बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली रेखा आज 66 वर्ष की हो गईं। 10 अक्तूबर 1954 को मद्रास में जन्मीं रेखा मूल नाम भानुरेखा गणेशन को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता जैमिनी गणेशन अभिनेता और मां पुष्पावली जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री थी। रेखा ने अपने करियर की शुरूआत बाल कलाकार के रूप में वर्ष 1966 में प्रदर्शित तेलुगु फिल्म रंगुला रतनम से की। दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनेत्री के रूप में रेखा ने अपने करियर की शुरूआत कन्नड़ फिल्म ‘गोदाली सी.आई.डी 999’ से की। फिल्म में उनके नायक की भूमिका सुपरस्टार डा.राजकुमार ने निभाई थी।
बतौर अभिनेत्री हिंदी फिल्मों में उनके सिने करियर की शुरूआत 1970 में प्रदर्शित फिल्म ‘सावन भादो’ से हुई। फिल्म में उनके नायक की भूमिका नवीन निश्चल ने निभायी। वर्ष 1976 में प्रदर्शित फिल्म ‘दो अनजाने’ रेखा के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म में पहली बार उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला।
वर्ष 1978 में प्रदर्शित फिल्म ‘घर’ रेखा के सिने करियर के लिये अहम फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये वह पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म ‘खूबसूरत’ रेखा की एक और सुपरहिट फिल्म रही। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये वह फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी। वर्ष 1981 में रेखा की एक और महत्वपूर्ण फिल्म ‘उमराव जान’ प्रदर्शित हुयी। मिर्जा हादी रूसवा के मशहूर उर्दू उपन्यास ‘उमराव जान’ पर आधारित इस फिल्म में उन्होंने उमराव जान का किरदार निभाया। इस किरदार को रेखा ने इतनी संजीदगी से निभाया कि सिने दर्शक आज भी उसे भूल नहीं पाये हैं। इस फिल्म के सदाबहार गीत आज भी दर्शकों और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।
वर्ष 1981 में प्रदर्शित फिल्म ‘सिलसिला’ रेखा की उल्लेखनीय फिल्मों में शामिल की जाती है। माना जाता है कि यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच रिश्ते को रूपहले पर्दे पर पेश किया गया। हालांकि, फिल्म टिकट खिड़की पर अधिक कामयाब नहीं रही लेकिन दर्शकों का मानना है कि यह उनकी उत्कृष्ट फिल्मों में एक है।
कहते हैं कि एक दिन रेखा को जया बच्चन ने फोन कर अपने घर बुलाया और कहा था कि वह अमिताभ बच्चन को कभी नहीं छोड़ेंगी। इसके बाद कुली फिल्म के दौरान अमिताभ बच्चन संग हादसा हुआ और जब रेखा बिग बी से मिलने के लिए पहुंचीं तो उन्हें मिलने से रोक दिया गया। कहते हैं कि इसके बाद  ही दोनों का अफेयर खत्म हो गया।
वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म ‘खून भरी मांग’ रेखा की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये रेखा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयीं। 90 के दशक में रेखा ने फिल्मों में काम करना काफी हद तक कम कर दिया। वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में उन्होंने गैंगस्टर माया का किरदार निभाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। फिल्म में दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी। रेखा ने कई फिल्मों में अपने बिंदास अभिनय से दर्शकों को रोमांचित किया है। इन फिल्मों में उत्सव, कामसूत्र और आस्था जैसी कई फिल्में शामिल हैं। वर्ष 2010 में रेखा को पद्मश्री से अलंकृत किया गया। रेखा ने अपने पांच दशक लंबे सिने करियर में लगभग 175 फिल्मों में अभिनय किया है।             


कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए तैयार ट्रंप

कोरोना से स्वस्थ होने के बाद ट्रंप व्हाइट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए तैयार।


वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। 2 अक्टूबर को यह घोषणा करने के बाद कि वह और प्रथम महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, यह व्हाइट हाउस में पहला कार्यक्रम होगा। कोरोना के इलाज के लिए ट्रंप कुछ दिन अस्पताल में भी भर्ती रहे थे और बाद में व्हाइट हाउस लौट आए थे। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को द हिल न्यूज वेबसाइट को बताया कि राष्ट्रपति ब्लू कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे, साथ ही कहा गया कि वह किसी के करीबी संपर्क में नहीं आएंगे। एबीसी न्यूज के अनुसार, इवेंट में राष्ट्रपति द्वारा कानून और व्यवस्था के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के संबंध में भी टिप्पणी की जाएगी।
जानकार सूत्रों ने एबीसी न्यूज को बताया, “इसमें शामिल होने वाले सभी लोगों को मास्क लाना होगा और व्हाइट हाउस कॉम्प्लेक्स में इसे पहनने का निर्देश दिया जाएगा।” आगे कहा गया कि सभी उपस्थित लोगों को स्क्रीनिंग भी करानी होगी। सूत्र ने कहा, “सभी उपस्थित लोगों की सेहत और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और सीडीसी दिशानिर्देशों का दृढ़ता से पालन किया जाएगा।”
ट्रंप कैम्पेन ने शुक्रवार को यह घोषणा भी की थी कि राष्ट्रपति 12 अक्टूबर को फ्लोरिडा में एक रैली करेंगे। इसकी पुष्टि राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में की। उन्होंने कहा, ” बहुत बड़ी रैली के लिए सोमवार को फ्लोरिडा के सैनफोर्ड में मौजूद रहूंगा।”
व्हाइट हाउस के आयोजन और फ्लोरिडा रैली की घोषणाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए, डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन के डिप्टी डायरेक्ट रिस्पॉन्स कोआर्डिनेटर माइक ग्विन ने कहा कि “ट्रंप एक वैकल्पिक वास्तविकता में रह रहे हैं, जहां वह कोविड-19 से बीमार और संक्रमित नहीं हैं।”
गुरुवार को, व्हाइट हाउस के चिकित्सक शॉन कॉनले ने कहा था कि ट्रंप शनिवार तक सार्वजनिक कार्यक्रमों में ‘सुरक्षित वापसी’ करने में सक्षम होंगे।               


वरिष्ठ बंगाली अभिनेता चटर्जी की हालत गंभीर

वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती।


कोलकाता। वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी (85) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार देर रात एक निजी अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। यह जानकारी अस्पताल के सूत्रों ने दी। 5 अक्टूबर को उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अभिनेता कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित हैं। उन पर करीब से निगरानी रखने के लिए आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।
बीते 5 अक्टूबर को कोविड -19 पॉजिटिव आने के एक दिन बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तब हालत स्थिर थी। सूत्रों ने कहा कि चटर्जी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उन्हें बुखार था। वह अभिनेता परमब्रत चट्टोपाध्याय द्वारा निर्देशित ‘अभिजन’ नामक एक डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने 1 अक्टूबर को भरतलक्ष्मी स्टूडियो में शूट किया था। अगली शूटिंग 7 अक्टूबर को थी। जानकारी के अनुसार, अभिनेता को फेफड़े से संबंधित पुरानी बीमारी है। पिछले साल उन्हें निमोनिया के कारण कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।               


अवैध शराब के साथ 4 महिलाएं गिरफ्तार

बिसवां अवैध शराब के साथ चार महिला गिरफ्तार


सीतापुर। पुलिस अधीक्षक आर पी सिंह के आदेशानुसार जनपद में अवैध शराब बनाने बेचने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में चार महिला अभियुक्त 1 माधुरी पत्नी श्रीपाल,2 गुड्डी पत्नी रहेराम निवासी हुलासपुरवा मजरा जनुआ थाना बिसवां,व 3सीता देवी पत्नी सीताराम 4उर्मिला पत्नी रामकिशोर,को पांच पांच लीटर अवैध शराब के साथ ग्राम हुलासपुरवा मोड़ व ग्राम मढिया सेमरी के निकट से एक एक प्लास्टिक की पिपिया में पांच पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर,संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने में उ०नि०अखिलेश कुमार ,का०बिट्टू राम, का०अचल कुमार,का०विजय कुमार यादव,का०विष्णु गुप्ता,म०का०नीतू,म०का०पूनम सिंह की मुख्य भूमिका रही।               


समाज को समरस बनाना ही उद्देश्य: हर्षवर्धन

विश्व हिन्दू परिषद का उद्देश्य समाज को समरस बनाना: हर्षवर्धन।


शाहाबाद (हरदोई)। विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य जाति, धर्म, संप्रदाय के भेद से मुक्त होकर समाज को समरस बनाना है। यह बात विहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह ने नर्मदा तीर्थ स्थल पर विहिप के कोरोना योद्धा सम्मान कार्यक्रम में कही। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि परिषद का प्रथम उद्देश्य संतों द्वारा उद्घोषित राष्ट्रीयता का बोध, संस्कार व जीवन वृत्ति के लिए,प्रामाणिक मानक स्वीकार करना है। दूसरा उद्देश्य जाति, धर्म, संप्रदाय के भेद से मुक्तहोकर समाज को समरस बनाना है। तीसरा उद्देश्य विश्व के समस्त ¨हिन्दू मान बिंदुओं व हिंदुओं कीसनातन संस्कृति की सुरक्षा तथा संस्कार की ज्योति को निरंतर जलाये रखना तथा चौथा उद्देश्य कथित मुस्लिमों एवं ईसाइयों द्वारा धर्मातरित हिंदुओं को पुन: घर वापसी कराना है।श्री सिंह ने को योद्धाओं के योगदान मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अतुल प्रकाश श्रीवास्तव, अधिशाषी अधिकारी विमला पति, इंस्पेक्टर महेश चन्द्र पाण्डेय, सी एच सी अधीक्षक डॉ प्रवीण दीक्षित,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अम्बरीष कुमार सक्सेना,वरिष्ठ पत्रकार कमलेश मिश्र,राम प्रकाश राठौर,पंकज मिश्रा,संजीव राठौर आदि को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विहिप के जिला संगठन मंत्री महेंद्र,जिला कार्याध्यक्ष मोहित मिश्रा,बजरंग दल जिला संयोजक अनुराग द्विवेदी,जिला सुरक्षा प्रमुख अंकित गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।संचालन रवि मिश्रा ने किया।रोली प्रजापति,प्रीति प्रजापति ने भी सहभागिता की।             


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...