शनिवार, 10 अक्तूबर 2020

वरिष्ठ बंगाली अभिनेता चटर्जी की हालत गंभीर

वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती।


कोलकाता। वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी (85) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार देर रात एक निजी अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। यह जानकारी अस्पताल के सूत्रों ने दी। 5 अक्टूबर को उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अभिनेता कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित हैं। उन पर करीब से निगरानी रखने के लिए आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।
बीते 5 अक्टूबर को कोविड -19 पॉजिटिव आने के एक दिन बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तब हालत स्थिर थी। सूत्रों ने कहा कि चटर्जी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उन्हें बुखार था। वह अभिनेता परमब्रत चट्टोपाध्याय द्वारा निर्देशित ‘अभिजन’ नामक एक डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने 1 अक्टूबर को भरतलक्ष्मी स्टूडियो में शूट किया था। अगली शूटिंग 7 अक्टूबर को थी। जानकारी के अनुसार, अभिनेता को फेफड़े से संबंधित पुरानी बीमारी है। पिछले साल उन्हें निमोनिया के कारण कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...