गुरुवार, 8 अक्तूबर 2020

उप-चुनाव में पार्टी भी ताल ठोकने को तैयार

मध्य प्रदेश उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी भी ताल ठोकने को तैयार


भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा के उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भी ताल ठोकने का मन बना लिया है। उम्मीदवारों के चयन के लिए सपा ने डिजिटल तकनीक का सहारा लिया है और दावेदारों से आवेदन भी व्हाट्सऐप पर आमंत्रित किए हैं।               


तनावः एसएसबी जवान से की बदसलूकी

यूपी में नेपाल बॉर्डर पर तनाव, एसएसबी जवान से बदसलूकी


पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के सुंदर नगर गांव के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 49वीं बटालियन के जवानों और नेपाली नागरिकों के बीच संघर्ष होने की खबर है। जिसके कारण क्षेत्र में तनाव फैल गया है।               


अयोध्या में क्रूज बोट से पर्यटक देखेंगे 'आरती'

अयोध्या में क्रूज बोट से पर्यटक देखेंगे सरयू आरती


लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ यहां पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई-नई कवायदें शुरू करने की तैयारियां होने लगी हैं। इसी कड़ी में रिवर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरयू नदी में क्रूज बोट से आरती दिखाने की रणनीति बनाई जा रही है। इस योजना को रामायण क्रूज टूर नाम दिया जाएगा। इस बारे में पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कंसल्टेंट कंपनी मेसर्स नोर्डिक क्रूज लाइन्स की ओर से सरयू नदी पर रामायण क्रूज टूर योजना का प्रस्तुतिकरण देखा है।                 


संक्रमण बढ़ा तो 16 सेकंड में होगा मृत बच्चा

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक चेतावनी जारी कर कहा है कि कोरोना महामारी से प्रेग्नेंट महिलाओं और उनके गर्भ के लिए ख़तरा पहले से बढ़ गया है। संगठन ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया है कि कोरोना महामारी बढ़ी तो हर 16 सेकेंड में एक मृत बच्चा पैदा होगा और हर साल 20 लाख से भी ज्यादा ‘स्टिलबर्थ’ के केस सामने आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से ज्यादातर मामले विकासशील देशों से जुड़े होंगे। डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को प्रकाशित रिपोर्ट में यह खुलासा किया कि प्रत्येक वर्ष करीब 20 लाख शिशु मृत पैदा (स्टिलबर्थ) होते हैं और ये मामले ज्यादातर विकासशील देशों से जुड़े हैं। गर्भाधान के 28 हफ्ते या उसके बाद मृत शिशु के पैदा होने अथवा प्रसव के दौरान शिशु की मौत हो जाने को ‘स्टिलबर्थ’ कहते हैं। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि पिछले वर्ष उप-सहारा अफ्रीका अथवा दक्षिण एशिया में चार जन्म में से तीन ‘स्टिलबर्थ’ थे।             


वायुसेना हर चुनौती का सामना करने को तैयार

वायु सेना हर चुनौती का सामना करने को तैयार: वायु सेना प्रमुख


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने आज देश को आश्वस्त किया कि वायु सेना देश की हवाई सीमाओं की दिन-रात रक्षा करने के लिए तत्पर तथा किसी भी स्थिति से मजबूती से निपटने के लिए तैयार है। एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने वायु सेना के 88वें स्थापना दिवस पर वायु सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें मौजूदा तथा भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अपने आपको एक ऐसे बल के रूप में बदलना है जो हर तरह की चुनौती से पार पा सके।                 


हेलीकॉप्टर की सहारनपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की सहारनपुर में इमरजेंसी लैंडिंग


सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के ननौता क्षेत्र में अनंतमऊ नहर के पास गुरुवार सुबह गांव कल्लरपुर के जंगल में वायुसेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया गया कि तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। अधिकारियों के अनुसार हेलीकॉप्टर को एक खेत में उतारा गया। खेत खाली था। जिसमें से हाल ही में धान की फसल काटी गई थी। सेना और पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। वहीं खेत में हेलीकॉप्टर उतरने की सूचना आसपास के क्षेत्र में फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना दिए जाने के बाद सरसावा एयरफोर्स स्टेशन से एक्सपर्ट की टीम दूसरा हेलीकॉप्टर लेकर मौके पर पहुंची। हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया जा रहा है। फिलहाल एयरफोर्स के अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।               


जनपद में बुजुर्ग की गला काटकर हत्या की

अमेठी में बुजुर्ग की गला काटकर हत्या


अमेठी। यूपी के  अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में रिश्तेदार के घर आए एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। पुलिस उपाधीक्षक (गौरीगंज) संतोष कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुंशीगंज थाना क्षेत्र के धर्म सिंह का पुरवा के रहने वाले श्रीकृष्ण (65) पिछली चार अक्टूबर को महिमापुर गांव स्थित अपनी भांजी साधना देवी के घर आये थे। बुधवार देर रात उनकी धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गयी। उन्होंने बताया कि मृतक की भांजी साधना देवी ने गौरीगंज थाने में दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके मामा श्रीकृष्ण के कोई संतान नही थी और उनका अपने भाई हरि श्रीवास्तव और भतीजे राम जी से सम्पत्ति के बटवारे का विवाद था। इन्हीं दोनों ने उनकी हत्या की है। सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।                   


केसर का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

केसर कई स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर होती है


शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए केसर का सेवन करते हैं।
केसर के फायदे कई हैं। केसर क्रोकस सैटाइवस नामक फूल से निकालने के बाद मिलता है। केसर अपने आप में गुणों की खान है, लेकिन अगर केसर और दूध का एक साथ सेवन किया जाए तो यह कमाल की ड्रिंक आपके सास्थ्य को शानदार फायदे दे सकती है। दूध में केसर डालने से इसकी ताकत और भी बढ़ जाती है। केसर वाले दूध के फायदे जानकर आप भी हैरान हो सकते हैं। दूध के साथ केसर का सेवन करना किसी जादुई ड्रिंक से कम नहीं है।                  


अज्ञात कारणों से व्यापारी की जलकर मौत

दुकान में सो रहे अज्ञात कारणों से व्यापारी की जलकर दर्दनाक मौत।


संदीप गुप्ता


नई दिल्ली। नगर के फूलमती मंदिर के निकट बतासा मंडी में जूते चप्पल की दुकान में रात्रि लगभग 12 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग। समस्त सामान सहित दुकानदार राधेमोहन पुत्र रामप्रकाश दीक्षित उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी गोविंद नगर जो कि दुकान में ही सोते थे कि जलकर मौत। नगर के महावीर किराना स्टोर के संचालक संजय दीक्षित का चचेरा भाई मृतक है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्र, सांसद मा0 रामशंकर कठेरिया, मा0 कृषिराज्य। मंत्री लाखन सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, विधायक रमेश दिवाकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अनूप गुप्ता उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव रामपाल यादव सपा प्रमुख महासचिव समाजवादी पार्टी ओम प्रकाश ओझा सहित अन्य लोगों ने शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को दी सांत्वना।                


सिर में तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या

आलू व्यापारी नें सिर में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।


मैनपुरी। गुरुवार तड़के कर्ज में डूबे आलू व्यापारी नें सिर में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की। पुलिस को मौके से तमंचा बरामद हुआ है। गोली चलने की आबाज पर जब परिजन उसके कमरें में पंहुचे वह लहुलुहान पड़ा था।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहसापुर निवासी 35 वर्षीय अमित सिंह उर्फ बब्बर पुत्र उमेश सिंह नबीगंज मैनपुरी में आलू का कारोबार करते थे। उसे लोहिया अस्पताल लेकर परिजन आ गये जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।
अमित के पिता उमेश सिंह नें बताया कि पुत्रबधू नीतू अपनी ननद स्वेता के पास शहर कोतवाली के लिंजीगंज अस्पताल बीतेलगभग एक सप्ताह से गयी थी। स्वेता लिंजीगंज में एएनएम है। घर पर अमित के 10 वर्षीय पुत्र अक्षय सिंह, अमित की माँ मधु आदि परिजन थे।अमित कई दिन बाद बाहर से घर आया और अपने कमरे में जाकर सुबह तड़कें लेट गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, फिल्ड यूनिट की टीम पंहुची।
घर पर अमित के 10 वर्षीय पुत्र अक्षय सिंह, अमित की माँ मधु आदि परिजन थे।
कुछ देर बाद उसने खुद को तमंचे से सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आबाज पर जब परिजन उसके कमरें में पंहुचे वह लहुलुहान पड़ा था। उसे लोहिया अस्पताल लेकर परिजन आ गये जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिससे कोहराम मच गया। मृतक के पिता उमेश सिंह नें बताया कि बेटे पर आलू किसानों और कोल्ड मालिकों कालगभग 16 लाख रूपये कर्ज हो गया था। जिसका वह आये दिन तगादा करते थे जिससे अमित परेशान रहता था।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, फिल्ड यूनिट की टीम पंहुची। पुलिस को मौके पर एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक नें जेएनआई को बताया कि जाँच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।               


धोनी ने पकड़ा कमाल का कैच, दर्शक हैरान

आईपीएल 2020 का रोमांचः धोनी ने पकड़ा कमाल का कैच, दर्शक हुए हैरान।


नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ( सी एस के) टीम अबु धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स ( के के  आर) के खिलाफ जरूर हार गई, लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे कमाल का प्रदर्शन दोहराया 39 साल के धोनी के दमखम में कोई कमी नहीं आई है। वह आज भी उसी चुस्ती के साथ विकेटकीपर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाते देखे जा सकते हैं। अबु धाबी मे मौजूदा आईपीएल के 21वें मैच में उन्होंने कुल 4 कैच लपके उनमें से एक कैच तो ऐसा था। जिसे देख हर कोई दंग रह गया। उन्होंने अंतिम समय तक हवा में उड़ती गेंद का पीछा किया और जोरदार डाइव लगाकर खूबसूरत कैच लपका।                   


बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब  पंकज कपूर  अल्मोड़ा। भारी बारिश के दौरान फटे बादल की वजह से सूखी पड़ी नदी में पानी का सैलाब ...