रविवार, 27 सितंबर 2020

डीसी ने गौशाला का निरीक्षण व गौ सेवा की

फरीदकोट। डीसी विमल कुमार सेतिया ने गेशाला आंदियाना गेट पहुंचकर गोसेवा की, और गोशाला में किए जा रहे सेवा के कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। गोशाला के सेवादार प्रमोद गोयल ने बताया के यहां पर गोमाता को बड़े-बड़े ही प्रेम एवं सेवा भाव से रखा जाता है, सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है और साफ पानी पिलाया जाता है। गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में हवादार शेड भी बनाए गए हैं। गोमाता के आराम के लिए कच्ची जगह भी छोड़ी गई है, इसके अलावा शुद्ध दाना भी यहां पर ही चक्की लगाकर तैयार किया जाता है। शहर वासियों को देसी गौ माता का दूध वाजिब दाम पर सुबह शाम उपलब्ध करवाया जाता है। इस कार्य में गोशाला के कर्मचारियों सेवादारों एवं शहर निवासियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त है। डीसी सेतिया ने गौशाला के काम की सराहना की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


इस अवसर पर गौशाला मैनेजर शैलेंद्र शर्मा दफ्तर इंचार्ज, देविदर देवगन श्री प्रेम संकीर्तन मंडल महासचिव, हरी चंद अरोड़ा समाजसेवी, दर्शन लाल चुग एवं अन्य कर्मचारी व सेवादार हाजिर रहे।             


उपहारः कोरोना मरीजों को बांटे गए फल

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते क्लीन एंड ग्रीन सेवा सोसायटी के प्रधान तरसेम गोयल की तरफ से लगातार जरुरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। इसी लड़ी के तहत कोरोना पॉजिटिव मरीजों के को फ्रूट बांटे गए जिससे की लोगों को प्रोटीन मिले तथा वह जल्द से जल्द सेहतमंद हो सकें। उन्होंने कोरोना पीड़ित मरीजों को अपील की कि वह सेहत विभाग की तरफ से जारी हिदायतों का पालन करें। मास्क तथा हाथों को बार-बार सैनेटाइजर तथा साबुन से साफ रखें।


इस अवसर पर उनके साथ एसएमओ सतीश गोयल, डॉ. भारत भूषण, डॉ. नरिदर, डॉ. बलजीत कौर, प्रिसिपल संजीव जिदल, बिल्लू कटारिया, राजन बांसल, राज कुमार, आदि उपस्थित थे।             


फतेहाबादः 49 नए संक्रमित, 334 सक्रिय

फतेहाबाद। जिले में शनिवार को कई स्कूलों के स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव मिले। ऐसे में मुश्किल बढ़ सकती है। वजह है कि पॉजिटिव मिले मरीज पहले स्कूल में गए थे। उन्होंने बच्चों को भी पढ़ाया था। ऐसे में अब बच्चे भी कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। शनिवार को सबसे अधिक भूना क्षेत्र में स्कूल स्टाफ कोरोना के मरीज मिले हैं। वैसे शनिवार को जिले 52 कोरोना के मरीज ठीक हो गए, वहीं 49 कोरोना के नए केस आए। अब 334 ही कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। जो एक सप्ताह पहले 500 से अधिक थे। अब तक जिले में 1817 लोग कोरोना का मात दे चुके हैं। यह बड़ी राहत की बात है। हालांकि स्कूल स्टाफ पॉजिटिव आने से सरकार के स्कूल खोलने की दिशा में बाधा पैदा हो गई। वहीं भूना के ढाणी ढाणी नहला में एक परिवार के 4 लोग पॉजिटिव मिले। बैजलपुर, गोरखपुर, ढाणी सांचला व अहलीसदर के सरकारी स्कूल के स्टाफ पॉजिटिव आए।             


पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास किया

गोहाना (सोनीपत)। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं मत्स्य और डेयरी विकास मंत्री जयप्रकाश दलाल ने शनिवार को बरोदा हलका के चार गांवों में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं पर करीब 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंत्री ने गोहाना की नई अनाज मंडी में अटल किसान मजदूर कैंटीन का लोकार्पण किया, जहां किसानों व मजदूरों को दस रुपये में भरपेट खाना मिलेगा।


मंत्री जयप्रकाश दलाल गांव बुटाना, नूरनखेड़ा, भावड़ व निजामपुर पहुंचे। उन्होंने बुटाना में 3 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत जलघर के नवीनीकरण के कार्य का शुभारंभ किया और तीन ट्यूबवेल की आधारशिला रखी। गांव नूरनखेड़ा में 2 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से जलघर के नवीनीकरण, गांव भांवड़ में 5 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से जलघर के नवीनीकरण और गांव निजामपुर में 3 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से नहरी पानी आधारित जल परियोजना का शिलान्यास किया। दलाल ने अपने दौरे में ग्रामीणों की शिकायतें भी सुनीं। उन्होंने कहा कि बरोदा हलके में हैफेड द्वारा करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक चावल मिलिंग मिल स्थापित की जाएगी। इससे धान उत्पादक किसानों को लाभ होगा और उनकी आमदनी में वृद्धि होगी। मिल की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए तीन विधेयक लेकर आई है जो विपक्ष को हजम नहीं हो रहे हैं। दलाल ने बरोदा के लोगों से अपील की कि एक बार भाजपा को मौका देकर देखें, यहां की तस्वीर बदल दी जाएगी। दलाल ने नई अनाज मंडी में कृषि कार्यों को दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों को चेक वितरित किए। इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, जिला अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, डॉ. धर्मबीर सिंह नांदल, योगेश्वर दत्त, तीर्थ राणा, ओमप्रकाश शर्मा, पंडित उमेश शर्मा, भलेराम नरवाल, महेंद्र मलिक, भूपेंद्र मोर, रणधीर लठवाल मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन रहा चौकन्ना


कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मंत्री जयप्रकाश दलाल 24 सितंबर को बरोदा हलका के दौरे पर पहुंचे थे। गांव मुंडलाना पहुंचने पर बर्खास्त पीटीआइ ने उनकी गाड़ी का घेराव करके काले झंडे दिखाए थे। शनिवार को मंत्री के दौरे के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन चौकन्ना रहा। मंत्री के सभी कार्यक्रमों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।               


गाजियाबाद में 138 नए संक्रमित मिलेंं

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। कोविड की रोकथाम के लिए विकास भवन में संचालित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में कार्यरत डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट समेत 138 मिले हैं। डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट को होम आइसोलेशन की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही विकास भवन में संचालित कंट्रोल रूम (नियंत्रण कक्ष) को सैनिटाइज करने के लिए 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। कंट्रोल रूम के प्रभारी व एडीएम वित्त यशवर्धन श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है। प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को स्वस्थ होने पर 253 की अस्पतालों से छुट्टी कर दी गई है। स्वस्थ होने वालों की संख्या 11,601 पर पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1750 रह गई है। संक्रमित बाप-बेटा घूमते मिले, अस्पताल में कराए गए भर्ती


लोनी की मुस्तफाबाद कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग की टीम को संक्रमित बाप-बेटा घर से बाहर घूमते मिल गए। टीम ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। तत्काल पुलिस के साथ एक टीम एंबुलेंस लेकर पहुंची और उक्त दोनों संक्रमितों को कोविड एल-2 संयुक्त अस्पताल, संजयनगर में भर्ती कराया गया है। दोनों के संपर्क में आने वाले 20 व्यक्तियों की जांच कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डुंगरावली गांव के 30 व्यक्ति संक्रमित, कोविड एल-3 में भर्ती जिले के किसी गांव में पहली बार 30 व्यक्ति संक्रमित हुए हैं। ट्रॉनिका सिटी से सटे गांव डुंगरावली में दो दिन में कोरोना संक्रमित हुए 30 व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें सात बुजुर्ग, महिलाएं और छह बच्चे भी शामिल हैं। बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस पूरे गांव को सील करने के साथ ही सक्रीनिग कराने की तैयारी की जा रही है। रैपिड रेस्पांस टीम ने गांव में डेरा डाल लिया है। 57 महिलाओं ने छाया और 89 महिलाओं ने माला एन पर भरोसा जताया


शनिवार को गर्भ निरोधक दिवस के मौके पर 17 आइयूसीडी और 13 पीपीआइयूसीडी लगाई गईं। 11 अंतरा इंजेक्शन भी लगाए गए। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 57 महिलाओं ने छाया गर्भ निरोधक गोली का चुनाव किया। 89 महिलाओं ने माला एन पर भरोसा जताया। इसके अलावा 2240 दंपत्तियों को कंडोम उपलब्ध कराए गए। मुरादनगर के अटौर गांव स्थित पीएचसी में एएनएम नित्य प्रिया द्वारा तैयार की गई बास्केट ऑफ च्वाइस को खूब सराहा गया। महाराजपुर पीएचसी पर डॉ. रितु ने व‌र्ल्ड कंट्रासेप्शन डे का उद्घाटन किया तो भोजपुर पीएचसी में नव दंपत्तियों की विस्तार से काउंसलिग की गई और उन्हें अपनी पसंद के मुताबिक गर्भ निरोधक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जनपद में अप्रैल से सितंबर तक कुल 710 महिलाओं ने अंतरा पर भरोसा जताया है।                           


नोएडा-गाजियाबाद ने चलाया 'ऑपरेशन प्रहार'

अश्वनी उपाध्याय


नोएडा/ गाजियाबाद। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए शनिवार को नोएडा-गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस ने साथ मिलकर ‘ऑपरेशन प्रहार’ नाम से सर्च अभियान चलाया। इस दौरान लूटपाट समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल खोड़ा निवासी 27 अपराधियों को हिरासत में लिया गया। 50 घरों में यह अभियान चलाया जाना था, लेकिन शनिवार को 35 घरों में अभियान चलाया गया। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से संयुक्त पूछताछ कर डोजियर बनाए जा रहे हैं। अभियान शाम 4 से 6 बजे तक चला।



  • एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार चलाया गया था। कमिश्नरेट पुलिस की ओर से एसीपी रजनीश वर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया। उनके साथ एसीपी प्रथम अंकिता शर्मा व सेक्टर-58, सेक्टर-24, सेक्टर-49 और एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस रही। वहीं, दिल्ली के मधु विहार एसीपी और गाजियाबाद के विजयनगर व खोड़ा पुलिस साथ रही। तीनों जगह से करीब 120 पुलिसकर्मियों ने खोड़ा में सर्च अभियान चलाया। इसमें दिल्ली पुलिस के 30, गाजियाबाद पुलिस के 30 व नोएडा कमिश्नरेट के 60 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसीपी ने बताया कि नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में अपराध करने वाले 50 अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जानी थी, लेकिन पहली बार में 27 ही हाथ आए हैं। इन सभी के डोजियर बनाए जा रहे हैं। ताकि भविष्य में आपराधिक घटना होने पर इनको हिरासत में लेकर पूछताछ की सके।
    खोड़ा से सटे क्षेत्रों में करते हैं अपराध
    अधिकारियों की माने तो यह ऐसे असामाजिक तत्व हैं, जो खोड़ा से सटे दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में अपराध करते थे। इनके खिलाफ तीनों शहरों के थानों में रिपोर्ट दर्ज हैं। इनमें लूट और चोरी के अधिक आरोपी हैं। डोजियर बनाकर इनकी पहचान कर ली जाएगी। इससे अपराध के तुरंत बाद इनके घरों पर दबिश दी जाएगी और इनकी लोकेशन भी जांची जाएगी।
    अपराध में आएगी कमी
    पुलिस अधिकारियों को उम्मीद है कि ऑपरेशन प्रहार से आपराधिक घटनाओं में कमी आएगी। इस तरह का अभियान कमिश्नरेट में भी चलाया जाएगा। जिन बदमाशों का डोजियर नहीं बना है, उनका इतिहास खंगाल कर पहचान की जाएगी। ताकि, छोटी से बड़ी वारदात को जल्द से जल्द पर्दाफाश किया जा सके। 
    27 बदमाशों को देना होगा 35 सवालों का जवाब
    ऑपरेशन प्रहार में हिरासत में लिए गए 27 बदमाशों को 35 सवालों का जवाब भी देना है। इसके बाद ही उनको छोड़ा जा सकेगा। पुलिस ने पहले ही 35 सवाल तैयार कर लिए थे। इनमें नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि समेत पूरे परिवार की जानकारी शामिल है। साथ ही किस मामले में जेल गए, किस साथी के साथ अपराध किया, जेल की कौन सी बैरक और किस बंदी के साथ रहे। किन-किन बंदियों से मुलाकात और दोस्ती हुई, वह जेल में है या बाहर, जमानत पर हैं तो किसने ली, जेल से बाहर आने के बाद किसके साथ रहते हैं और उनके मोबाइल के हर नंबर की जानकारी देनी होगी। एसीपी रजनीश कुमार वर्मा का कहना है कि बदमाशों की कुंडली तैयार की जाएगी। भविष्य में कोई अपराध न हो और यदि होता है तो उसका खुलासा करने के लिए यह रोडमेप तैयार किया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।                     


प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी महिला

प्रमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई महिला, ग्रामीणों ने पहनाई जूतों की माला।


रांची। झारखंड के साहेबगंज जिले में एक विवाहित महिला को अपने प्रेमी के साथ अपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने के बाद ग्रामीणों ने दोनों को जूतों, चप्पलों की माला पहनाई। यह मामला साहेबगंज के शिव पहाड़ गांव की है, जहां महिला प्यार किसी से करती थी, पर उसकी शादी किसी के साथ हो गई। वह शिव पहाड़ में अपने रिश्तेदार के यहां रहती थी। शादी के बाद भी दोनों का आपस में चक्कर चलता रहा। शुक्रवार रात को प्रेमी उसके घर गया, जहां दोनों साथ भाग निकले, बाद में ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पाया। ग्रामीणों ने दोनों को अर्धनग्न हालत में ही चप्पल जूतों की पहनाकर पूरा गांव घुमाया आरोपी प्रेमी पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया। ग्रामीणों ने दोनों को अर्धनग्न हालत में ही चप्पल जूतों की पहनाकर पूरा गांव घुमाया। पंचायत में पकड़े गए युवक पर 5 लाख का जुर्माना लगाया गया। जब पुलिस गांव में पहुंची दोनों को बचाने की कोशिश की, तब ग्रामीणों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर आई प्रेमी युगल को भीड़ के चंगुल से बचाया। जब उन दोनों को पुलिस थाने ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने इसका भी काफी विरोध किया, जिसके बाद पुलिस को जबरन फोर्स मंगवाना पड़ा।
पुलिस की सुरक्षा में फिर प्रेमी युगल को थाने लाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।पुलिस ने कहा है कि जिस किसी ने भी कानून को अपने हाथ में लिया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ एक केस दर्ज कर लिया है।               


लड़की एवं महिलाओं पर शुरू अत्याचार

शाहजहांपुर में लड़की एवं महिलाओं के साथ अत्याचार चरम सीमा पार।


शाहजहांपुर। जनपद के थाना पुवाया क्षेत्र में रहने वाले शिवांग मिश्रा पर लखनऊ की रहने वाली एक लड़की ने शादी का झांसा देकर लगभग 30 महीने यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए। हमारे संवाददाता को बताया,कि जब पीड़ित लड़की शिवांग से शादी करने को कहती तो शिवांग अपने घर वालों से बात करने के नाम पर कुछ महीनों की मोहलत देने की बात कहकर आज लगभग 30 महीने तक पीड़िता का यौन शोषण करता रहा। जब पीड़ित लड़की ने थाना पुवायां पुलिस से शिकायत की तो शिवांग मिश्रा ने अपने पिता की मिलीभगत से रचे गए षड्यंत्र अनुसार पीड़िता को दूसरे लड़के की गोद में बैठाकर उसका एक वीडियो बना लिया। जिसे थाना पुवाया की पुलिस को देकर पुलिस की नजरों में लड़की को चरित्रहीन साबित कर दिया। जिस कारण बस अब पुवायां की पुलिस पीड़िता की मदद नहीं कर रही पीड़ित लड़की का कहना है।शिवांग के घरवाले दूसरी लड़की के साथ शादी करा रहे अगर शिवांग ने पीड़िता को छोड़कर किसी दूसरी लड़की से शादी की तो फिर पीड़िता के पास आत्महत्या करने के सिवा दूसरा कोई रास्ता नहीं।अब देखना यह है इस खबर को पढ़ने के बाद जनपद के उच्च पुलिस अधिकारी पीड़ित लड़की को न्याय दिलाएंगे या नहीं।               


अफीम नीति सितंबर में होनी चाहिए घोषित

अफिम नीति सितंबर में ही घोषित की जाए।


मंदसौर। अफीम काश्तकार संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर वर्ष 2020-21 की अफीम नीति सितंबर में ही घोषित करने की मांग की है। किसान नेता अमृत पाटीदार, युवा साथी योगेंद्र जोशी, खूबचंद शर्मा, रामेश्वर आर्य, तुलसीराम माली, दिलीप पाटीदार देवेंद्र जोशी आदि ने बताया कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में अफीम नीति घोषित करने से किसानों को अफीम की बोवनी में अच्छा समय मिल जाएगा। साथ ही अफीम नीति में बदलाव करते हुए सभी किसानों को 10-10 आरी के पट्टे देने की भी मांग की है। प्राकृतिक आपदा, बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि आदि अफीम के लिए घातक है और इसी प्राकृतिक आपदा में अफीम की फसल खराब होने पर उसे भी केंद्र सरकार बीमा के तहत एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। क्योंकि यह किसानों की पुश्तैनी फसल है। पीढ़ी दर पीढ़ी किसान इसे बोते हैं। और बच्चे की तरह इसका पालन पोषण किया जाता है। फसल खराब होने पर किसान को आर्थिक नुकसान के साथ।साथ मानसिक नुकसान भी होता है। हर साल किसी ने किसी कारण से फसल बर्बाद होती रहती है। ऐसी स्थिति में किसानों की मांग है। कि अफीम फसल का एक लाख का बीमा होना चाहिए। अफीम का मूल्य 10 हजार रुपये प्रतिकिलो किया जाए। अफीम नीति निर्धारण में किसानों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। घटिया अफीम के नाम पर किसानों का शोषण बंद किया जाए।                


3 बहनों को किया गिरफ्तार, बनाया निशाना

मुरादाबाद-तीन लेडी डॉन बहनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार-महिलाओं को बनाती थी निशाना।


मुरादाबाद। पुलिस ने आज एक ऐसे शातिर चोर गैंग की 3 महिला सदस्यों लेडी डॉन को गिरफ्तार किया है, जो ऑटो रिक्शा या किसी अन्य यात्री भरे वाहन में बैठकर उस वाहन में बैठी महिला यात्री का सामान चोरी कर दिया करती थी, पुलिस को काफ़ी दिनों से ऐसी घटनाओं की सूचना मिल रही थी, कल भी इन शातिर लेडी डॉन महिला चोर गैंग ने एक महिला यात्री को निशाना बनाया था, पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही इन तीनो महिला चोरों को गिरफ्तार कर इनसे सभी सामान बरामद कर लिया है।
सरिता और महरीता की जीवन लीला-करना पड़ रहा मुर्दों का दाहसंस्कार। 
मुरादाबाद की थाना सिविल लाइंस पुलिस को काफ़ी दिनों से ऑटो सवार महिला यात्रियों के साथ हो रही उनके समान की चोरी की घटनाओं की सूचना मिल रही थी, पुलिस ऐसे चोर गिरोह के पीछे लगी हुई थी, पुलिस को कल एक महिला ने सूचना दी कि उसके साथ ऑटो रिक्शा में सवार 3 महिलाओं ने उसका पर्स चोरी कर लिया है, जिसमे उसके सोने चांदी के ज़ेवर व नक़दी थी, पुलिस ने तुरंत पीड़ित महिला द्वारा बताये हुलिए की महिलाओं को तलाशना शुरू कर दिया,
पुलिस की मेहनत रंग लाई, और उसने घटना के चार घंटे के अंदर ही तीनो लेडी डॉन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनसे चोरी किया सभी सामान बरामद कर लिया, एस पी सिटी मुरादाबाद अमित आनंद के मुताबिक़ ये तीनो शातिर लेडी डॉन चोर आपस मे सगी बहने हैं, और ये किसी ऐसे ऑटो रिक्शा में बैठती थी जिसमे पहले से ही कोई अकेली महिला यात्री बैठी होती थी, ये शातिर चोर अपने साथ एक बच्चा भी रखती थी, इसी दौरान बातों में उलझाकर ये उस महिला यात्री का सामान चोरी कर उतर जाती थी,इन लेडी डॉन शातिर चोर बहनों पर 2013 से ही चोरी के काफ़ी मामले दर्ज हैं।                 


गैंगरेप के बाद महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के कलांं में रहने वाली महिला को सामूहिक दुष्कर्म के बाद सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। पीडिता ने गांव में रहने वाले छह लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उसका आरोप है। कि आरोपित उसे गांव में घुमाने के बाद छोड़कर भाग गए। मामले में जहां थानेदार ने चार आरोपितों के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है। वहीं देर शाम एक आरोपित ने पीडित महिला के बेटे पर बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले में एसपी एस आनंद ने दुष्कर्म की घटना से इंकार करते हुए जांच के आदेश दे दिए है।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि सुबह उसके पति व बेटा खेत पर गए हुए थे। वह घर में अकेली थी। तभी थोड़ी दूर रहने वाले एक परिवार के कुछ लोग घर में घुस आए और घटना को अंजाम दिया। इस दौरान कोई भी उसको बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। आरोपितों के जाने के बाद ग्रामीणों की सूचना पति व बेटा वहां पहुंचे। डायल 112 महिला व उसके पति को लेकर थाने पहुंची।                    


लेबनान: मुठभेड़ में 13 आतंकी किए ढेर

बेरूत। लेबनान के वादी खालिद में सेना और एक सशस्त्र समूह के बीच मुठभेड़ में 13 आतंकी मारे गये। लेबनानी सेना ने शनिवार को वादी खालिद में सेना ने छापेमारी की, जिसमें सीरियन सीमा के पास झड़पें हुईं। लेबनानी सेना ने अल-बेदादवी क्षेत्र में दो सप्ताह पहले इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के एक सदस्य को अल-बेदावी क्षेत्र में एक मुठभेड़ में शामिल होने के मद्देनजर गिरफ्तार किया था, जिसमें सेना के चार जवानों की मौत हो गयी और आईएस समूह का एक आतंकी भी मारा गया।                   


जनपद में तेंदुए ने बच्चे को बनाया निवाला

लखीमपुर खीरी: हिंसक हो चुके तेंदुए ने बच्चे को बनाया निवाला।


आदर्श श्रीवास्तव


लखीमपुर खीरी। ईसानगर की बेलागढ़ी के गांव साहबदीन पुरवा में हिंसक हो चुके तेंदुआ ने एक और नाबालिक बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। ग्राम प्रधान की सूचना के बाद पुलिस व फॉरेस्ट की टीम घटना स्थल पर पहुंची।
बीते करीब बीस दिनों से ईसानगर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हिंसक तेंदुए ने एक और बच्चे की जान ले ली है। रविवार को ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव बेलागढ़ी के मजरा साहबदीन पुरवा में नेकराम भार्गव का तेरह वर्षीय पुत्र चंदन को तेंदुए ने मार डाला।
बताया जाता है कि चंदन सुबह करीब आठ बजे अपने साथियों के साथ खेत पर घास काटने गया था। जहां पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। हमलावर हुए तेंदुए को देखकर बच्चे ने शोर मचाया। जबतक पास पड़ोस के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण पहुँचते तेंदुआ मासूम बच्चे की गर्दन काट चुका था। हालांकि ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद तेंदुआ खेतों की तरफ भाग निकला। ग्रामीणों के बताए जाने पर ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस समेत फॉरेस्ट को दी है।
बता दें कि कर्तानिया घाट से नदी की तलहटी से होते हुए ईशानगर क्षेत्र में पंहुचे हिंसक तेंदुए ने दूसरी घटना को अंजाम दिया है। जबकि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाए है, लेकिन अफसरों की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। इसके पहले करीब बीस दिन पूर्व चकदहा में एक बच्चे को हिंसक तेंदुए ने नोच कर मौत के घाट उतार दिया था।                       


बस-ट्रक की टक्कर 1 की मौत, 10 घायल

अयोध्या: बस और ट्रक की भीषण टक्कर में एक की मौत, 10 घायल।


अयोध्या। अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर एक रोडवेज की बस और ट्रक में भिड़ंत होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 10 यात्री घायल हुए हैं जिसमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अयोध्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोतवाली बीकापुर के कनक मलेथू चौराहे की है। देर रात प्रयागराज डिपो की बस अयोध्या आ रही थी उसी दौरान प्रयागराज जा रहे ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। बस चालक द्वारा एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में यह भिड़ंत हुई है। बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। आगे बैठे हुए व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस व अपनी जीप से जिला अस्पताल पहुंचाया। सभी 10 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इनमें से चार व्यक्ति बुरी तरह घायल हैं। मृतक व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है की कनक मलेथू गांव का यह मोड़ एक्सीडेंटल जोन में आता है यहां पर अक्सर एक्सीडेंट हुआ करते हैं। बस और ट्रक की भिड़ंत का सबसे बड़ा कारण मोटरसाइकिल सवार को बचाना बताया जा रहा है। पुलिस इस पूरी घटना की तहकीकात कर रही है। यह भी देख रही है कि क्या बस या ट्रक का ड्राइवर रात्रि के समय शराब के नशे में तो नहीं था।             


पुलिस से मुठभेड़ में 6 लुटेरे किए गिरफ्तार

गंगापार। लूट करने वाले छह लुटेरों को क्राइम ब्रांच और नवाबगंज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस, पिस्टल, लूट के 81 हजार रुपये और बाइक, 21 बम बरामद हुए हैँ। डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि नवाबगंज पुलिस ने मुठभेड़ में थरवई के रविनंदन यादव, मोहम्मद सरफराज, शंकर सरोज और सोरांव के हरिकेश यादव, राजू मौर्य और विनीत पटेल को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में रविंनंदन यादव कोटेदार का बेटा है। पुलिस रिकॉर्ड में रविनंदन शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या लूट और गैंगस्टर समय 10 मुकदमे दर्ज हैं। विनीत के खिलाफ भी 10 मुकदमे दर्ज हैं। डीआईजी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पिछले कुछ महीनों में लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया था, जिसमें 16 जून को नवाबगंज में जन सेवा केंद्र संचालक से डेढ़ लाख रुपये व लैपटॉप और 19 अगस्त को जन सेवा केंद्र के संचालक से 1.80 लाख रुपये और लैपटॉप लूटा था। तीसरी लूट भी इसी तरह के लोगों ने नवाबगंज हाईवे पर की थी। इसके अलावा एक बाइक सवार को लूटा था। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।             


 

मरीजों की संख्या 60 लाख के करीब पहुंची

देश में कोरोना मरीज की संख्या 60 लाख के करीब, 24 घंटे में मिले इतने नए मरीज।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब 60 लाख के करीब पहुंचने वाला है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो कोरोना के 88 हजार 600 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1124 लोगों को मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में नए कोरोना केस के बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ने 59,92,532 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के 9 लाख 56 हजार 402 एक्टिव केस हैं, जबकि कोरोना संक्रमण के चलते 94 हजार 503 मरीजों की जान जा चुकी है। वहीं, राहत की बात ये है कि अब तक 49 लाख 41 हजार 627 लोग रिकवर हो चुके हैं। आईसीएमआर के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 9,87,861 कोरोना जांच की गई है। आईसीएमआर ने कहा है कि कोरोना जांच से मरीजों का पता लगाना आसान हो जाता है और वह जल्दी स्वस्थ हो जाते हैं।
महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 20,419 नए मामले आए और संक्रमण से 430 लोगों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 13,21,176 हो गई है।संक्रमण से 430 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में अब तक 35,191 लोगों की मौत हो चुकी है। उपचार के बाद कुल 23,644 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। अब तक राज्य में 10,16,450 लोग ठीक हो चुके हैं जब​कि 2,69,119 मरीजों का इलाज चल रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोरोना वायरस के 46 मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों की यह संख्या 70 से अधिक दिन में सर्वाधिक है। अब तक यहां कुल 5,193 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में कोविड-19 के 3,372 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 2,67,822 पर पहुंच गए। इससे पहले 16 जुलाई को एक दिन में सबसे ज्यादा 58 संक्रमितों की मौत हुई थी।
गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1417 नये मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,31,808 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने बयान जारी कर कहा है कि संक्रमण के कारण प्रदेश में 13 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 3,409 पर पहुंच गया है।             


भाजपा सरकार उखाड़ फेंकने का संकल्प

आप पार्टी ने भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प।


सितारगंज। आम आदमी पार्टी नानकमत्ता विधानसभा की एक बैठक नानकमत्ता विधानसभा प्रभारी बिशन दत्त जोशी के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में नानकमत्ता विधानसभा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में इस बार भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नानकमत्ता विधानसभा प्रभारी बिशन दत्त जोशी ने कहा कि नानकमत्ता विधानसभा की जनता ने दो बार कांग्रेस को और दो बार भाजपा के विधायक को इस सीट से जिताया लेकिन इन दोनों विधायकों ने क्षेत्र का विकास करने की बजाय अपना विकास किया। पूरे नानकमत्ता विधानसभा की सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों की स्थिति दयनीय है। बेरोज़गारी चरम पर है, किसानों को उनकी फसलों का मूल्य नही मिल रहा है, दलालों व बिचौलियों की चांदी हो रही है।
जोशी ने कहा कि इस बार नानकमत्ता विधानसभा सहित पूरे उत्तराखंड में भाजपा व कांग्रेस ने जो गन्दगी वर्षो से जमा कर रखी है उसको साफ करना जरूरी है इसलिए इस बार उत्तराखंड की महान जनता एक तरफ झाड़ू चलकर उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। बैठक में नानकमत्ता विधानसभा के दूर दराज के विभिन्न ग्रामों से कार्यकर्ता आये थे।
बैठक में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से सरदार बलवंत सिंह, सरदार गोपाल सिंह, कुलवंत सिंह, करनजीत सिंह, परमजीत सिंह, नूरी हिना, सुशील सक्सेना, टीका राम रस्तोगी, गौरव शाही, प्रमिला देवी, डॉ. एस हालदार, मंटू भाई, भूपेंद्र सिंह मटियाली, मोहन सिंह नेगी, हरीश जोशी, कमल सिंह बिष्ट आदि थे।             


स्कूल भेजने के लिए तैयार नहीं है 'माता-पिता'

उत्तर प्रदेश: बच्चों को स्कूल भेजने को तैयार नहीं हैं माता-पिता।


लखनऊ/ प्रयागराज। प्रयागराज जिले में उत्तर प्रदेश बोर्ड के एक हजार माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों में से 80 फीसदी के माता-पिता कोविड-19 महामारी के बीच अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार नहीं हैं।
उप्र बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने स्कूलों के जिला निरीक्षकों (डीआईओएस) को निर्देश दिया था कि वे महामारी के बीच फिर से शुरू किए गए स्कूलों में अपने बच्चों को भेजने को लेकर माता-पिता से लिखित में अनुमति लें।
डीआईओएस आर.एन. विश्वकर्मा ने कहा, “हमने 9 वीं कक्षा से लेकर 12 वीं कक्षा तक के ऐसे 3,42,657 छात्रों के माता-पिता से संपर्क किया, जिनके घर कंटेनमेंट जोन में नहीं थे। उनमें सिर्फ 71,958 (21 प्रतिशत) छात्रों के माता-पिता ही अपने बच्चों को स्कूल भेजने और शिक्षकों से मिलने के लिए सहमत हुए।” शेष 79 प्रतिशत माता-पिता महामारी के चलते अपने बच्चों की सुरक्षा के बारे में अभी भी अनिश्चित थे।
बता दें कि महामारी के कारण मार्च के बाद से ही स्कूल बंद हैं और छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। यूपी बोर्ड के अधिकारियों ने छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं में आने वाली समस्याओं पर अपने शिक्षकों से बातचीत करने की अनुमति देने की योजना बनाई है। राज्य के 28,000 से अधिक उप्र बोर्ड के स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक में लगभग 1.25 करोड़ छात्र पढ़ते हैं।
उन्होंने आगे कहा, “अकेले प्रयागराज में 3,79,961 छात्र 1,079 स्कूलों में नामांकित हैं। इनमें से 1,023 स्कूल कंटेन्मेंट जोन के बाहर स्थित हैं और कक्ष 6ठी से 12 वीं तक 3,42,657 स्टूडेंट्स दाखिला ले चुके हैं। वहीं प्रयागराज में कंटेन्मेंट जोन के बाहर उप्र बोर्ड के स्कूलों की संख्या 56 है।”
अधिकारी ने कहा कि एक जागरूकता अभियान के जरिए 2,65,153 छात्रों के अभिभावकों को सरकार द्वारा विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न शैक्षणिक सामग्री से अवगत कराया गया है। जालवा के केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य विजनेश पांडे ने कहा कि स्कूलों ने अपने छात्रों के माता-पिता को फीडबैक के लिए ऑनलाइन फॉर्म भेजे थे, जिनमें से 95 प्रतिशत से अधिक अभिभावक अपने बच्चों को फिर से स्कूल भेजने के लिए तैयार नहीं थे।               


छत्तीसगढ़ में सामने आए 896 नए संक्रमित

कोरोना वायरसः छत्तीसगढ़ में सामने आए ,896 नए संक्रमित मामले, संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार।


रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा, जिसे रोकने के लिए लॉकडाउन की प्रक्रिया को बढ़ाया गया था। वहीं राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान अब तक एक ही दिन में सबसे अधिक 3,896 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या एक लाख से अधिक हो गई है।
राज्य में शनिवार को 643 लोगों को सफल इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 2544 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। राज्य में शनिवार को  कोरोना वायरस संक्रमित 23 लोगों की मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 3896 नए मामले आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रायपुर जिले से 891, दुर्ग से 313, राजनांदगांव से 111, बालोद से 61, बेमेतरा से 34, कबीरधाम से 65, धमतरी से 155, बलौदाबाजार से 76, महासमुंद से 108, गरियाबंद से 62, बिलासपुर से 213, रायगढ़ से 281, कोरबा से 247, जांजगीर-चांपा से 183, मुंगेली से 42, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 34, सरगुजा से 131, कोरिया से 41, सूरजपुर से 28, बलरामपुर से 47, जशपुर से 30, बस्तर से 188, कोंडागांव से 103, दंतेवाड़ा से 99, सुकमा से 146, कांकेर से 127, नारायणपुर से 40, बीजापुर से 37 तथा अन्य राज्य से तीन मरीज शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,34,460 नमूनों की जांच की गई है। इनमें 1,02,461 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।70,955 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 30,689 मरीज उपचाराधीन हैं।राज्य में अब तक वायरस से संक्रमित 817 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 31,777 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 387 लोगों की मौत हुई है।             


'डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट'- 2020 का करेंगे उद्घाटन

आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ‘डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट-2020’ का करेंगे उद्घाटन।


नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज वर्चुअल तरीके से ‘डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट-2020’ का उद्घाटन करेंगे।वह पूर्वोत्तर परिषद परिषद के अध्यक्ष भी हैं।डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय का एक कैलेंडर इवेंट है जिसे पूर्वोत्तर क्षेत्र को देश के अन्य हिस्सों के करीब लाने और राष्ट्रीय एकीकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से संकल्पित किया गया है।
पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (डोनर) के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, जन शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह इस आयोजन में सम्मानित अतिथि होंगे।डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट 2020 का थीम “द इमर्जिंग डिलेक्टिव डेस्टिनेशंस” है जो सेक्टर के गति पकड़ने पर पर्यटन स्थलों को मजबूत और अधिक आकर्षक बनाने की बात करता है।
विश्व पर्यटन दिवस पर उद्घाटन कार्यक्रम।
कार्यक्रम ज्यादातर पर्यटन पर केंद्रित है और 27 सितंबर 2020 को ‘विश्व पर्यटन दिवस’ के अवसर पर इसका उद्घाटन होने जा रहा है। चार दिवसीय कार्यक्रम में राज्यों और क्षेत्र के पर्यटन स्थलों की ऑडियो विजुअल प्रस्तुति, राज्य के प्रसिद्ध और उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों के संदेश, प्रमुख स्थानीय उद्यमियों से परिचय कराया जाएगा और इसमें हस्तकला। रंपरिक फैशन और स्थानीय उत्पादों की आभासी प्रदर्शनी की सुविधा होगी।
कार्यक्रम में सभी आठ राज्यों के मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री विशेष संदेश देंगे।साथ ही राज्य अपने-अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम और मिली-जुली संस्कृतियों के संयोजन का प्रदर्शन करेंगे। 30 सितंबर को होने वाले समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री किरेन रिजिजु होंगे, जबकि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रामेश्वर तेली विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।              


ये वो एनडीए नहीं हैं जिसकी कल्पना की थी

गठबंधन से अलग होने के बाद हरसिमरत कौर बोलीं, ये वो एनडीए नहीं जिसकी कल्पना वाजपेयी जी और बादल साहब ने की थी।


नई दिल्ली। कृषि विधेयक को लेकर भाजपा से चल रही अनबन के बीच शिरोमणि अकाली दल ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अपना नाता तोड़ लिया है। भाजपा के सबसे पुराने सहयोगी दलों में से एक शिरोमणि अकाली दल की ओर से काफी वक्त पहले से ही संसद के दोनों सदनों में पारित किए गए तीनों कृषि विधेयक का विरोध किया जा रहा है। अकाली दल के एनडीए के अलग होने के ऐलान के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने ट्वीट करते हुए कहा कि यदि तीन करोड़ पंजाबियों की पीड़ा और विरोध के बावजूद भारत सरकार का दिल नहीं पसीज रहा तो वो एनडीए नहीं है। जिसकी कल्पना वाजपेयी जी और बादल साहब ने की थी। ऐसा गठबंधन जो अपने सबसे पुराने सहयोगी की बात नहीं सुनता है। और पूरे देश का पेट भरने वालों से नजरें फेर लेता है। तो ऐसा गठबंधन पंजाब के हित में नहीं है। वहीं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों की फसलों की खरीद की गारंटी देने से मना करने के कारण भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन से अलग होने का फैसला किया है।
बादल ने कहा, कोई भी गठबंधन या मंत्रालय अन्नदाता से अधिक महत्वपूर्ण नहीं है। हम पहले दिन से किसान और खेत मजदूर के साथ हैं। यही कारण है। कि हमने तीनों किसान विधेयक का विरोध किया और एनडीए से हटने का फैसला ले लिया। हम अब विधेयकों को निरस्त करने के लिए आंदोलन करेंगे। गौरतलब है। कि इससे पहले कृषि विधेयक पर विरोध दर्ज करवाते हुए केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।                 


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...