रविवार, 27 सितंबर 2020

अफीम नीति सितंबर में होनी चाहिए घोषित

अफिम नीति सितंबर में ही घोषित की जाए।


मंदसौर। अफीम काश्तकार संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर वर्ष 2020-21 की अफीम नीति सितंबर में ही घोषित करने की मांग की है। किसान नेता अमृत पाटीदार, युवा साथी योगेंद्र जोशी, खूबचंद शर्मा, रामेश्वर आर्य, तुलसीराम माली, दिलीप पाटीदार देवेंद्र जोशी आदि ने बताया कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में अफीम नीति घोषित करने से किसानों को अफीम की बोवनी में अच्छा समय मिल जाएगा। साथ ही अफीम नीति में बदलाव करते हुए सभी किसानों को 10-10 आरी के पट्टे देने की भी मांग की है। प्राकृतिक आपदा, बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि आदि अफीम के लिए घातक है और इसी प्राकृतिक आपदा में अफीम की फसल खराब होने पर उसे भी केंद्र सरकार बीमा के तहत एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। क्योंकि यह किसानों की पुश्तैनी फसल है। पीढ़ी दर पीढ़ी किसान इसे बोते हैं। और बच्चे की तरह इसका पालन पोषण किया जाता है। फसल खराब होने पर किसान को आर्थिक नुकसान के साथ।साथ मानसिक नुकसान भी होता है। हर साल किसी ने किसी कारण से फसल बर्बाद होती रहती है। ऐसी स्थिति में किसानों की मांग है। कि अफीम फसल का एक लाख का बीमा होना चाहिए। अफीम का मूल्य 10 हजार रुपये प्रतिकिलो किया जाए। अफीम नीति निर्धारण में किसानों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। घटिया अफीम के नाम पर किसानों का शोषण बंद किया जाए।                


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...