सोमवार, 21 सितंबर 2020

कक्षा 9 से 12 तक स्कूल अभी नहीं खुलेंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 21 सितम्बर से स्कूल-कॉलेज नहीं खुलेंगे। केन्द्रीय गाइडलाइन के मुताबिक कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल-कॉलेज 21 सितम्बर से खुलने थे। मगर राज्य सरकार ने फैसला किया है कि यूपी के हालात अभी ऐसे नहीं हैं कि स्कूल-कॉलेज खोले जाएं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्कूल खोलना संभव नहीं है, इसलिए यह फैसला लेना पड़ा है।               


24 घंटेः 86961 नए संक्रमित, 1130 मौतें

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 86961 नए मामले आए सामने, 1130 मौतें।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कुल रिकवरी के मामले में भारत दुनिया के अन्य देशों से आगे निकलकर पहले स्थान पर बना हुआ है।अब तक 44 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 86,961 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, 1130 लोगों की जान भी चली गई है। दो सितंबर से लगातार देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 93,356 मरीज ठीक भी हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 54 लाख 87 हजार 580 हो गई है। इनमें से 87,882 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 10 लाख 3 हजार है और 43 लाख 96 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है।
आईसीएमआर के मुताबिक, 20 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 43 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई।
मृत्यु दर में गिरावट।
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.60% हो गई।इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है,उनकी दर भी घटकर 19% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 80% हो गई है।भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है।इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है।कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है।मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।                   


सरकार के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन दिया

मोमीन


लोनी। समाजवादी पार्टी की तरफ से माननीय अखिलेश यादव जी के आह्वान पर लोनी तहसील में महामहिम राज्यपाल के नाम पर लोनी एसडीएम साहब को समाजवादी पार्टी के नेताओं के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा जिसमें मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष ललित गुर्जर नगर अध्यक्ष हसमुद्दीन पूर्व जिला अध्यक्ष अनीस अली जी मजार अली मुखिया राजू अली जी अरविंद यादव अमन चांद कुरैशी फुरकान कुरेशी कलाम भाई उमेद अली जी बाबू मलिक आसिफ उर्फ बिट्टू भैया मोमिन मलिक शकील भाई रविशंकर चंदेल पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवेश बेसोया नौशाद अल्वी शाह आलम कुरेशी इरशाद प्रधान समीर अली शाहिद खान अशफाक मेंबर राजेश बंसल कमरुद्दीन सैफी गुलशेर अल्वी और जिला अध्यक्ष अधिवक्ता हरिंदर कसाना समस्त समाजवादी पार्टी के नेतागण सैकड़ों की तादाद में इस मौके पर उपस्थित रहे जोकि प्रदेश के अंदर बेरोजगारी भुखमरी डीजल पेट्रोल के बढ़ते हुए दाम, बढ़ती हुई बेरोजगारी, सीएनजी-पीएनजी बिजली के बढ़ते हुए दाम खराब कानून व्यवस्था फर्जी एनकाउंटर वह गरीब लोगों का उत्पीड़न किसानों के ऊपर अत्याचार वे फर्जी मुकदमें जनता को बेहाल करना और सहारनपुर दिल्ली वाला नेशनल हाईवे जो बदहाल पड़ा है। उसे जल्द बनवाने के संबंध में और उस रोड पर जल निकासी की समस्या भी ज्ञापन में लिखित दी। बड़े बड़े मुद्दे आज समाजवादी पार्टी ने लोनी तहसील के अंदर उठाते हुए बीजेपी सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा ।               


13 साल की बच्ची को किडनैप कर किया रेप







नई दिल्ली। साउथ-ईस्ट दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में छठी में पढ़ने वाली 13 साल की बच्ची का किडनैप कर उसके साथ रेप किया गया। बच्ची ने यह बात अपनी मां को बताई। मामले में पुलिस को शिकायत की गई। आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 35 साल का है, जो एक किराना दुकान में काम करता है। आरोप है कि रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे इसने 13 साल की बच्ची का अपहरण किया। उसके बाद बच्ची को अपने घर पर ले गया, जहां इसने बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में बच्ची की काउंसलिंग कराई जा रही है।                 





यूपीः वायरस से मौतों की संख्या-5 हजार

लखनऊ। यूपी में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या पांच हजार के पार हो गई है। प्रदेश में रविवार को 94 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,047 हो गई है। वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 5,809 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर नगर में सबसे ज्यादा 13 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा प्रयागराज में सात, लखनऊ में छह, मेरठ झांसी और देवरिया में चार-चार लोगों की मौत हुई है। रविवार को कोरोना महामारी के सबसे ज्यादा 874 नए मामले राजधानी लखनऊ में आए। इसके अलावा कानपुर नगर में 394 और प्रयागराज में 302 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।             


चीन में भी नहीं थम रहा है 'कोरोना' संक्रमण

बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 12 नए मामले आने से देश में बाहर से आए मामलों की संख्या बढ़कर 2,742 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को बताया कि नए मामलों में से, गुआंग्डोंग में तीन, आंतरिक मंगोलिया, शंघाई, युन्नान और शानक्सी में दो-दो और फुज़यिान में एक मामला दर्ज किया है। आयोग ने बताया कि सभी आयातित मामलों में से, 2,569 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है और 173 लोग अस्पताल में भतीर् है। 


बाहर से आए मामलों में कोई मौत नहीं हुई है। चीन में रविवार तक कोरोना के कुल 85,291 संक्रमितों की पुष्टि हुई है जिसमें से 8०,484 को ठीक होने के बाद अस्पतलों से छुट्टी दे दी गई है तथा इस बीमारी से 4634 लोगों की मौत हो चुकी है।                 


दुनिया में संक्रमितों का आकड़ा-3.1 करोड़

दुनिया में रविवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3.1 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 9.62 लाख से अधिक हो गई है। इस बीच, यूरोप में फिर एक बार कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ब्रिटेन के बाद अब फ्रांस में कोरोना का दूसरा प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। शनिवार को देश में कोरोना के 13,500 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए।               


फ्रांस में फिर बेकाबू हुआ 'कोरोना'

पेरिस। फ्रांस में यह लगातार दूसरा ऐसा दिन है जब संक्रमण के 13 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। फ्रांस सरकार ने माना है कि अगस्त में देश के ज्यादातर हिस्सों में संक्रमण पर काबू पा लिया गया था लेकिन सितंबर में मामले फिर तेजी से बढ़े हैं। दक्षिणी फ्रांस के एसोन क्षेत्र के एक अस्पताल से काफी संख्या में नए मामले आ रहे हैं। फ्रांस में 31,274 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 26 लोगों की मौत हुई है।


प्रतिबंधों के खिलाफ लंदन में हिंसक प्रदर्शन, 32 गिरफ्तार
महामारी प्रतिबंधों के खिलाफ शनिवार को लंदन में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। पुलिस के मुताबिक, 32 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच हिंसक झड़प में दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें भी आई हैं। पुलिस ने बताया, प्रतिबंधों के खिलाफ एक हजार से अधिक लोग जुटे। महामारी के मद्देनजर लोगों को एक स्थल पर एकत्र होने के लिए मना किया गया था।               


बेलारूस ने पुतिन को दिया बड़ा झटका

मास्‍को। बेलारूस के राष्‍ट्रपति अलेक्‍जेंडर लुकाशेंको को जन विद्रोह से बचाने में लगे रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादि‍मीर पुतिन को मिंस्‍क से बड़ा झटका लगा है। बेलारूस ने रूस के कर्ज नहीं देने पर चीन के साथ डील कर लिया और चाइना डिवलपमेंट बैंक से 50 करोड़ डॉलर कर्ज ले लिया। इससे पहले रूस ने बेलारूस के 60 करोड़ डॉलर के कर्ज देने के अनुरोध को ठुकरा दिया था।


रूस के पैसे नहीं देने पर बेलारूस के वित्‍त मंत्री माकसिम येरमलोविच ने चीन से बात की और लोन ले लिया। इसके साथ ही बेलारूस ने रूस को यह संदेश भी दे द‍िया कि उसे मास्‍को के पैसे की की जरूरत नहीं है। माकसिम ने कहा, 'हमने वित्‍तपोषण के लिए रूस के लोन पर विचार नहीं किया और हम उस पर वार्ता नहीं कर रहे हैं। हमने रूसी पक्ष से कोई अनुरोध नहीं किया है। हम रूसी लोन की आशा नहीं करते हैं।'               


अमेरिका के प्रयासों को किया असफल

तेहरान। आर्थिक दबाव के चलते ईरान के राष्ट्रपति ने यूएन प्रतिबंधों (UN bans) को लेकर अमेरिका की तरफ से किए जा रहे सभी प्रयासों को खारिज कर दिया है। रविवार को देश की स्थानीय मुद्रा अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई। बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो (Mike Pompeo) ने संयुक्त राष्ट्र के ऐतिहासिक 75वें सत्र के दौरान ईरान पर यूएन प्रतिबंधों को दोबारा बहाल करने की घोषणा की थी।


ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते उसकी वैश्विक स्तर पर तेल बेचने की क्षमता में कमी आई है। इस वजह से देश की स्थानीय करंसी रियाल में डॉलर के मुकाबले 30 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। 2015 में ओबामा प्रशासन के कार्यकाल में विश्व शक्तियों के साथ तेहरान के परमाणु समझौते के समय रियाल की कीमत डॉलर के मुकाबले 32,000 थी। इस वक्त करंसी में भारी गिरावट आने के बाद यह यूएस डॉलर के मुकाबले 2,72,500 पहुंच गई है। इसका मतलब ईरान में एक डॉलर के बदले अब 2,72,50 रियाल मिल रहा है।             


लद्दाख में चीन की हो रही हार पर हार

बीजिंग। पूर्वी लद्दाख में अप्रैल महीने से भारत-चीन के बीच तनाव की स्थिति जारी है। दोनों पक्षों के बीच कई बार बातचीत होने के बावजूद भी हालात में कोई भी नरमी नहीं आई है। इस बीच, पिछले तीन हफ्तों में चीन को भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। इससे पड़ोसी देश को झटका लगते हुए भारत को बढ़त हासिल हो गई है। 


सरकार के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि 29 अगस्त से लेकर सितंबर महीने के दूसरे हफ्ते तक भारतीय सेना ने छह नई चोटियों पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा, 'हमारे जवानों द्वारा कब्जे में ली गईं चोटियों के नाम हैं, द मागर हिल, गुरुंग हिल, रेचेन ला, मोखपारी और फिंगर 4 के पास की प्रमुख चोटी शामिल हैं।'                     


लद्दाख की घाटियों में गरजा फाइटर जेट राफेल

नई दिल्ली/ बीजिंग। भारत और चीन में जारी भारी तनाव के बीच चीनी सेना पीपल्‍स लिबरेशन आर्मी ने लद्दाख के पास अपने इलाके में रात में हमले का व्‍यापक युद्धाभ्‍यास किया है। इस अभ्‍यास के दौरान चीनी तोपों ने जहां गोले बरसाए, वहीं जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों का भी परीक्षण किया गया। चीनी सेना के एयर डिफेंस स‍िस्‍टम ने दुश्‍मन के हवाई जहाजों को भी मार गिराने का अभ्‍यास किया।


चीन के सरकारी भोपू ग्‍लोबल टाइम्‍स ने एक वीडियो जारी करके बताया कि तिब्‍बत सैन्‍य कमांड के चीनी सैनिकों ने रात में हमले का व्‍यापक अभ्‍यास किया है। यह अभ्‍यास समुद्र तल से 4500 मीटर की ऊंचाई पर किया गया। इस दौरानी चीनी सेना ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, रॉकेट और होवित्‍जर तोपों का इस्‍तेमाल किया। चीनी एयर डिफेंस सिस्‍टम ने फाइटर जेट को मार गिराने का अभ्‍यास किया।               


चीन से करेंगे कमांडर स्तर की बातचीत

बीजिंग। चीन के साथ तनातनी के बीच भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में 20 से ज्यादा चोटियों पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। सूत्रों का कहना है कि सोमवार को दोनों देशों के बीच छठे दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता प्रस्तावित है। इन चोटियों पर पकड़ से वार्ता से पहले भारत को सामरिक बढ़त मिली है। सूत्रों के मुताबिक, इस वार्ता में पूरी तरह से सेनाएं हटाने और पूर्वी लद्दाख में शांति स्थापित करने की दिशा में बनी सहमतियों को लागू करने पर चर्चा होगी। दोनों पक्षों के बीच मोल्डो में सुबह नौ बजे वार्ता शुरू होनी है। 


चीनी सेना की हरकतों पर नजर


बताया जा रहा है कि पहली बार भारतीय प्रतिनिधियों में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी भी वार्ता का हिस्सा हो सकते हैं। भारत इस वार्ता से किसी ठोस नतीजे पर पहुंचने की उम्मीद कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि 29 अगस्त से सितंबर के दूसरे हफ्ते के बीच भारतीय सेना मागर हिल, गुरुंग हिल, रेचन ला, रेजांग ला, मुखपरी और फिंगर 4 के नजदीक एक ऊंची चोटी पर काबिज हुई है। रणनीतिक रूप से अहम इन चोटियों से चीनी सेना की हरकतों पर नजर रखना आसान हुआ है। सभी चोटियां एलएसी पर भारतीय सीमा में हैं।               


नाबालिक युवती से रेप फिर गैंगरेप, गर्भवती

नाबालिग युवती,नशीला पदार्थ,अश्लील वीडियो और कई लोगों से करवाया गया रेप…7 महीने की हुई गर्भवती…फिर।


लखनऊ। नाबालिग युवती के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नाबालिग युवती का वीडियो भी बना लिया था और उसको वायरल कर दिया।घर वालों को पता लगने पर घर वालों ने लड़की को घर से निकाल दिया।लड़की ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई और न्याय की मांग की है।हालांकि पीड़ित 7 महीने की गर्भवती है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को जेल भेज दिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक सहादतगंज थाना क्षेत्र में 1 साल पहले अक्टूबर 2019 में राशन की दुकान पर अलीना नाम की लड़की से नाबालिग पीड़ता की मुलाकात हुई थी। अलीना ने नाबालिग युवती को बहाने से अपने घर बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर कमरे में बंद कर एक लड़के को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म कराया और उसकी एक वीडियो फिल्म भी बना लिया।
उस घटना के बाद से वह नाबालिग को बराबर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग पांच से सात लोगों के पास ले जाकर दुष्कर्म करवाती रही।पीड़िता जब भी इसका विरोध किया तो अलीना ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के साथ ही साथ उसकी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दिया करती थी।
लॉकडाउन में पीड़िता ने अलीना की बात मानने से मना कर दिया तो अलीना ने धोखे से बनाया हुआ वीडियो वायरल कर दिया।वह वायरल वीडियो पीड़ित नाबालिग युवती के छोटे मौसा के मोबाइल पर आने के बाद उसके परिवार वालों को इस बात की जानकारी लगी।
उसके बाद परिजनों ने जब उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया तो पीड़िता 7 महीने की गर्भवती निकली। जिसके बाद पीड़िता को घर वालों ने अपने घर से निकाल दिया।पीड़िता ने अकेले थाने पहुंचकर एक महिला सहित पांच से सात अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।इस मामले में पुलिस ने महिला सहित दो आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।               


विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों पर वेबिनार

लखनऊ विश्वविद्यालय नेतृत्व, सृजनात्मकता व नवोन्मेष पर परिप्रेक्ष्य विषय पर वेबिनार का आयोजन।


संदीप मिश्रा


लखनऊ। नेतृत्व करना एक विशेष कला है, और यह काबिलियत सामान्य व्यक्ति के भीतर नहीं पाई जाती| यह अवश्य है,कि यदि कोई बहुत मेहनत करें तो वह एक लीडरशिप के कई गुणों से अपनी पर्सनैलिटी को निखार सकता है।
लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय के टे्निंग एंड प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत "नेतृत्व, सृजनात्मकता व नवोन्मेष पर परिप्रेक्ष्य" विषय पर वेबिनार का आयोजन डॉ हिमांशु पांडे एवं डॉ ईशा सिंह के द्वारा किया गया।
वेबिनार का विमोचन प्रोफ़ेसर आर. एस. गुप्ता द्वारा किया गया|
वेबिनार मे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली के सेंटर फ़ॉर इंग्लिश के हेड और जाने-माने लेखक प्रोफ़ेसर धनंजय सिंह ने सृजनात्मकता व कल्पना के बारे में छात्रों के साथ अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि नेतृत्व करना एक विशेष कला है और यह काबिलियत सामान्य व्यक्ति के भीतर नहीं पाई जाती| यह अवश्य है,कि यदि कोई बहुत मेहनत करें तो वह एक लीडरशिप के कई गुणों से अपनी पर्सनैलिटी को निखार सकता है | अच्छे तरीके से जीवन प्रबंधन कर पाना भी ऐसे ही लोगों के लिए संभव है, जिनके अंदर नेतृत्व करने की विशेष योग्यता हो|
 लीडरशिप स्किल किसी व्यक्ति की पर्सनालिटी का अत्यंत महत्वपूर्ण भाग है| एक सफल और संतोषप्रद जीवन कैसे किया जाए, यह इस बात पर निर्भर करता है,कि क्या आपके अंदर सही नेतृत्व क्षमता है, यह एक ऐसी योग्यता है जो तभी पूर्ण होती है जब आपका व्यक्तित्व सही तरह से विकसित होता है|
वेबिनार का दूसरा सेशन उत्तर प्रदेश के महिला व बाल कल्याण विभाग के निदेशक श्री मनोज कुमार राय जी द्वारा लिया गया। उन्होंने रचनात्मकता के बारे में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रचनात्मकता एक नई और असामान्य रोशनी में चीजों को देखने की क्षमता है, समस्याओं को देखने के लिए जो किसी और को भी इसके अस्तित्व का एहसास नहीं हो सकता है, और फिर नए, असामान्य और प्रभावी समाधानों के साथ आने के लिए| उन्होंने रचनात्मक लोगों के स्वभाव के बारे में जानकारी दी । उन्होंने कहा कि सृजन शक्ति को बढ़ाने के लिये वह कार्य करना चाहिए जिससे आनंद मिलता हो। सृजनात्मकता से छात्र अपनी स्वभाविक शक्ति का उपयोग कर सकते हैं ।                 


आपदा में अवसर का फायदा, लैब सीज

आपदा में अवसर का फायदा उठाने में ज्ञान पैथोलॉजी सीज़।


डीएम और सीएमओ के पास लगातार इस बात की खबर पहुंच रही थी कि ज्ञान पैथोलॉजी मरीजों को गलत रिपोर्ट दे रहा है। इसके अलावा कोरोना के जो पॉजीटिव मरीज आ रहे है।


संदीप मिश्रा
कानपुर। शहर का चार्ज लेने के साथ ही कोरोना वायरस के मरीजों को लेकर लापरवाह नजर आ रहे अस्पतालों एवं स्वास्थ्य कर्मियों पर सख्त डीएम ने फिर बड़ी कार्रवाई की है। इस बार आपदा में अवसर का फायदा उठाने में ज्ञान पैथोलॉजी स्वरूपनगर को सीज़ कर दिया गया है। यही नहीं, डीएम ने पैथोलॉजी पर जांच बैठाते हुए दो दिनों में रिपोर्ट तलब की है। डीएम के निर्देश के बाद जांच भी शुरू हो गई है।
दरअसल, डीएम और सीएमओ के पास लगातार इस बात की खबर पहुंच रही थी कि ज्ञान पैथोलॉजी मरीजों को गलत रिपोर्ट दे रहा है। इसके अलावा कोरोना के जो पॉजीटिव मरीज आ रहे हैं, उनका पूरा एड्रेस तक नहीं लिखा जा रहा है। हर तरफ से ज्ञान पैथोलॉजी में मनमानी हो रही थी। इसके अलावा कोरोना मरीजों से जांच के नाम से शासन की तरफ से तय धनराशि से ज्यादा रकम भी वसूली जा रही थी। इन्हीं शिकायतों के बाद डीएम आलोक तिवारी और सीएमओ डॉ एके मिश्र ने स्वरूपनगर स्थित ज्ञान पैथोलॉजी का निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने ज्ञान पैथोलॉजी को सील करने के निर्देश दिए।
एडीएम सिटी सहित तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच
यही नहीं, डीएम ने ज्ञान पैथोलॉजी पर जांच भी बैठा दी है।एडीएम सिटी की अगुवाई में दो एडिशनल सीएमओ पूरे मामले की जांच करेंगे। इस दौरान पिछले तीन दिनों में जिनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है, उन सभी मरीजों की क्रॉस आरटी पीसीआर जांच करायी जाएगी। इन तीन दिनों में जांच में कितना पैसा लिया गया, इसको लेकर मरीजों के परिजनों के बयान लिए जाएंगे। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो ज्ञान पैथोलॉजी के खिलाफ एफआइआर समेत अन्य कार्रवाई की जा सकती हैं। इसके अलावा अन्य जिन मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। उन सभी सैंपल की जांच सरकारी पैथोलॉजी में करायी जाएगी।
कोरोना मरीज से ज्यादा रकम ऐंठने की रीजेंसी अस्पताल के खिलाफ चल रही जांच के बीच डीएम और सीएमओ यहां पहुंचे। यहां पाया गया कि शासन के निर्देश के अनुरूप आइसीयू बेड की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है,लेकिन पूरी संख्या में एने​स्थेटिक और एमडी मेडिसिन स्तर के डॉक्टर नहीं थे। डीएम ने इनकी संख्या भी बढ़ाने को कहा है।                 


नेपाली बैंकों ने 'अमेरिका' को दिया धोका

काठमांडू। चीन के इशारे पर नाच रहे नेपाल के बैंकों और कंपनियों ने अब अमेरिका से पंगा लेना शुरू कर दिया है। ईरान और चीन ने अमेरिकी प्रतिबंधों की काट के लिए नेपाली बैंकों की मदद मांगी। नेपाली बैंकों ने भी परिणामों की परवाह किए बगैर इस अमेरिका विरोधी कार्रवाई में चीन की खुलकर मदद की। इन नेपाली बैंकों और कंपनियों ने विदेशों से मिले संदिग्‍ध पैसे को चीन और ईरान को ट्रांसफर किया।


अंतरराष्‍ट्रीय खोजी पत्रकारों के समूह ने खुलासा किया है कि नेपाल की कंपनियों और बैंकों ने ईरान और चीन की मदद के लिए अमेरिका को धोखा देने का प्रयास किया। अमेरिका ने ईरान और चीन के खिलाफ कई व्‍यापार प्रतिबंध लगाए हैं जिसकी काट निकालने के लिए तेहरान और पेइचिंग ने नेपाल का का इस्‍तेमाल किया। पत्रकारों ने इस रिपोर्ट को अमेरिका की वित्‍तीय लेनदेन पर नजर रखनी वाली संस्‍था के गोपनीय दस्‍तावेज के आधार पर तैयार किया है।               


फ्लाई टू स्काई, वर्चुअल युवक कवि महोत्सव

 फ्लाई टू स्काई द्वारा वर्चुअल युवा कवि महोत्सव -2020 का आगाज़।


लखनऊ। फ्लाई टू स्काई: हमारी उड़ान, हमारी पहचान- युवा कवि महोत्सव (वर्चुअल काव्य पाठ)- 2020 कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूम धाम से हुआ | आज के इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध स्क्रिप्ट राइटर,निर्देशक, डायरेक्टर व अभिनेता श्रीमान सी. एल. सैनी. जी मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से जुड़े और अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम में चार चाँद लगाने का कार्य किया| सैनी जी की शख्सियत का अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि फ़्लाई 2 स्काई के एक सन्देश मात्र भेजने से ही निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराकर, हम सबको इंसानियत का पाठ पढ़ाने का कार्य किया| जैसा की प्रचलन है की कार्यक्रम का शुभारंभ किसी वंदना गीत से किया जाता है| इस कड़ी में श्री शिव प्रकश जी द्वारा स्वरचित वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया| इसके अलावा कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय व सम्मानीय श्रीमान सी. एल. सैनी. जी मुख्य अतिथि के द्वारा उदघाटन भाषण से किया गया| कार्यक्रम का संचालन बड़े ही अनोखे अंदाज़ में डॉ. अनिल कुमार मौर्य जी जो कि फ़्लाई 2 स्काई (हमारी उड़ान हमारी पहचान के संस्थापक और कार्यक्रम संयोजक ने बड़े ही संजीदगी के साथ जन्मदाता शीर्षक के साथ उत्साहवर्धक तरीके से किया| इस वर्चुअल काव्यपाठ में सुश्री सरिता त्रिपाठी (लखनऊ), श्री शिव प्रकाश (लखनऊ), श्री देवेंद्र कुमार ‘सम्यक’ (लखनऊ), श्री के. के. अमरजी (पटना), श्री अमित कुमार जी (प्रयागराज), श्री लक्ष्मीकांत त्रिवेदी (लखनऊ), श्री अभिषेक कश्यप (गोरखपुर), डॉ राहुल मौर्य (जौनपुर), सुश्री संजना भट्ट (सोनभद्र), श्रीमती नीतू तिवारी जी (जौनपुर) व अभिषेक मौर्य (बैंगलोर) से जुड़कर अपनी अपनी रचनायेँ बड़े ही उत्साहवर्धन के साथ पढ़कर तालियां बटोरने का कार्य किया|
कार्यक्रम संचालक डॉ अनिल मौर्य ने बताया की कार्यक्रम को आयोजित करने में देवेन्द्र सम्यक ने विशेष सहयोग दिया और साथ ही यह कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा और मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा कवियों को युवा कवि सम्मान से नवाजा जाएगा।                 


पहले मैच में ही अश्विन को लगी गहरी चोट

दिल्ली कैपिटल्स को पहले ही मैच में लगा है।बड़ा झटका। आर अश्विन हुए चोटिल जानिए कितनी गहरी है चोट।


नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया मैच में दिल्ली डेयरिडेविल्स की टीम ने सुपरओवर तक पहुंचे मैच में शानदार जीत दर्ज की लेकिन पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स को एक बड़ा झटका भी लगा है। टीम के खिलाड़ी आर अश्विन चोटिल हो चुके हैं। और ये चोट अब कितनी गहरी है।इस बात की चिंता हर किसी को है। हलांकि आर अश्विन चोटिल होने के बाद एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं किए।और फिजियो के साथ बाहर चले गए थे।उनकी जगह पर अजिंक्या रहाणे फील्डिंग कर रहे थे।
अश्विन हुए चोटिल
आईपीएल के इस सीजन में आर अश्विन दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल किए गए हैं। और उन्हें पहले ही मैच में प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था जहां आर अश्विन ने अपने पहले ही ओवर में वो काम कर दिखाया जिसकी उम्मीद उनसे हर मैच में रहती है। आर अश्विन ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट निकाल लिए वो भी दो अहम खिलाड़ियों के। आर अश्विन ने निकोलस पूरन और करुण नायर  को पवेलियन का रास्ता दिखाया।और फिर उसी ओवर के आखिरी गेंद में मैक्सवेल को सिंगल से रोकने के प्रयास में अपने कंधे पर चोट लगा बैठे।जिसके बाद अब आर अश्विन  के समर्थक काफी चिंतित हैं। कि ये चोट आखिर कितनी गहरी है। क्योंकि चोट लगने के बाद ही टीम के फिजियो पैट्रिक फरहाद अश्विन को मैदान से बाहर लेकर चले गए। और उनकी जगह पर अजिंक्या रहाणे ने फील्डिंग की पूरे मैच में अश्विन दूसरा ओवर नहीं कर सके।
कप्तान ने दिए संकेत
हलांकि मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने संकेत दिए हैं। कि आर अश्विन की चोट ज्यादा बड़ी नहीं है। जितना कि शुरु में सोचा गया था। अय्यर ने मैच के बाद बताया कि अश्विन ने कहा है।कि वो अगले मैच के लिए तैयार रहेंगे।हलांकि आखिरी फैसला टीम के फिजियो का होगा।
गौरतलब है कि आर अश्विन  अपने पहले ही ओवर में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।और अगर अश्विन फॉर्म में रहे तो फिर ये दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी अच्छी खबर है। क्योंकि आर अश्विन एक मैच विनर खिलाड़ी हैं। अश्विन के टीम में रहने से आखिरी समय में एक बल्लेबाज के तौर पर भी कुछ मदद मिल जाती है। हलांकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम में फिरकी गेंदबाजों में ऑप्शन के तौर पर अमित  मिश्रा जो आईपीएल में 157 विकेट ले चुके हैं वो भी हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल भी हैं।             


1002 ग्राम पंचायत, 9171 ने भरा पर्चा

पंचायत चुनाव:1002 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 9171 ने पर्चा भरा।


नरेश राधानी


जयपुर। पंचायती राज चुनाव में पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शनिवार काे हुई। प्रदेश में 1002 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद पर 9171 अभ्यर्थियों ने पर्चे दाखिल किए। इसमें सवाई माधोपुर के बामनवास में सबसे ज्यादा 540 अभ्यर्थियों ने 549 नामांकन दाखिल किए है।
हनुमानगढ़ के संगरिया में 493 नामांकन भरे गए। झुंझुनूं के खेतड़ी में 475 नामांकन आए है। दौसा के महवा और लालसोट में 444 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए। जोधपुर के सेखला में सबसे कम चार प्रत्याशियों ने चार नामांकन दाखिल किए है।
नई गाइडलाइन : प्रत्याशी प्रचार में ढाेक पर राेक, हाथ मिलाने की बजाए दूर से करना हाेगा नमस्ते
पंचायत चुनाव प्रचार कड़ी पाबंदियों के साथ होगा। कोरोना के मद्देनजर एहतियात बरतते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करते हुए साेशल डिस्टेंस काे फाॅलाे करते हुए कई पाबंदिया लगाई है। आयाेग ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी करके कहा है कि चुनाव प्रचार में पैर छूना या ढोक लगाने, हाथ मिलाने व गले लगने पर राेक रहेगी।
प्रत्याशी काे दूर से ही नमस्ते करना हाेगा। प्रचार के दाैरान घर - घर बाहर से ही नाेक करना हाेगा और पांच से ज्यादा समर्थक नहीं रख सकेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए प्रचार के समय 6 फीट की दूरी और मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा। साथ ही प्रत्याशी के साथ जाने वाले सभी समर्थक नियमित तरीके से हाथों को सेनेटाइज करते रहेंगे।
साेशल डिस्टेंसिंग के दिशा - निर्देश समर्थकाें पर भी रहेंगे।सामाजिक, राजनीतिक आयाेजनाें में 50 से ज्यादा लाेगाें काे ही मंजूरी मिलेगी। इसकी पालना सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित कलेक्टर्स और एसपी को निर्देश दिए गए हैं।                    


कफील खान ने प्रियंका से की मुलाकात

महासचिव प्रियंका गांधी से कफ़ील खान ने की मुलाकात।


आत्माराम त्रिपाठी 
लखनऊ। जेल से छूटने के बाद डॉक्टर कफ़ील खान ने आज कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी से मुलाकात की। डॉक्टर कफ़ील खान की जेल से रिहाई के बाद कांग्रेस महासचिव ने कफ़ील खान और उनके परिजनों से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल लिया था और हर संभव मदद का वादा किया था।
दिल्ली में डॉक्टर कफ़ील खान अपने परिवार के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी से मुलाकात की। डॉक्टर कफ़ील के साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी प्रियंका गांधी से मिले।
दिल्ली में हुई इस मुलाकात के वक्त यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन शाहनवाज आलम मौजूद थे।कांग्रेस ने चलाया था डॉक्टर कफ़ील की रिहाई के लिए अभियान यूपी में कांग्रेस पार्टी ने डॉक्टर कफ़ील की रिहाई के लिए एक बड़ा अभियान चलाया था। पूरे सूबे में हस्ताक्षर अभियान।विरोध प्रदर्शन और पत्र लिखकर कांग्रेसियों ने डॉक्टर कफ़ील खान की रिहाई के लिए आवाज़ बुलंद की थी।                 


इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...