रविवार, 13 सितंबर 2020

चीन ने अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। चीन के रक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग की विस्तारवादी सोच और महाशक्ति बनने की महात्वाकांक्षा को लेकर आई अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट की जमकर आलोचना की है। अमेरिका पर पलटवार करते हुए रक्षा मंत्रालय ने वाशिंगटन को अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और विश्व शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। बता दें कि अमेरिकी रक्षा विभाग ने चीन की सैन्य महात्वाकांक्षा को लेकर दो सितंबर को संसद में एक रिपोर्ट पेश की थी। इसमें कहा गया था कि चीन के बढ़ते प्रभाव से ना केवल अमेरिका के राष्ट्रीय हित प्रभावित होंगे बल्कि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरा पैदा होगा। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू कियान ने कहा कि रिपोर्ट पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और 140 करोड़ लोगों के बीच संबंधों की एक गलत तस्वीर पेश करती है। पिछले कई वर्षो के दौरान हुए घटनाक्रमों को देखें तो पता चलता है कि क्षेत्रीय अशांति के लिए पूरी तरह अमेरिका जिम्मेदार है। वह ना केवल अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का उल्लंघन करता है बल्कि उसके द्वारा उठाए गए कदम विश्व शांति को नुकसान पहुंचाते हैं।               


परमाणु बम से खतरनाक है रूसी हथियार

मॉस्को। अमेरिका के पास दुनिया सबसे विस्तृत एयर डिफेंस सिस्टम है लेकिन एक हथियार ऐसा है जिसे यह सिस्टम भी इंटरसेप्ट नहीं कर सकता है। रूस के पास है Avangard हाइपरसोनिक ग्लाइड वीइकल। देश का पहला स्ट्रैटिजिक मिसाइल फोर्स रेजिमेंट परमाणु क्षमता वाले इस वीइकल के साथ जंगी बेड़े में शामिल हुआ है।
चीन के न्यूज आउटलेट Sina के मुताबिक इस वीइकल की स्ट्राइक स्पीड और इंटरसेप्शन से बचने की ताकत इसे परमाणु बम से भी खतरनाक बनाती है। Sina के मुताबिक Avangard के जरिए रूस अमेरिका को संदेश देना चाहता है कि रूस की मिसाइलों के सामने अमेरिका का एयर डिफेंस किसी काम का नहीं है।

पिछले साल किया गया शामिल
पिछले साल ही रूस के रक्षा मंत्री सर्जेई शोइगू ने इस बात की पुष्टि की थी कि इसे जंगी बेड़े में शामिल किया गया है। रूस की स्ट्रैटिजिक मिसाइल फोर्स के कमांडर कर्नल जनरल सर्जेई काराकीव ने कहा था कि Avangard को यासनेन्स्की मिसाइल कंपाउंड में मॉस्को से 1,200 किमी दूर तैनात किया गया है।
वहीं, कुछ दिन पहले ही द वॉशिंगटन पोस्ट में छपे जर्नलिस्ट बॉब वुडवर्ड की किताब के अंश में यह पता चला था कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा परमाणु हथियार सिस्टम बनाने का दावा किया था जो देश में पहले कभी नहीं देखा गया था। उन्होंने यहां तक कहा था कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ऐसा कुछ पहले कभी सुना भी नहीं होगा।           


रूस में संक्रमितों की संख्या साढे 10 लाख

मास्को। (कोविड-19) संक्रमण के साढ़े पांच हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा साढ़े दस लाख के भी पार पहुंच गया है। रविवार को देश के कोरोना वायरस रेस्पोंस सेंटर (Russia Coronavirus Response Center) ने यह जानकारी दी है। सेंटर के अनुसार, रूस में एक दिन में संक्रमण के 5,449 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की कुल संख्या 10,62,811 हो गई है। ताजा मामलों में से 23.5 फीसद केसों में संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आए हैं।


सेंटर की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना संक्रमण के 5,449 मामले, देश के 84 क्षेत्रों से दर्ज किए गए हैं। वहीं, इनमें से 1,238 मामलों में कोई लक्षण नजर नहीं आया है। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के कारण 94 लोगों की मृत्यु हो गई है और इसके साथ ही देश में मौतों का आंकड़ा 18,578 तक पहुंच गया है। वहीं, इस दौरान 2,690 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं और ठीक होने वालों की कुल संख्या 8,76,225 हो गई है।            






 





बजट घाटा, 3,000 के उच्चस्तर पर पहुंचा

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका का बजट घाटा चालू बजट वर्ष के पहले 11 माह में 3,000 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है। वित्त विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अमेरिका सरकार को कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए बड़ी राशि खर्च करनी पड़ी है, जिससे असर बजट घाटे पर पड़ा है।
कोरोना से अमेरिका में गई लाखों नौकरियां


महामारी की वजह से अमेरिका में लाखों नौकरियां चली गई हैं। चालू बजट वर्ष की अक्टूबर से अगस्त की 11 माह की अवधि में बजट घाटा 3,000 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।इससे पहले 11 माह की अवधि में बजट घाटे का रिकॉर्ड 2009 में बना था। उस समय बजट घाटा 1,370 अरब डॉलर रहा था। यह 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट का दौर था।मौजूदा बजट घाटा पिछले रिकॉर्ड से दोगुना से अधिक हहै।मेरिका का 2020 का बजट वर्ष 30 सितंबर को समाप्त होना है। अमेरिकी कांग्रेस के बजट कार्यालय का अनुमान है कि पूरे बजट वर्ष में बजट घाटा 3,300 अरब डॉलर रहेगा।          


झड़पः चीन के 60 से अधिक सैनिक मारें

बीजिंग/ नई दिल्ली। अपने आर्टिकल में गलवान को लेकर चौंकाने वाली बातें लिखीं हैं। इस आर्टिकल के मुताबिक, 15 जून को गलवान में हुई झड़प में चीन के 60 से ज्यादा सैनिक मारे गए। दुर्भाग्य से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ही भारतीय क्षेत्र में आक्रामक मूव के आर्किटेक्ट थे, लेकिन उनकी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) इसमें फ्लॉप हो गई। पीएलए से ऐसी अपेक्षा नहीं की जा रही थी।


आर्टिकल में कहा गया है कि भारतीय सीमा पर चीन की सेना की विफलता के परिणाम सामने आएंगे। चीनी आर्मी ने शुरुआत में शी जिनपिंग से इस विफलता के बाद फौज में विरोधियों को बाहर करने और वफादारों की भर्ती करने की बात कही है। जाहिर है, बड़े अफसरों पर गाज गिरेगी। सबसे बड़ी बात यह कि विफलता के चलते चीन के आक्रामक शासक जिनपिंग जो कि पार्टी के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के अध्यक्ष भी हैं और इस नाते पीएलए के लीडर भी, वो भारत के जवानों के खिलाफ एक और आक्रामक कदम उठाने के लिए उत्तेजित होंगे।


जिनपिंग के जनरल सेक्रेटरी बनने के बाद पीएलए की घुसपैठ बढ़ी
दरअसल, मई की शुरुआत में ही लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के दक्षिण में चीन की फौजें आगे बढ़ीं। यहां लद्दाख में तीन अलग-अलग इलाकों में भारत-चीन के बीच टेम्परेरी बॉर्डर है। सीमा तय नहीं है और पीएलए भारत की सीमा में घुसती रहती है। खासतौर से 2012 में शी जिनपिंग के पार्टी का जनरल सेक्रेटरी बनने के बाद।


जून में चीन के सैनिकों ने भारत को चौंकाया


मई में हुई घुसपैठ ने भारत को चौंका दिया था। फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज के क्लिओ पास्कल ने बताया कि मई के महीने में रूस ने भारत को यह बताया था कि तिब्बत के स्वायत्तशासी क्षेत्र में चीन का लगातार युद्धाभ्यास किसी इलाके में छिपकर आगे बढ़ने की तैयारियां नहीं हैं। लेकिन, 15 जून को चीन ने गलवान में भारत को चौंका दिया। यह सोचा-समझा कदम था और चीन के सैनिकों के साथ झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए।


गलवान में बहादुरी से लड़े भारतीय जवान


गलवान में भारत-चीन के बीच हुई झड़प दोनों देशों में 40 साल बाद पहली खतरनाक भिड़ंत थी। विवादित इलाकों में घुसना चीन की आदत है। दूसरी ओर, 1962 की हार से लकवाग्रस्त हो चुकी भारतीय लीडरशिप और जवान सुरक्षात्मक रहते हैं। लेकिन, गलवान में ऐसा नहीं हुआ। यहां चीन के कम से कम 43 सैनिकों की जान गई। पास्कल ने बताया कि यह आंकड़ा 60 के पार हो सकता है। भारतीय जवान बहादुरी से लड़े और चीन खुद को हुए नुकसान को नहीं बताएगा।


भारतीय जवान अब बोल्ड एंड बेटर
अगस्त के आखिर में 50 साल में पहली बार भारत ने आक्रामक रवैया अपनाया। हाल ही में जिन ऊंचाई वाले इलाकों को चीन ने हथिया लिया था, भारत ने उन पर फिर से अपना कब्जा कर लिया। चीन की सेना तब चौंक गई, जब उनकी ऊंचाई वाले इलाकों पर कब्जे की कोशिशों को भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया। चौंके हुए चीनी सैनिकों को वापस लौटना पड़ा।


ज्यादातर दक्षिणी इलाके अब भारत के पास हैं, जो कभी चीन के पास थे। अब चीन की सेना ऐसे इलाकों की तरफ बढ़ सकती है, जहां कोई उनकी रखवाली के लिए नहीं है। लेकिन, युद्ध में ये इलाके कितने काम के होंगे, ये अभी साफ नहीं है। भारत घुसपैठियों को मौका नहीं दे रहा है। पास्कल ने बताते हैं कि आप भारतीय जवानों को ज्यादा आक्रामक या रक्षात्मक तौर पर आक्रामक कह सकते हैं। पर, वास्तव में वो बोल्ड एंड बेटर हैं।           


गौ संरक्षण आरक्षण केंद्र का शिलान्यास

भानु प्रताप उपाध्याय


उत्तर प्रदेश सरकार के कद्दावर नेता वे कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने किया वृहद गो सरंक्षण केंद्र का शिलान्यास


शामली। कैबिनेट मंत्री ने एक करोड़ 20 लाख की लागत से बनने वाले वृहद गो संरक्षण केंद्र का शिलान्यास करते हुए कहा कि गौ संरक्षण को लेकर योगी सरकार ने बड़े स्तर पर काम किया है। उन्होंने इस दौरान लोगों को कोरोना से बचने की अपील करते हुए। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने की शपथ भी दिलाई। उत्तर प्रदेश के गन्ना कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने जनपद शामली के थानाभवन क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे मार्ग के समीप 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली वृहद गौ संरक्षण केंद्र का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का लगातार काम कर रहे हैं और उनके ही प्रयास से थानाभवन क्षेत्र में वृहद गौ संरक्षण केंद्र बनाया जा रहा है। जिसमें लगभग 200 गोवंश का रखरखाव व पालन किया जा सकेगा। जिससे किसानों को आवारा घूम रहे पशुओं से निजात तो मिलेगी ही साथ ही गोवंश का भी संरक्षण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि जब क्षेत्र में सरकार द्वारा विकास कार्य कराए जा रहे हो ऐसे विकास कार्यों में हम सब भी भागीदारी करें। उन्होंने गौ संरक्षण केंद्र को बनाने वाली कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को भी इस पुण्य के काम में गुणवत्ता व मानक के अनुरूप ही काम करने की सलाह दी। उन्होंने कार्यक्रम में ही बोलते हुए सभी लोगों को देश में कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि इस बीमारी को हम सभी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हम सब लोगों को मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। ताकि बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सके। कार्यक्रम में पहुंची जिलाधिकारी ने भी लोगों को आश्वस्त किया की वृहद गौ संरक्षण केंद्र को गुणवत्ता के अनुरूप बनाया जाएगा।           


चोरी के वाहन के साथ एक शातिर गिरफ्तार

भानु प्रताप उपाध्याय 


थाना कांधला पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरफ्तार


शामली। पुलिस अध्यक्ष शामली के आदेश अनुसार चलाई जा रही चेकिंग संदिग्ध वाहन व्यक्ति की गिरफ्तारी के अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अध्यक्ष शामली के निर्देशन क्षेत्र अधिकारी कैराना के कुशल नेतृत्व मे थाना कांधला पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सब्जी मंडी कांधला से एक वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल वह एक अदद चाकू सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना कांधला स्थित सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल प्लैटिना नंबर HR 06S6860 एक अवैध चाकू बरामद किया गया पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम विकास पुत्र महिपाल निवासी ग्राम इस्लामपुर घसौली थाना कांधला जनपद शामली बताया।              


दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...