रविवार, 6 सितंबर 2020

अमेरिका की हालत बहुत खराब हैः ट्रंप

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली/ बीजिंग। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वाशिंगटन लद्दाख क्षेत्र में बेहद खराब हालात से उबरने के उपायों पर भारत और चीन से बात कर रहा है, हालांकि यह पूछे जाने पर कि क्या बीजिंग का भारत के प्रति धौंस जमाने वाला रुख रहा है, तो इस बात का उन्होंनवे गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने शुक्रवार को वाशिंगटन में एक न्यूज कॉन्फ्रेंस में कहा, हम चीन और भारत के सम्मान के लिए मदद के लिए तैयार हैं। अगर हम कुछ भी कर सकते हैं तो हमें इसमें शामिल होना होगा और मदद करनी होगी और हम दोनों देशों से इस बारे में बात कर रहे हैं।


उन्होंने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों पक्षों के बीच टकराव के बारे में कहा, यह बहुत ही बुरी स्थिति है, बहुत खराब स्थिति है। जहां भारत के अनुसार, चीन ने अपने सैनिकों की मौजूदगी और गतिविधियां बढ़ाई हैं। एक रिपोर्टर द्वारा पूछे जाने पर कि क्या चीन भारत पर धौंस जमा रहा है तो उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं है। लोग जितना समझ रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा वे निश्चित रूप से इस मामले में अधिक मजबूती से जा रहे हैं।


अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बुधवार को चीन पर अपने पड़ोसियों को धमकाने, धौंस जमाने का आरोप लगाया था। पोम्पियो ने कहा था, ताइवान जलडमरूमध्य से लेकर हिमालय और उससे आगे तक, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी स्पष्ट रूप से अपने पड़ोसियों को धमकाने में लगी हुई है।


ट्रंप इससे पहले, मई में मध्यस्थता की पेशकश कर चुके हैं, जिसे भारत-चीन दोनों ने ठुकरा दिया था। हालांकि, ट्रंप कई मुद्दों पर चीन के आलोचक रहे हैं और यहां तक कहा है कि यह अमेरिका के लिए एक वैश्विक खतरा है, लेकिन उन्होंने भारत-चीन संघर्ष पर एक निश्चित रुख अपनाने में संकोच किया है।दोनों (भारत-चीन) परमाणु संपन्न देशों के बीच जून से लद्दाख में एलएसी पर गतिरोध जारी है।           


लड़ाकू विमान के मलबे को निकालेगा 'चीन'

बीजिंग। चीन के एक गैर सरकारी संगठन ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान झील में डूब गए एक अमेरिकी लड़ाकू विमान के मलबे को निकालने की कोशिश शुरू की है। इस विमान को 'द फ्लाइंग टाइगर्स ग्रुप' के पायलट उड़ा रहे थे। दरअसल, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने चीन पर आक्रमण कर दिया था। जापान का बढ़ता प्रभुत्व देखकर अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने 'द फ्लाइंग टाइगर्स' को चीन भेजा।


फ्लाइंग टाइगर्स दिसंबर 1941 से लेकर तब तक जापान के सैनिकों से लोहा लेते रहे जब तक उन्होंने आत्मसमर्पण नहीं कर दिया। इसी दौरान अभियान में लगे कर्टिस पी-40 विमान 1942 में दक्षिण पश्चिमी शहर कुनमिंग के पास दियांची झील में क्रैश हो गया। इसी शहर में द फ्लाइंग टाइगर्स का अड्डा था।               


पुलिस ने किशोर को मात्र-3 घंटे में सौंपा

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा गुमशुदा बच्चों की तलाश हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशनखुशी अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर द्वारा 13 वर्षीय किशोर को कड़ी मेहनत व लगन से मात्र 3 घन्टे में सकुशल बरामद कर लिया। 5 सितंबर को रुद्राक्ष उम्र करीब 13 वर्ष नामक किशोर बिना बताए घर से चला गया था। किशोर के पिता की सूचना के आधार पर थाना कोतवली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अथक प्रयास व लगन से मात्र 3 घंटो के भीतर किशोर को थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर से सकुशल बरामद कर उसके परिवारीजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस का ह्रदय से धन्यवाद किया।


बता दें कि किशोर की बरामदगी के बाद जिले में पुलिस के सराहनीय कार्य की चर्चा है, हालांकि पुलिस किसी भी गायब हुए बच्चे का पता लगाने का हमेशा भरसक प्रयास करती है।             


मृतका का नहीं हो सका 'अस्थि विसर्जन'

मोदीनगर। कोरोना पॉजिटिव महिला की मृत्यु होने पर शुक्रवार दोपहर पूरे परिवार को गाजियाबाद के अस्पताल में क्वारंटाइन कर दिया गया। दो दिन पहले ही महिला का अंतिम संस्कार हुआ था। अब शुक्रवार से पूरा परिवार क्वारंटाइन है। पितरों के दिनों में भी महिला की अस्थियां विसर्जित नहीं हो सकी हैं। घर पर ताला लगा हुआ है। वहीं क्वारंटाइन परिवार का आरोप है कि शुक्रवार शाम से उन्हें खाने-पीने के लिए कुछ नहीं मिला है। यहां शौचालयों में पानी तक नहीं है। गंदगी फैली हुई है।


गांव बिसोखर निवासी एक महिला की कुछ दिनों पहले तबीयत खराब हो गई थी। उपचार के लिए उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें मेरठ के अस्पताल में रेफर कर दिया था, जहां उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद स्वजन शव को वापस ले आए थे और आसपास के लोगों के साथ मिलकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके कुछ ही समय बाद मेरठ के अस्पताल से फोन आया कि मृतक महिला कोरोना पॉजिटिव थी। इसकी जानकारी स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को भी मिली तो सभी की कोरोना जांच कराना अनिवार्य किया, लेकिन बिना जांच कराए ही सभी को गाजियाबाद के क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। स्वजन के अनुसार, शुक्रवार दोपहर गाजियाबाद सीएमओ कार्यालय से उनके पास फोन आया कि कोरोना जांच कराने के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया जाएगा। जिसके बाद मृतका के दोनों पुत्र, पुत्रवधु व पोते समेत पड़ोसी युवक को गाजियाबाद के आइडीएल सेंटर में क्वारंटाइन कर दिया गया, लेकिन शनिवार तक किसी की भी कोरोना जांच नहीं कराई गई। उनके घर पर इस समय ताला लगा हुआ। वहीं परिवार के लोगों का आरोप है कि पहले तो बिना कोरोना जांच कराए उन्हें भर्ती करा दिया गया। अब खाने-पीने के लिए भी कुछ नहीं दिया जा रहा है। शौचालयों में बुरी तरह गंदगी फैली पड़ी है। पानी की व्यवस्था नहीं है। उधर परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं होने के चलते अभी तक महिला की अस्थियां भी विसर्जित नहीं हो सकी हैं। इस बारे में मोदीनगर सीएचसी के प्रभारी डॉ. कैलाश चंद का कहना है कि क्वारंटाइन सेंटर गाजियाबाद में है। इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।           


गाजियाबाद में अपराध कर रहे 'बदमाश'

अवनीश मिश्र


साहिबाबाद। अनलॉक के बाद गाजियाबाद में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। हर दिन लूट, झपटमारी, चोरी और ठगी हो रही है। दिल्ली के बदमाश यहां अपराध कर फरार हो जाते हैं। उन्हें सलाखों के पीछे भेजकर अपराधों पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। अनलॉक में बढ़ा अपराध: कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान जिले में लूट, झपटमारी, चोरी का ग्राफ बहुत नीचे गिरा। इस दौरान सिर्फ ऑनलाइन ठगी हुई। उसका ग्राफ भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रहा। अनलॉक होते ही अपराध बढ़े। आए दिन लूट, झपटमारी, चोरी और ठगी होने लगी। सबसे ज्यादा वाहन चोरी और झपटमारी की घटनाएं हो रही हैं। दिल्ली के बदमाशों का मिला सुराग: जिले में अपराध रोकने के लिए काम कर रही पुलिस की जांच-पड़ताल में आ रहा है कि दिल्ली के बदमाश यहां सक्रिय हैं। दिल्ली के बदमाश यहां लूट, चोरी व ठगी कर रहे हैं। ऐसे कई गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस कई गिरोह के काफी करीब पहुंच चुकी है। पुलिस की टीमें उन पर काम कर रही है। सीमाओं की सुरक्षा पर सवाल: दिल्ली की सीमाओं पर बैरियर लगे हैं। पुलिस तैनात रहती है। जांच-पड़ताल होते रहने का दावा किया जा रहा है। दिल्ली के अपराधी फर्जी नंबर प्लेट लगे वाहन और अवैध असलहा सहित सीमा पार कर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। गाजियाबाद या दिल्ली की पुलिस को उनकी भनक तक नहीं लग रही है। इससे सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तरह से पोल खुल रही है। दिल्ली के गिरोह सक्रिय हुए हैं। उन पर काम किया जा रहा है। हाल में ही लूट और ठगी करने वाले दिल्ली के बदमाशों को पकड़ा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही अन्य बदमाश भी पकड़े जाएंगे।             


फ्लैट की मंजिल से नीचे गिरा 'इंजीनियर'

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जनपद के अहिंसा खंड-2 की क्लाउड-9 सोसायटी में शुक्रवार रात 11वीं मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। एटा के 24 साल के दीपक यहां किराए के फ्लैट में रहते थे। वह नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। हादसे के पीछे फ्लैट की बालकनी में लगी ग्रिल के कमजोर होने की बात सामने आ रही है।


युवक के साथ ग्रिल भी निकलकर नीचे गिरी है। इसके अलावा फ्लैट में 5 दोस्तों के मौजूद होने और पार्टी करने की बात भी सामने आई है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि ग्रिल कमजोर होने की बात जानकारी में आई है। अभी मृतक के घरवालों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।                 


22 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर। 22 सूत्री मांगों को लेकर मुजफ्फरपुर जिला किसान सभा के आह्वान पर समाहरणालय के पास प्रदर्शन किया गया। इससे पहले खुदीराम बोस स्मारक स्थल से किसानों का जुलूस निकाला गया। समाहरणालय पहुंचकर धरना दिया। अध्यक्षता किसान नेता राजमंगल ठाकुर ने की। इस दौरान वक्ताओं ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के बैंक खाते में छह हजार रुपये नकद अनुदान शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की। वक्ताओं ने केंद्र व बिहार सरकार को किसान विरोधी बताते हुए विगत जून में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन किसान विरोधी अध्यादेश को वापस लेने को कहा। संचालन राम किशोर झा ने किया। पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर 22 सूत्री मांग पत्र सौंपा। किसानों की मांगों से राज्य व केंद्र सरकार को अवगत कराने की मांग की। सभा में जिला सचिव चंदेश्वर प्रसाद चौधरी, किसान नेता अजय कुमार सिंह, अरुण कुमार ठाकुर, राधेश्याम प्रसाद ठाकुर, विश्वनाथ ठाकुर, शम्भू शरण ठाकुर, मो.युनूस, सुनील कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार पांडेय, शत्रुघ्न प्रसाद, अजीत कुमार, रघुवर भक्त, प्रो.लक्ष्मीकांत आदि थे।            


ग्रामीणों ने रुकवाया 'शौचालय का निर्माण'

अजीतमल। मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना में चयनित ग्राम पंचायत भीखेपुर में बन रहे सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य शनिवार को ग्रामीणों ने रुकवा दिया। उन्होंने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए खंड विकास अधिकारी को जानकारी दी। उन्होंने जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।


ग्राम पंचायत भीखेपुर मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना में चयनित ग्राम पंचायत है। इसके मजरा लक्ष्मण की मडै़या में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर कार्य कर रहे लोगों को पुरानी ईंटों का इस्तेमाल करते देख आक्रोश प्रकट किया। गांव के बादशाह, ओमकार, रविद्र, टिकू, अमर सिंह, नीरज, सीटू, अंकुश, राजू आदि ने गुणवत्ता पर सवालिया निशान उठाते खंड विकास अधिकारी अश्वनी सोनकर को मोबाइल से सूचना दी। उन्होंने कार्य को जांच होने तक रोके जाने की गुहार लगाई। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में नई ईंट की जगह ग्राम प्रधान द्वारा मनमानी करते हुए पुरानी ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं निर्माण में प्रयुक्त किया जाने वाले सीमेंट और मौरंग का अनुपात भी मानक विहीन है। खंड विकास अधिकारी अश्वनी सोनकर ने बताया कि कोरोना पाजिटिव होने के चलते वह अभी होम आइसोलेट हैं। मामले की सूचना मिली है, जांच कराई जाएगी। निर्माण में अनियमितता और निर्धारित मानक न पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।             


जनपद में निफा ने लगाया 'निशुल्क कैंप'

घरौंडा। सामाजिक संस्था निफा की ओर से शिक्षक दिवस पर रेलवे स्टेशन के नजदीक निशुल्क बीपी, शुगर व शारीरिक जांच शिविर लगाया गया। इसमें एक निजी अस्पताल की टीम ने सहयोग किया। कैंप में 100 से ज्यादा लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही उन्हें जरूरी परामर्श भी दिए। निफा के घरौंडा अध्यक्ष कमलकांत धीमान ने कहा कि आज सभी को बीपी, शुगर की समस्या बढ़ रही है, जिसकी समय समय पर जांच कराना बेहद जरुरी होता है। शिविर में जांच के साथ लोगों को जरूरी परामर्श दिए गए। इस तरह के कैंप भविष्य में भी लगाए जाएंगे। इस मौके पर सौरभ जैन , सुमित वशिष्ठ, सुधांशु गुप्ता, रवि धीमान, कपिल धीमान, दिव्यम गुप्ता, राहुल धीमान, अजय मित्तल, सचिन गुप्ता, अंशुल मित्तल, रजत गोयल, निखिल वर्मा, अमन जोशी, भूपेश धीमान, मोहित धीमान, मोनू कुमार, ग्रवित शर्मा, शुभम राणा, लव जुनेजा मौजूद रहे।           


अध्यक्ष के खिलाफ हुआ जांच का विरोध

जासं/ बागेश्वर। उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ जांच बैठाए जाने पर नाराज कर्मचारियों ने शनिवार को लोनिवि कार्यालय के सामने काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। कहा कि यह पहले चरण के आंदोलन की शुरुआत है।


तय किया कि छह सितंबर को सांसद, विधायकों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेंगे। सात सितंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। आठ को एक दिवसीय उपवास पर रहेंगे और नौ सितंबर को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया जाएगा। लोनिवि, विकास भवन समेत तमाम विभागों में तैनात कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के अध्यक्ष केसी मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के जनरल ओबीसी कर्मचारी नेता दीपक जोशी के खिलाफ षड्यंत्र कारी रणनीति अपनाई जा रही है। विरोध में आज समस्त जनपदों में काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर रवि जोशी, अनिल जोशी, संतोष जोशी, मंजुल पांडे, हरीश गोस्वामी, आलोक पांडे, शंकर नायक, मीनाक्षी जोशी, पायल जोशी, शंकर काला, राम सिंह, राजू मेहता, लीलाधर चौबे आदि मौजूद थे।           


बच्चे ने निगला 'जहरीले सांप' का बच्चा

बरेली: बच्चे ने निगला जहरीले सांप का बच्चा, और फिर…


बरेली। बरेली जिले के फतेहगंज क्षेत्र के भोलापुर गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक साल के बच्चे ने घर के आंगन में खेलते हुए सांप को निगल लिया। खबरों के मुताबिक, लड़के ने सांप को थोड़ा सा काट लिया था और जब उसकी मां ने उसके मुंह में कोई वस्तु देखी तो उसने उसे आंशिक रूप से निगल लिया था। जब मां ने उसे बाहर निकाला तो देखकर हैरान रह गई कि यह एक सांप था।
लड़के को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लड़के के पिता धरमपाल छह इंच लंबे मरे हुए सांप को अपने साथ अस्पताल लेकर गए।चिकित्सा अधिकारी हरीश चंद्र ने कहा कि लड़के को एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया गया और उसे आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, यह एक क्रेट हैचलिंग (करैत) सांप था, जो बेहद जहरीला होता है, लेकिन समय पर इलाज हो जाने के कारण बच्चा खतरे से बाहर है।
लड़के के पिता धरमपाल एक किसान हैं, उन्होंने संवाददाताओं को बताया, “मेरी पत्नी सोमवती ने देवेंद्र के मुंह में कुछ देखा और जब उसने उसे बाहर निकाला, तो वह डर से चीख पड़ी क्योंकि यह एक छोटा सांप था जो जल्द ही मर गया।”
वरिष्ठ आईएफएस (भारतीय वन सेवा) अधिकारी रमेश पांडे ने कहा कि “क्रेट हैचलिंग और आम वुल्फ सांप अक्सर समान दिखते हैं। उनकी स्किन के एक जैसे पैटर्न के कारण उनकी पहचान करना मुश्किल हेाता है। क्रेट हैचलिंग के काटने से इंसान की मौत हो सकती है लेकिन वुल्फ घातक नहीं होता है। लड़के को एंटी-वेनम देने में कोई नुकसान नहीं है, क्योंकि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।”           


'मोदी सरकार' का असंगठित क्षेत्र पर प्रहार

जीएसटी का स्वरुप बिगाड़ कर मोदी सरकार ने किया असंगठित क्षेत्र पर प्रहार: राहुल।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असंगठित क्षेत्र की बदहाली के लिए मोदी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उस पर कड़ा हमला किया और कहा कि वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के मूल स्वरूप को बदलकर असंगठित अर्थव्यवस्था को तबाह किया गया है।             


यूपीः कांग्रेस में एक और लेटर 'बम'

उप्र: कांग्रेस में एक और लेटर ‘बम’, लिखा- ‘परिवार के मोह से ऊपर उठें’।


लखनऊ। कांग्रेस एक और ‘लेटर बम’ के साथ पार्टी में होने वाले धमाके के लिए तैयार है, इस बार यह उत्तर प्रदेश (यूपी) से है। पिछले साल पार्टी से निष्कासित नौ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि वह पार्टी को महज ‘इतिहास’ का हिस्सा बनकर रह जाने से बचा लें।
प्रियंका गांधी वाड्रा, जो कि यूपी की प्रभारी व पार्टी महासचिव हैं, उन्हें परोक्ष रूप से निशाने पर लेते हुए, चार पन्नों के पत्र में सोनिया गांधी से परिवार से ऊपर उठने का आग्रह किया गया है। पत्र में लिखा गया है, ‘परिवार के मोह से ऊपर उठें’ और पार्टी की लोकतांत्रिक परंपराओं को पुनर्स्थापित करें।
पूर्व सांसद संतोष सिंह, पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व विधायक विनोद चौधरी, भूधर नारायण मिश्रा, नेकचंद पांडे, स्वयं प्रकाश गोस्वामी और संजीव सिंह के दस्तखत वाले पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है।
पत्र में कहा गया है, “इस बात की आशंका है कि आपको राज्य मामलों के प्रभारी द्वारा मौजूदा स्थिति से अवगत नहीं कराया जा रहा है। हम लगभग एक साल से आपसे मिलने के लिए अपॉइंटमेंट की मांग कर रहे हैं, लेकिन मना कर दिया जाता है। हमने अपने निष्कासन के खिलाफ अपील की थी जो अवैध था लेकिन केंद्रीय अनुशासन समिति को भी हमारी अपील पर विचार करने का समय नहीं मिला।”
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने आगे दावा किया कि पार्टी के पदों पर उन लोगों का कब्जा है जो वेतन के आधार पर काम कर रहे हैं और पार्टी के प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं। पत्र में कहा गया है, “ये नेता पार्टी की विचारधारा से परिचित नहीं हैं, लेकिन उन्हें यूपी में पार्टी को दिशा देने का काम सौंपा गया है।”
इसमें आगे कहा गया है कि ये लोग उन नेताओं के प्रदर्शन का आकलन कर रहे हैं जो 1977-80 के संकट के दौरान कांग्रेस के साथ चट्टान की तरह खड़े थे। लोकतांत्रिक मानदंडों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, अपमानित किया जा रहा है और निकाला जा रहा है। वास्तव में, हमें मीडिया से हमारे निष्कासन के बारे में पता चला था, जो राज्य इकाई में नई कार्य संस्कृति की बात करता है।
पत्र में आरोप लगाया गया है कि नेताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच संवाद की कमी है। इन्होंने आगे कहा कि यूपी में एनएसयूआई और युवा कांग्रेस निष्क्रिय से हो गए हैं।
नेताओं ने कांग्रेस आलाकमान से वरिष्ठ नेताओं के साथ संवाद को बढ़ावा देने का आग्रह किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर यह मौजूदा मामलों की ओर आंख मूंद लेता है, तो कांग्रेस को यूपी में तगड़ा नुकसान होगा, जो कभी पार्टी का गढ़ हुआ करता था। यह पत्र ऐसे समय में आया है जब पार्टी उत्तर प्रदेश में पहले से ही गुटबाजी, मतभेदों का सामना कर रही है।           


रैली में बिना 'मास्क' के निकले लोग

महामारी को नकारने रोम में निकाली गई रैली, बिना मास्क के निकले लोग।


रोम। कोरोना वायरस महामारी की मौजूदगी को नकारते हुए इटली की राजधानी में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके लिए सर्कस मैक्सिमस के पास कुछ हजार लोग इकट्ठे हुए।                   


केस को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश

पत्थलगांव में 12 सितंबर तक टोटल लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते केस को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश।


पत्थलगांव। जशपुर के पत्थलगांव में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए 12 सितंबर तक टोटल लॉकडाउन किया गया है।
इस दौरान जरुरी सेवाओं में पहले की तरह छूट रहेगी। इसके साथ ही कोरोना के गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने इसके निर्देश जारी किए हैं। आपको बतादें छत्तीसगढ़ में रोजाना हजारों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना ने प्रदेश के करीब सभी जिलों में अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है।
छत्तीसगढ़ में शनिवार को कोरोना मरीजों के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। प्रदेश में सर्वाधिक 2529 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 879 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जबकि आज 19 संक्रमितों की मौत हो गई है।
आज मिले कुल 2529 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 43163 हो गई है। इनमें से 20487 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 22320 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 356 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।           


ईरानी 'रक्षा मंत्री' के साथ बैठकः राजनाथ

राजनाथ ने तेहरान में की ईरानी रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक


नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस की यात्रा से स्वदेश लौटते समय शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान में अपने ईरानी समकक्ष ब्रिगेडियर जनरल अमीर हात्मी के साथ द्विपक्षीय बातचीत की।              


देश में 90 हजार से अधिक नए मामले

देश में कोरोना का फिर टूटा रिकॉर्ड, 90 हजार से अधिक नए मामले।


नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में रिकार्ड-दर-रिकार्ड तेजी के बीच एक दिन में अब तक सर्वाधिक 90 हजार से अधिक नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 41.13 लाख हो गया हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान 73 हजार से ज्यादा मरीजों के स्वस्थ होने के कारण सक्रिय मामले 20.96 प्रतिशत पर आ गए।             


'ईरान-रूस' करेंगे वैक्सीन का उत्पादन

ईरान, रूस मिलकर करेंगे कोविड-19 वैक्सीन का उत्पादन


काहिरा। ईरान और रूस मिलकर इस्लामिक गणराज्य में कोविड-19 वैक्सीन का उत्पादन करेंगे। इस दौरान ईरान में मामलों की संख्या बढ़कर 384,666 हो गई है। इस बीच इराक के स्वास्थ्य अधिकारी ने चेतावनी दी है कि नागरिकों को कोरोना वायरस को लेकर गंभीरता कम नहीं करनी चाहिए क्योंकि यहां एक ही दिन में 4,644 नए मामले दर्ज हुए हैं।               


राज्यपालों को संबोधित करेंगे 'राष्ट्रपति-पीएम'

नई शिक्षा नीति पर राज्यपालों को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री।


नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 सितंबर (सोमवार) को सुबह 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राज्यपालों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। ‘उच्च शिक्षा के बदलाव में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भूमिका’ विषय पर इस सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।             


लालकुआं से युवती का किया अपहरण

ब्रेकिंग न्यूज : लालकुआं से युवती का अपहरण, पुलिस से सम्भाले नहीं संभले लोग।


लालकुआं । शनिवार रात सहेलियों के साथ कोतवाली से लगी सड़क पर टहल रही युवती का कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। सहेलियों ने काफी शोर मचाया लेकिन अपहरण्कर्ता अपने मंसूबे को अंजाम देने में सफल रहे। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने कार का पीछा भी किया, कार सवारों को रोक पाने में नाकामयाब ही रहे। कार सवार युवती को लेकर हल्द्वानी की तरफ भागे। युवती की बरामदगी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर लालकुआं कोतवाली घेराव किया। पुलिस को बल प्रयोग कर भीड को खदेड़ना पड़ा।
इसके बाद जगह जगह रास्ते जाम करने की सूचना आने लगी। आधी रात को एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। परिजनों से बातचीत कर युवती की बरामदगी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया।
अपहरण की वारदात रात लगभग 10 बजे घटित हुई। नगर के वार्ड नंबर चार निवासी युवती अपनी तीन सहेलियों के साथ कोतवाली से सटी सड़क पर टहल रही थी। इस बीच टांडा जंगल की ओर से आयी कार ठीक उनकी बगल में रुकी। पीड़ित के साथ टहल रही लडकियों के अनुसार कार में तीन युवक सवार थे। तीनों कार से उतरे और पीडिता को जबरन कार में डाल दिया। यह देख उसकी सहेलियों ने शोर मचाया। लड़कियों की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और जब तक वे कुछ समझते कार चौराहे से हल्द्वानी की ओर मुड़ गई।
कोतवाली के पास हुई इस घटना से स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। युवती की बरामदगी की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए कोतवाली जा पहुचे। पुलिस ने बल प्रयोग किया तो रात 11.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने का प्रयास किया। इसके बाद सभी देर रात तक कोतवाली के पास ही डटे रहे।             


नदी से 2 आतंकियों के शव बरामद किए

कश्मीर: किशनगंगा नदी से दो आतंकवादियों के शव बरामद


श्रीनगर। कश्मीर के गुरेज में तुलैल क्षेत्र में सेना और पुलिस ने किशनगंगा नदी से दो शव बरामद किए हैं। इसके अलावा हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। मेडिको-लीगल औपचारिकताओं के लिए शवों को गुरेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था।              


'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...