शनिवार, 5 सितंबर 2020

छत्तीसगढ़ः सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत


रायपुर। पांच सितंबर छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सड़क दुर्घटना में सात मजदूरों की मौत हो गई है तथा सात अन्य घायल हो गए हैं। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि रायपुर शहर के तेलीबांधा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेरीखेड़ी गांव के करीब बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बस में सवार सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है तथा सात अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि


पांच सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सड़क दुर्घटना में सात मजदूरों की मौत हो गई है तथा सात अन्य घायल हो गए हैं। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि रायपुर शहर के तेलीबांधा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेरीखेड़ी गांव के करीब बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बस में सवार सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है तथा सात अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी राज्य ओडिशा के 59 मजदूर एक बस में सवार होकर गुजरात के लिए रवाना हुए थे। जब बस सेरीखेड़ी गांव के करीब पहुंची तब वह ट्रक से टकरा गई। इस घटना में सात मजूदरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस ने शवों को और घायलों को अस्पताल भेजा है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि ओडिशा के गंजाम जिले के निवासी मजदूर गुजरात के सूरत में कपड़ा मिल में काम करने जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।           



युवा आईपीएस सिंघम जैसे दिखावा ना करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए युवा आईपीएस अधिकारियों को सलाह दी है कि ‘सिंघम’ की तरह फिल्मों से प्रभावित न हों। उन्होंने कहा कि कुछ पुलिसकर्मी पहले दिखावा करने में लग जाते हैं और पुलिसिंग के मुख्य पहलू की अनदेखी कर देते हैं। उन्होंने कहा, “कुछ पुलिसकर्मी जो नयी ड्यूटी पर पहुंचते हैं वह ‘सिंघम’ जैसी फिल्मों को देखकर दिखावा चाहते हैं। लोगों को डराना चाहते हैं और असामाजिक तत्वों को मेरा नाम सुनकर ही कांपना चाहिए, यह उनके दिल और दिमाग पर छा जाता है और इसकी वजह से जिन कामों को किया जाना चाहिए वह पीछे छूट जाते हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 2018 बैच के प्रोबेशनल्स आईपीएस अधिकारियों को ऑनलाइन संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को इन अधिकारियों को चेताया भी कि किसी तरह के गलत कृत्य में शामिल न हों।

कोरोना महामारी में पुलिस बलों की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान पुलिस का मानवीय चेहरा नजर आया और सुरक्षाकर्मियों ने सराहनीय काम किया। मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के समय पुलिस ने लोगों को जागरुक करने के लिये गाने गाए, गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि लोग इन दृश्यों के गवाह बने। कोरोना वायरस के दौरान, मानवता ने खाकी वर्दी के जरिये काम किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंक प्रभावित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि माओं और बच्चों के साथ मिलकर महिला पुलिसकर्मी युवाओं को ‘गलत रास्ते’ पर जाने से रोक सकती हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी महिला पुलिस अधिकारी प्रभावी रूप से ऐसा कर सकती हैं। हमारा महिला बल माओं को शिक्षित करने में और उनके बच्चों को वापस लाने में प्रभावी रूप से काम कर सकता है। मुझे विश्वास है कि अगर आप शुरुआती चरण में ही ऐसा करते हैं तो हम अपने बच्चों को गलत रास्तों पर जाने से रोक सकते है।

कोबरा के साथ डांस करना पड़ा भारी

पटना। बिहार के खगड़िया जिले में डीजे के धुन पर कोबरा के साथ ‘नागिन डांस’ करना एक सपेरे को काफी महंगा पड़ गया।सपेरा कोबरा सांप के साथ डीजे के धुन पर नागिन डांस कर रहा था। नागिन डांस करने के दौरान ही कोबरा ने सपेरे को काट लिया। कोबरा के काटने से सपेरे शंभु सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। यह मामला खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा गांव का है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कोबरा के साथ सपेरे के डांस करने पर अब खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


सपेरा कोबरा सांप के साथ नागिन डांस कर रहा था
वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किस तरह सपेरा शंभु सिंह कोबरा सांप के साथ डांस कर रहा है। नागिन डांस के दौरान ही कोबरा ने सपेरे को पीठ में काट लिया। सपेरे को तुरंत ही आनन-फानन में नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पीठ में काटने के कारण जहर पूरे शहर में फैल गया, जिससे सपेरे को नहीं बचाया जा सका और सपेरे की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।         


वायरसः भारत नंबर दो के करीब आया

हरिओम उपाध्याय

नई दिल्ली। कोरोना केसों को लेकर भारत देश दुनिया में नंबर-2 की पोजीशन पर आने वाला है। भारत से पहले ब्राजील ही दुनिया में अमेरिका के बाद एकमात्र ऐसा देश है, जहां कोरोना के सबसे अधिक केस सामने आए हैं। लेकिन माना जा रहा है कि भारत देश ब्राजील को पछाडक़र जल्द ही नंबर-2 पर आ सकता है। फिलहाल भारत तीसने नंबर की पोजीशन पर है। 

ब्राजील में 40 लाख 41 हजार 638 कोरोना केस-


भारत में इस समय 39 लाख 36 हजार 747 कोरोना के पॉजीटिव केस हैं। भारत में बीते दो दिनों में 80 हजार से भी अधिक कोरोना के केस आए हैं। इस देश में मरीजों के मिलने की रफ्तार इसी तरह से बढ़ती रही तो भारत एक-दो दिन में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। जॉन हॉपकिन्स कोरोना रिसर्च सेंटर के अनुसार ब्राजील में 40 लाख 41 हजार 638 कोरोना पॉजीटिव केस हैं। इन केसों के चलते ब्राजील , अमेरिका के बाद कोरोना प्रभावित देशों में दूसरे नंबर पर है। लेकिन जिस तरह से भारत में कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है, उसे देखते हुए लगने लगा है कि यह जल्द ही ब्राजील को पछाडक़र दूसरा नंबर हासिल कर लेगा। 


अमेरिका में 60 लाख के पार-


वहीं अमेरिका में कोरोना के केस 60 लाख के पार हैं। जिसके चलते अमेरिका पूरे विश्व में पहले नंबर पर चल रहा है। वहीं भारत में भी जिस प्रकार से कोरोना केसों की रफ्तार बढ़ रही है, उसे देखते हुए जल्द ही  भारत विश्व भर में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगा। जोकि बेहद ही खतरनाक स्थिति है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दावों की बात करें तो उनका कहना है कि देश में कोरोना के केस तेजी से रिकवर हो रहे हैं। पॉजीटिव आने वाले केसों से अधिक रिकवरी होने वालों की संख्या है।                          


शांति व्यवस्था के कोतवाल ने किया भ्रमण

गाजीपुर। शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर सदर कोतवाल दिलीप सिंह ने शुक्रवार की देर शाम पुलिस कर्मियों के साथ भ्रमण किया। कोतवाली से निकला रूचमार्च मिश्रबाजार, महुआबाग होते हुए विशेश्वरगंज तक गया। इस दौरान जिन स्थानों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी, वहां कोतवाल ने फटकार लगाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा। बिना मास्क नजर आए लोगों को डांट पिलाते हुए कहा कि बिना मास्क से न घूमे। कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ ही उनकी तलाशी ली। उधर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को देख लोग सक्ते में आ गए। इस सोच में पड़ गए कि कोई घटना तो नहीं हुई है।भ्रमण में विशेश्वरगंज चौकी प्रभारी वंशबहादुर सिंह भारी संख्या में पुलिस कर्मी शामिल रहे।             


सड़क हादसे में 2 शिक्षकों की हुई मौत

जगदलपुर। शिक्षक दिवस से एक दिन पूर्व शनिवार की शाम को एक हृदय विदारक दुर्घटना में दो शिक्षकों ऋषिकेश सोनी और उमेश कुमार बघेल की मौत हो गई। उमेश कुमार बघेल भोंड व ऋषिकेश सोनी जगदलपुर के रहने वाले थे। दोनों ही शिक्षक जगदलपुर से कोंडागांव की ओर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें बालेंगा के पास टक्कर मार दी। दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।
तोकापाल के खंड शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने बताया कि आज अंग्रेजी के शिक्षकों की जिला मुख्यालय में बैठक थी, जिसमें शामिल होने दोनों शिक्षक पहुंचे हुए थे। बैठक के बाद ऋषिकेश सोनी ने अपनी माँ से कोंडागांव जाने की बात कहकर उमेश कुमार के साथ निकला था। दोनों ही शिक्षक फिलहाल तोकापाल के अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पदस्थ थे। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।               


दर्शन के लिए दिखानी होगी 'कोरोना' जांच

अल्मोड़ा। अगर आप भगवान भोले के दर्शन करने के लिए जागेश्वर धाम आ रहे हैं तो 72 घंटे पूर्व की कोरोना जांच रिपोर्ट साथ लाना जरूरी होगा। ऐसा नहीं किया तो वापस भी लौटना पड़ सकता है। उत्तराखंड के निवासी हैं तो आपको सिर्फ अपने राज्य की आईडी दिखानी होगी और पूजा-पाठ कर सकेंगे।


कोरोना ने भक्तों पर भी तमाम प्रतिबंध लगा दिए हैं। जागेश्वर धाम आने वाले भक्तों के लिए जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति ने कुछ प्रतुबंधों के साथ दर्शन के लिए छूट प्रदान कर दी है। मंदिर समिति की बैठक में तमाम फैसले लिए गए। जिसमें कहा गया कि श्रद्धालुओं को पूजा और ऑनलाइन दर्शन के लिए रसीद लेनी होगी। अल्मोड़ा के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कैलाश भट्ट ने बताया कि बाहरी प्रदेशों के श्रद्धालुओं के लिए मंदिर आते समय 72 घंटे पूर्व की कोरोना जांच की रिपोर्ट दिखानी होगी। निगेटिव होने पर ही दर्शन की छूट मिलेगी। इसके अलावा मास्क जरूरी होगा, सेनेटाइजर साथ होना चाहिए। सामाजिक दूरी का पालन हर हाल में करना होगा। जो श्रद्धालु उत्तराखंड के हैं, वह कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बनाए गए नियमों का तो पूरा पालन करेंगे। हां, इतना जरूर है कि दर्शन के लिए उनको उत्तराखंड की स्थायी आईडी दिखानी होगी।             


आरबीआई ने अपना बैंक किया बंद

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को बैंकिंग रेग्युलेशन एक्ट के तहत आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक को बंद करने की घोषणा कर दी है। आरबीआई ने इसकी घोषणा करते हुए कंपनी का बैंकिंग दर्जा खत्म कर दिया है। दरअसल आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक ने पिछले साल नवंबर में अपने कारोबार समेटने की घोषणा की थी। कंपनी के अपनी मर्जी से अपना कारोबार समेटने का आवेदन भारतीय रिजर्व बैंक को दिया था। जिसे अब मंजूरी दे दी गई है।


रिजर्व बैंक ने जारी की अधिसूचना


भारतीय रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि बैंकिंग रेग्युलेशन एकट 1949 के तहत आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक अब बैंकिंग कंपनी के रूप में समाप्त हो गई है, जो 28 जुलाई 2020 से प्रभावी हो गई है।


3 साल में ही खत्म हुआ कारोबार


आपको बता दें कि आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक को बैंकिंग का लाइसेंस साल 2017 में ही मिला था। जिसके बाद कंपनी ने साल 2018 के फरवरी से पेमेंट बैंक का परिचालन शुरू किया था। 2017 में बनाई गई इस कंपनी में ग्रासिम इंडस्ट्री की 51 फीसदी की हिस्सेदारी थी, और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड इसमें 49 फीसदी का हिस्सेदार था। यह बैंक आदित्य बिड़ला नूवो औऱ आइडिया सेल्युलर का ज्वाइंट वेंटर था।


क्यों बंद करना पड़ा कारोबार


दरअसल कंपनी पर घाटे का दबाव बढ़ रहा था। इससे पहले भी कई पेमेंट बैकों ने अपने कारोबार को समेटा है जिसमें टेक महिंद्रा, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस, टेलिनॉर जैसे नाम शामिल है। डिजिटल के इस दौर में पेमेंट बैंक्स का बंद होना एक चिंता का विषय है। एक तरफ कई पेमेंट बैंक्स बंद हुए है तो वहीं पेटीएम जैसे बड़े खिलाड़ियों का मार्केट पर कब्जा बढ़ता जा रहा है।           


अलर्टः तेजी से बदलेगा मौसम का मिजाज

हल्द्वानी। उत्तराखंड मौसम विभाग ने छह और सात सितंबर को कई क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश की उम्मीद जताई है। साथ ही जिलों के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है।


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। रविवार और सोमवार को बारिश हो सकती है। कई जगह आकाशीय बिजली गिरने का भी आशंका है। सभी जिलों में जिलाधिकारियों, एसडीआरएफ पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े अधिकारियों, राजस्व विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।                 


चट्टान के नीचे बैठे ग्रामीणों पर गिरा मलबा

भीमताल। भीमताल के पांडे तोक के भांखर गांव में आज शाम हुये भू स्खलन में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। हादसा आज शाम लगभग साढ़े 6 बजे के लगभग हुआ। पुलिस ने मौके पर से मलबे के भीतर से दोनों शवो को निकलवा कर पीएम के लियेभेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांडे गांव के तोक भांखर निवासी 24 वर्षीय कुलदीप कुमार और 58 वर्षीय जीवन राम शाम के समय बारिश होने पर गांव के पास ही जंगल एक चट्टान के नीचे बैठ गये। थे। कुछ देर में वही चट्टान गिर गई। और दोनो ग्रामीण मलबे में दब गये। ग्रामीण जब घटना स्थल पहुचे तो एक मृतक का हाथ मलबे से बाहर देख पुलिस को सूचना दी गई। भीमताल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मलबा हटवा कर दोनो शवों को बाहर निकाला।             


सीजीएल-2018 परीक्षा परिणाम नहीं आया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नतीजों और अटकलों पर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, '2017-SSC CGL अभी तक नियुक्त नहीं किया गया है। 2018- CGL परीक्षा का परिणाम नहीं आया। 2019 - कोई सीजीएल परीक्षा। 2020- एसएससी सीजीएल भर्ती नहीं निकाली गई। प्रियंका गांधी ने आगे तंज कसते हुए लिखा, 'अगर भर्ती निकलती है तो कोई परीक्षा नहीं होती। परीक्षा होने पर कोई परिणाम नहीं। यदि परिणाम आता है, कोई नियुक्ति नहीं।


इससे पहले, प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को ट्वीट किया, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) सीजीएल परीक्षा के परिणामों की घोषणा की और रेलवे परीक्षा के लिए छात्रों की मांग का समर्थन किया। उन्होंने लिखा, 'एसएससी और रेलवे ने कई परीक्षाओं के नतीजों को सालों तक टाल दिया है। किसी का रिजल्ट अटका है, किसी का टेस्ट। सरकार युवाओं के धैर्य का परीक्षण कब तक करेगी? युवाओं की सुनो, सरकार। युवाओं को नौकरी चाहिए, भाषण नहीं।


वहीं प्रियंका ने गिरती हुई जीडीपी के बारे में सरकार को लिखा था, कि अब से 6 महीने पहले, राहुल गांधी ने आर्थिक सुनामी के बारे में बात की थी। कोरोना संकट के दौरान, हाथी दांत जैसे पैकेज की घोषणा की गई थी। लेकिन आज हालत देखिए।


 स्पीक अप फॉर एसएससी रेलवे स्टूडेंट्स का चलन रहा होगा। इस प्रवृत्ति के माध्यम से, एसएससी सीजीएल 2018 और आरआरबी एनटीपीसी उम्मीदवारों के छात्रों ने अपनी मांगें रखी थीं। उन्हें सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में समर्थन मिल रहा है। कई विपक्षी दलों ने इन छात्रों के समर्थन में ट्वीट किया।                    


डोगरी व कश्मीरी भाषा को अधिकृत किया

अरमान अली की रिपोर्ट


जम्मू। जम्मू कश्मीर के केन्द्र प्रशासित राज्य बनने के बाद यूटी में डोगरी और कश्मीरी को अधिकारिक दर्जा मिलने पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भी खुशी की लहर है। पीओजेके का उदारवादी तबका इसे सरकार का बेहतरीन कदम करार दे रहा है। उनका मानना है कि इससे दोनों भाषाओं को प्रोमोशन मिलेगा और उन्हें अपने प्रदेशों में सम्मान मिलेगा।


लंदन में रहने वाले पीओजेके के नागरिक डा अमजद आयूब मिर्जा ने इसे बेहतरीन कदम करार दिया है। उन्होंने कहा,मैं इंडियन केबिनेट का शुक्रियाअदा करना चाहता हूं जिन्होंने संसद में यह बिल पास किया। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि धारा 370 और अनुच्छेद 35ए हटने के बाद जम्मू कश्मीर की पहचान खत्महो र्गइ  है वो लोग गलत है क्योंकि जम्मू कश्मीर को शिनाखत मिली ही धारा 370हटने के बाद हैं उन्होंने उम्मीद जताई कि जब पीओजेके जम्मू कश्मीर के साथ मिलेगा तो पहाड़ी भाषा को भी दर्जा मिलेगा।                       


ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता का सम्मान

विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता बीके शर्मा हनुमान का किया सम्मान ।                                                 


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। शिक्षक दिवस को प्रेरणा दिवस के रुप में मनाया। विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता बीके शर्मा हनुमान का उनके प्रति आस्था रखने वाले कुमार देवाशीष ओझा व संजय शुक्ला ने आरडीसी कार्यालय पर पहुंचकर बीके शर्मा हनुमान का पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र व मुकुट पहनाकर विधिवत सम्मान किया। इस अवसर पर बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि गुरू-शिष्य परंपरा हमारे देश में सदियों से चली आ रही है। इस परंपरा के अंतर्गत गुरु अपने शिष्य को शिक्षा प्रेरणा देता है। गु शब्द का अर्थ अंधकार (अज्ञान) होता है और रू शब्द का अर्थ प्रकाश (ज्ञान) होता है। इस प्रकार जो अज्ञान का अंधकार मिटा कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं वही गुरु कहलाते हैं। गुरु का हमारे जीवन में बहुत ही बड़ा महत्व है जो की सर्वविदित है।
शिक्षक ईश्वर का दिया हुआ वह उपहार है जो हमेशा बिना किसी स्वार्थ के भेदभाव रहित स्वभाव से बच्चों को अच्छे बुरे का ज्ञान कराता है। माता-पिता के बाद शिक्षक ही होता है जो बच्चों को एक सही रूप में ढ़ालने की नींव रखता है। शिक्षक दिवस देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर 5 सितंबर 1962 से शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दिन सभी स्कूल और संस्थानों में बच्चे और युवा किसी उत्सव के रूप में शिक्षक दिवस मनाते हैं। सभी बच्चों के माता-पिता बच्चों की उनकी जरूरतों को पूरा करने में सहायता करते हैं लेकिन शिक्षक उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ाने में और उनका भविष्य निखारने में उनकी मदद करते हैं। बिना गुरू के ज्ञान नहीं होता यह एक कहावत ही नहीं सच्चाई है। इस अवसर पर कुमार देवासीएसओझा ने बताया कि बीके शर्मा हनुमान भी हमारे प्रेरणा रूपी शिक्षक स्वरूप हैं। जिन्होंने हमें समाज में एकजुट करने का कार्य किया है और हमें हमेशा प्रेरणा दी है। राष्ट्रवादी विचारधारा, सामाजिक कार्यों,व देशहित की और विशेषकर कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूक किया है जो प्रेरणा दें और सही मार्ग पर चलने की शिक्षा दें तो सही मायने में वही गुरु है आज हम हनुमान जी का सम्मान करते हुए अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं
जब डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति बने, उनके कुछ छात्र 5 सितंबर को उनका जन्मदिन मनाना चाहते थे, जिस पर उन्होंने कहा कि यदि इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो यह उनका सौभाग्य होगा। तब से 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  इस दिन शिक्षकों को प्यार, दुलार और प्रशंसा के रूप में उपहार देते हैं। इस अवसर पर पंडित देवेंद्र शर्मा ,कुमार देवासीश ओझा, संजय शुक्ला, रवि कुमार शर्मा, मनोज शर्मा, शिवकुमार शर्मा, श्यामलाल सरकार आदि मौजूद थे।            


फील्ड ऑफिसर रिश्वत लेते किए गिरफ्तार

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के फील्ड ऑफीसर और उसके चपरासी को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। लोकायुक्त की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है।
जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर दिगौड़ा एसबीआई बैंक के फील्ड ऑफिसर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिफ्तार किया गया है।


क्या है पूरा मामला


प्राप्त जानकारी के अनुसार,लोकायुक्त पुलिस सागर ने यह कार्रवाई की। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़े ने बताया क‍ि राजेन्द्र नगर गांव निवासी देवेंद्र अहिरवार ने लोकायुक्त सागर पुलिस को शिकायत की थी कि एक योजना का लाभ दिलाने के लिए फील्ड ऑफिसर महेंद्र सिंह मीणा ने रिश्वत मांगी थी।
इसमें आवदेक देवेंद्र अहिरवार से शुक्रवार को रिश्वत की राशि देना तय किया गया। बैंक के बाहर ही फील्ड ऑफिसर महेंद्र सिंह मीणा 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त से ट्रेप हो गए।
इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का चपरासी राकेश केवट भी सहआरोपी बनाया गया, जिसके माध्यम से पूरी बातचीत हुई थी। लोकायुक्त ने पुलिस थाना दिगौड़ा में इस कार्रवाई को अंजाम दिया।               


एक 'पत्नी' ने 8 पतियों को चुना लगाया


















अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। एक महिला शादी के लिए योग्य वर तलाशती है। फिर विधिवत शादी कर पति का विश्वास अर्जित करती है। जब पति नामक शिकार उसकी गिरफ्त में आ जाता है, तब वो अपने असल मकशद को पूरा करने में जुट जाती है। मौका पाते ही वो घर और बैंकों में रखी नगदी और आभूषण लेकर नौ दो ग्यारह हो जाती है। ये महिला अपने पति के घर उतने दिन-महीने गुजराती है, जब तक की उसे भरोसा नहीं हो जाता कि उसने पूरा माल अपने कब्जे में ले लिया है। अब तक इस महिला ने बीते 8 सालों में 8 पतियों को चूना लगाया। इस दिलचस्प मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पीड़ितों ने अलग-अलग थानों में एक ही कदकाठी और सूरत वाली अपनी पत्नी की तस्वीरें पुलिस से साझा की। उन तस्वीरों को देखकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई।
दरअसल हर बार उसे दूल्हे अलग-अलग मिले लेकिन तस्वीरों में सभी की पत्नियां एक पाई गई। यूपी पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज किया है जिसने 10 सालों में रक दर्जन से ज्यादा शादियां की। इनमे से उसने 8 बुजुर्गों के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद यह दुल्हन घर से ज्वैलरी और कैश लेकर फरार हो जाती थी। यूपी की गाजियाबाद पुलिस ने उस लुटेरी दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इस लुटेरी दुल्हन की पहचान मोनिका मलिक के रूप में हुई है। इस फ्रॉड महिला ने एक 66 साल के कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रेक्टर को अपना निशाना बनाया था। वह अपने इस 8वें दूल्हे का 15 लाख रुपये कीमत का सामान लेकर भाग गई थी।
लेकिन दो महीने बाद ही यह लुटेरी दुल्हन ज्वैलरी और कैश लेकर भाग गई। जुगल किशोर के मुताबिक उसने करीब 25 लाख रुपये के गहने पार कर दिए। जुगल किशोर ने मेट्रोमोनियल साइट वालों से अपनी पत्नी को लेकर बातचीत की। इसके बाद जुगल किशोर को मोनिका के पहले पति के बारे में पता लगा। वे हैरत में पड़ गए कि उसे पूर्व जिस शख्स ने मोनिका से शादी की थी, वह भी इसी तरह से ठगा गया था। जुगल किशोर ने पुलिस में इस मामले की शिकायत की।


पुलिस ने उनकी शिकायत की जब जांच की तो वो खुद हैरत में पड़ गई। उसने जाँच में पाया कि इस लुटेरी दुल्हन ने 8 -10 सालों में दर्जनों लोगों से विवाह किया था। जुगल किशोर से यह उसकी आठवीं शादी बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक हर बार वह इसी तरह दूल्हे को फंसाती और उनकी रकम लूट कर भाग जाती थी। पुलिस के मुताबिक उसकी यह सभी शादियां खन्ना विवाह केंद्र ही फिक्स कराता था। पुलिस ने मोनिका मलिक समेत मेट्रोमोनियल एजेंसी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 380, 384, 388 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मोनिका मलिक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किये है। उसे अंदेशा है कि नए ग्राहक को फंसाने के बाद ही मोनिका ने जुगल किशोर को छोड़ा है।           
















भीड़ ने युवक को जमकर पीटा, मौत

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। यहां 35 वर्षीय मुस्लिम युवक को भीड़ ने चोरी के शक में पीट दिया। इसके बाद युवक की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने नलकूप कॉलोनी को घेर लिया। पुलिस ने मुश्किल से भीड़ को खदेड़ा। क्षेत्र में तनाव बढ़ने पर एसपी देहात, एसडीएम, सीओ के साथ तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आंवला के मोहल्ला किला तेली वाली गली निवासी गौस मोहम्मद का बेटा वासिद (35) टेंट पर मजदूरी करता था। सुबह 11 बजे वह एक ई-रिक्शे पर लोहे का गेट रखकर ले जा रहा था। उसने नलकूप कालोनी के गेट के समीप एक पानी की मोटर रखी देखी तो उसे उठा लिया। कालोनी के अन्य लोगों ने दौड़कर उसके रिक्शे को पकड़ लिया। इसके बाद मोटर चोरी की बात कहकर उसे पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। बाद में पुलिस को बुलाकर युवक को उनके हवाले कर दिया। पुलिस कर्मी उसे थाने ले गए। नशेड़ी जैसी हालत देखते हुये आंवला पुलिस ने उसे छोड़ दिया। परिवार वालों का कहना है कि पुलिसकर्मी उसे गंभीर हालत में घर छोड़ गये। शाम चार बजे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने एक वीडियो के आधार पर दो युवकों को हिरासत में भी लिया है। एसपीआरए डा. संसार सिंह, एसडीएम कमलेश कुमार सिंह, सीओ रामप्रकाश ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक के भाई नासिर की ओर से आंवला थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।           


नासिक में 2 बार आएं 'भूकंप' के झटके

मुंबई। महाराष्ट्र में 12 घंटे के भीतर तीन बार धरती हिली है। महाराष्ट्र के नासिक में रात बारह बजे के करीब दो बार भूकंप के झटके के बाद एक बार फिर से मुंबई में भूकंप आया है। शनिवार की सुबह 6.36 बजे मुंबई से 98 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर में भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई है। इससे अधिक तीव्रता रात में नासिक में मापी गई थी। वहीं, इससे पहले रात में नासिक में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार की राहत लगभग 11.41 पर महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 आंकी गई। इसके साथ ही 5 सितंबर को रात 12.05 पर 3.6 तीव्रता के भूकंप ने नासिक के लोगों को डरा दिया। हालांकि, इन तीनों भूकंप के झटकों में जानमाल के किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने दी।             


बेटे के सामने पिता को मौत के घाट उतारा

निरंकुश हुई रायबरेली हुआ अपराधियों का बोलबाला


शिवाकांत अवस्थी


डलमऊ/रायबरेली। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने बेटे सामने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। बेटे ने पिता को बचाने के लिए खूब शोर शराबा किया, लेकिन सुनसान रास्ते पर उसकी मदद करने के लिए कोई भी नहीं आया। विगत बृहस्पतिवार को शाम करीब 6 बजे राहगीरों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल अधेड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 


आपको बता दें कि, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र की ग्राम भगवंतपुर मजरे तपे तेरूखा निवासी रामपकाश 52 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सरजू गुरुवार की शाम करीब 6 बजे अपने 14 वर्षीय पुत्र लव कुश के साथ घुरवारा से बाइक में सवार होकर घर जा रहा था। तभी हिगांमऊ मार्ग पर पूरे लालू गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाकर अधेड़ को धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, पिता को बचाने के लिए जैसे ही उसका पुत्र आगे बढ़ा, वैसे ही बदमाशों ने उस पर भी हमला करना चाहा लेकिन वह भाग गया। कुछ देर बाद राहगीरों ने अधेड़ को घायल अवस्था में देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को आनन-फानन 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते अधेड़ को मौत के घाट उतार देने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।              

 

भाजपा के अंतरकलह से आप पार्टी परेशान

गोविंद चावला


पिथौरागढ़। प्रदेश की भाजपा सरकार के अंर्तकलह से आम आदमी परेशान है। राज्य के मुख्यमंत्री पर उनकी ही सरकार के विधायकों की नाराजगी और विधायक द्वारा महिला उत्पीड़न व विधायक प्रणव चैंपियन ने देवभूमि को अपमानित किया और भाजपा ने उन्हें फूल-मालाओं से सुषोभित कर घर वापसी की। भाजपा के षासन में महिलाओं का उत्पीड़न बड़ा है और महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। कोविड-19 में आम जन के लिए सरकार के पास कोई नीति नहीं है। इन मूद्दों को लेकर भाजपा के खिलाफ रैली करते हुए सरकार को घेरा।
आप पार्टी के विधानसभा प्रभारी सुशील खत्री के नेतृत्व में गॉधी चौक में एकत्रित कार्यकर्ताओ ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिल्थाम चौक तक रैली निकाली श्री खत्री ने कहा कि भाजपा के राज में स्वास्थ्य, षिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, असुरक्षा, पलायन बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने ही विधायकों को संभाल नहीं पा रही है ऐसे में पूरे राज्य को संभाल पाना इनके लिए नामुमकिन है। आम आदमी की समस्याएं सुनने तथा उनकी मूलभूत सुविधाएं पूरी करने में सरकार नाकाम साबित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री जी को स्वंय इस्तीफे की पेषकष करनी चाहिए। डीडीहाट विधानसभा प्रभारी चंद्रप्रकाष पुनेड़ा ने कहा कि भाजपा भ्रश्टाचार में डूब चुकी है और राज्य की अवधारणा से उन्हें कोई लेना-देना नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार आत्महत्या कर रहे हैं और बेषर्म सरकार सोई पड़ी है। कहा कि आम आदमी पार्टी युवाओं को साथ लेकर सरकार के खिलाफ चरणबद्व आंदोलन चलाऐगी और भाजपा की पोल खोलेगी। वरिश्ठ अधिवक्ता आलोक चौधरी ने कहा कि राज्य में आप मजबूत विपक्ष के रूप में कार्य कर रही है जिसे आमजन का भरपूर समर्थन हासिल हो रहा है, कहा कि 62 प्रतिषत लोग ईमानदार सरकार की बाट जोह रहे हैं और 2022 में आम आदमी की सरकार होगी। जो षहीदों के सपनों के उत्तराखंड का निर्माण करेगी। राकेष वर्मा ने कहा कि बेरोजगारों की फौज लगातार बढ़ती जा रही है और भाजपा की सरकार रोजगार देने में असफल रही है। कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।
सभा को एड आलोक चौधरी, राकेष वर्मा, जगदीश कलोनी, सुरेष जोषी, षंकर राम, इमरान अली,सोषल मीडिया प्रभारी कैलाष कठायत, नरेंद्र ग्वाल,नगरध्यक्ष धीरज जोषी, विनय भाटिया, नीरज कुमार,पंकज ग्यला, लोकेश जोशी, उमेद सिंह, छवि वर्मा,।              


मेडिकल जर्नल लैंंसेट में ट्रायल किए प्रकाशित

नई दिल्ली/ मास्को। तीसरे चरण के ट्रायल के बिना ही लॉन्च हुई रूस की कोरोना वैक्सीन Sputnik V के पहले और दूसरे चरण के परिणाम सामने आ गए हैं और मेडिकल जर्नल लैंसेट में प्रकाशित किए गए हैं। रूस की सरकार ने तीसरे चरण के ट्रायल के बिना ही Sputnik V को 11 अगस्त के दिन लॉन्च कर दिया था जिसके बाद दुनियाभर में इसको लेकर रूस की आलोचना भी हुई थी। रूस ने अपनी वैक्सीन का पहले और दूसरे चरण का ट्रायल एक महीने से भी कम समय में पूरा कर लिया था और सिर्फ 76 लोगों पर यह ट्रायल हुआ था।


Sputnik V वैक्सीन के जो रिजल्ट सामने आए हैं उनमें कुछ हल्के साइड इफेक्ट बताए गए हैं लेकिन वैक्सीन को सुरक्षित बताया गया है। मेडिकल जर्नल लैंसेट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों को वैक्सीन दी गई थी उनमें कुछ ने हल्के साइड इफेक्ट्स जरूर बताए हैं लेकिन वे साइड इफेक्ट ज्यादा गंभीर नहीं थे, वैक्सीन लेने वाले लगभग 58 प्रतिशत मरीजों ने इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द की शिकायत की थी, 50 प्रतिशत मरीजों ने बुखार, 42 प्रतिशत ने सिरदर्द, 28 प्रतिशत ने कमजोरी और 24 प्रतिशत ने जोड़ों में दर्द की शिकायत की थी। लेकिन हल्के साइड इफेक्टस के बावजूद वैक्सीन लेने वाले सभी मरीजों में केरोना के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हुआ है जो एक राहत की बात है और इससे पता चलता है कि वैक्सीन कोरोना के खिलाफ सफल हो रही है और शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत कर रही है।


रूस ने वैक्सीन के पहले और दूसरे चरण के ट्रायल में कुल 78 लोगों पर परीक्षण किया है। पहले चरण में 9 लोगों को वैक्सीन के एक फार्म्युलेशन की दवाई दी गई और और 9 को दूसरे फार्म्युलेशन की दवाई। दूसरे चरण में 20 लोगों को दोनो फार्म्युलेशन की वैक्सीन दी गई। सिर्फ 2 चरण के बाद वैक्सीन लॉन्च करने को लेकर दुनियाभर में रूस की निंदा भी हुई थी और रूस ने कहा है कि जल्द ही तीसरे चरण का ट्रायल भी होगा और दुनियाभर में कई देशों में यह ट्रायल किया जाएगा।


दुनियाभर में इस समय कोरोना वायरस की लगभग 30 वैक्सीन पर काम चल रहा है और इनमें 3 वैक्सीन सबसे आगे हैं, पहली वैक्सीन फार्मा कंपनी Pfizer द्वारा विकसित की जा रही है, दूसरी वैक्सीन अस्तराजैंस के सहयोग से ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी तैयार कर रही है और तीसरी वैक्सीन को Moderna कंपनी तैयार कर रही है। ये तीनों वैक्सीन इस समय तीसरे चरण के ट्रायल में हैं।                 


अवैध हथियारों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

अवैध हथियार के साथ एक शातिर चोर दिल्ली पुलिस क्रैक टीम के सिकंजे में।



नरेन्द्र कुमार

नई दिल्ली। थाना दक्षिण रोहिणी, क्षेत्र के इलाकों में स्नैचरों,व लुटेरों को पकड़ने के लिए, इंस्पेक्टर धनंजय कुमार गुप्ता, ATO के नेर्तत्व में थाना साऊथ रोहिणी, एक टीम, जिसमे क्रैक टीम में एसआई वीरेंद्र सिंधु, हैडकांस्टेबल प्रदीप बड़ेसरा, नंबर 3108 /RD हैडकांस्टेबल राजू पावले नंबर 1006/RD, कांस्टेबल आशीष नंबर 1305/RD और कांस्टेबल बलजीत नंबर 3171/RD का गठन किया गया। दिल्ली पुलिस की क्रैक टीम द्वारा इलाके में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान।


02 सितम्बर को सुबह लगभग 11 बजे दो संदिग्ध लड़के भाग रहे थे। और शिकायतकर्ता उनके पीछे भाग रहा था और शोर मचा रहा था। चोर चोर पकड़ो-पकड़ो चिल्ला रहा था। यह सुनकर, क्रैक टीम के सतर्क पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए। एक लड़के को पकड़ने में कामयाब रहे। लेकिन दूसरा लड़का भाग गया। इस बीच पीड़ित शिकायतकर्ता आया और उसने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति अपने सहयोगी के साथ मिलकर साइकिल की बंधी चेन को काटने की कोशिश कर रहा था। जोकि साईकिल बंधी हुई थी।



पूछताछ करने पर लड़के का नाम गजेंदर उर्फ गोलू उम्र 24 वर्ष,गाँव पीतमपुरा दिल्ली। पकड़े गए आरोपी लड़के के बैग की जांच पड़ताल करने पर एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक कटर के साथ कुछ कपड़े आरोपी के बैग से बरामद किए हैं। जिसमें दो शर्ट स्कूल की वर्दी के थे। मामला,आर्म्स एक्ट थाना साउथ रोहिणी में दर्ज किया गया।


बरामद

1. एक देशी पिस्तौल,

2. एक जिंदा कारतूस। 

3. एक कटर

4. कुछ कपड़े।

प्रोफाइल: पकड़े गए आरोपी 8 वीं कक्षा का ड्राप आउट है और स्मैक का आदी है। स्मैक की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी और स्नैचिंग करना शुरू कर दिया। स्नैचिंग और अन्य चोरी के मामलों में उसकी भागीदारी का पता लगाने के लिए मामले की आगे की जांच जारी है।                


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...