रविवार, 30 अगस्त 2020

मोहर्रमः व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद

लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस मुस्तैद नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए थाना आलमबाग पुलिस ने मोहर्रम की 10 तारीख (रविवार) को संवेदनशील एरिया में नजर बनाए रखी।


क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा अपनी मध्य जोन की टीम को लगातार सड़कों पर उतार कर ब्रीफ करते रहे। डीसीपी ने एसीपी आलमबाग दिलीप कुमार सिंह के साथ आलमबाग के गढ़ी कनौरा में कर्बला के पास पुलिस टीम को ब्रीफ किया। एसीपी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने अपने सभी चौकी प्रभारी को क्षेत्र की चप्पे चप्पे पर निगरानी के निर्देश दिए।             

कई राज्यों में किया रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, कई राज्यों में हो सकती तेज बारिश और आंधी तूफान, छत्तीसगढ़ की नदियां उफान पर, देखे वीडियो।


नई दिल्ली। गर्मी और उमस भरे दिनों से राहत देते हुए दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने दिल्ली के मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली हवाओं की वजह से राजधानी के तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
देश के मध्य भाग में भी कई हिस्सों में पिछले दो दिनों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं | मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, हरदा जिलों में पिछले दिनों भारी बारिश हुई | सेंट्रल वॉटर कमीशन के मुताबिक, आठ बांध अपनी क्षमता का पूरा 100 प्रतिशत से अधिक भर चुके हैं | सीडब्ल्यूसी  के अनुसार छत्तीसगढ़ में महानदी, कलमा, चंपा नदियां अपने जलस्तर से काफी ऊपर बह रही हैं|
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते ओडिशा में हीराकुंड बांध पर महानदी का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है | मध्य प्रदेश में वेनगंगा नदी में बाढ़ के चलते सरदार सरोवर बांध का जलस्तर बढ़ता जा रहा है| नर्मदा नदी में भी बाढ़ जैसी हालात हैं| पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में निम्न दबाव का क्षेत्र लगातार बना हुआ है| जिसके चलते मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दो दिनों में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान में तेज बारिश की संभावना है |
आईएमडी  के एक वैज्ञानिक ने बताया कि “दिल्ली में मानसून के चलते शहर के कुछ हिस्सों में हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है| सोमवार को भी हल्की बारिश की संभावना है| हालांकि 1 से 2 सितम्बर के बीच तेज़ बारिश की संभावना है, जब मानसून देश के उत्तरी हिस्से में होगा| शनिवार को दिल्ली में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और रात का 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले हफ्ते शहर में हुई लगातार बारिश के चलते अगस्त में पिछले 12 सालों में सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गयी है।


छत्तीसगढ़ में 1513 नए मरीजों की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में 1513 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 11 लोगों की मौत।


रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण में तेजी से वृद्धि हो रहा है ।शनिवार को 1513 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।वही प्रदेश में 11 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है । प्रदेश में रायपुर और दुर्ग सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है।यहाँ लगातार प्रदेश के सभी जिलों से ज्यादा कोरोना मरीजों की पहचान हो रही है।
हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में संक्रमितों की की संख्या अब 28 हजार के पार हो गई है।शनिवार को प्रदेश में 709 कोरोना के मरीज ठीक होने के बाद उनकी अस्पताल से छुट्टी भी हुई है।जो बड़ी राहत की बात है।
शनिवार को रायपुर से 630,दुर्ग से 187,राजनांदगांव व बिलासपुर से 66-66,रायगढ़ से 61, बस्तर से 59,धमतरी से 44,सुकमा से 43, जांजगीर -चांपा से 41,महासमुंद से 34, मुंगेली से 30,कांकेर से 28,बेमेतरा से 26,गरियाबंद से 24,नारायणपुर से 23,कबीरधाम व बीजापुर से 21-21,कोरबा से 20,सरगुजा से 18,बलौदाबाजार से 16,बालोद व कोरिया से 15-15,बलरामपुर व जशपुर से 8-8-दंतेवाड़ा से 4,सूरजपुर से 3,कोंडागांव से3 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
शनिवार को छत्तीसगढ़ में कोरोना से 11 लोगोने की मौत हुई है।इसमें कोरोना से रायगढ़ और रायपुर से 2-2,दुर्ग,राजनांदगांव ,महासमुंद,गरियाबंद ,बिलासपुर व बालोद से एक -एक कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।ओडिशा के एक युवक की रायपुर के एक निजी अस्पताल में कोरोना से मौत हुई है।               


मृतक-948, संक्रमित संख्या-35 लाख

देश में 24 घंटे में नया रिकॉर्ड, 78761 नए मामले आये सामने, 948 मरीजों की मौत, कोरोना से मौत के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत, संक्रमितों का आंकड़ा 35 लाख के पार।


नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के मामले में 35 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। कोविड-19 के मौत के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। इससे पहले तीसरे नंबर पर मैक्सिको था, जहां 63,146 लोग महामारी से जान गंवा चुके हैं। दूसरी ओर, अब भारत में मरने वालों की संख्या 63,498 हो गई है, जो मैक्सिको से ज्यादा है | कोरोना से मौत के मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है, जहां एक लाख 86 हजार 855 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं |
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 78,761 नए मामले सामने आए हैं | वहीं 948 लोगों की जान चली गई है | देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 35 लाख 42 हजार हो गई है | इनमें से 63,498 लोगों की मौत हो चुकी है | एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 65 हजार हो गई और 27 लाख 13 हजार लोग ठीक हो चुके हैं | संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है।               


त्रिपुरा में 94 की मौत, संक्रमित-10,879

अगरतला। त्रिपुरा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 443 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कोविड-19 महामारी के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 10,879 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के पांच और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 94 पर पहुंच गई। अधिकारी ने कहा कि अब तक राज्य में कोविड-19 के 7,037 मरीज ठीक हो चुके हैं। त्रिपुरा में वर्तमान में 3,729 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य में कुल 2,64,658 नमूनों की कोरोना वायरस जांच की जा चुकी है।                   


110 साल का बुजुर्ग कोरोना से हुआ मुक्त

तिरुवनंतपुरम। उत्तर केरल के एक मेडिकल कॉलेज से 110 साल की बुजुर्ग महिला कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गई है। वह देश में संक्रमण से मुक्त होने वाली सबसे उम्रदराज मरीजों में से एक हैं। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि मलप्पुरम जिले की रंदाथानी वरियाथ पाथु नामक महिला राज्य में सबसे अधिक उम्र की मरीज हैं जो कोरोना वायरस संक्रमण से उबरी हैं।


डॉक्टरों ने बताया कि 18 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराई गई इस वृद्धा पर उपचार का असर नजर आया क्योंकि उनके मन में तनाव नहीं था। उन्होंने कहा, ''पाथु को उनकी बेटी से संक्रमण हुआ था। उन्हें बस मामूली लक्षण थे।" स्वास्थ्य मंत्री ने इन वृद्ध महिला को उत्तम इलाज करने के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई रहे राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए गर्व का पल है। इससे पहले 105 साल की एक अन्य वृद्धा और 103 साल के बुजुर्ग भी कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए थे।               


पंजाब में मरने वालों की संख्या-1348

चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना के कारण शनिवार को 41 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1348 हो गई है। इसी दौरान राज्य में 1474 नए पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं, जिनके साथ कोरोना से प्रभावित मरीजों की कुल संख्या भी 50 हजार का आंकड़ा (50848) पार कर गई है। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 15409 मरीज गंभीर हालत में भर्ती हैं। इनमें से 475 मरीजों को आक्सीजन सपोर्ट पर और 69 मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 


सेहत विभाग के अनुसार, शनिवार को लुधियाना में 17, पटियाला में 10, जालंधर में 3, अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर व मोगा में 2-2 और फरीदकोट, फाजिल्का व मोहाली में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हो गई। इसी अवधि में लुधियाना में 272, पटियाला में 145, मोहाली में 137, फिरोजपुर में 119, अमृतसर में 114, पठानकोट में 81, जालंधर में 69, होशियारपुर में 67, मुक्तसर में 59, संगरूर में 51, बरनाला में 50, रोपड़ में 47, फाजिल्का में 40, फतेहगढ़ साहिब में 37, बठिंडा में 35, गुरदासपुर में 30, नवांशहर में 27, तरनतारन में 26, मानसा में 24, मोगा में 22, कपूरथला में 17, फरीदकोट में 5 नए पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई है। 


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार को 1083 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी गई। इनमें पटियाला के 322, लुधियाना के 207, मोहाली के 87, अमृतसर के 72, संगरूर के 65, गुरदासपुर के 56, कपूरथला के 44, फतेहगढ़ साहिब के 43, होशियारपुर के 38, रोपड़ के 33, तरनतारन के 29, मुक्तसर के 26, पठानकोट के 20, बरनाला के 14, नवांशहर के 13, फाजिल्का के 9, मानसा के 4 और मोगा का 1 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 34091 हो गई है।               


वायरल होने के बाद इंंस्पेक्टर निलंबित

बदायूं में वीडियो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर हुआ निलंबित।


बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में शनिवार की शाम को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उघैती थाने के थानाध्यक्ष से राकेश चौहान नाम के एक व्यक्ति की बातचीत है। इंस्पेक्टर किसी की मदद के नाम पर रिश्वत मांगते नज़र आ रहे हैं।               


रुक नहीं रही है पेट्रोल के दामों की रफ्तार

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। पेट्रोल के रेट बढ़ते हुए 82 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गए। आज दिल्ली में पेट्रोल का रेट 9 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 82.03 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं, डीजल का रेट 73.56 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी करती हैं। दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 82.03 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 73.56 रुपये प्रति लीटर पर है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।               


हिमाचल में मृतकों की संख्या-33

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 93 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 5,731 हो गई है जबकि एक और मरीज की मौत हो जाने से राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 33 हो गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर. डी. धीमान ने बताया कि राज्य में कुल उपचाराधीन मरीज 1,500 हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 56 साल की एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। धीमान के मुताबिक, पांच और मरीजों के संक्रमणमुक्त होने से राज्य में अब तक कोविड-19 के 4,154 रोगी ठीक हो चुके हैं और 42 दूसरे राज्यों में पलायन कर गये हैं।               


अरूणाचल में कुल संक्रमित संख्या-3,877

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 132 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,877 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि सबसे ज्यादा मामले राजधानी से दर्ज किए गए हैं।


विभाग के अनुसार कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से 31, वेस्ट कामेंग से 27, पपमारे और तवांग से 12, पूर्वी सियांग से 10, तिरप से 8 और पूर्वी कामेंग से 7 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नौ मरीजों को छोड़कर बाकी सभी केस बिना लक्षण वाले हैं और सब कोविड सेंटर में भर्ती हैं।


अधिकारी ने आगे बताया, "नौ सैन्यकर्मी और 28 अर्धसैनिक बल के जवानों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।" इसके अलावा कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद 45 लोगों को शनिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। अरुणाचल प्रदेश में अब 1,116 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक 2,754 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं और सात की मृत्यु दर्ज की गई है।               


हरियाणा में दो दिन नहीं होगा लॉकडाउन

हरियाणा में सोमवार मंगलवार को नहीं होगा लॉक डाउन, जानिये वजह


चंडीगढ़। हरियाणा में सोमवार- मंगलवार को  लॉकडाउन नहीं लगेगा। अनिल विज ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि केंद्र सरकार ने अनलॉक 4 में प्रदेश सरकारों को लॉक डाउन करने का अधिकार नहीं दिया है, इसलिए हरियाणा सरकार का दिनांक 28 अगस्त का सोमवार और मंगलवार को बाज़ार बंद रखने का आदेश वापिस ले लिया है । इसलिए अब कोई लॉक डाउन नहीं होगा।
बता दें कि हरियाणा सरकार ने पहले 21 अगस्त को शनिवार-रविवार को लॉकडाउन लगाया था। लेकिन 28 अगस्त को ये फैसला लिया गया था कि अब शनिवार-रविवार नहीं, बल्कि सोमवार-मंगलवार को लोगों  लॉकडाउन होगा। लेकिन अब गृह मंत्री ने साफ तौर पर कह दिया है कि अब कोई  लॉकडाउन  नहीं लगेगा।               


शोषण ऐसे चलता रहा तो सृष्टि नहीं रहेगी

प्रकृति का शोषण ऐसे ही चलता रहा तो सृष्टि ही नहीं रहेगी: मोहन भागवत।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने हिंदू स्प्रिचुअल सर्विस फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रकृति वंदन कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से प्रकृति को जीतने की भावना त्यागने की अपील की।             


मुंबई में मंगेशकर की बिल्डिंग हुई सील

बीएमसी ने सील की लता मंगेशकर की बिल्डिंग।


मुंबई। देशभर में कोरोना वायरस आग की तरह फैल रहा है। इस वायरस का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे है। यहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसी बीच खबर आ रही है कि बीएमसी ने लता मंगेशकर की बिल्डिंग भवन-प्रभुकुंज को सील कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग में रहने वाले 5 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद एहतियात के तौर पर बीएमसी ने ये कार्रवाई की है जिसके बाद बीएमसी ने शनिवार को कोविड-19 महामारी के बीच एहतियात के तौर पर सील कर दिया। सील करने का कारण यह है कि यहां बिल्डिंग में रहने वालों लोगों में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। एहतियातन बीएमसी ने ये फैसला लिया कि बिल्डिंग को सील कर दिया जाए। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के परिवार को लेकर कई तरह की अफवाह भी फैल रही है। इस अफवाह के बाद लता मंगेशकर के परिवार का एक बयान जारी किया है। बयान में लिखा गया- ‘शाम से कॉल की भरमार लग गई है, जिसमें पूछा जा रहा है कि क्या प्रभुकुंज को सील कर दिया गया है।
सोसायटी और बीएमसी ने मिलकर ये फैसला लिया है। बुजुर्गों की सुरक्षा को देखते हुए बिल्डिंग को सील किया जा रहा है। कोरोना वायरस से बहुत ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। खासकर इसका प्रकोप बुजुर्गों पर ज्यादा देखा जा रहा है। कोरोना प्रकोप को देखते हुए हमारी सोसायटी में गणेश चतुर्थी का सेलिब्रेशन बहुत सादगी से किया जा रहा है। आप सभी से मेरा निवेदन है कि हमारे परिवार वालों की सेहत को लेकर किसी प्रकार की अफवाहें ना फैलाएं।’ 
‘हमारी सोसायटी के सभी लोग एक परिवार के तौर पर कोरोना को लेकर काफी सतर्क हैं। कड़ाई के साथ सभी अनुशासन का पालन कर रहे हैं। इस बात का खासतौर पर ध्यान रखा जा रहा है कि सोसायटी का हर एक बुजुर्ग पूरी तरह से सुरक्षित रहे। भगवान की कृपा और दुआओं से पूरा परिवार सुरक्षित है।’               


रिकॉर्डः 1 दिन में 78000 मामले हुए

देश में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 78 हजार से अधिक मामले।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान पहली बार संक्रमण के 78 हजार से अधिक नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या 35.42 लाख के पार पहुंच गयी। राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालाें की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ी है जिससे सक्रिय मामले महज 21.60 प्रतिशत रह गये हैं।               


मन की बातः खिलौने के लिए बनना है वोकल

मन की बात: पीएम मोदी बोले- लोकल खिलौने के लिए बनना है वोकल।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात करते हैं। वह 68वीं बार देशवासियों से मन की बात कार्यक्रम के जरिए जुड़ रहे हैं।               


कार्यक्रमः भारत में टीवी पर छा रहे 'पीएम'

भारत में टीवी पर छाए रहे पीएम मोदी, राम मंदिर भूमिपूजन बना सर्वाधिक देखे जाने वाला कार्यक्रम।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन के दौरान रेटिंग स्टार के रूप में उभरे हैं। नीलसन एंड ब्रॉडकास्ट ऑडियंस काउंसिल (बीएआरसी) के प्रजेंटेशन में स्वतंत्रता दिवस के दिन मोदी के कार्यक्रम को टेलीविजन पर 4.64 बिलियन यानि कि 4.64 अरब मिनट तक देखे जाने का रिकॉर्ड बना।                 


मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, एएसआई शहीद

श्रीनगर में मुठभेड़ : तीन आतंकवादी ढेर, एएसआई शहीद।


श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) शहीद हो गया। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार आतंकवादियों ने पंथाचौक पर शनिवार रात पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक संयुक्त दल पर हमला किया। इलाके को तुरंत चारो ओर से घेर लिया गया और तलाश अभियान शुरू कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के जवान जब लक्षित क्षेत्र की ओर आगे बढ़ रहे थे तभी वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गयी। शुरुआती गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया और एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल एएसआई बाबू राम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। दो और आतंकवादियों को आज सुबह मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। आतंकवादियों की पहचान अब तक नहीं की जा सकी है।             


तांत्रिक को सौंपी नाबालिग बेटी, दुष्कर्म

माँ ने तांत्रिक को सौपी नाबालिक बेटी, तांत्रिक बार-बार करता रहा रेप


राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा के यमुनानगर में एक तांत्रिक ने नाबालिग से कई बार रेप करने का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह हैं कि हर बार नाबालिग की मां और मौसी खुद अंधविश्वास में डूबकर रात के समय बेटी को तांत्रिक के पास भेजती थीं। तंत्र-मंत्र के नाम पर तांत्रिक लंबे समय तक बच्ची के साथ रेप करता रहा। बच्ची अपनी मां को आप-बीती सुनाती रही लेकिन मां और मौसी को यह गलत नहीं लगा, इस घिनौनी करतूत का खुलासा उस समय हुआ जब यह बात बच्ची के पिता को पता चली। वही इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 506 के तहत केस दर्ज कर तांत्रिक और पीड़िता की मां को गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल बता दें कि बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। मां ने अल्ट्रासाउंड करवाया जहां उसकी रिपोर्ट में पथरी बताई गई। जब इस बारे में बच्ची की मौसी को पता चला तो उसने अपनी बहन को एक तांत्रिक के बारे मे बताया, जिसका नाम सतीश है। और वह इस बीमारी की दवाई भी देता है। फिर मां और मौसी बच्ची को लेकर सतीश के पास गई, जहां सतीश इलाज करने के बहाने बच्ची के साथ बार-बार रेप करता रहा।                       


भोजीपुरा पुल के नीचें मिला मरीज का शव

बरेली के अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज का भोजीपुरा पुल के नीचे मिला शव।


बरेली। भोजीपुरा के एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज रमन जौहरी का शव भोजीपुरा पुल के नीचे मिला है। रमन की मौत पर अभी भी असमंजस बना हुआ है। बताया जा रहा है कि रमन पिछले करीब छह दिनों एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती था। और यह सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव के करीबी थे। कोरोना की वजह से वह काफी डिप्ररेशन में आ गया थे।
शुभलेश ने बताया कि शनिवार रात रमन अस्पताल से निकला और उसने अपने भाई को फोन किया। कहा कि वह भोजीपुरा पुल तक आ गया है और अपने पॉजिटिव होने पर काफी चिंतत है। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर जब उसकी तलाश की गई तो पता चला कि भोजीपुरा पुल के नीचे एक शव मिला है। जब फोटो दिखाया गया तो वह रमन ही था। उसकी मौत किन हालातों में हुई और कैसे हुई? इन सब पर अभी तक संशय बना हुआ है। मौत होने तक रमन पॉजिटिव थे।             


लव जिहाद पर सख्त योगी, कड़ा कानून

लव जिहाद पर सख्त योगी, विहिप भी चाहती है कड़ा कानून।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों लव जिहाद का मुद्दा उफान पर है। राज्य के कानपुर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर सहित अनेक जिलों से आ रही महिला उत्पीड़न और लव जिहाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वहीं इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे विश्व हिन्दू परिषद चाहता है कि इसे रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया जाए। मामले को बढ़ता देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
हाल के कुछ दिनों में मेरठ, खीरी, कानपुर में लव जिहाद के मामले तूल पकड़ते जा रहे हैं। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने महिला उत्पीड़न और लव जिहाद मामलों को तेज गति से और सख्त कार्रवाई करने को कहा है। मेरठ, कानपुर व लखीमपुर खीरी में पिछले दिनों लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने की बातें सामने आयी हैं।
कानपुर के विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मधुराम मिश्रा का कहना है, लव जिहाद का मामला बहुत पुराना है। इसे लेकर एक गिरोह सक्रिय है। उन्होंने बताया कि कानपुर, फरूर्खाबाद, झांसी, इटावा, हमीरपुर, ललितपुर, फतेहपुर हर जिले में कुछ न कुछ केस हैं। लोग हमारे संपर्क में है। इसे लेकर हम लोग जागरूकता कर रहे हैं।
बीते दिनों कानपुर के बर्रा-6 की युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर धर्म परिवर्तन कर अपनी मर्जी से निकाह करने की बात कही थी। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकतार्ओं ने युवक पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए किदवई नगर थाने के बाहर हंगामा किया। उन्होंने युवती को बरामद करने और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की थी।
विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र प्रसार प्रमुख भोलेन्द्र ने बताया कि लव जिहाद के मामले उत्तर प्रदेश के हर जिले में नेटवर्किंग के रूप में काम कर रहा है। इसके बाकायदा एजेंट हैं। लखीमपुर और कानुपर की घटना उजागर हुई है। गरीब तपके और ग्रामीणों को इसमें टारगेट किया जाता है।
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशान्त कुमार ने कहा, पुलिस महिला हिंसा मामले में संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। इन्टरफेथ बातों पर विषेश ध्यान दिया जा रहा है। जहां से र्पिोट आ रही है, उसे विशेष रूप से देखा जा रहा है। सभी जगह मेरिट के आधार पर काम होता है।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में इस मुद्दे को बड़ी तेजी के साथ उठाया गया था। 2014 के उपचुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ चुनावी रैलियों में कहते थे, ”अब जोधाबाई अकबर के साथ नहीं जाएगी और सिकंदर अपनी बेटी चंद्रगुप्त मौर्य को देने के लिए मजबूर होगा। योगी कई बार इसे अन्तर्राष्ट्रीय सजिश भी बता चुके हैं।                  


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...