शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

चुनाव-बिसात पर कदम बढ़ा चुके हैं 'मोहरे'

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए जो बिसात बिछी है उस पर दोनों पार्टियों ने अपने मुहरे आगे बढ़ाने शुरू कर दिए है। दोनों ही तरफ से एक दूसरे पर आरोपों को लगाने का सिलसिला भी जारी हो चुका है। बिडेन जहां राष्‍ट्रपति ट्र्रंप को अमेरिका के लिए खराब बता रहे हैं वहीं ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के नेशनल कंवनेशन में कहा है कि बिडेन ने अमेरिका की शान और उसकी महानता को धूमिल किया है। वो यहीं पर नहीं रुके और उन्‍होंने आगे कहा कि बिडेन अमेरिका का भला नहीं कर सके हैं। उन्‍होंने अमेरिका के लोगों से उनकी नौकरियां छीनने का काम किया है, यदि उन्‍हें राष्‍ट्रपति चुन लिया जाता है तो वो अमेरिका की महानता को बर्बाद कर देंगे।


ट्रंप ने कहा कि बिडेन ने ब्‍लू कॉलर श्रमिकों से जमकर दान लिया और गले लगाया और चूमा और कहा कि वो उनका दुख दर्द समझते हैं, लेकिन वाशिंगटन आने के बाद उन्‍होंने नौकरियों को चीन के हवाले कर दिया। उन्‍होंने अमेरिका में रहने वाले अपने ही लोगों का हक मारकर चीन को दे दिया। जो नौकरियां अमेरिकियों को मिलनी चाहिए थींवो उन्‍होंने चीन के नागरिकों को दे दीं। ट्रंप ने नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को इतिहास के लिए सबसे महत्‍वपूर्ण बताया है। उन्‍होंने कहा कि ये चुनाव तय करेंगे अमेरिकी ड्रीम बचेगा या समाजवादी एजेंडा कामयाब होगा। इस चुनाव में ये भी तय करना होगा कि हम अमेरिका में नौकरियों को पैदा करेंगे या फिर अपनी इंडस्‍ट्रीज को बंद कर उनके नाम पर नौकरियों को बाहर भेज देंगे।           


गाजियाबादः151 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के मामलों में दिनोंदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। बृहस्पतिवार को 151 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 7806 पहुंच गई है, जिसमें 1223 सक्रिय मामले हैं। विभिन्न अस्पताल व होम आइसोलेशन से 164 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अभी तक जिले में करीब एक लाख 76 हजार 156 जांच हो चुकी हैं।                       


सोने के दाम में गिरावट की गई दर्ज

नई दिल्ली। यूएस फेडरल रिजर्व के चेयरमैन पूजरेम वेल के सेंट्रल बैंक के भाषण के बाद सोने की कीमत में गिरावट आई है। फिर भी सराफा बाजार ने जेरोम पॉवेल के भाषण पर आराम किया। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि फेडरल रिजर्व के महंगाई से निपटने और नौकरियों में वृद्धि के जोर का असर सराफा बाजार पर पड़ा है।


आपको बता दें कि डॉलर इंडेक्स पिछले सत्र में निचले स्तर से उबर गया है, इसलिए सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखी गई है। इसीलिए कॉमैक्स पर सोने की कीमतों में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। इन संकेतों के कारण भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट आ सकती है।


विशेषज्ञों के अनुसार, 7. अगस्त को घरेलू बाजार में सोने की कीमत 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के उच्चतम स्तर को छू गई थी, तब से सोने की कीमत में लगातार गिरावट आई है।             


पीसीएस समेत 18 के खिलाफ मुकदमा

वसुंधरा – अजपा सहकारी आवास समिति मामले में पीसीएस अधिकारी समेत 18 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।     


वसुंधरा। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-11 स्थित अजपा सहकारी आवास समिति के चुनाव का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। समिति के एक सदस्य ने समिति के चुनावों में गड़बड़ी और प्रबंधन में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए एक पीसीएस अधिकारी समेत 18 व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
समिति के सदस्य पवन अग्रवाल के अनुसार अजपा सहकारी आवास समिति के चुनावों में गड़बड़ी की गई है।  पवन अग्रवाल का कहना है कि समिति में कुल 324 सदस्यों की सूची थी जिसे आरोपियों ने गलत तरीके से 391 सदस्यों की सूची बना दिया।  मामले में सहायक निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश यादव और अन्य अधिकारियों की भूमिका पर भी उँगलियाँ उठ रहीं हैं। जय प्रकाश यादव पर गड़बड़ियों की अनदेखी का आरोप लगा है।
पवन अग्रवाल का आरोप है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत कई स्तरों पर समय-समय पर की है।  उनके अनुसार वर्ष 2015 से वर्ष 2018 की अवधि में ये सारी गड़बड़ी कर करोड़ों रुपये का गबन किया गया है। शिकायतकर्ता ने सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर करीब एक हजार करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफ़आईआर
कोर्ट के आदेश पर आरडी शर्मा, बीडी शर्मा, जीडी शर्मा, संतोष भारद्वाज, अनिल शर्मा, शशाक श्रीवास्तव, आलोक त्यागी, हेमंत शर्मा, रुप किशोर, आशीष श्रीवास्तव, प्रशात तिवारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी व तहसीलदार जयप्रकाश यादव, स्वामीदीन चौधरी, विजय शकर प्रसाद, विवेका सिंह, एमपी सिंह और भूपेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इंदिरापुरम थाना प्रभारी संजीव शर्मा का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर आरोपितों ने रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी से अनभिज्ञता जताते हुए वह जांच में अपना पक्ष रखेंगे।                       


केरल में मृतक संख्या-1000 के पार पहुंची

तिरुवनंतपुरम। केरल में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। पहली बार देश में एक दिन में 75 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी संक्रमण के चलते हुई है। देश में कोरोना का पहला मरीज मिलने के बाद अब तक 210 दिन में 33 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक दिन में 75,760 संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि की है, जबकि कोरोना वायरस की वजह से 1023 लोगों की मौत भी हुई है। इसी बीच 56,013 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी दी गई। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 33,10,234 हो चुकी है। इनमें से 60,472 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि 25,23,771 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।  


भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, पिछले एक दिन में 9,24,998 सैंपल की जांच हुई है। देश में कोरोना वायरस की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1550 पहुंच चुकी है। अब तक देश में 3,85,76,510 सैंपल की जांच हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल 76.24 फीसदी के औसत से संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने परिवार के पास वापस लौट रहे हैं। देश में अभी भी कोरोना वायरस से मरने वालों की दर दो फीसदी से भी कम है जोकि अन्य देशों की तुलना में काफी बेहतर है। मंत्रालय का मानना है कि सभी राज्यों को मृत्युदर पर ध्यान देते हुए उपचार सेवाओं को और भी ज्यादा मजबूती देना जरूरी है।


सक्रिय मामलों में ब्राजील से आगे निकला भारत
कोरोना के सक्रिय मामलों में भारत अब ब्राजील से आगे निकल गया है और इस मामले में दूसरा देश बन गया है। देश में अभी कोरोना के 7,25,991 
सक्रिय मामले हैं जो कि अब तक के कुल मामलों का 21.93 फीसदी है। वहीं ब्राजील में 6,95,400 सक्रिय मरीज हैं। अमेरिका में अभी तक सबसे ज्यादा 25,02,851 सक्रिय मामले हैं।


यहां ज्यादा है रिकवरी दर
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस की चपेट में आने और उसके बाद स्वस्थ होने के मामले में सबसे ऊपर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है। यहां 90 फीसदी मरीज ठीक हो रहे हैं। इसके बाद तमिलनाडु 85, बिहार 83.80, दादर नगर हवेली 82.60, हरियाणा 82.10, गुजरात 80.20, राजस्थान 79.30, असम 79.10, पश्चिम बंगाल 79.10 और गोवा में 77.20 फीसदी रिकवरी दर के साथ मरीज स्वस्थ हो रहे हैं।


मृत्युदर की यह है स्थिति
मंत्रालय के अनुसार असम में 0.27, केरल 0.39, बिहार 0.42, ओडिशा 0.51, तेलंगाना 0.70, त्रिपुरा 0.87, आंध्र प्रदेश 0.93, छत्तीसगढ़ 0.95, गोवा 1.08 और झारखंड में 1.09 फीसदी कोरोना मृत्युदर दर्ज की गई है। अन्य राज्यों को भी इनका उदाहरण देते हुए कोविड-19 प्रबंधन पर जोर देने की सलाह दी जा रही है।               


रिकॉर्डः उत्तराखंड में 728 नए मरीज मिलें

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार दिन-ब-दिन बढ़ रही है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड 728 नए मरीज मिले। इनमें एसएसबी के 50 जवान भी शामिल हैं। इससे पहले 23 अगस्त को 558 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। पिछले 27 दिनों 10094 लोग संक्रमण की जद में आए हैं। शुरुआती साढ़े चार महीने में 7183 मामले आए थे। अभी तक संक्रमितों की कुल संख्या 17277 पहुंच गई है। इनमें 11775 (68.15 फीसद) मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 5207 सक्रिय मरीज हैं। 59 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। इस बीच, 251 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। 


नौ मरीजों की मौत 


उत्तराखंड में संक्रमितों की संख्या के साथ मौत का ग्राफ भी हर दिन बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमित नौ मरीजों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश में दून के गुनियाल गांव निवासी 55 वर्षीय महिला, गोरखपुर निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति, मथुरा निवासी 53 वर्षीय शख्स और ज्वालापुर हरिद्वार निवासी 50 वर्षीय महिला की मौत हुई है। ऋषिकेश निवासी 65 वर्षीय महिला, ज्वालापुर की 56 वर्षीय महिला और मोती बाजार, हरिद्वार निवासी 65 वर्षीय मरीज ने एम्स में दम तोड़ दिया।  हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में ऊधमसिंहनगर निवासी 60 वर्षीय और हल्द्वानी निवासी 48 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। ये सभी अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे।            


हिमाचल में 28 नए मामले सामने आएंं

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 28 कोरोना पॉजिटिव नए मामले आए हैं। ऊना में 15 और चंबा में 13 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। ऊना जिले में दो बैंक कर्मियों समेत 15 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की एक महिला कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। अंब उपमंडल के लोअर अंदौरा का 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
यह जम्मू से लौटा है और संस्थागत क्वारंटीन में था। हरोली उपमंडल के गांव सेंसोवाल में 49 वर्षीय महिला और उसका 21 वर्षीय बेटा भी संक्रमित पाए गए हैं। यह परिवार जालंधर से लौटा है। ऊना उपमंडल के गांव बहडाला का 19 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है, यह संक्रमित के संपर्क में आया था।
ऊना शहर के वार्ड दो का 65 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव हुआ है, यह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और क्षेत्रीय अस्पताल में डायलसिस करवा रहा था। वहीं ऊना उपमंडल की ही पीएनबी ब्रांच रक्कड़ कालोनी का 35 वर्षीय मैनेजर संक्रमित पाया गया है। संक्रमित के संपर्क में आने के बाद इसका सैंपल लिया था।           


असम में भूकंप के झटके किए महसूस

दिसपुर। असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, भूकंप के झटके गुरुवार रात 10 बजकर 13 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र तेजपुर के निकट बताया जाता है।  


बताया जाता है कि भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर आ गए। पिछले कुछ महीनों में असम में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। यदि तेजपुर की बात करें तो बीते दो महीनों में भूकंप का यह दूसरा झटका है। इससे पहले आठ जुलाई को असम के तेजपुर में 2.7 तीव्रता का भूकंप आया था। बीते तीन जुलाई को मिजोरम के चम्फाई के पास भी 4.6 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।           


त्रिपुरा में 509 नए मामले सामने आए

अगरतला। कोरोना वायरस का संक्रमण देश में बेतहाशा बढ़ रहा है। त्रिपुरा मे वायरस संक्रमण के रेकॉर्ड 509 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद पूर्वोत्तर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 10,436 हो गई। वहीं राज्य में कोरोना महामारी से चार लोगों की मौत हो गई। त्रिपुरा में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 89 हो गई।


त्रिपुरा सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, अगरतला सरकारी चिकित्सा कॉलेज (एजीएमसी) अस्पताल से गुरुवार को 142 लोगों को छुट्टी मिली। इसके बाद कुल ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,839 हो गई। अधिकारी ने बताया कि कुल 509 नए मामलों में से 205 पश्चिमी त्रिपुरा, 63 धलाई, 55 सिपाहीजाला, 47 उनाकोटी, 44 खोवई, 30 उत्तरी त्रिपुरा, 41 गोमती और 24 मामले दक्षिणी त्रिपुरा से सामने आए हैं। त्रिपुरा में 3,489 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। वहीं 19 लोग राज्य से बाहर जा चुके हैं। अब तक राज्य में 2,60376 नमूनों की जांच हुई है।           


युवक ने 6 वर्षीय मासूम से किया रेप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के लाख दावों के बावजूद अपराध थमने के नाम नहीं ले रहे हैं कोई ऐसा दिन नहीं होता जब शर्मसार कर देने वाली घटना सामने ना आती हो गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रथमिक विद्यालय में खेल रही 6 वर्षीय मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर 20 वर्षीय दरिंदे ने गन्ने के खेत में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बना घटनास्थल से भाग गया। ग्रामीणों की जानकारी के बाद लोगों में रोष उत्पन्न हो गया पुलिस को जानकारी दे ग्रामीणों ने पीड़ित बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के चलते उसे मेरठ जिला हॉस्पिटल भेज दिया गया।परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।           


रायपुरः शादी का झांसा देकर किया रेप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना नवा रायपुर स्थित राखी थाना क्षेत्र के ग्राम निमोरा की है। आरोपी तिलक देवार ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। घटना की सूचना जब नाबालिग ने अपने परिजनों को दी तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज किया।


पुलिस ने आरोपी तिलक के खिलाफ धारा 376, 366, 363 समेत पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


78 नए हवाई मार्गों को दी गई मंजूरी

उड़ान 4.0 के तहत 78 नए हवाई मार्गों को दी गई मंजूरी बिलासपुर से भोपाल भी शामिल।


नई दिल्ली। दिल्ली-बोली लगाने के तीन सफल दौरों के बाद क्षेत्रीय संपर्क (कनेक्टिविटी) योजना – उड़े देश का आम नागरिक के चौथे दौर के तहत 78 नए हवाई मार्गों को नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इससे देश के दूरस्थ और क्षेत्रीय इलाकों से संपर्क (कनेक्टिविटी) को और बढ़ाया जाएगा। इन नए मार्गों के लिए अनुमोदन प्रक्रिया में उत्तर पूर्वी क्षेत्र,पहाड़ी राज्यों और द्वीपों को प्राथमिकता दी गई है।
उत्तर पूर्वी राज्यों में गुवाहाटी से तेजू,रूपसी,तेजपुर,पासीघाट,मीसा और शिलांग के हवाई मार्गों के साथ कनेक्टिविटी को विशेष बढ़ावा दिया जा रहा है। उड़ान 4.0 के लिए मंजूर किए गए इन मार्गों से लोग हिसार से चंडीगढ़,देहरादून और धर्मशाला के लिए उड़ान भर सकेंगे। वाराणसी से चित्रकूट और श्रावस्ती के लिए हवाई मार्गों को भी मंजूरी दी गई है। लक्षद्वीप के अगात्ती,कवारत्ती और मिनिकॉय द्वीपों को भी उड़ान 4.0 के नए मार्गों से जोड़ा गया है।
उड़ान योजना के तहत अब तक 766 हवाई मार्गों को मंजूरी दी गई है। 29 सेवारत, 08 अनसर्व्ड (02 हेलीपोर्ट और 01 जल हवाई अड्डा सहित) और 02 अंडरसर्व्ड हवाई अड्डों को अनुमोदित मार्गों के लिए सूची में शामिल किया गया है।
उड़ान के चौथे दौर को दिसंबर 2019 में पूर्वोत्तर क्षेत्रों, पहाड़ी राज्यों और द्वीपों पर विशेष ध्यान देने के साथ शुरू किया गया था। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) द्वारा पहले ही विकसित किए गए हवाई अड्डों को इस योजना के तहत वीजीएफ (व्यवहार्यता गैप फंडिंग) के लिए उच्च प्राथमिकता दी गई है। उड़ान 4.0 के तहत, हेलीकॉप्टर और सी-प्लेन के संचालन को भी शामिल किया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसकी शुरुआत से 274 उड़ान मार्गों का परिचालन किया है, जिससे 45 हवाई अड्डे और 3 हेलीपोर्ट जुड़े हैं।
अंडमान-निकोबार द्वीप अंतर्राष्‍ट्रीय समुद्री व्‍यापार के लिए प्रमुख बंदरगाह केन्‍द्र होगा पीएम।
उड़ान 4.0 के तहत 78 नए हवाई मार्ग निम्नानुसार हैं:
गुवाहाटी से तेजु ,तेजु से इम्फाल ,इम्फाल से तेजु ,तेजु से गुवाहाटी, गुवाहाटी से रूपसी, रूपसी से कोलकाता, कोलकाता से रूपसी ,रूपसी से गुवाहाटी ,बिलासपुर से भोपाल, भोपाल से बिलासपुर, हिसार से धर्मशाला, धर्मशाला से हिसार ,हिसार से चंडीगढ़ ,चंडीगढ़ से हिसार, हिसार से देहरादून ,देहरादून से हिसार ,कानपुर (चकेरी) से मुरादाबाद, मुरादाबाद से कानपुर ,कानपुर (चकेरी) से अलीगढ़ ,अलीगढ़ से कानपुर (चकेरी) ,कानपुर (चकेरी) से चित्रकूट, चित्रकूट से प्रयागराज, इलाहाबाद प्रयागराज  इलाहाबाद से चित्रकूट ,चित्रकूट से वाराणसी ,वाराणसी से चित्रकूट, चित्रकूट से कानपुर (चकेरी) ,कानपुर (चकेरी) से श्रावस्ती ,श्रावस्ती से वाराणसी ,वाराणसी से श्रावस्ती शामिल है।
इसी तरह श्रावस्ती से प्रयागराज / इलाहाबाद प्रयागराज, / इलाहाबाद से श्रावस्ती, श्रावस्ती से कानपुर (चकेरी) ,बरेली से दिल्ली, दिल्ली से बरेली, कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीआईएएल) से अगात्ती, अगात्ती से कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, (सीआईएए ऐज़वाल से तेज़पुर, तेज़पुर से ऐज़वाल अगरतल्ला से डिब्रुगढ़, डिब्रुगढ़ से अगरतल्ला, शिलॉन्ग से पासीघाट ,पासीघाट से गुवाहाटी, गुवाहाटी से पासीघाट, पासीघाट से शिलॉन्ग,गुवाहाटी से तेज़पुर ,
तेज़पुर से गुवाहाटी,गुवाहाटी से मीसा (हेलीपोर्ट) ,मीसा (हेलीपोर्ट) से गेलकीगेलकी से जोरहट ,जोरहट से गेलकी ,गेलकी से मीसा (हेलीपोर्ट), मीसा (हेलीपोर्ट) से गुवाहाट ,अगात्ती से मिनिकॉय मिनिकॉय से अगात्ती शामिल है इसी तरह अगात्ती से कवारत्ती ,कवारत्ती से अगात्ती, गुवाहाटी से शिलॉन्ग, शिलॉन्ग से दीमापुर, दीमापुर से शिलॉन्ग ,इम्फाल से सिलचर, सिलचर से इम्फाल, शिलॉन्ग से गुवाहाटी ,अगरतल्ला से शिलॉन्ग ,शिलॉन्ग से इम्फाल इम्फाल से शिलॉन्ग, शिलॉन्ग से अगरतल्ला, इम्फाल से शिलॉन्ग ,शिलॉन्ग से सिलचर ,सिलचर से शिलॉन्ग, शिलॉन्ग से इम्फाल शिलॉन्ग से डिब्रुगढ़, डिब्रुगढ़ से शिलॉन्ग ,दिल्ली से शिमला, शिमला से दिल्ली ,दीउ से सूरत ,सूरत से दीउ दीउ से वडोडरा, वडोडरा से दीउ है इस तरह से उड़ान 4.0 के तहत 78 नए हवाई मार्ग है।              


बदमाशों ने दिनदहाड़े 3 को मारी गोली

वाराणसी: बदमाशों ने दिनदहाड़े तीन को मारी गोली, दो की मौत, एक की हालत गंभीर।


वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के जैतपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े अति व्यस्त सड़क पर दो लोगों की गोलीमार कर हत्या कर दी जबकि फायरिंग में एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।             


सीरीज के खिलाफ याचिका की खारिज

नेटफ्लिक्स सीरीज के खिलाफ मेहुल चोकसी की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में खारिज।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी द्वारा नेटफ्लिक्स के आगामी सीरीज ‘बैड बॉय बिलियनेयर्स: इंडिया’ के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति नवीन चावला की अगुवाई वाली हाईकोर्ट की एकल न्यायाधीश पीठ ने दी।
अपने आदेश में, न्यायाधीश चावला ने कहा, “याचिकाकर्ता की याचिका का समाधान सिविल सूट (दीवानी न्यायालय) में होगा क्योंकि जैसा कि याचिकाकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया है कि यह उसके निजी अधिकार का हनन है। दुरुपयोग को लेकर पेश की गई प्रस्तुतियों के मद्देनजर, वर्तमान याचिका को खारिज किया जाता है। और याचिकाकर्ता के पास दूसरे उचित कानूनी उपाय का विकल्प खुला है।”             


दिल्ली में जारी की जिलाध्यक्षों की सूची

भाजपा ने दिल्ली में जारी की 14 जिलाध्यक्षों की सूची


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने 14 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को पार्टी के सभी 14 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी की। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इससे पहले मंडल अध्यक्षों की सूची जारी हुई थी। इस प्रकार मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हो जाने के बाद अब जल्द प्रदेश पदाधिकारियों की सूची आने वाली है।                      


कार की चपेट में आकर दंपति की मौत

लखनऊ: मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपति की कार की चपेट में आकर मौत।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोसाईगंज क्षेत्र के खुर्दही बाजार निवासी पूर्व शासकीय अधिवक्ता शीतला प्रसाद(49) और उनकी पत्नी मालती(46) सुबह छह बजे के करीब मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।             


करंट लगने से 2 चचेरें भाइयों की मौत

रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के गांव राजगढ़ में खेत में काम करके वापस घर लौटे रहे दो चेचेरे भाईयों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रोष जाहिर किया। जानकारी के मुताबिक नरेश और अशोक नाम के दो ग्रामीण खेत में काम करके वापस घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में बिजली के ट्रान्सफार्मर के पास खुली पड़ी तारों की चपेट में आ गए, जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


वहीं एक युवक ने इस घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रोष जाहिर किया। साथ ही मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वाशन देकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी नरेश व अशोक गुरुवार की शाम को अपने खेत से घर लौट रहे थे। खेतों में एक बिजली ट्रांसफार्मर के निकट से गुजरते समय वे खुले पड़े तारों की चपेट में आ गए तथा करंट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना के बाद रामपुरा थाना एसएचओ नीरज कुमार भी मौके पर पहुंचे, परंतु ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिए।


ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचित किया, परंतु सभी ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। दो घंटे बाद तक भी बिजली निगम का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने कहा कि दोनों ही युवक गरीब परिवार से थे तथा खेतीबाड़ी कर गुजर-बसर कर रहे थे। नरेश के परिवार में पत्नी, दो लड़की व एक लड़का तथा अशोक के परिवार में पत्नी व दो लड़के हैं। दोनों के परिवारों को आर्थिक मदद देने पर सहमति नहीं होने तक वह शवों को नहीं उठाने देंगे।         


जापानी पीएम ने पद से दिया इस्तीफा

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपनी सेहत कारणों को लेकर इस्तीफा दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शिंजो आबे बीमार चल रहे हैं। प्रधानमंत्री शिंजो आबे के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें हफ्तों से लग रही हैं, लेकिन हाल के दिनों में लगातार तेज बुखार आने की वजह से वह चिकित्सा जांच के लिए दो बार अस्पताल गए।


हाल ही में एक अस्पताल में दो दौरे करने के बाद शिंजो आबे के स्वास्थ्य और कार्यकाल के बारे में अटकलें तेज हो गई थीं। वो अपनी वर्षों पुरानी बीमारी अल्सरेटिव कोलाइटिस से जूझ रहे हैं। शिंजो आबे इस्तीफा देने और अपनी बीमारी के बारे में बताने के लिए शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं। इससे पहले साल 2007 में, शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री के रूप में अचानक इस्तीफा दे दिया था, मंत्रिमंडल में घोटाले से त्रस्त एक साल के बाद उनकी सत्तारूढ़ पार्टी को बड़ा चुनावी नुकसान हुआ था जिसके बाद उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। आबे तब से अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं।             


डीएम ने जिला जेल का निरीक्षण किया

उन्नाव। जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार/अपर पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला जेल उन्नाव का औचक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने जेल में मेस, अस्पताल और बैरक का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।उन्होंने बताया कि व्यवस्थाये सामान्य थी, उन्होंने कहा कि जो भी कोविड-19 से संक्रमित बन्दी हो उन्हें कोविड एल0वन0 अस्पताल भेजा जाये। जिला जेल में सामान्य मरीज ही रखे जायें।


बुखार वाले मरीजों को दूर रखा जायें, जेल अस्पताल के अन्दर 13 सामान्य मरीज पाये गये। उन्होंने कहा कि समय समय पर सदिग्ध लोगो की कोरोना संक्रमण जांच कराई जाये। मेस में खाने की व्यवस्था की गुणवत्ता को परखा, साफ-सफाई पर सन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने जेल बैरिकों में जा कर बन्दियों से भी आवश्यक जानकारी ली। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट श्री चनंद पटेल, जेलर श्री ए0के सिंह, उप निदेशक सूचना डा0 मधु ताम्बे सहित सम्बन्धित अधिकारी/पुलिस कर्मी व अन्य उपस्थित रहे।


रिपोर्ट-उमेश शुक्ला                 


पॉजिटिव परिवार पर लोगों ने किया हमला

तेलंगाना। देश में कोरोना वायरस का संकट बढ़ रहा है और इस बीच कई इलाकों से चौंकाने वाली खबरें आ रही हैं। तेलंगाना के खम्माम जिले में एक परिवार के पांच लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद आसपास के लोगों ने परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में करीब नौ लोग घायल हो गए।


खम्माम जिले के नरसिंहपुरम में परिवार के पांच लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद परिवार के सदस्यों को होम आइसोलेशन में रखा गया था। लेकिन गांव के अन्य लोग उनका विरोध कर रहे थे और डर जता रहे थे कि उनकी उपस्थिति से लोगों को कोरोना वायरस हो सकता है।             


शॉपिंग कॉम्प्लेक्स धराशायी, 1 की मौत

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर के सरदार नगर क्षेत्र में शुक्रवार को एक तीन मंजिला शॉपिंग काॅम्प्लेक्स अचानक धराशायी हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा अन्य दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कुबेरनगर ए-वॉर्ड के निकट प्रेम मार्केट में एक शॉपिंग काॅम्प्लेक्स आज तड़के धराशायी हो गया।


सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने मलबे में दबे तीन लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गयी तथा दो घायलों का इलाज किया जा रहा है। मृतक की पहचान कुबेर नगर निवासी प्रेमाभाई स. चारण (23) के रूप में हुयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।          

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...