शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

त्रिपुरा में 509 नए मामले सामने आए

अगरतला। कोरोना वायरस का संक्रमण देश में बेतहाशा बढ़ रहा है। त्रिपुरा मे वायरस संक्रमण के रेकॉर्ड 509 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद पूर्वोत्तर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 10,436 हो गई। वहीं राज्य में कोरोना महामारी से चार लोगों की मौत हो गई। त्रिपुरा में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 89 हो गई।


त्रिपुरा सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, अगरतला सरकारी चिकित्सा कॉलेज (एजीएमसी) अस्पताल से गुरुवार को 142 लोगों को छुट्टी मिली। इसके बाद कुल ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,839 हो गई। अधिकारी ने बताया कि कुल 509 नए मामलों में से 205 पश्चिमी त्रिपुरा, 63 धलाई, 55 सिपाहीजाला, 47 उनाकोटी, 44 खोवई, 30 उत्तरी त्रिपुरा, 41 गोमती और 24 मामले दक्षिणी त्रिपुरा से सामने आए हैं। त्रिपुरा में 3,489 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। वहीं 19 लोग राज्य से बाहर जा चुके हैं। अब तक राज्य में 2,60376 नमूनों की जांच हुई है।           


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...