शनिवार, 22 अगस्त 2020

साजिश नाकाम, आतंकी किया गिरफ्तार

साजिश नाकाम,दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद आईएसआई एसआई के आतंकी को किया गिरफ्तार


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के धौलाकुआँ इलाके में बीती रात हुई मुठभेड़  में एक संदिग्ध आतंकी पकड़ा लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस संदिग्ध का नाम अबू युसूफ है और इसका संबंध आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएसआई) से है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशन सेल ने बीती रात धौलाकुआँ से करोल बाग को जोड़ने वाली रिज रोड के पास एनकाउंटर के बाद इस आतंकी को गिरफ्तार किया। इसके पास से दो आई ई डी और एक पिस्तौल बरामद हुआ है। आतंकी किसी बड़े सख्श को टारगेट करने की तैयारी में था। दिल्ली के धौलाकुआँ रिंगरोड के पास पुलिस ने एक आईएसआईएसआई आतंकी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस का ऑपरेशन अभी भी जारी है। बता दें कि आतंकी को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम शामिल है। दिल्ली पुलिस ने आतकंवादी को गिरफ्तार करने के बाद इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया। आतंकी के पास से दो आईईडी बरामद किया गया है।
पुलिस को शक है कि इसका  नेटवर्क बड़ा होगा और ये बड़े घटना का अंजाम देने की तैयारी मेंं हो सकते हैंं। गिरफ्तार आंतकी की पहचान अब्दुल यूसुफ खान के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि आतंकी धौला कुआँ और करोल बाग के बीच रिज इलाके में मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। 
मौके पर एनएसजी कमांडो तैनात कर दिए गए हैं। स्निफर डॉग्स की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बम डिस्पोजल स्क्वॉयड भी मौके पर पहुँच चुका है। आईईडी को डिफ्यूज करने की तैयारी चल रही है।
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएसआई) भारत में अपने नापाक मंसूबों को लंबे समय से अंजाम देने की फिराक में है।                   


139 लोगों पर लगाया बलत्कार का आरोप

तेलंगाना। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने 139 लोगों पर अपने साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार जीवन में अलग-अलग घटनाओं में कुल 139 लोगों ने अनगिनत बार दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 42 पेज की FIR दर्ज कर ली है।




हैदराबाद में पुंजागुट्टा पुलिस ने 42 पेज की एफआईआर दर्ज की है, जिसमें से 42 पेजों में उन 139 लोगों की डीटेल है, जिनके खिलाफ महिला ने आरोप लगाए हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।             



दुनिया भर में कोरना का कहर जारी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर अब भी दुनियाभर में जारी है। वैज्ञानिक और मेडिकल एक्सपर्ट्स दिन रात काम कर कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए असरदार वैक्सीन विकसित करना चाहते हैं। दुनिया भर में परीक्षणों के विभिन्न चरणों में 160 से अधिक वैक्सीन उम्मीदवार हैं और 30 से अधिक संभावित वैक्सीन मानव परीक्षणों के महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर चुके हैं। टीका बनाने की दौड़ में आगे चल रहीं कंपनियां दिसंबर के अंत तक 70 से 75 करोड़ खुराक तैयार कर सकती हैं। यह दुनिया की करीब दस फीसदी आबादी के टीकाकरण के लिए पर्याप्त होगा। 



हाल ही की रिपोर्ट्स देखें, तो ‘द वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स’ द्वारा विकसित निष्क्रिय वैक्सीन इस साल दिसंबर के अंत तक व्यावसायिक रूप से उपलब्ध हो सकती है। इस वक्त ये चीनी वैक्सीन मानव परीक्षण के तीसरे चरण में है, जो कि वैक्सीन उम्मीदवार को विनियामक अनुमोदन दिए जाने से पहले महत्वपूर्ण, अंतिम चरण परीक्षण है।                   


गधे के सिर का सींग 'संपादकीय'

गधे के सिर का सींग 'संपादकीय'


देश के हालात और बदतर हाल को सत्ता पक्ष के लोग अंत समय तक स्वीकार नहीं करेंगे। क्योंकि विपरीत परिस्थितियों का दंश झेलने वाली जनता भारतीय नागरिक है। भारतीयों की अनुवांशिकता के ढेर उदाहरण इतिहास हमें बताता रहता है। हमारे पूर्वज मुगलों और गौरो की सदियों तक दास्तां सहते रहे। परंतु आज स्वराज प्रतिस्थापित हो जाने के बाद भी हम स्वतंत्रता के आनंद से काफी दूर है। जनता के शासन में जनता का शोषण निरंतर जारी है। जनता के धन पर सफेद लिबास पहनकर नेताओं का डांका डाला जाता है। पूरे देश की स्थिति ऐसी बनी हुई है। जिसके विरोध में जनता अभी तक मुखर नहीं हुई है। बल्कि गृह जनपद गाजियाबाद को विशेष परिभाषा से संज्ञातीत किया जा सकता है। यहां अधिकारी और जनप्रतिनिधि 'चोर चोर मौसेरे भाई' चरितार्थ है। जनता का स्पष्ट शोषण किया जा रहा है। मूलभूत सुविधाओं के नाम पर जनता की खाल खींची जा रही है। हालांकि भाजपा की विचारधारा से जुड़े लोगों को घरों में भरे बरसात के पानी को निकालने में ज्यादा सुख प्राप्त हुआ होगा। सही बता रहा हूं कोई इतना सुखी हो जाता है तो मेरा मन कुड़ने लगता है। ईर्ष्या  के करण बरसात भी शांत हो गई। आहत घटाएं बरसना भूल गई। राजमार्ग, मुख्य मार्गो के नजारे देख कर दसको साल पहले पिछड़े हुए देहात की याद ताजा हो गई। मोदी के डिजिटल युग से वह समय अच्छा रहा है। झूठ और आडंबर से मुक्त, सच का आवरण था।
ऐसे जनप्रतिनिधियों को जनता के द्वारा पुरस्कृत करने पर विचार करना चाहिए। जो जनता की सुख-सुविधाओं का इतना ध्यान रखते हैं कि छतो पर बैठ कर लोग समय काटने को मजबूर हो गये। मेरी बात थोड़ी कड़वी जरूर है, परंतु इस पर विचार करना। स्थानीय सांसद एवं विधायक को ऐसे गायब कर दो, जैसे गधे के सिर से सींग गायब हो जाते हैं और दोबारा आते ही नहीं हैं।


राधेश्याम 'निर्भयपुत्र'                          


खाद के लिए दर-दर भटक रहे किसान

बछरावां पुलिस के छूटे पसीने, नहीं बन पाई एक मीटर दूरी वाली लाइने


बछरावां/ रायबरेली। एक तरफ आवारा जानवर की मार और तो और समय पर सरकार द्वारा यूरिया खाद का उपलब्ध ना होना, किसानों की आय दो गुनी पर बड़े सवाल खड़ी करती है।जिले के कृषि विभाग के अधिकारी और प्रशासन दोनों पूरी तरह से किसान का सहयोग कर पाने में असफल साबित हो रहे हैं। किसानों को मार्केट से कालाबाजारी में यूरिया खाद 350 रूपए में खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसिया ग्रामसभा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार चौधरी ने बताया कि वर्तमान सरकार की उदासीनता के कारण ही हम लोग इस महामारी काल में भी यूरिया खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।


दो महीने से अधिक समय व्यतीत हो चुका है क्षेत्र की किसी भी सहकारी समिति पर आज तक यूरिया खाद नहीं मिल पाई है। बछरावां के इफको किसान केंद्र पर बछरावां के ही नहीं वरन अगल-बगल के क्षेत्रों के लोग सुबह तीन बजे से ही लाइन लगाकर खाद लेने के लिए आ जाते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ती हुई धज्जियां देखी जा सकती हैं। सुबह से शाम तक इस आशा में लाइन लगाकर हैं कि खाद मिल जाएगी लेकिन अक्सर उनको बिना खाद के भी घर वापस लौटना पड़ता है।


एक किसान ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इफको सेंटर पर तैनात सुरक्षाकर्मी खुद ही खाद की कालाबाजारी में संलिप्त होकर अवैध धन उगाही में लगे हुए हैं। मौके मौके पर 270 रूपए की यूरिया खाद 300 रुपए में बेच कर आय का एक जरिया बनाए हुए हैं।                         


सपना चौधरी के डांस ने मचाया धमाल

मुंबई। सपना चौधरी का एक शानदार डांस वीडियो यूट्यूब पर छाया हुआ है। वीडियो में सपना लाल सूट में हरियाणवी गाने ‘जुल्फ हवा में लेहरावे‘ पर डांस करती नजर आ रही हैं। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी स्टेज पर अपने धांसू डांस परफॉर्मेंस से सभी को दीवाना बना देती हैं। देसी क्वीन सपना चौधरी के चाहने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। उनके सभी डांस वीडियो को यूट्यूब पर खूब देखा जाता है।  सपना डांस के साथ-साथ अपने लुक की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। सपना अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इन दिनों यूट्यूब पर सपना चौधरी का एक डांस वीडियो खूब चर्चा में है. वीडियो में डांसिंग क्वीन सपना चौधरी हरियाणवी गाने ‘जुल्फ हवा में लेहरावे’ पर जबरदस्त डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं।


सपना का लाइव स्टेज डांस परफॉर्मेंस देख रहे लोग उनके डांस का वीडियो अपने मोबाइल फोन में शूट करते दिख रहे हैं। सपना वीडियो में लाल सूट पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कमेंट कर फैन्स डांस के साथ उनके लुक की भी खूब प्रशंसा कर रहे हैं। सपना अपने देसी डांस स्टाइल के कारण करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। सपना के इस डांस वीडियो को त्रिमूर्ति कैसेट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। ‘जुल्फ हवा में लेहरावे‘ गाने को फेमस हरियाणवी सिंगर विश्वजीत चौधरी ने गाया है। इसके बोल राकेश धीराना ने लिखे हैं।               


नहर में गिरी कार, चार बच्चों की मौत

सोनीपत। सोनीपत के नाहरा गांव के पास शुक्रवार रात करीब 9 बजे बेकाबू आई-10 कार पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिरने से गढ़ी बिंदरोली गांव बड़े काश्तकार साधुराम, उनकी पत्नी व दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। कार चला रहे भांजे सुनील निवासी जाबब्राहण को अखाड़ा में कसरत कर रहे युवकों ने बचा लिया। हादसे में साधुराम का पूरा परिवार खत्म हो गया।वह परिवार समेत आहुलाना में शादीशुदा बहन से मिल दिल्ली जा रहे थे। 6 भाई बहनों में अकेले भाई 50 वर्षीय साधु राम गांव में 12 एकड़ के काश्तकार थे। वह काफी समय से दिल्ली के महरोली में 3 रहते थे। माता- पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। 45 वर्षीय पत्नी सीमा प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थीं।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव बिंदरौली निवासी साधुराम (56) दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के ही महरौली में रहते थे। शुक्रवार रात को वह अपनी कार में सवार होकर दिल्ली से अपने पैतृक गांव बिंदरौली, सोनीपत आ रहे थे। कार में उनके साथ पत्नी सीमा (46), बेटा मोंटी (17) और ध्रुव (15) तथा भांजा सुमित थे।


दो बेटे 18 वर्षीय मोंटी 12वीं व 16 वर्षीय ध्रुव 10वीं में पढ़ते थे। साधुराम आहुलाना में बहन से मिलने शुक्रवार सुबह परिवार के साथ आए थे। कार को उनके साढू की बहन का लड़का सुनील चला रहा था। सूचना पर डीएसपी डीएसपी राव वीरेंद्र, एसएचओ रवि कुमार, बारोटा चौंकी संदीप सिंह पहुंचे और कार को बाहर निकलवाया। सुनील को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। माना जा रहा कि सामने से लाइट लगने से गाड़ी नहर में गिर गई है।              


इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...