बुधवार, 19 अगस्त 2020

दुनिया के बाद, घर में भी घिरे 'चीनी राष्ट्रपति'

बीजिंग। ऐसा नहीं है कि चीन के खिलाफ दूसरे देशों में ही आवाज उठ रही है, राष्ट्रपति शी जिनपिंग अब अपने घर में भी घिरते जा रहे हैं। कोरोना से लेकर विस्तारवादी नीतियों की वजह से चीन गिने-चुने देशों को छोड़कर सभी से दुश्मनी मोल लेता जा रहा है। ऐसे में चीन में भी जिनपिंक की नीतियों पर सवाल उठाए जाने लगे हैं। चीन के प्रमुख सेंट्रल पार्टी स्कूल की पूर्व प्रफेसर छाई शीआ ने जिनपिंग पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश को खत्म करने पर तुले हैं। 


शी जिनपिंग के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से शीआ को सोमवार को चाइना कम्युनिस्ट पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। शी की आलोचना वाले क्लिप के वायरल हो जाने के बाद पार्टी से बाहर की गईं शीआ ने कहा कि बहुत से लोग पार्टी से निकलना चाहते हैं।                      


दुनिया में मृतक संख्या-7.9 लाख पार

दुनिया भर में कोरोना का कहर जारी है। इस महामारी से अभी तक 2.21 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 7.9 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा तबाही अमेरिका, ब्राजील और भारत में हुई है।


भारत में अब तक संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 27,67,273 पहुंच गई है। इसके अलावा 52,889 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं। हालांकि इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या 20,37,870 पहुंच गई है, ये सभी मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक कल यानी 18 अगस्त तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3,17,42,782 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,01,518 सैंपल की टेस्टिंग कल की गई।भारत के अलावा अमेरिका में 5,481,557 लोग और ब्राजील में 3,407,354 लोग इस महामारी के चपेट में आ चुके है। अमेरिका में 1.71 लाख संक्रमितों की जान गई है और ब्राजील में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख को पार कर गया है।               


जनपद में कोरोना संक्रमित संख्या-156

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 27 लाख के पार पहुंच गई है। साथ ही देश में अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरु हो गई है। अनलॉक की प्रक्रिया में आपको थोड़ी सतर्कता बरतने की जरुरत है आपको अपने आसपास कोरोना की क्या स्थिति है। इसके बारे में पता होना जरुरी है। यहां जानें अपने जिले गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा का हाल। 


गाजियाबाद के लोनी के सरकारी चिकित्सक और जिला एमएमजी अस्पताल की नर्स समेत 156 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनमें दो गर्भवती महिला, एक 90 साल के बुजुर्ग और एक सात साल का बच्चा भी शामिल है। साहिबाबाद के विधायक के बड़े भाई भी संक्रमित होने के बाद कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। सीएमओ कार्यालय के केंद्रीय दवा स्टोर में कार्यरत फार्मासिस्ट व उसका बेटा भी संक्रमित है। मंगलवार को प्रशासन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक ठीक होने पर 163 मरीजों की अस्पतालों से छुट्टी कर दी गई है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1071 है। करीब 23 मरीजों को होम आइसोलेशन की अनुमति दी गई है। 14 पहले से ही निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 5652 पर पहुंच गया है।                        


दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 1,54,741

नई दिल्ली। दिल्ली में कोविड-19 के 1,374 नए मामले सामने आए जिससे बुधवार को संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,54,741 हो गई। शहर में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,22,9 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 12 और मरीजों की मौत हो गई। 
शहर में कुल संक्रमित लोगों की संख्या अब 1,54,471 हो गई है। यहां स्वस्थ होने की दर 90.11 फीसदी और संक्रमण दर 6.77 फीसदी है। संक्रमण का पता लगाने के लिए मंगलवार को 20,276 जांच की गईं और सोमवार को 14,988 जांच हुई थीं। पिछले 24 घंटे में 5419 आरटी-पीसीआर, सीबीएनएएटी और ट्रूनेट परीक्षण तथा 14857 रैपिड एंटीजन जांच की गई है। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 13,37,374 जांच हुई हैं जबकि प्रति दस लाख पर जांच की संख्या 70,388 हो गई है। बुलेटिन में बताया गया कि दिल्ली में वर्तमान में 11,068 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,146 लोग या तो स्वस्थ हुए, शहर से बाहर गए या फिर उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल गई। ऐसे मरीजों की कुल संख्या 1,39,447 है। दिल्ली में फिलहाल 557 कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र हैं।                           


संक्रमण काबू करने के लिए मजिस्ट्रेट तैनात

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए गाजियाबाद जिले में 51 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। हर थानावार चार-चार मजिस्ट्रेट रिपोर्ट तैयार करेंगे। आशा, एएनएम और बीएलए की ओर से डोर-टू-डोर किए जा रहे सर्वे की मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग पर नजर रखेंगे।


जिले में ज्यादा से ज्यादा जांच करने के लिए कई टीमें अलग-अलग रूप में काम कर रही हैं। यह टीम अपनी-अपनी रिपोर्ट अलग-अलग अधिकारी को रही हैं, जिसके कारण रिपोर्ट में एक समानता नहीं आ पा रही है। इसके लिए अब प्रशासन की ओर से इन सभी कार्य के लिए प्रतिदिन थानावार सर्वे टीम की मॉनिटरिंग करेंगे और उसकी रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। सभी थाननों के लिए कुल 51 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।                   


जनपद में तगड़ी बारिश, घरों तक पानी

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में मूसलाधार बारिश ने बुधवार को गर्मी से तो राहत दिलाई, लेकिन जलभराव ने जिले वासियों के लिए आफत खड़ी कर दी। सड़कों से लेकर घरों तक पानी भर गया। अंडरपास पानी से लबालब हो गए। गोशाला अंडरपास में पानी भरने पर आवाजाही प्रभावित होने के कारण लाइनपार का इलाका पुराने शहर से घंटों कटा रहा। कई लोग हादसे का शिकार होने से बचे। घुटने तक पानी भरा होने की वजह से सड़क और नाले की सीमा का लोगों को अंदाजा नहीं लग पाया। इस बारिश ने नगर निगम और नगर पालिकाओं की नाला सफाई की हकीकत सामने लाकर रख दी। बारिश के कारण जीटी रोड, मेरठ रोड, हापुड़ रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।


सुबह 6.30 बजे से जिले में बूंदाबादी शुरू हुई। करीब 8.30 बजे बारिश तेज हो गई। ये वक्त ऑफिस और कामकाज पर जाने का होता है। बारिश की वजह से लोग घरों में अटक गए। सुबह 11.15 बजे तक बारिश चलती रही। सवा दो घंटे के अंतराल में गली, मोहल्ले और सड़कें पानी में डूब गईं। निचले इलाकों में घरों में पानी भर गया। लोग बाल्टी और बर्तन से पानी घरों से बाहर फेंकते नजर आए। सिस हिंडन क्षेत्र में हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के पास और लाइनपार क्षेत्र में गोशाला पानी से लबालब भर गया। नंदग्राम, पटेलनगर, वाल्मीकि कुंज, संजयनगर, गोविंदपुरम, नेहरूनगर, लोहियानगर, सिहानी, सुदामापुरी, क्रिश्चियन नगर बागू, सेन विहार, राहुल विहार, प्रताप विहार, अकबरपुर-बहरामपुर, बम्हैटा, मानसरोवर कॉलोनी, हिंडन विहार, कैला भट्ठा, इस्लाम नगर समेत विभिन्न इलाकों में जलभराव से लोगों को दिक्कत हुई।                     


महिला ने पति समेत बच्चों की कुर्बानी दी

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक महिला डॉक्टर के अपने पति और बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को कथित तौर पर अपने पति और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद 41 साल की एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि कोराडी इलाके के ओम नगर स्थित अपने घर में डॉ सुषमा राणे, इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर उनके 42 साल के पति धीरज, उनके 11 और पांच साल के दो बच्चे मृत पाए गए।कोराडी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि धीरज और बच्चों के शव मेन बेडरूम के बिस्तर पर पाए गए, जबकि डॉक्टर का शव छत के पंखे से लटका मिला। अधिकारी ने कहा कि साथ में रहने वाली मृतक की 60 साल की बूढ़ी चाची ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और उन्हें कोई जवाब नहीं मिला, तब मामला सामने आया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल से दो सीरिंज और एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें सुषमा ने कथित रूप से कहा है कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह खुश नहीं थी।                  


महाराष्ट्र में रोजाना हो रही 300-400 मौतें

सबसे ज्यादा मृत्यु दर वाले गुजरात को पीछे छोड़ सकता है महाराष्ट्र


महाराष्ट्र में अब हर दिन कोरोना से 300-400 के बीच मौतें हो रही हैं


मुंबई। कोरोना महामारी अपने साथ कई तरह के रहस्य भी लाई है। इन्हीं तमाम रहस्यों में से एक ये भी है कि भारत में किसी और राज्य की अपेक्षा महाराष्ट्र में ज्यादा लोगों की मौत क्यों हो रही है। महाराष्ट्र में संक्रमण की दर भी काफी ज्यादा रही जिसके कई कारण हैं। महामारी के शुरुआती दिनों में यहां अंतरराष्ट्रीय और घरेलू आवाजाही काफी ज्यादा रहने संक्रमण तेज फैला। दूसरे, सघन आबादी में रह रहे निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए आइसोलेशन बहुत मुश्किल रहा। लेकिन ये सवाल उठता है कि महाराष्ट्र ऐसा राज्य है जहां पर अपेक्षाकृत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं हैं, फिर भी यहां कोरोना की मृत्यु दर इतनी ज्यादा क्यों है?                     


 सुभाष सिंह चौहान     


72 घंटे में मिल जाएगी उद्योग की अनुमति

बीजेपी भारती


लखनऊ। यूपी में औद्योगिक क्रांति लाने के लिए कैबिनेट ने नए एमएसएमई एक्ट को मंजूरी दे दी है। इस एक्ट के मंजूर होने से अब उद्योग लगाने के लिए आवेदन करने के महज 72 घंटे के अंदर ही उद्योग लगाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसके बाद उद्योग से संबंधित अन्य विभागीय अनुमति लेने के लिए उद्यमी को 900 दिन का समय मिलेगा।


विभागीय अनुमति के लिए उद्यमी निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन करेगा, जहां से अनुमति से संबंधित समस्त प्रक्रिया सरकार की नजरों से होकर गुजरेगी।
इस नये एक्ट का नाम उत्तर प्रदेश सूक्ष्म, लघु एवं मद्यम उद्यम (अवस्थापना एवं संचालन) अधिनियम-2020 रखा गया है। आयुक्त एवं निदेशक उद्योग की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय नोडल एजेंसी तथा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलों में जिला स्तरीय नोडल एजेंसी गठित होगी। जिला स्तरीय नोडल एजेंसी आवेदन के 72 घंटे के अंदर संबंधित विभागों से विचार-विमर्श कर अनुमति प्रदान करेगी।  नए एक्ट में यह व्यवस्था दी गई है कि उद्यमी इकाई की स्थापना के लिए जिला उद्योग केंद्र में आवेदन करेगा, जहां से उसे 72 घंटे के अंदर उद्योग लगाने के लिए स्वीकृति पत्र दे दिया जाएगा। इसके बाद उद्यमी को अगले 900 दिनों तक किसी भी अनुमति की जरूरत नहीं होगी, वह एकाग्र होकर अपने उद्योग को बढ़ाने का काम कर सकेगा। सरकार इस नये एक्ट के माध्यम से राज्य में अधिक से अधिक एमएसएमई उद्योग की स्थापना कर बड़ी तादाद में रोजगार सृजन करना चाहती है।                    


यूपी में दरोगा के 9534 पदों पर भर्ती


लखनऊ। प्रदेश पुलिस का बेड़ा और मजबूत किया जा रहा है। दिसंबर से जनवरी के बीच दरोगा के 9534 पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी है। पहले 6130 पदों पर भर्ती होनी थी। इनमें सिविल पुलिस के सब इंस्पेक्टर के 5623, पीएसी के प्लाटून कमांडर के 484 व अग्निशमन सेवा में 23 पद थे। इन्हें बढ़ाकर 9534 कर दिया गया है। 


पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष आरके विश्वकर्मा के अनुसार लिखित परीक्षा के आयोजन के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। शेष औपचारिकताएं शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से समय लग गया। स्थितियों को देखते हुए परीक्षा की तिथि तय की जाएगी। इसके अलावा पुलिस में एएसआई (मिनिस्टीरियल) के 1300 पदों पर भर्ती होनी है। इसकी प्रक्रिया भी दिसंबर से जनवरी के बीच पूरी की जाएगी।                         


बीजेपी भारती



 

यूपी में शुरू हुआ खाद वितरण घोटाला

लखनऊ। यूपी में खाद की कमी और वितरण में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए शि‍कायतें दिल्ली के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय तक पहुंच रही थीं। भरपूर स्टॉक देने के बाद भी उर्वरक का संकट क्यों हुआ, इसकी पड़ताल के लिए केंद्रीय खाद एवं रसायन मंत्रालय ने एक वित्तीय वर्ष के दौरान सबसे अधि‍क खाद लेने वाले प्रत्येक जिले के टॉप 20 किसानों की सूची बनाई और इसे अपने पोर्टल पर लोड कर दिया। मंत्रालय ने सभी जिलों के जिलाधि‍कारियों को इन किसानों द्वारा खरीदे गए उर्वरक की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। जिलाधि‍कारियों ने पोर्टल से सूची लेकर जब जांच कराई तो पूरी गड़बड़ी सामने आ गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में 23,252 क्विंटल का खाद घोटाला उजागर हुआ है।घोटालेबाजों ने नियमों का माखौल उड़ाते हुए फर्जी और काल्पनिक नामों पर बिना आधार कार्ड के खाद की बिक्री कर दी।                         


दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...