बुधवार, 22 जुलाई 2020

भाजपा एमएलसी की संक्रमण से मौत

अखिलेश जायसवाल


 नई दिल्ली। कोरोना महामारी की वजह से आम जनता से लेकर वीआईपी लोगों ने भी अपनी जान गंवाई है। कोरोना से जुड़ी बिहार से भी बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह की कोरोना बीमारी से मौत हो गई है। सुनील कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उनका पटना एम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कोरोना ने उन्हें कमजोर कर दिया और मंगलवार शाम अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उनकी तबियत में सुधार नहीं हो रहा था और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। कोरोना संक्रमित होने के कारण वे काफ़ी चिंताग्रस्त थे और यह बात उन्होंने मीडिया में भी कहा था। उम्र अधिक होने के कारण वह ज्यादा दिनों तक बीमारी से नहीं लड़ पाए और जिन्दगी की जंग हार गए।


एमएलसी सुनील कुमार सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। सीएम ने परिजनों को फोन कर ढांढस बंधाया। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सुनील के निधन पर कहा कि उनकी मौत से बीजेपी परिवार और व्यक्तिगत तौर पर मैं मर्माहत हूं। सुशील मोदी ने दिवंगत आत्मा की शांति व शुभचिंतकों, समर्थकों व परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।        


भारत को सबसे हल्का और चुस्त ड्रोन मिला

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद के बीच रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों और पहाड़ी इलाकों में सटीक निगरानी करने के लिए भारतीय सेना को स्वदेशी रूप से विकसित ड्रोन “भारत” प्रदान किया है। रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया, “भारतीय सेना को पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में जारी विवाद में सटीक निगरानी के लिए ड्रोन की आवश्यकता है। इसके लिए डीआरडीओ ने उन्हें भारत ड्रोन प्रदान किया है।


डीआरडीओ की चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला द्वारा विकसित भारत ड्रोन की श्रृंखला को स्वदेशी रूप से विकसित दुनिया के सबसे चुस्त और हल्के निगरानी ड्रोन्स की सूची में शामिल किया जा सकता है। डीआरडीओ के सूत्रों ने कहा, “अभी तक छोटे शक्तिशाली ड्रोन बड़ी सटीकता के साथ किसी भी स्थान पर स्वायत्तता से काम करता है। एडवांस्ड रिलीज टेक्नॉल्जी के साथ यूनीबॉडी बायोमिमेटिक डिजाइन सर्विलांस मिशनों के लिए एक घातक कॉम्बिनेशन है। ड्रोन आर्टिफिशिलय इंटेलीजेंस से लैस है जो इसे दोस्तों और दुश्मनों का पता लगाने और उसके अनुसार कार्रवाई करने में मदद करता है। ड्रोन अत्यधिक ठंडे मौसम के तापमान में जीवित रह सकता है, इसे और खराब मौसम के लिए भी विकसित किया जा रहा है।


ड्रोन पूरे मिशन के दौरान वास्तविक समय में वीडियो प्रसारण करता है और बहुत बेहतरीन नाइट विजन क्षमताओं के साथ, यह घने जंगलों में छिपे लोगों का पता लगा सकता है। सूत्रों ने कहा कि यह बहुत लोकप्रियता हासिल कर रहा है क्योंकि यह झुंड के संचालन में काम कर सकता है। ड्रोन को इस तरह से बनाया गया है जिससे इसका रडार दवारा भी पता नहीं चल सकता है।


              


सीएम ऑफिस पर आत्महत्या की कोशिश, मौत

रायपुर। सीएम हॉउस के सामने आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक की कल देर रात को मौत हो गयी। इसकी इसकी पुष्टि कालड़ा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सुनील कालड़ा ने की है। दरअसल लगभग 18 दिन पहले आत्मदाह करने वाले हरदेव सिन्हा (27) की अंतत: कल रात मौत हो गई। जब सुरक्षा कर्मियों ने युवक को सीएम से नहीं मिलने दिया, तो उसने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य गेट के सामने ही खुद को आग के हवाले कर दिया। युवक 65 फीसदी तक झुलस जाने की वजह से युवक की हालत काफी गंभीर थी। उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन आज रात उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि धमतरी जिले के ग्राम तेलीनसत्ती निवासी हरदेव सिन्हा (27) 29 जून की दोपहर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने के लिए सिविल लाइन स्थित उनके आवास पर पहुंचा था। उसने बाहर खड़े सुरक्षा बल और अधिकारियों से मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की बात कही।             


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


 जुलाई 23, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-345 (साल-01)
2. बृहस्पतिवार, जुलाई-23, 2020
3. शक-1943, श्रावण,शुक्ल-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:29,सूर्यास्त 07:23।


5. न्‍यूनतम तापमान 25+ डी.सै.,अधिकतम-37+ डी.सै.। भारी बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                     


मंगलवार, 21 जुलाई 2020

दुनियाः अब तक 1.48 करोड लोग संक्रमित

नई दिल्ली। दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 1.48 करोड़ से  लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6 लाख 13 हजार अधिक लोगों  की मौत हो चुकी है जबकि 89 लाख 12 हजार 303 ठीक हो चुके हैं। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले  ब्राजील में दर्ज किए गए हैं। यहां 80 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं व 21 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं। उधर, फ्रांस में संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। देशभर में वायरस के 400 नए क्लस्टर मिले हैं।             


कोलंबिया में मरीजों की संख्या दो लाख पार

कोलंबिया में  मरीजों की संख्या 2 लाख के पार


कोलंबो। कोलंबिया में 24 घंटे में 6727 नए मामले दर्ज किए गए। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 4 हजार 5 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि यहां एक दिन में 193 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या 6929 हो गई है। कोलंबिया लैटिन अमेरिकी देशों की सूची में ब्राजील, मैक्सिको, पेरू और चिली के बाद पांचवें नंबर पर है।


इसराईल में नर्सें हड़ताल परः इजराइल के अस्पतालों में स्टाफ की कमी और काम की खराब परिस्थितियों को लेकर नर्सें हड़ताल पर हैं। देश में अब तक 52 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 415 लोगों की जान जा चुकी है।             


फ्रांस में वायरस के नए 400 क्लस्टर मिले

फ्रांस में 400 नए क्लस्टर मिले


पेरिस/ ब्रासीलिया। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां वायरस के करीब 400 नए क्लस्टर मिले हैं। वहीं, फ्रांस पहला देश हैं, जहां दुकानों, रेस्टोरेंट और बैंक जैसी बंद जगहों पर भी मास्क पहनना होगा। नियम नहीं मानने वालों पर 135 यूरो (11,565 रु.) तक का जुर्माना भी लिया जा सकता है।,ब्राजील में  मौतों का आंकड़ा बढ़ा
ब्राजील में मरने वालों की संख्या 80 हजार से ज्यादा हो गई है। यहां 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 21 लाख से ज्यादा हो गई है। अब तक 14 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, ब्राजील के शिक्षा मंत्री मिल्टन रिबेरो और नागरिता मंत्री ओनिक्स लोरोंजोनी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों घर से काम करते रहेंगे।              


नेपाल पीएम पर आया संकट टल गया

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की कुर्सी पर आया संकट टल चुका है। पूर्व प्रधानमंत्री और ओली विरोधी नेपा पुष्प कमल दहल उर्फ़ प्रचंड के तेवर फिलहाल नरम पड़ गए हैं। प्रचंड के तेवरों में आई यह नरमी चीन के प्रयासों का ही नतीजा है। ओली चीन के समर्थक हैं और उसकी विस्तारवादी आदतों को आंखमूंद कर स्वीकार कर रहे हैं, लिहाजा उनकी कुर्सी बचाने के लिए चीन ने जमीन-आसमान एक कर दिया था।
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी मे विभाजन का संकट अब टल गया है। यानी ओली की कुर्सी अब काफी हद तक सुरक्षित है। ओली के खिलाफ विरोध शुरू होते ही चीन सक्रिय हो गया था। नेपाल में चीन की राजदूत होउ यानकी ने कई बार ओली और प्रचंड से मुकालात की।उन्होंने यह विवाद सुलझाने के लिए कूटनीतिक आचार संहिता को भी ताक पर रख दिया। नेपाल में चीन के बढ़ते दखल को लेकर लोगों में गुस्सा है। इसके विरोध में लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन भी किया है।नेपाली अखबारों ने चीनी राजदूत की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं, लेकिन इसके बावजूद होउ यानकी ओली को बचाने के अपने मिशन में कामयाब हो गईं।             


नौसेना बेडे को आधुनिकरण का आदेश दिया

मास्‍को/ सिडनी/ बिजिंग/ वाशिंगटन डीसी। भारतीय प्रशांत क्षेत्र और दक्षिण चीन सागर में चीन और अमेरिका के बीच तनाव को देखते हुए रूस ने अपने नौ सैनिक बेड़े को और आधुनिकीकरण करने का आदेश दिया है। रूस ने कहा है कि आधुनिक युद्ध की चुनौतियों से निपटने के लिए रूस अपनी नौ सेना की ताकत को बढ़ाएगा। रूसी राष्‍ट्रपति का यह बयान ऐसे समय आया है, जब दक्षिण चीन सागर और भारतीय प्रशांत महासागर में कई देशों की नौ सेना की नजर है। यहां चीन और अमेरिका की दिलचस्‍पी से रूस के कान भी खड़े हो गए हैं। जंगी जहाजों को आधुनिक हथियारों से लैस करेंगेः पुतिन ने सोमवार को क्रीमिया में एक युद्धपोत के कील-बिछाने समारोह में कहा कि हम आधुनिक युद्ध की चुनौती से निपटने के लिए नो सेना के आधुनीकिकरण के लिए प्रयास करते रहेंगे। हमारे जंगी जहाज अत्‍यधिक आधुनिक हथियारों और उपकरणों से लैस होंगे। उन्‍होंने कहा कि नवीनतम जहाजों के निर्माण के लिए वैज्ञानिक उत्पादन और कर्मियों की क्षमता का अधिकतम उपयोग करना आवश्यक है। पुतिन ने कहा कि मौजूदा समय में निर्माण उद्योग पर भारी दबाव है। उसके पास आने वाले वर्षों के लिए ढेर सारे ऑर्डर हैं। सोमवार से शुरू होगा छह नए युद्धपोतों का निर्माणः पुतिन ने कहा कि छह नए युद्धपोतों का निर्माण सोमवार को तीन प्रमुख शिपयार्डों में शुरू हुआ है। इसमें दो केर्च में, सेंट पीटर्सबर्ग में दो फ्रिगेट और सेवरोडिन्स्किन में दो परमाणु पनडुब्बियां का निर्माण शामिल है। नए जहाजों को उन्नत हथियारों और लंबी दूरी की संचार प्रणालियों से लैस किया जाएगा, जो रूसी नौसेना की लड़ाई और रणनीतिक क्षमताओं को काफी मजबूत करेगा।


ऑस्ट्रेलिया ने भी बढ़ाया रक्षा बजटः भारत-चीन सैन्य गतिरोध के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपने रक्षा बजट में बढ़ोतरी की है। ऑस्ट्रेलियाई के प्रधानमन्त्री स्कॉट मॉरीसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को भविष्य के संभावित खतरों के प्रति सजग रहना होगा। चीन और अमेरिका के बीच रणनीतिक प्रतिस्पर्धा से सामरिक तनाव बहुत बढ़ सकता है। उन्‍होंने कहा कि हम आगामी दशक में देश की रक्षा क्षमताओं का आधुनिकीकरण करने जा रहे हैं, जिसके लिये 270 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का निवेश किया जा रहा है। चीन को इसका कारण बताते हुए मॉरीसन ने कहा कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन आक्रामक हो रहा है इसलिए ऑस्ट्रेलिया को हर तरह के हमले के लिए तैयार रहना होगा।              


प्रतिभाशाली छात्र को किया सम्मानित

भानु प्रताप उपाध्याय


छपरौली। कस्बे की सीबीएसई बोर्ड के प्रतिभाशाली छात्र को समाजसेवीयों ने शुभकामना देते हुये पौधा भेंटकर सम्मानित किया। कस्बा निवासी सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले डावाईन ग्लोबल एकेडेमी बडौत के  प्रतिभाशाली छात्र आदित्य कौशिक सुपुत्र आर०के० कौशिक को आँखें के पर्यावरण संरक्षक समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय एवं एडवोकेट भूपेन्द्र वशिष्ठ  ने उसके घर पहुँचकर पौधा भेंट कर शुभकामनाएं दी।
समाजसेवी ने कहा कोरोना वायरस के चलते सभी स्कूल-कॉलेज बन्द है, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। जिससे अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।आज सरकार को विद्यार्थीयों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ठोस शिक्षानीति बनाने की आवश्यकता है। एडवोकेट भूपेन्द्र वशिष्ठ ने कहा बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार, अभिभावक और शिक्षकों को मिलकर मंथन करना चाहिए। इस अवसर पर आदित्य कौशिक, मा० सरदार सिंह, आर०के० कौशिक, सरला, संदीप, ममता, अनमोल, एडवोकेट भूपेन्द्र वशिष्ठ ,आर० आर० डी० उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।               


पत्रकार जोशी पर जानलेवा हमले की निंदा

भानु प्रताप उपाध्याय 


बदमाशों द्वारा पत्रकार विक्रमी जोशी पर किये गये जान लेवा हमलें की निन्दा एव॔ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के सम्बन्ध में।


शामली। उत्तर-प्रदेश के गाजियाबाद जिले में विजय नगर थाने में भांजी के साथ छेड़छाड़ की घटना की शिकायत करने पहुँचे विक्रम जोशी को बदमाशों ने गोली मार दी। विक्रम जोशी पर हुआ जानलेवा हमला लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर सीधा प्रहार है, साथ ही बदमाशों में सरकार व पुलिस की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह जो बेहद निन्दनीय और शर्मनाक है। पत्रकारों पर निरंतर बढते हुए हमले लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की स्वतंत्रता छीनने पत्रकारों में दहशत पैदा करने की साजिश नजर आती है। जिसकी हम घोर निन्दा करते है।
समूचे हिन्दुस्तान में एक और पत्रकारों को भाजपा मीडिया, बिकाउ मीडिया, मोदी मीडिया जैसी गालियों का सामना करना पडता है। वही भाजपा शासित प्रदेश में पत्रकार सबसे ज्यादा असुरक्षित है। पत्रकारिता करने वाले लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के प्रहरियों को नियमित जूतों तले कुचला जा रहा है, यह बेहद दु:खद है। श्रीमान से अनुरोध है पत्रकार पर हुये इस निंदनीय हमले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और पत्रकारों पर बढ़ते हुए हमलों पर अंकुश लगाकर लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को सुरक्षा प्रदान करें।          


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...