मंगलवार, 7 जुलाई 2020

बिना काम निगम कर्मचारियों को वेतन

हीरेन्द्र सिंह राठौड़


नई दिल्ली। राजधानी के तीनों नगर निगमों में भ्रष्टाचार जोरों पर है। कहीं टेंडर घोटाले तो कहीं बिना काम किये फर्जी कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा है। यहां तक कि कुछ कर्मचारियों को तो अफसरों ने अपनी निजी सेवा में लगा रखा है। एटूजैड न्यूज को मिले दस्तावेजों में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने खुद माना है कि कुछ कर्मचारियों को बिना काम के वेतन दिया गया है।


 दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के नजफगढ़ जोन के उप स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) कार्यालय ने स्वीकार किया है कि कुछ कर्मचारियों को बिना काम के वेतन जारी किया गया है। मांगी गई जानकारी के जवाब में अधिकारियों ने यह भी कहा है कि ऐसे कर्मचारियों के वेतन से यह राशि भविष्य में काट ली जाएगी। अधिकारियों की नींद तब खुली जब आला अधिकारियों से सबूतों के साथ शिकायत की गई।


निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फर्जीवाड़ा स्वीकारे जाने के बावजूद आला अधिकारियों ने संबंधित कनिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ काई कार्रवाई नहीं की। यहां तक कि निगम अधिकारी यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि उन्होंने साक्ष्य मिलने और मामला सामने आने के बाद उन कर्मचारियों का वेतन काटा या नहीं।


8 करोड़ सालाना का फर्जीवाड़ा
बताया जा रहा है कि दिल्ली के तीनों नगर निगमों में चल रहा ‘फर्जी हाजिरी घोटाला’ करीब 8 करोड़ रूपये सालाना का है। हर वार्ड में कुछ कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी लगाकर वेतन उठाया जा रहा है। बिना काम के भुगतान की जा रही इस करोड़ों रूपये की राशि को नीचे से ऊपर तक बांटा जा रहा है। यही कारण है कि नगर निगमों के आला अधिकारी इस मामले में कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं। ताजा मामला दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के वेस्ट जोन से सामने आया था।
फर्जीवाड़े की भेंट चढ़ीं पौने चार करोड़ की बायोमैट्रिक
बताया जा रहा है कि करीब पौने चार करोड़़ रूपये की बायोमैट्रिक मशीनें नगर निगमों के आला अधिकारियों के फर्जी हाजिरी घोटाले की भेंट चढ़ गई हैं। तीनों नगर निगमों में करीब 4 हजार बायोमैट्रिक मशीनें लगाई गई थीं। लेकिन 2017 के निगम चुनाव के बाद से ही अधिकारियों ने पहले फील्ड और बाद में निगम कार्यालयों से इन बायोमैट्रिक मशीनों को हटाना शुरू कर दिया था। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने एक सवाल के जवाब में खुद माना है कि यहां 1498 बायोमैट्रिक मशीनें लगाई गई थीं, जो कि अब काम नहीं कर रही हैं।
लगाई जा रही हाजिरी रजिस्टर में हाजिरी
तीनों नगर निगमों में अब कर्मचारियों से हाजिरी रजिस्टर में हाजिरी लगवाई जा रही है। इस मामले में भी दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अधिकारी फर्जीवाड़े में पहले स्थान पर साबित हुए हैं। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के वेस्ट और नजफगढ़ जोन में हाजिरी रजिस्टर में तो हाजिरी लगाई जा रही हैं, लेकिन कर्मचारियों के द्वारा नहीं बल्कि सर्कल इंचार्ज अपनी मर्जी से ए और पी के जरिए हाजिरी और गैर हाजिरी लगाते हैं। ताकि करोड़ों की कमाई के इस फर्जीवाड़े के कोई सबूत सामने नहीं आ सकें।
छिपाए किट, दवाई और मूवमेंट के रजिस्टर
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वेस्ट जोन और नजफगढ़ जोन में पिछले सप्ताह तक मूवमेंट रजिस्टर, किट-दवाई व मास्क रजिस्टर में कर्मचारियों से साइन कराए जा रहे थे। लेकिन अब यह रजिस्टर भी छिपा दिए गए हैं। अधिकारी खुद कर्मचारियों के रजिस्टर में मूवमेंट आदि चढ़ा रहे हैं। ताकि यह साबित नहीं हो सके कि कौन कर्मचारी कब आया था और कब नहीं। कर्मचारियों सवाल पर सर्कल इंचार्ज का कहना होता है कि यह डीएचओ के आदेश पर किया जा रहा है।
आरोपी के हाथों में मामले की जांच!
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के वेस्ट जोन में चल रहे फर्जी हाजिरी घोटाले की जांच की जिम्मेदारी उप स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) डॉक्टर सौरभ मिश्रा को सोंपी गई है। बता दें कि निगम के आला अधिकारियों को दी गई शिकायत में डॉक्टर सौरभ मिश्रा के ऊपर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पहले तो निगम अधिकारी मामले को दबाए बैठे रहे, लेकिन मामला मीडिया में आने के बाद इसकी जांच की खानापूर्ति की जा रही है। निगमकर्मियों ने सवाल उठाए हैं कि किसी भी आरोपी को अपने खिलाफ जांच की जिम्मेदारी कैसे दी जा सकती है? क्या कोई व्यक्ति अपने खिलाफ जांच करने के बाद खुद को दोषी कह सकता है।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


 जुलाई 08, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-330 (साल-01)
2. बुधवार, जुलाई-08, 2020
3. शक-1943, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि- तीज, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:31,सूर्यास्त 07:27।


5. न्‍यूनतम तापमान 26+ डी.सै.,अधिकतम-39+ डी.सै.। बरसात की संभावना।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)           


सोमवार, 6 जुलाई 2020

कष्ट में भूटान, भारत से चिढ़ रहा चीन

अब भूटान को सता, भारत से चिढ़ रहा चीन


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली/ बीजिंग/ मास्को। भारत और चीन के बीच सबकुछ अबतक ठीक भले न हुआ हो, लेकिन 15 जून के बाद हालातों को और बिगड़ने नहीं देने में रूस ने अहम रोल अदा किया है। रूस खुलकर सामने तो नहीं आया लेकिन उसकी कोशिश के बाद ही चीन ने भारत के 10 जवानों को छोड़ा था, वर्ना हालात और बिगड़ सकते थे। सहयोगी अखबार इकनॉमिक टाइम्स को इसकी जानकारी मिली है।
अब भूटान को सता, भारत से चिढ़ा रहा चीन 


दरअसल, 15 जून की रात गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हुए वहीं चीन के भी कई मारे गए, जिसकी साफ जानकारी उसने अबतक नहीं दी। इस पूरे घटनाक्रम में चीन ने भारत के 10 जवानों को पकड़ लिया था। भारत के पास भी चीन के कुछ जवान थे। फिर रूस के कहने पर चीन जवान छोड़ने को राजी हुआ था। रूस ने इसलिए की थी पहल
दरअसल, रूस ने 23 जून को एक मीटिंग रखी थी। इसमें रूस-इंडिया-चीन (RIC) के विदेश मंत्रियों को हिस्सा लेना था। लेकिन 15 जून के बाद भारत ने साफ कह दिया था कि ऐसे हालातों में चीन से बातचीत नहीं हो पाएगी। इसपर रूस ने चीन से बात शुरू की। कहा कि टेंशन को कम करने के लिए उसे भारतीय जवानों को छोड़ना चाहिए। रूस चाहता था कि तीनों देशों के बीच होनेवाली RIC पटरी से न उतरे।              



क्या है 'गुलाबी बर्फ' का रहस्य

रोम। बर्फ सफेद होती है इसे देखने और इसका आनंद लेने के लिए लोग पहाड़ों का रुख करते हैं। लेकिन आज हम आपको गुलाबी बर्फ के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि गुलाबी बर्फ आज भी रहस्य बनी हुई है। इसकी जांच चल रही है। यह गुलाबी बर्फ इटली में देखी जाती है। इटली के वैज्ञानिक गुलाबी बर्फ के रहस्य का पता लगाने में जुटे हैं। 


माना जाता है कि ऐसा शैवाल के कारण होता है। शैवाल कहां से आते हैं इसे लेकर भी बहस चल रही है। वहीं इटली के राष्ट्रीय अनुसंधान परिषद के बायाजियो डी मौरो ने कहा कि प्रेना ग्लेशियर के कुछ हिस्सों पर देखी गई गुलाबी बर्फ ग्रीनलैंड में पाए जाने वाले एक पौधे के कारण होती है।


उनका कहना है कि यह कोई खतरनाक शैवाल नहीं है। यह प्राकृतिक हैं जो वसंत और गर्मियों के समय में देखे जाते हैं। इसे एंकिलोनिमा नॉर्डेंसकोइल्डि के रूप में भी जाना जाता है। माना जाता है कि यह ग्रीनलैंड के डार्क जोन में मौजूद है जहां बर्फ पिघल रही है। यह बर्फ धूप में तेजी से पिघलती है। तेज धूप में उन्हें पानी और हवा मिलती है। इस दौरान सफेद बर्फ में लाल रंग जुड़ जाता है। हालांकि इन सभी बातों को लेकर बहस जारी है।                         


श्रीराम 'निर्भयपुत्र'


दुनिया से 'जैविक-युद्ध' लड़ रहा है चीन

वाशिंगटन डीसी/ बिजिंग। कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका और चीन के बीच विवाद बढ़ चुका है। जबकि दक्षिण चीन सागर को लेकर दोनों देशों में पहले से तनाव रहा है। शनिवार को अमेरिका के दो युद्धपोत ने अभ्यास किया। अब चीन की ओर से इस पर प्रतिक्रिया आई है।


अमेरिकी युद्धपोत नजदीक आए तो चीन ने दी धमकी- हमारे पास खतरनाक हथियारः कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अमेरिकी युद्धपोतों के अभ्यास पर कहा है कि चीन की सेना की मेहरबानी है कि अमेरिका ऐसा कर रहा है। बता दें कि अमेरिकी युद्धपोतों के अभ्यास के वक्त ही चीनी सेना भी दक्षिण चीन सागर में अभ्यास कर रही थी। इससे पहले चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि एक गैर क्षेत्रीय देश अपनी ताकत दिखा रहा है जो हजारों मील दूर स्थित है। वहीं, ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि दक्षिण चीन सागर पर पूरी तरह चीनी सेना का नियंत्रण है। चीनी सरकार का मुखपत्र समझे जाने वाले अखबार ने लिखा कि चीनी की सेना के पास युद्धपोत को नष्ट करने के लिए DF-21D और DF-26 जैसे काफी खतरनाक हथियार हैं। इन्हें एयरक्राफ्ट कैरियर किलर भी कहा जाता है।


अमेरिकी युद्धपोत नजदीक आए तो चीन ने दी धमकी- हमारे पास खतरनाक हथियारः चीन और अमेरिका, दोनों ही दक्षिण चीन सागर इलाके में तनाव के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं।वहीं, अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर अमेरिका ने चीन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और यह भी कहा था कि ऐसे सबूत मिले हैं कि वायरस चीन की लैब से लीक हुआ। हालांकि, चीन इन आरोपों को झूठा बताता रहा है।


अभ्यास में यूएस नेवी का शक्ति-प्रदर्शन

बिजिंग/ वाशिंगटन डीसी। दक्षिण चीन सागर में जारी अमेरिकी युद्धाभ्‍यास में यूएस नेवी जोरदार शक्ति प्रदर्शन कर रही है। चीन की धमकी के बाद अमेरिका के 11 फाइटर जेट ने एक साथ साउथ चाइना सी के विवाद‍ित इलाके में उड़ान भरी। इस दौरान चीन केवल गीदड़भभकी देता रह गया। अमेरिका की इस आक्रामक कार्रवाई से भड़के चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने इसे शक्ति का खुला प्रदर्शन करार दिया।
दक्षिण चीन सागर में एक साथ उड़े 11 फाइटर जेट
परमाणु बम ले जाने में सक्षम अमेरिका के B-52H बमवर्षक विमान के साथ अमेरिका के 10 अन्‍य फाइटर जेट और निगरानी विमानों ने रविवार को एक साथ दक्षिण चीन सागर में उड़ान भरी। ये सभी विमान अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर निमित्‍ज से उड़ान भरे थे। यूएसएस निमित्‍ज के साथ यूएसएस रोनाल्‍ड रीगन एयरक्राफ्ट कैरियर भी युद्धाभ्‍यास में हिस्‍सा ले रहा है।               


चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'


संक्रमण के विरुद्ध दीवार, आगरा मंडल

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए एक बार फिर 'आगरा' मॉडल की तारीफ हो रही है। अब इसे मेरठ और गाजियाबाद में लागू किया जाएगा। इसके लिए आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) के वरिष्ठ चिकित्सक को शासन ने बुलाया है। 


एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. टीपी सिंह को मुख्यमंत्री के निर्देश पर गाजियाबाद और मेरठ में संक्रमण के नियंत्रण की जिम्मेदारी दी गई है। वो लखनऊ में दो दिन रुककर कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज, जांच, आइसोलेशन वार्ड में इंतजाम, चिकित्सकीय स्टाफ की कार्ययोजना का आकलन करेंगे। इसके बाद आगरा में अपनाई जा रही कार्ययोजना, जांच, इलाज और बचाव की रिपोर्ट बनाकर मुख्यमंत्री के सुपुर्द की जाएगी। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को रोकने के लिए योजना बनाकर काम किया है। अब यही मॉडल गाजियाबाद-मेरठ में लागू होगा। इसके लिए मेडिसिन विभाग के सीनियर चिकित्सक को शासन के निर्देश पर वहां भेजा गया है, वो आकलन कर आगरा मॉडल की व्यवस्थाओं की संस्तुति करेंगे।               


'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...