शनिवार, 20 जून 2020

प्रदेश में कुल आंकड़ा हुआ 2000 के पार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज एक ही दिन में 70 नये कोरोना मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कोरोना का कुल आंकड़ा 2000 के पार कर गया है। प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या बढकर 2018 हो गयी है। वहीं प्रदेश में कुल एक्टिव केस अभी 703 हैं। वहीं आज स्वस्थ्य हुए मरीजों की बात करें तो प्रदेश में आज एक दिन में 103 मरीज स्वस्थ्य होकर वापस घर लौट चुके हैं। कुल स्वस्थ्य मरीजों के आंकड़ों की बात करें तो 1305 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं 24 घंटे में एक मरीज की मौत भी हुई है।


प्रदेश में आज एक कोरोना व्यक्ति की मौत हुई है, अस्पताल में भर्ती वो व्यक्ति राजनांदगांव का रहने वाला था। मौत के बाद कराये गये उसके सैंपलिंग में रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। प्रदेश में आज मिले कोरोना मरीजों की बात करें तो सबसे ज्यादा जांजगीर से 18 कोरोना मरीज आये हैं, वहीं सरगुजा से 17, रायपुर से 9, बलौदाबाजार से 8, जशपुर से 6, मुंगेली में 4, राजनांदगांव से 3, बिलासपुर से 2, कोरिया और बलरामपुर से 1-1 कोरोना मरीज आये हैं।


86.41 लाख संक्रमित, मृतक 4.59 लाख

कोरोना की महामारी से दुनिया है संकट में, 86.41 लाख लोग संक्रमित, 4.59 लाख बने काल का ग्रास



नई दिल्ली। विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड 19) की चपेट में आने वालों की संख्या 86.41 लाख से अधिक हो गयी है जबकि 4.59 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी के काल का ग्रास बन चुके हैं।


अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 86,41,521 लोग संक्रमित हुए हैं और 4,59,474 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 के मामले में अमेरिका विश्व भर में पहले, ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 14,516 नये मामले दर्ज किये गये हैं और अब कुल संक्रमितों की संख्या 3,95,048 हो गई है। इसी अवधि में 375 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 12,948 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 1,68,269 सक्रिय मामले हैं और अब तक 2,13,831 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। भारत संक्रमण के मामले में विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर है। विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 22,20,961 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,19,112 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ब्राजील में इसके संक्रमण का आंकड़ा 10 लाख को पार कर चुका है और यहां अब तक 10,32,913 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 48,954 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 5,68,292 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 7831 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 3,03,285 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42,546 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। स्पेन में अब तक 2,45,575 लोग संक्रमित हुए है जबकि 28,315 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां अब तक कोविड-19 से 2,38,011 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 34,561 लोगों की मौत हुई है। वैश्विक महामारी कोरोना के उद्गमस्थल चीन में अब तक 84,494 लोग संक्रमित हुए हैं और 4638 लोगों की मृत्यु हुई है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1,96,083 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,620 लाेगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1,90,299 लोग संक्रमित हुए हैं और 8887 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पेरू में इस महामारी से अब तक 2,44,388 लोग संक्रमित हुए हैं और 7461 की मौत हुई है। तुर्की में कोरोना से अब तक 1,85,245 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4905 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में संक्रमितों की संख्या दो लाख से अधिक हो गयी है। यहां अब 2,00,262 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 9392 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। मेक्सिको में 20,394 , बेल्जियम में 9695, कनाडा में 8408, नीदरलैंड में 6100, स्वीडन में 5053, इक्वाडोर में 4156, स्विट्जरलैंड में 1956, आयरलैंड में 1714 और पुर्तगाल में 1527 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना वायरस से अब तक 1,65,062 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 3229 लोगों की मौत हो चुकी है।



सूर्य ग्रहणः 5 घंटे 48 मिनट तक सूतक

नई दिल्ली। वर्ष 2020 का प्रथम सूर्य ग्रहण है। जिसमें सूतक 20 जून को यानी  आज रात्रि 09:16 बजे प्रारम्भ हो जायेगा। ग्रहण स्पर्श 21 जून प्रात 09 बजकर 16 मिनट कंकना क्रती प्रारम्भ। प्रात: 10 बजकर 19 मिनट ग्रहण मध्य दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर कनकनाक्रृती समाप्त होगा। दोपहर  02 बजकर 02 मिनट ग्रहण समाप्त होगा। मॊक्ष 03 बजकर 04 मिनट  ग्रहण अवधि 05 घंटा 48 मिनट सूतक रहेगा। बालक वृद्ध और रोगियों के लिए नहीं होता है।

सूर्य ग्रहण के दरमियान आपके जो भी इष्ट हैं यानी जिस ईश्वर भगवान की आप रोजाना पूजा करते हैं। उन्हीं का ध्यान करते हुए 21 तारीख सूर्य ग्रहण के दरमियान आपने उसी देवता की ज्यादा से ज्यादा मंत्रोच्चारण द्वारा पूजा करनी है।

आप दुर्गा स्तुति / हनुमान चालीसा / बजरंग बान/

 शिव चालीसा / गायत्री मंत्र का उच्चारण, ओम नमः शिवाय मंत्र का उच्चारण, ओम हेम् ह्रीम क्लीम चामुंडायै विचे 

( आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ कम से कम 12 बार जरूर करें )

 ॐ घृणि आदित्य आए नमः का पाठ कम से कम 11 मालाएं जरूर करें जिन्होंने गुरु मंत्र ले रखा है वह अपने गुरु मंत्र की  भी माला चला  सकते हैं। किसी भी मंत्र का लगातार उच्चारण करते रहे इससे आपको जिंदगी में आने वाले समय में किसी तरह की भी कोई भी परेशानी नहीं होगी आपके  घर में सुख समृद्धि और दौलत के रास्ते खुलेंगे।

धन दौलत और सुख समृद्धि के लिए           

   एक विशेष उपाय

 घर में हर तरह की सुख समृद्धि खुशहाली दौलत शोहरत आपस में प्रेम को पाने के लिए आपको 21 जून सूर्य ग्रहण के दिन ₹1 का सिक्का अपने  पूजा वाले स्थान पर सूर्य देव का ध्यान करते हुए रख देना है और सूर्य ग्रहण के समाप्त होने के पश्चात सिक्के को गंगाजल से धोकर लाल कपड़े में बांधकर अपने पैसे वाले स्थान पर रखना है। जिससे आपके घर में बरकत बनी रहेगी धन दौलत की कभी कमी नहीं आएगी।

दानः- दान में आप गेहूं गुड़ एक छोटा सा तांबे का लोटा कुछ दक्षिणा लाल कपड़े में लपेटकर किसी सफाई कर्मचारी को सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद दे दें।

अगर किसी को पित्र दोष लगा हुआ है कुंडली में तो 21 जून ग्रहण वाले दिन वे लोग काला और भूरे रंग का कंबल काले और भूरे रंग की जूते दान में दे सकते हैं। जिससे आपके  पित्र प्रसन्न होंगे और आपको आशीर्वाद देंगे।

स्वामी तूफान गिरी जी महाराज ( मां बगलामुखी उपासक ) श्री पंच दशनाम भैरव जूना अखाड़ा सिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी हिमाचल प्रदेश।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


 जून 21, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-313 (साल-01)
2. रविवार, जूूून 21, 2020
3. शक-1943, अषाढ़, कृष्ण-पक्ष, तिथि- अमावस्या/प्रतिपदा,सूर्य और चंद्र ग्रहण, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:31,सूर्यास्त 07:28।


5. न्‍यूनतम तापमान 29+ डी.सै.,अधिकतम-41+ डी.सै.।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275


(सर्वाधिकार सुरक्षित)


शुक्रवार, 19 जून 2020

सर्वदलीय बैठक, 20 दल हुए एकजुट

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक इस वक्त चल रही है। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर भाग ले रहे हैं।


सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुरूआती संबोधन किया। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर विपक्ष का सहयोग मांगा। राजनाथ सिंह ने गवलान घाटी में हुई झड़प पर भी विपक्ष के नेताओं को अपने स्तर से जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शाम पांच बजे से बुलाई गई। इस बैठक में कुल 20 राजनीतिक दल भाग ले रहे हैं। मीटिंग में पांच सांसद वाले दलों को ही आमंत्रित किया गया है। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी, राजद, एआईएमआईएम जैसे कई दलों को पीएमओ ने इस मीटिंग में आमंत्रित नहीं किया, जिससे इन दलों ने सार्वजिक रूप से नाराजगी भी जताई है।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का मना जन्मदिन

अकांशु उपाध्याय 


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज 50 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 19 जून, 1970 को दिल्ली में हुआ था। सोनिया और राजीव गांधी के दो बच्चों में राहुल गांधी बड़े हैं। उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की राजनीति में कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं। नेहरू-गांधी परिवार में जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी प्रधानमंत्री के पद पर सुशोभित हो चुके हैं। दिवंगत इंदिरा गांधी के पोते राहुल गांधी का राजनैतिक ग्राफ उतार चढ़ाव भरा रहा है। पहली बार 2004 में अमेठी से लोकसभा का चुनाव जीतकर उन्होंने संसद की दहलीज पर कदम रखा। उन्होंने अमेठी लोकसक्षा क्षेत्र का 2009 और 2014 संसद में प्रतिनिधित्व किया। 2007 में उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा युवाओं को पार्टी से जोड़ने की उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। उन्हें कांग्रेस की छात्र इकाई यूथ कांग्रेस और राष्ट्रीय छात्र संघ के कामकाज को देखने के लिए कहा गया।


राहुल को 2017 में कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया


2013 में राहुल गांधी को पार्टी ने आगे बढ़ाने का फैसला किया। उन्हें कांग्रेस उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया और 11 दिसंबर 2017 को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया. 2019 का आम चुनाव राहुल गांधी के लिए किसी झटके से कम साबित नहीं हुआ। उन्हें अपनी पारंपरिक सीट से हार का मुंह देखना पड़ा। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने अमेठी सीट से जीत का परचम लहाराया। भले ही राहुल गांधी को अमेठी सीट पर पराजय का सामना करना पड़ा मगर उन्होंने अपनी प्रतिष्ठा केरल के वायनाड से बचा ली।


लोगों ने उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर संसद में अपने नुमाइंदे के तौर पर भेजा। 2019 के चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस मुखिया के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी बतौर अध्यक्ष स्वीकार की। हालांकि आम चुनाव में उन्होंने नरेंद्र मोदी के खिलाफ राफेल सौदे को लेकर भष्ट्राचार का मुद्दा जोर शोर से उछाला था। अपनी सभाओं में राहुल गांधी जगह-जगह प्रधानमंत्री मोदी को ‘चौकीदार चोर है’ करते रहे। मगर जनता ने बीजेपी को एक बार फिर शासन करने का मौका दिया। गांधी परिवार के वारिस के जन्म दिन को बहुत ही धूमधाम से मनाने की परंपरा रही है। कार्यकर्ता केक काटकर और ढोल नगाड़ों के स्वागत से अपने प्रिय नेता का जश्न मनाते हैं। मगर 20 सैनिकों की शहादत के शोक में इस बार राहुल गांधी का जन्मदिन नहीं मनाया जाएगा। कांग्रेस ने राज्य की इकाइयों को इस बारे में चिट्ठी भेजकर शहीद सैनिकों के सम्मान में कार्यकर्ताओं से मौन रहने का अनुरोध किया है।


अलग-अलग दो मुठभेड़ में 8 आतंकी ढेर

श्रीनगर। कश्मीर में बीते 24 घंटों के दौरान सुरक्षाबलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ में आठ आतंकवादी मारे गए। इनमें से तीन आतंकवादी पुलवामा जिले के अवंतीपुरा इलाके में, जबकि अन्य पांच शोपियां जिले में मारे गए। अवंतीपुरा क्षेत्र के मिज गांव में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था, जिसके बाद दो अन्य आतंकवादी गांव की एक मस्जद में छिप गए थे। विजय कुमार, आईजीपी (कश्मीर) ने कहा, “धैर्य और पेशे ने काम कर दिखाया। गोलीबारी या आईईडी का कोई प्रयोग नहीं किया गया। सिर्फ आंसू गैस के गोले का ही इस्तेमाल किया गया। मस्जिद की पवित्रता बनाए रखी गई। मस्जिद के अंदर छिपे दोनों आतंकवादियों को मार गिराया गया।”


मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मुहम्मद (जेएम) संगठन के थे। वहीं शोपियां जिले के बंदपावा गांव में शुक्रवार को हुए अन्य मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए और एक गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने कहा कि वे जैश-ए-मुहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के मिले जुले समूह से थे। स्थानीय पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस सहित सुरक्षा बलों ने पुलवामा के अवंतीपुरा क्षेत्र और शोपियां जिले के बंदपावा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त करने के बाद अभियान चलाया था।


रिपोर्ट में कहा गया है कि इन अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने कहा, “अवंतीपोरा ऑपरेशन खत्म हो गया है जबकि शोपियां में ऑपरेशन अभी भी जारी है।”


बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब  पंकज कपूर  अल्मोड़ा। भारी बारिश के दौरान फटे बादल की वजह से सूखी पड़ी नदी में पानी का सैलाब ...