रविवार, 19 जनवरी 2020

मानव श्रृंखला में टीचर को आया हार्ट अटैक

पटना। जल-जीवन-हरियाली अभियान के साथ नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान के तहत आज पूरे बिहार में विश्व की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनायी गयी। प्रदेश में करीब सवा चार करोड़ से अधिक लोगों ने 11.30 बजे से 12 बजे तक मानव कतार बनाया गया।


हार्ट अटैक से शिक्षक की मौत
 लेकिन मानव श्रृंखला के दौरान दरभंगा में एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक शिक्षक की पहचान मोहम्मद दाऊद के रूप में की गयी है जो उर्दू विद्यालय के शिक्षक थे। घटना दरभंगा के केवटी थाना इलाके के रनवे में हुई। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने की घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शिक्षक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। बता दें कि दरभंगा में 468 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई थी। आपको बता दें कि पटना में मानव श्रृंखला का मुख्य आयोजन पटना के गांधी मैदान में किया गया, जहां सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने मानव श्रृंखला में हिस्सा लिया। इनके अलावा सरकार के आला अधिकारियों का दल भी एक दूसरे के हाथ जोड़ कतारबद्ध हुए।


4 विस सीटों पर राजद लड़ेगी चुनाव

पटना। दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजद और कांगेस के बीच सीटों पर समझौता हो गया है।समझौता के तहत कांग्रेस 66 और राजद चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी।राजद के खाते में बुराड़ी,किराड़ी उत्तमनगर और पालम विधानसभा गई है।राजद इन चारो सीटों पर राजद अपना उम्मीदवार उतारेगी। बता दें कि राजद ने कांग्रेस नेतृत्व से पांच सीटों की मांग की थी।कई दौर की बातचीत के बाद चार सीटों पर सहमति बनी।आज दिल्ली में राजद की तरफ से राज्यसभा सांसद मनोज झा ने यह ऐलान किया है।


नीतीश मानव श्रृंखला में हुए सम्मलित

पटना।  सीएम नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में पहुंचे हुए हैं। वह मानव श्रृंखला में शामिल हो रहे हैं। उनके साथ में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी समेत कई नेता मौजूद हैं। जल पुरुष के नाम से फेमस राजेंद्र सिंह भी मानव श्रृंखला में शामिल हो रहे है। पटना के कई और जगहों पर जदयू के नेता मानव श्रृंखला में शामिल हो रहे हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल कई बीजेपी नेता और विधायकों के साथ श्रृंखला में शामिल हो रहे हैं। पटना के सड़कों पर कई स्कूलों के छात्र शामिल हो रहे हैं। गांधी मैदान में हेलिकॉप्टर और ड्रोन कैमरा से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी हो रही है। पूरे बिहार में 15 हेलिकॉप्टरों पर सवार फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर आसमान से मानव शृंखला को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। गांव से लेकर शहर तक हर एक किलोमीटर पर एक वीडियोग्राफर को तैनात किया गया है।


राजेंद्र सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जल जीवन हरियाली कार्यक्रम शुरू करने वाले पहले सीएम हैं जो मानव और प्रकृति को बराबर सम्मान दिया हैं। नीतीश कुमार ने बाढ़ और सुखाड़ से मुक्त करने का रास्ता चुना है। 
जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि यह बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन है। भारी पैमाने पर लोग मानव श्रृंखला में शामिल हुए हैं। बिहार जैसे जल जीवन हरियाली को लेकर आगे बढ़ा है। उसका मुकाबला करने के लिए बिहार का यह कार्यक्रम नजीर पेश करेंगा।


आज बिहार एक बार फिर से इतिहास रचा जा रहा है। बिहार में विश्व की अब तक की सबसे लंबी मानव शृंखला बन रही है। जल-जीवन-हरियाली और नशा मुक्ति के समर्थन के साथ-साथ बाल विवाह और दहेज प्रथा मिटाने के लिए पूरे बिहार में 16443 किमी लंबी मानव शृंखला बनायीं गई है। रविवार को साढ़े 11 बजे से आधे घंटे तक पूरे राज्य में सवा चार करोड़ से अधिक लोग मानव शृंखला शामिल हो रहे हैं।


हिंदुस्तान की सबसे झूठी सरकार, करार

रायपुर/राजनांदगाँव। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश सरकार के क्रियाकलापों पर हमला बोलते हुए इसे हिन्दुस्तान की सबसे झूठी सरकार करार दिया है। डॉ. सिंह जिला पंचायत चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र क्र.- 08 के लिटिया (डीलापहरी) में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक देवांगन के पक्ष में आहूत एक सभा को सम्बोधित कर रहे थे।


भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सिंह ने प्रदेश के मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल को हिन्दुस्तान का सबसे लबरा (झूठा) मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में झूठे वादे करके कांग्रेस ने सरकार बनाई और गंगाजल हाथ में लेकर जनता को झूठा आश्वासन दिया। लेकिन एक साल बीतने के बाद भी प्रदेश सरकार अपने घोषणापत्र का एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है। इसके लिये मुख्यमंत्री बघेल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिये। पूर्व मुख्यमन्त्री डॉ. सिंह ने धान खरीदी के मुद्दे पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने अन्नदाता किसानों से छलावा और वादाखिलाफी की है। किसानों का पूरा धान खरीदने से बचने के लिये नित-नए नियम कानून बनाकर किसानों को परेशान किया गया। किसानों के घरों तक पुलिस भेजी गई और उनका धान और वाहन भी जब्त किया गया। प्रदेश सरकार ने अन्नदाता किसानों का सम्मान करने के बजाए उन्हें चोर बता दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार किसानों के आत्मसम्मान के साथ ऐसा खिलवाड़ हुआ है।


इसका खामियाजा कांग्रेस सरकार को भुगतना पड़ेगा, क्योंकि जो किसान धान बोना जानता है वह धान लूना (काटना) भी जानता है। डॉ. सिंह ने किसानों से आह्वान किया कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस का सफाया करना है।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के एक-एक वोट से इस सरकार को सबक सिखाया जा सकता है और पंचायत चुनावों में किसान अपने वोट का महत्व समझकर इस झूठी सरकार को हटा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा प्रदेश सरकार के कार्यकाल और उसमें अर्जित उपलब्धियों की चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमन्त्री डॉ सिंह ने कहा कि हमारे 15 वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ ने विकास के जो आयाम गढ़े, उसे पूरे हिन्दुस्तान ने देखा है लेकिन मौजूदा प्रदेश कांग्रेस सरकार ने विकास और जनकल्याण का ऐसा एक भी काम नहीं किया है जिसे वह गिना सके उल्टे छत्तीसगढ़ को चौदह हजार करोड़ के कर्ज में डूबोकर इस सरकार ने प्रदेश को कंगाल कर दिया है।


डॉ. सिंह ने कहा कि आने वाले चार वर्षों में भाजपा संघर्ष करेगी और सरकार की विफलता को उजागर करेगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव, पूर्व विधायक सरोजिनी बंजारे, पूर्व महापौर शोभा सोनी सहित डी.एन. वर्मा, रोहित चन्द्राकर, महेश यादव, के.के. वैष्णव, कोमल सिंह राजपूत, जागेश्वर साहू, बलराम निर्मलकर, योगेश मिश्रा, विवेक साहू और परदेसी सेनबोइर आदि काफी संख्या में उपस्थित थे।


3 दिन से जल आपूर्ति ठप, 25 हजार त्रस्त

कोरबा। एसईसीएल की कुसमुंडा और गेवरा कॉलोनी में पिछले 3 दिनों से पानी आपूर्ति ठप है चोरों ने 3 दिनों पहले जल शोधक प्लांट कुसमुंडा में स्थापित ट्रांसफॉर्मर का स्टार्टर चोरी कर ले गए इससे एसईसीएल के कुसमुंडा और गेवरा कॉलोनियों में पानी आपूर्ति ठप है। कॉलोनी वासियों को बूंद बूंद पानी के लिए भटकना पड़ रहा है एसईसीएल प्रबंधन का ध्यान कोयला उत्पादन वृद्धि पर ही केंद्रित है ऐसा नजर आ रहा है प्रबंधन का ध्यान सुरक्षा व्यवस्था और कोयला कर्मचारियों की बुनियादी सुविधा को लेकर गंभीर नहीं है इसका उदाहरण एसईसीएल की मेगा प्रोजेक्ट कुसमुंडा और गेवरा कॉलोनी में पानी व्यवस्था लचर होना सामने आई है। 3 दिन पहले कुसमुंडा स्थित जल उपचार प्लांट में लगाए गए ट्रांसफॉर्मर के ट्रांसफार्मर स्टार्टर को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया इससे कॉलोनी की पानी व्यवस्था ठप हो गई है चुकी कॉलोनी गेवरा में भी पानी आपूर्ति कुसमुंडा उपचार प्लांट से किया जाता है उन्हें भी पानी नहीं मिल रही है अभी तक ट्रांसफार्मर सुधार व मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाई है। लिहाजा कॉलोनी वासियों को पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है पानी व्यवस्था ठप होने से तकरीबन 25000 से भी अधिक कॉलोनीवासी प्रभावित हुए हैं इससे कॉलोनी और अधिकारियों के मकानों में पानी नहीं है इसका सीधा असर कोयला उत्पादन पर भी असर पड़ना लाजमी है क्योंकि ज्यादातर कोला कर्मी और अधिकारी निर्धारित समय पर कार्य में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं इसकी वजह यह बताया जा रहा है कि पानी की कमी से वे नित्य कर्म नहीं कर पा रहे हैं और ना ही घरों में पाइन का पानी है।


साहू ब्रदर्स ने गोल्ड-कांस्य पदक जीता

रायपुर। खेलो इंडिया गेम्स (khelo India games) में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के साहू ब्रदर्स राज्य का गौरव बढ़ाया है। दोनों भाइयों ने इस गेम में मेडल हासिल कर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साहू ब्रदर्स को इस उपलब्धि पर बधाई दी है और उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी है। गुवाहाटी में चल रही खेलो इंडिया गेम्स में छत्तीसगढ़ से शिवाक्ष साहू और उनके भाई रुद्राक्ष साहू हिस्सा ले रहे हैं। शिवाक्ष साहू ने तैराकी में गोल्ड मेडल हासिल कर छत्तीसगढ़ के लिए पहले मेडल पाने की शुरुआत की। इसके बाद शिवाक्ष के भाई रुद्राक्ष ने भी कांस्य मेडल प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। तैराकी प्रतियोगिता में U-21 केटेगरी में 400 मीटर के मिडिल रेस में शिवाक्ष साहू ने गोल्ड मेडल हासिल किया।


केजरीवाल ने लांच किया 'गारंटी कार्ड'

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अगले महीने चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों के लिए अनोखा गारंटी कार्ड जारी किया है। आम आदमी पार्टी ने अपना गारंटी कार्ड लॉन्च किया है जिसका नाम है ‘केजरीवाल का गारंटी कार्ड’। इसे खुद पार्टी के मुखिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च किया है। इस गारंटी कार्ड में दिल्ली के लोगों के लिए चौबीसों घंटे बिजली और हर महीने बीस हजार लीटर मुफ्त पानी सहित तमाम कामोंं की गारंटी दी गई है।


केजरीवाल ने गारंटी कार्ड के जरिये लोगों को गारंटी दी कि वे हर रोज पीने का पानी दिल्लीवालों को मुफ्त में उपलब्ध कराएंगें। इसके साथ ही सभी के बच्चों को ग्रेजुएशन तक क्वालिटी एजुकेशन दिल्ली सरकार दिलाएगी। भले ही वो सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में सरकार कराए। उन्होने कहा कि सरकार बनने पर इन कामों की गारंटी देंगे जबकि पार्टी अपना मैनिफेस्टो अलग से जारी करेगी।


दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...