शनिवार, 21 दिसंबर 2019

बैंक केवाईसी में बताना पड़ सकता है धर्म

बेंगलुरु/मुंबई। बैंक जल्द ही अपने नो योर कस्टमर (KYC) फॉर्म्स में एक नया कॉलम जोड़ सकते हैं, जिसमें उसके जमाकर्ता या ग्राहक को अपने धर्म का उल्लेख करना होगा। विदेशी मुद्रा विनिमयन अधिनियम (FEMA) के नियमों में बदलाव की वजह से बैंकों के लिए यह जरूरी हो गया है। नियमों में बदलाव मुसलमानों को छोड़कर चुनिंदा धार्मिक अल्पसंख्यकों को एनआरओ अकाउंट खोलने तथा संपत्ति खरीदने की सुविधा देने के लिए किया गया है।


अनिवासी साधारण रुपया बचत खाता (NRO) अनिवासी भारतीयों के लिए भारत में बचत या चालू खाते की सुविधा है, जिसमें वे भारत में कमाई गई रकम को जमा कर सकते हैं।


म्यांमार, श्रीलंका तथा तिब्बत के लोग नहीं
नागरिकता (संशोधन) अधिनियम की तरह ही, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा 2018 में जारी फेमा में संशोधन उन प्रवासियों तक सीमित किया गया है, जो पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक समुदायों (हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी तथा ईसाई) से आते हैं और लॉन्ग-टर्म वीजा रखते हैं। लॉन्ग टर्म वीजा रखने वाले ये लोग भारत में रिहायशी संपत्ति खरीद सकते हैं और बैंक खाता में खोल सकते हैं। संशोधित नियमों में नास्तिकों, मुसलमान प्रवासियों तथा म्यांमार, श्रीलंका तथा तिब्बत के प्रवासियों को नहीं रखा गया है।


शेड्यूल 3 में संशोधन
फेमा (डिपॉजिट) रेग्युलेशंस के शेड्यूल 3 में संशोधन के मुताबिक, 'भारत में रह रहे लॉन्ग टर्म वीजा रखने वाले बांग्लादेश या पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय (हिंदू, बौद्ध, जैन, पारसी तथा ईसाई) के लोगों को केवल एक एनआरओ अकाउंट खोलने की मंजूरी दी गई है। जब ये लोग नागरिकता अधिनियम, 1955 के प्रवाधानों के तहत भारत के नागरिक हो जाएंगे तो उनके एनआरओ खाते को रेजिडेंट खाते में बदल दिया जाएगा।'


खरीद सकते हैं एक संपत्ति
फेमा के नियमों के मुताबिक, 'बांग्लादेश, पाकिस्तान या अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग, जिन्हें भारत में लॉन्ग टर्म वीजा दिया गया है, वे भारत में केवल एक अचल रिहायशी संपत्ति खरीद सकते हैं।'


'विचित्र है नियम'
वित्त मंत्रालय के सूत्र ने बताया कि यह बदलाव पिछले साल किया गया था, जब कई वित्तीय जानकारों, नौकरशाहों तथा राजनीतिज्ञों का ध्यान वित्तीय संकट की तरफ था। उन्होंने कहा, 'किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि बैंकिंग से जुड़े नियमों में धार्मिक भेदभाव के नियम लाए जाएंगे।'


हिंसा-प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या बडी

नई दिल्ली। संसद से जैसे ही नागरिकता संशोधन बिल पास हुआ, वैसे ही देश के कई हिस्सों में इसका विरोध शुरू हो गया। नए नागरिकता कानून के खिलाफ सबसे पहले नॉर्थ ईस्ट से विरोध की आवाज उठी, जो धीरे-धीरे देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच गई। असम, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात जैसे तमाम राज्यों में विरोध प्रदर्शन का हिंसक रूप दिखा। कुछ जगहों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के इतर तमाम जगहों पर मारपीट, आगजनी और पत्थरबाजी हुई। उत्तर प्रदेश में तो हिंसक विरोध प्रदर्शन के कारण छह लोगों की जान भी चली गई। एहतियातन दिल्ली के कुछ इलाकों सहित गाजियाबाद और दूसरी कई जगहों पर प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। प्रदर्शन अब भी जारी है, इससे जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।


अजय के लिए कॉमेडी बेहद मुश्किलःकाजोल

कॉमेडी करना अजय के लिये बेहद मुश्किल: काजोल
    


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का कहना है कि उनके पति और अभिनेता अजय देवगन के लिये कॉमेडी करना बेहद मुश्किल काम है। अजय और काजोल जल्द ही फिल्म तानाजी में साथ नजर आएंगे। काजोल ने अजय की सुपरहिट कॉमेडी सीरीज गोलमाल पर भी बातचीत की। काजोल ने इस सीरीज में अजय की कॉमेडी पर कहा, ये उनके लिए बहुत, बहुत, बहुत, बहुत, बहुत मुश्किल काम है बल्कि जब मैंने गोलमाल का पहला पार्ट पहली बार देखा तो मैं हैरान थी।
काजोल ने कहा कि मैं हैरान थी कि वह ये करने में भी कामयाब रहा है और ये वो चीज है जिसके बारे में मैं कह सकती हूं कि वो करना जो आपके स्वभाव का हिस्सा बिलकुल भी नहीं है। काजोल ने कहा, मुझे लगता है कि यदि कोई कलाकार वो कर पाए जो उसके स्वभाव का हिस्सा बिलकुल भी नहीं है तो मैं मानती हूं कि उसने कुछ हासिल किया है।


श्रद्धा की खूबसूरत तस्वीरों पर फैंस फिदा

श्रद्धा कपूर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, फैंस ने लुटाया प्यार
    


मुंबई। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म बागी 3 की शूटिंग करके सर्बिया से वापस लौटी हैं। उनके साथ फिल्म के को-स्टार टाइगर श्रॉफ भी वापस लौटे हैं। इसके बाद उसी दिन ऐक्ट्रेस अपनी दूसरी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के प्रमोशन में लग गईं। इस फिल्म में को-स्टार वरुण धवन और डायरेक्टर रेमो डिसूजा के साथ प्रमोशन करने के लिए वह डांस रिऐलिटी शो में पहुंची। 
श्रद्धा कपूर ने अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के प्रमोशन के दौरान शिमरी सिल्वर स्ट्रैपलेस ड्रेस पहन रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक शूज पहने थे। वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इसके बाद तो उनके फैंस के कॉमेंट की बाढ़ आ गई। फैंस ने अपनी पसंदीदा ऐक्ट्रेस के ऊपर प्यार लुटाना शुरू कर दिया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में अपारशक्ति खुराना, नोरा फतेही और शक्ति मोहन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 24 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी। वहीं, डायरेक्टर अहमद खान की फिल्म बागी 3 में काम कर रही हैं। यह फिल्म 6 मार्च, 2020 को रिलीज होगी।


कोहरे ने रोकी यातायात की रफ्तार

नई दिल्ली। कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से आधी रात तक 46 फ्लाइट्स डायवर्ट की गई। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत कई इलाकों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी कम है, ऐसे में गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी मौसम ठंडा ही बना रहेगा और कोहरा छाया रहेगा। आने वाले हफ्ते में तापमान में और गिरावट आने के साथ ठंड का प्रकोप और बढ़ने के आसार हैं। 


रिपोट्स के मुताबिक कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं तो वहीं कई उड़ानों पर भी असर है। कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से आधी रात तक 46 फ्लाइट्स डायवर्ट की गई। कंपकंपा देने वाली सर्दी का सितम शनिवार को भी जारी है, लोग ठंड से बचने के उपाय ढूंढते नजर आ रहे हैं। कोहरे की वजह से जनजीवन पर असर पड़ा है। सुबह के समय विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी और वाहनों की रफ्तार धीमी रही। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी के चलते कई दिनों से कोहरा, गलन और शीतलहर का असर उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में दिखाई दे रहा है। दिन निकलने की शुरुआत कोहरे के साथ शीतलहर से हुई। शुक्रवार को भी पूरे दिन ठंड और शीतलहर चलने से भी राहत नहीं मिल सकी। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार कम रही। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जला रहे है। चाय की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही।


यूपी हिंसा-प्रदर्शन में 9 लोगों की मौत

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे उग्र प्रदर्शन के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को दिनभर यूपी के गोरखपुर, अलीगढ़, संभल, बिजनौर, शामली, सहारनपुर सहित कई जिलों में प्रदर्शन हुए। यूपी में आज शनिवार को सभी शैक्षणिक संस्थाओं को बंद रखा गया है। भारी उपद्रव के चलते 22 दिसंबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) स्थगित कर दी गईं हैं। रिपोट्स के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद हजारों प्रदर्शनकारी जंतर मंतर की ओर बढ़े, लेकिन उन्हें दिल्ली गेट पर ही रोक दिया गया। मेरठ में हुए हिंसक प्रदर्शन को काबू करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी। कानपुर में हुई फायरिंग में 13 लोग घायल हो गए। बवाल के चलते 22 दिसंबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द कर दी गई है। यूपी के सभी शिक्षण संस्थान शनिवार को बंद कर दिए गए हैं। बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शांति की अपील की है, वहीं राजनीतिक दलों पर इस आग को भड़काने का आरोप भी लगाया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हिंसा की सबसे ज्यादा घटनाएं हुई हैं। उत्तर प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर पत्थरबाजी, आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। यूपी में अब तक हिंसक प्रदर्शन के दौरान 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिसमें फिरोजाबाद, बिजनौर और कानपुर में  दो-दो मौत जबकि मेरठ और संभल में एक-एक प्रदर्शनकारी की मौत हुई है। कानपुर में 13 प्रदर्शकारी और 18 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फिरोजाबाद में 20 प्रदर्शनकारी और तकरीबन 70 पुलिसवाले घायल बताए जा रहे हैं। मेरठ में 12 प्रदर्शनकारी और 6 पुलिसवाले घायल हुए हैं तो वहीं बिजनौर में तीन प्रदर्शनकारी और 8 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन के बाद राज्य में हाई अलर्ट है।


प्रदेश के 151 नगर-निकाय में मतदान


  1. रायपुर। प्रदेश में आज नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज रहा है। 151 नगरीय निकायों के लिए सुबह 8 बजे से मतदान की शुरुआत होगी। आज 2840 वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके अंतर्गत 10 नगर पालिक निगम, 38 नगर पालिका परिषद और 103 नगर पंचायतों का भविष्य तय होगा। नगर निगम के लिए 24,33,445 मतदाता, नगर पालिका के लिए 8,15,364 मतदाता और 7,33,792 मतदाता नगर पंचायत के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


दिसंबर 22, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-138 (साल-01)
2. रविवार, दिसंबर 22, 2019
3. शक-1941, मार्गशीर्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि- दसमी, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 07:13,सूर्यास्त 05:35
5. न्‍यूनतम तापमान -6 डी.सै.,अधिकतम-16+ डी.सै., शीत लहर के साथ बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


 


शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019

आतंकियों के निशाने पर 'पीएम मोदी' की रैली

खुफिया एजेंसी अलर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली में होने वाली रैली पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है। पीएम मोदी की 22 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली होनी है और यह पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन के निशाने पर है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने विशेष सुरक्षा समूह(एसपीजी) और दिल्ली पुलिस को अलर्ट जारी किया है। केंद्रीय एजेंसियों ने पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा प्रतिष्ठानों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं।
खुफिया सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक उनके पास नए इनपुट हैं कि रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री को जान से मारने की साजिश के तहत भारत में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के गुर्गों को जुटाया गया है। बता दें कि पीएम मोदी 22 दिसंबर को दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के लिए केंद्र के कदम पर भाजपा द्वारा आयोजित एक मेगा रैली को संबोधित करने के लिए रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस    (हिंदी-दैनिक)


दिसंबर 21, 2019 RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-137 (साल-01)
2. शनिवार, दिसंबर 21, 2019
3. शक-1941, मार्गशीर्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि- नवमी, संवत 2076


4. सूर्योदय प्रातः 07:13,सूर्यास्त 05:35
5. न्‍यूनतम तापमान -6 डी.सै.,अधिकतम-16+ डी.सै., शीत लहर के साथ कोहरा छाने की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा।
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275
 (सर्वाधिकार सुरक्षित)


 


गुरुवार, 19 दिसंबर 2019

टिकट वितरण पर हुड्डा का दर्द छलका

राणा ओबराय

हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा का टिकट वितरण को लेकर अब भी छलकता है दर्द
पंचकूला। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ना बनने का मलाल है। उन्होंने कहा कि काश टिकट का बंटवारा बेहतर तरीके से किया जाता तो नतीजे बदल सकते थे। साथ ही अगर प्रदेश में कांग्रेस का संगठन बेहतर होता तो भी हालात बदल सकते है।
मीडिया से मुखातिब हुए भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सात से आठ सीटें ऐसी हैं, जिन पर जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिली। अगर यह टिकट मिल जाते तो कांग्रेस की सीटें बढ़ती और इतनी ही सीटें भाजपा व जजपा की होती। लिहाजा राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती। संगठन की कमी को भी सत्ता से कांग्रेस की दूरी को बड़ी वजह बताते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि अगर संगठन मजबूत होता और कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व में समय से बदलाव कर लिया जाता तो भाजपा विपक्ष में और कांग्रेस सत्ता में होती।


सिडनी में लगी आग ने जलाएं 680 घर

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में जंगलों में लगी आग ने सिडनी शहर को चारों तरफ से घेर लिया है। इस आग के चलते 680 घर जल कर ख़ाक हो चुके हैं जबकि, 6 की मौत हो गई है। सिडनी के चारों ओर 100 जगहों पर जंगल में आग लगी है। सिडनी के करीब 50 लाख लोगों की जिंदगी पर इसका असर पड़ा है। आग के कारण कनंगरा बॉयड नेशनल पार्क (Kanangra Boyd National Park) से जानवर सड़कों में आ गए हैं।


आगजनी के कारण न्यू साउथ वेल्स में दुकानें, सरकारी दफ्तर, स्कूल, बाजार सब बंद करवा दिए हैं, जबकि लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। सिडनी और आसपास के इलाकों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। यहां धुंए के असर के कारण सिडनी से 190 किलोमीटर दूर सोहलहैवन तटीय शहर भी खाली करा लिया गया। बताया जा रहा है कि करीब 30 लाख एकड़ जंगल जलकर कोयले में बदल चुका है। सिडनी को आग से बचाने के लिए 1700 से ज्यादा अग्निशमन कर्मी तैनात किए गए हैं।


हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू

चंबा। हिमाचल प्रदेश मौसम ने करवट ले ली है, वहीं जिला कुल्लू के रोहतांग दर्रें समेत पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। जिससे पूरा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। वहीं जिला चंबा के पांगी व भरमौर की ऊपरली क्षेत्रों में हिमापात का क्रम जारी हो गया। जिला कांगड़ा के धौलाधार पर्वत श्रृंखाला में बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया हुआ है।


इमरान ने फिर दी 'परमाणु' की धमकी

जेनेवा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर परमाणु युद्ध की धमकी दी है। जेनेवा में पहले अंतर्राष्ट्रीय शरणार्थी (ग्लोबल रिफ्यूजी) फोरम की बैठक में बोलते हुए इमरान ने भारत के नागरिकता बिल को दक्षिण एशिया का बड़ा शरणार्थी संकट बताया। इमरान ने कहा कि इससे न सिर्फ क्षेत्रीय तनाव बढ़ा, बल्कि इससे 2 परमाणु शक्ति सम्पन्न देशों में टकराव भी हो सकता था। इमरान के बयान पर विदेश मंत्रालय ने इसे भारत के आंतरिक मुद्दों को अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उछालने की पुरानी आदत बताया है। जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए इमरान ने भारत के नागरिकता कानून का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 3 देशों के गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने का फैसला भेदभाव भरा है।


 
इस फैसले से पूरे दक्षिण एशिया में शरणार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर इमरान ने एक बार फिर कश्मीर राग भी दोहराया। उन्होंने कहा कि दुनिया को अब कश्मीर के हालात पर ध्यान देना चाहिए। इमरान के बयान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ”पाकिस्तानी प्रधानमंत्री भारत के आंतरिक मुद्दों पर गैर-जरूरी बयानबाजी के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंचों का दुरुपयोग कर रहे हैं। सारी दुनिया यह जानती है कि पिछले 72 साल में पाकिस्तान ने अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किया है, जिससे वे भारत में शरण लेने को मजबूर हुए हैं। पाकिस्तान को धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए पहल करनी चाहिए, ताकि वे सम्मान से रह सकें।”
 
भारत के मुस्लिम शरणार्थियों को नहीं देंगे जगह : पाक
भारत में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक और बड़ा बयान दिया है। पाक प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि भारत में नागरिकता कानून के कारण अगर बहुत से मुसलमान देश छोडऩे को मजबूर होते हैं तो पाकिस्तान उन्हें शरण नहीं देगा। स्विट्जरलैंड के जेनेवा में बोलते हुए इमरान खान ने कहा कि भारत में लागू किए गए नागरिकता कानून के कारण लाखों मुस्लिमों को भारत छोडऩा पड़ेगा और इससे पूरी दुनिया में शरणार्थियों की समस्या पैदा होगी। पाक प्रधानमंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के चलते भारत से बाहर होने वाले मुसलमानों को पाकिस्तान की सरजमीं पर कोई जगह नहीं मिलेगी।


विधेयक के विरोध में अटकी 16 फ्लाइट

नई दिल्ली। नागरिकता कानून के कारण देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी प्रदर्शन हुए। इस कारण जगह जगह जाम के हालात बन गए। एनएच 8 पर लगे भारी जाम के कारण 16 फ्लाइट (Flight) की उड़ान में विलंब हुआ। इस जाम में इंडिगो (Indigo) के क्रू मेंबर फंस गए, इस कारण उसे 19 फ्लाइट रद्द करनी पड़ीं।


इंडिगो (Indigo) की ओर से जारी बयान के अनुसार, ट्रैफिक जाम के कारण हमारा स्टाफ समय पर हवाई अड्डे तक नहीं पहुंचा। इस कारण हमने दिल्ली में बाहर अपनी फ्लाइट के शेड्यूल को रिशेड्यूल किया। इसमें दिल्ली से जाने वाली हमारी करीब 10 फीसदी उड़ानें शामिल हैं। अगर आगे भी हमें फ्लाइट रद्द करने की आवश्यकता हो तो हम उसके लिए कदम उठाएंगे। दिल्ली-गुड़गांव हाइवे पर भारी ट्रैफिक की वजह से विस्तारा एयरलाइंस ने घोषणा की कि जाम की वजह से जिनकी फ्लाइट छूटी उनको अगली फ्लाइट में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। टिकट कैंसल करने पर भी कोई चार्ज नहीं कटेगा।
8 किमी लंबा जाम लगा नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शनों का असर यातायात पर भी पड़ा। गुरुवार सुबह दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस वजह से लोग घंटों तक इसमें फंसे रहे और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल गुरुवार को विपक्षी पार्टियों के बुलाए भारत बंद को लेकर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर सील कर दिया था। बाद में बॉर्डर को खोल दिया गया, लेकिन जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है जिसके चलते काफी लंबा जाम लग गया।


1 साल,8 साल के रिहान ने कमाए 184 करोड

सेवा टॉप पर है। यूट्यूब, फेसबुक, टिकटॉक, शेयर चैट और हेल्लोपको जानकर हैरानी होगी कि एक आठ साल के बच्चे ने साल 2019 में यूट्यूब से सबसे ज्यादा पैसे कमाए हैं। आठ साल की इस बच्चे ने पिछले 11 महीने में अपने यूट्यूब चैनल से 26 मिलियन डॉलर यानी करीब 184.4 करोड़ रुपये कमाए हैं। आइए जानते हैं इस आठ साल की बच्चे के बारे में… जैसे तमाम प्लेटफॉर्म्स पर आपको वीडियो-ही-वीडियो मिलेंगे। इन वीडियो से लोगों की कमाई भी खूब हो रही है। महज आठ साल की उम्र में 184 करोड़ रुपये सालाना कमाने वाली इस बच्चे का नाम रेयान काजी है। इसकी असली नाम रेयान गुआन है। इस बच्चे ने 2018 में अपने यूट्यूब चैनल से 156 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं अब फोर्ब्स ने 2019 में सबसे ज्यादा कमाने वाले यूट्यूबर्स की लिस्ट जारी की है जिसमें रेयान काजी पहले पायदान पर है। रेयान काजी के चैनल का नाम Ryan ToysReview है।रेयान काजी अपने चैनल पर बच्चों के खिलौने का अनबॉक्सिंग करता है और वीडियो बनाता है। रेयान खिलौने के साथ खेलते हुए भी वीडियो बनाता है। रेयान के कई वीडियो को एक अरब बार देखा गया है। वहीं चैनल का कुल व्यूज 35 अरब है।रेयान काजी अपने चैनल पर बच्चों के खिलौने का अनबॉक्सिंग करता है और वीडियो बनाता है। रेयान खिलौने के साथ खेलते हुए भी वीडियो बनाता है। रेयान के कई वीडियो को एक अरब बार देखा गया है। वहीं चैनल का कुल व्यूज 35 अरब है।फोर्ब्स की लिस्ट में रेयान के बाद डूड पर्फेक्ट (Dude Perfect) दूसरे नंबर पर और तीसरे नंबर पर रशिया की एनास्तासिया रैडजिनकाया (Anastasia Radzinskaya) पर जगह मिली है। एनास्तासिया की उम्र केवल पांच साल है। एनास्तासिया ने जून 1, 2018 से जून 1, 2019 तक कुल 20 मिलियन डॉलर्स यानी करीब 141 की कमाई की है।


जापानी डेलिगेशन टीम का गाजियाबाद दौरा

विजय भाटी


ग़ाज़ियाबाद। मेयर श्रीमति आशा शर्मा जी को उत्तर प्रदेश में स्वच्छ्ता अभियान में गाज़ियाबाद सर्व प्रथम स्थान आने पर बधाई दी व मेयर आशा शर्मा जी को टेक्निकल सेमिनार के लिए आमंत्रित किया l जापान डेलिगेशन में जापान के जल संसाधन पर्यावरण जल शक्ति मंत्री यूजी हिरोसे व एनवायरनमेंट एक्सपर्ट मासे सुमीकोशी, AGM  रूपक सिंह चौहान शामिल थे l जापान डेलिगेशन की टीम ने ग़ाज़ियाबाद मे स्वछता एवम नगर निगम के विकास कार्यों को देखकर गाज़ियाबाद की महापौर एवम नगर निगम की प्रशंसा की इस मोके पर अपर नगर आयुक्त प्रमोद जी, जी एम वी के सिंह, पार्षद सरदार सिंह भाटी, रवि भाटी प्रदेश मंत्री, कालीचरण पहलवान,यशपाल पहलवान, प्रदीप चौहान, दीपक ठाकुर, गौरव सोलंकी, संजीव झा, साहिल ठाकुर, शिवम चौधरी, सोमनाथ चौहान आदि लोग मौजूद रहे l


राजधानी में विरोध बड़ा,कई मेट्रो स्टेशन बंद

नई दिल्ली। नागरिकता कानून का विरोध कर रहे कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित , स्वराज इंडिया के नेता योगेन्द्र यादव तथा बड़ी संख्या में छात्र – छात्राओं को आज पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में हिरासत में ले लिया। इस बीच गुरुवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में मोबाइल सेवाएं घंटों तक पूरी तरह बंद कर दी गई थी। हालांकि, अब मोबाइल सेवाएं बहाल होने की खबर है। नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को कुछ?हिस्सों में मोबाइल सेवाएं सस्पेंड करने को कहा था। संबंधित इलाकों में सभी तरह की मोबाइल सेवाओं यानी मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और वॉइस कॉल सर्विस को सस्पेंड कर दिया गया था। दिल्ली में 17 मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया है। दिल्ली को नोएडा से जोडऩे वाले महामाया फ्लाईओवर से नोएडा गेट तक करीब 3 किमी. लंबा जाम लग गया। 
मंडी हाउस के निकट जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के छात्र – छात्राओं और अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया। दीक्षित को मंडी हाउस के निकट तथा यादव को लालकिला के निकट पुलिस ने हिरासत में लिया। दीक्षित ने कहा कि वह लाल किला जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां नहीं जाने दिया और हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि वह कल भी यहां आएंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए लालकिले के आसपास निषेधाज्ञा लगाई गई है।
लोगों के प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक , विश्वविद्यालय, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान, केन्द्रीय सचिवालय और खान मार्किट मेट्रो स्टेशन बंद कर दिये गये है। मंडी हाउस के सभी प्रवेश और निकास गेट बंद किए गए हैं । राजधानी में कई स्थानों पर सड़कों को भी बंद किया गया है जिसके कारण लोगों को आने जाने में भारी परेशानी हो रही है। लालकिला के निकट रैपिड एक्सन फोर्स को तैनात किया गया है। मंडी हाउस के निकट की सभी सड़कों पर प्रदर्शनकारी जमा है और वे नारेबाजी कर रहे हैं।


जितना आवाज दबाएंगे, जनता भडकेगी

नई दिल्ली। दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान इंटरनेट, कॉलिंग और एसएमएस सेवा बंद करने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस महासचिव वाड्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इंटरनेट बंद है। हर जगह धारा144 है। किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है। जिन्होंने आज टैक्सपेयर्स का पैसा खर्च करके करोड़ों का विज्ञापन लोगों को समझाने के लिए निकाला है, वही लोग आज जनता की आवाज से इतना बौखलाए हुए हैं कि सबकी आवाजें बंद कर रहे हैं।
आपको बताते जाए कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित लाल किला क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद और उनके साथियों को भी हिरासत में ले लिया। खालिद अपने साथियों के साथ लाल किला से आईटीओ स्थित शहीद पार्क तक जाना चाहते थे।
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को मंडी हाउस पर हिरासत में ले लिया गया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है और मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया है।
दीक्षित ने कहा कि मैं लाल किला पर प्रदर्शन के लिए गया था। उन्होंने मुझे वहां बैठने की अनुमति नहीं दी। उसके बाद मैंने सुना कि मंडी हाउस पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। जब मैं वहां पहुंचा तो मुझे हिरासत में ले लिया गया।


आईपीएल की नीलामी में सबसे महंगे 'पैट'

कोलकाता। आईपीएल 2020 सीजन के लिए कोलकाता में खिलाडिय़ों की नीलामी जारी है। इस बार की नीलामी में कुल 73 खिलाडिय़ों को खरीदा जाएगा, जिसमें केवल 29 विदेशी होंगे। सबसे अधिक कीमत वाले दो करोड़ के ब्रैकेट में सात खिलाड़ी है, जबकि डेढ़ करोड़ के ब्रैकेट में 10 और एक करोड़ रुपए के ब्रैकेट में 23 खिलाड़ी हैं। अनकैप्ड खिलाडिय़ों की सूची में 20 लाख की सूची में 183 खिलाड़ी, 40 लाख की सूची में 7 खिलाड़ी और 30 लाख रुपए की सूची में 8 खिलाड़ी शामिल हैं। बता दें कि जो खिलाड़ी टेस्ट, वनडे और टी-20 में से किसी भी फॉर्मेट में अपने देश की टीम के लिए खेला हो वह कैप्ड श्रेणी में आता है. वहीं, अनकैप्ड का मतलब ऐसे खिलाड़ी से है, जो अपने देश के लिए तीनों में से किसी भी श्रेणी में न खेला हो।
WP-GROUP


नीलामी में


– स्टुअर्ट बिन्नी अनसोल्ड रहे
– साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को आरसीबी ने 10 करोड़ में खरीदा।
– इंग्लैंड के सैम करन को चेन्नई सुपर किंग्स ने 5.50 करोड़ में खरीदा।
– ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को केकेआर ने 15.50 करोड़ में खरीदा।
– यूसुफ पठान और कोलिन डि ग्रैंडहोम अनसोल्ड रहे
– क्रिस वोक्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा।
-ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा।
-एरॉन फिंच को क्रष्टक्च ने 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा।
-जेसन रॉय को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
-चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी UNSOLD रहे
-रॉबिन उथप्पा को राजस्थान रॉयल्स ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा।
-इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को KKR ने 5.25 करोड़ में खरीदा
-क्रिस लिन को मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज में खरीदा।


एक्सपोर्ट पॉलिसी से संबंधित बैठक का आयोजन

अविनाश श्रीवास्तव


गाजियाबाद। महानिदेशक विदेशी व्यापार भारत सरकार के अधिकारियों की उपस्थिति में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र गाजियाबाद के सभाकक्ष में एक्सपोर्ट पॉलिसी से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में डीजीएफटी के अधिकारियों के साथ श्री वीरेंद्र कुमार उपायुक्त उद्योग एवं जनपद के विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों श्री बृजेश चौधरी, श्री् अरुण शर्मा, श्री मनोज कुमार श्री राजीव अरोड़ा श्री जितेंद्र त्यागी श्री मुकेश कुमार गुप्ता , श्री सुनील दत्त शर्मा, श्री प्रदीप कुमार गुप्ता, श्री साकेत अग्रवाल तथा जनपद की निर्यातक इकाइयों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त बैठक में डीजीएफटी , भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा निर्यातक इकाइयों को भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं एवं लाभों के बारे में जानकारी प्रदान की गई साथ में उपायुक्त उद्योग द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं एवं निर्यातक इकाइयों को प्रदेश स्तर पर दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई। उक्त बैठक में उपस्थित निर्यातक इकाइयों के प्रतिनिधियों द्वारा निर्यात संबंधी कुछ समस्याओं से अवगत कराया गया डीजीएफटी भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों से अवगत कराते हुए उक्त समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया। साथ ही निर्यातक इकाइयों के प्रतिनिधि एवं द्वारा अनुरोध किया गया कि निर्यातक इकाइयों के संबंध में लाभ एवं सुविधाओं संबंधी बैठक कम से कम 2 माह में एक बार अवश्य होनी चाहिए। उक्त पर डीजीएफटी के अधिकारियों द्वारा 2 माह में एक बैठक कराए जाने का आश्वासन दिया गया।


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...