शनिवार, 21 दिसंबर 2019

कोहरे ने रोकी यातायात की रफ्तार

नई दिल्ली। कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से आधी रात तक 46 फ्लाइट्स डायवर्ट की गई। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत कई इलाकों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी कम है, ऐसे में गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी मौसम ठंडा ही बना रहेगा और कोहरा छाया रहेगा। आने वाले हफ्ते में तापमान में और गिरावट आने के साथ ठंड का प्रकोप और बढ़ने के आसार हैं। 


रिपोट्स के मुताबिक कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं तो वहीं कई उड़ानों पर भी असर है। कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से आधी रात तक 46 फ्लाइट्स डायवर्ट की गई। कंपकंपा देने वाली सर्दी का सितम शनिवार को भी जारी है, लोग ठंड से बचने के उपाय ढूंढते नजर आ रहे हैं। कोहरे की वजह से जनजीवन पर असर पड़ा है। सुबह के समय विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी और वाहनों की रफ्तार धीमी रही। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी के चलते कई दिनों से कोहरा, गलन और शीतलहर का असर उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में दिखाई दे रहा है। दिन निकलने की शुरुआत कोहरे के साथ शीतलहर से हुई। शुक्रवार को भी पूरे दिन ठंड और शीतलहर चलने से भी राहत नहीं मिल सकी। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार कम रही। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जला रहे है। चाय की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...