मंगलवार, 22 अक्तूबर 2019

मुठभेड़ में बदमाश,एक आरक्षी घायल

मोहित श्रीवास्तव


गाजियाबाद! पुलिस मुठभेड़ में  सफेद अपाचे से लूट करके भाग रहे 02 बदमाश 10 हजार के ईनामी (घायल) गिरफ्तार,व 01 आरक्षी घायल, बदमाशो के कब्जे से चोरी की बाईक व अवैध असलहा,लूटे गए 10 हजार रुपये व 01 मोबाईल बरामद!


कंट्रोल रूम से प्राप्त लूट की सूचना पर दिनाँक 22-10-19 को समय करीब 13:20 बजे थाना विजयनगर पुलिस सजवान नगर की तरफ जाने वाले रोड पर चेकिंग कर रही थी तभी सफेद अपाचे से लूट करके भाग रहे 02 बाईक सवार  बदमाशों को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया पर नही रुके तथा भागते हुए जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर किया, पुलिस पार्टी की जवाबी फायरिंग में बदमाश रिजवान पुत्र मुस्ताक निवासी पसोंडा थाना साहिबाबाद गाजियाबाद  एवं सोनू उर्फ मुर्सलिम पुत्र सगीर निवासी पसोंडा थाना साहिबाबाद गाजियाबाद गोली लगने से घायल हो गए है जिन्हें गिरफ्तार किया गया। और 01आरक्षी विशाल राठी भी घायल है! सभी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचा 315 बोर मय 02 जिंदा 04 खोखा कारतूस, 01 चोरी की बाईक अपाचे व लूटे गए 10 हजार रुपये व 01 मोबाईल बरामद  है।  गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का लुटेरा/ चोर है जिस पर लूट /डकैती / चोरी  आदि के करीब 01 दर्जन  मुकदमे पंजीकृत हैं अभियुक्त के अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त थाना  विजय नगर के मु0अ0स0 1061/19 us 392 IPC में वांछित व 10-10 हजार के ईनामी है।


एंबुलेंस,मां-बच्चे की मौत का कारण

मुंबई। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है! यहां एक मराठी अभिनेत्री और उसके नवजात की सिर्फ इसलिए मौत हो गई क्योंकि उसके परिवार के लोग उसे एंबुलेंस ने मिलने की वजह से समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा सके! इस घटना ने जिले की लाचार व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है! घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मराठी अभिनेत्री की पहचान पूजा झुंजार के रूप में की है!


खबर है कि उन्होंने रविवार की सुबह मुंबई से 600 किलोमीटर दूर हिंगोली जिले में अपने बच्चे को जन्म दिया! पहले उन्हें रात के 2 बजे के आसपास गोरेगांव के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में भर्ती किया गया! यहां उनके परिवार को सलाह दी गई कि उन्हें हिंगोली सिविल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाए! रिपोर्ट के मुताबिक उनका परिवार कई घंटों तक एम्बुलेंस के लिए परेशान होता रहा!


पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूजा को प्रसव पीड़ा होने के बाद पास के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया था! लेकिन स्थिति ज्यादा खराब होने की वजह से पूचा के परिवार ने उसे हिंगोली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया! लेकिन परिवार को हिंगोली के सिविल अस्पताल तक जाने के लिए कोई एंबुलेंस ही नहीं मिल पाया! काफी मशक्कत के बाद परिवार को एक निजी एंबुलेंस मिला! लेकिन इससे पहले की वह पूजा को लेकर हिंगोली के सिविल अस्पताल पहुंचते उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया! बता दें कि पूजा ने दो मराठी फिल्मों में काम किया है!


4 बच्चों सहित लगाई छलांग, हुई मौत

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस हादसे में पांचों की डूबकर मौत हो गई।  मृतकों की पहचान विमला और उसके बच्चों भूरी, आरुषि, नयंस और रोशनी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक ललितपुर जिले के मदनापुर क्षेत्र के उल्दना खुर्द गांव की 27 वर्षीया विमला अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। इससे पांचों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक एमएम बेग ने बताया कि सोमवार की देर शाम ग्राम प्रधान की सूचना पर उल्दना खुर्द गांव से एक किलोमीटर दूर धंचा अहिरवार के खेत में बने एक गहरे कुएं से एक महिला और उसके चार बच्चों के शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान उल्दना खुर्द गांव के निवासी राजेश कुशवाहा की पत्नी विमला (27) और उसके बच्चों भूरी (2), आरुषि (7), नयंस (4) और रोशनी (4) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए दिया गया है। मदनापुर के थानाध्यक्ष अलमा अहिरवार ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि विमला और उसके पति राजेश के बीच कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपने मायके चली गयी थी। शनिवार को वह ससुराल लौटी थी। इसी बीच उसने अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि मामले की कई बिंदुओं से जांच की जा रही है।


तीर्थयात्रियों से 258 करोड़ कमाएगा पाक

करतारपुर! पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों से सालाना करीब 258 करोड़ रुपए की कमाई करेगा। पाकिस्तान की सरकार सिख श्रद्धालुओं से 20 डॉलर रुपए का शुल्क हटाने पर राजी नहीं हुई और आखिरकार भारत सरकार ने पाकिस्तान के फैसले पर निराशा जताते हुए करतारपुर कॉरिडोर पर समझौते के लिए मंजूरी दे दी है। करतारपुर कॉरिडोर जाने वाले श्रद्धालुओं को पाकिस्तान द्वारा वीजा फ्री एक्सेस देने के लिए 23 अक्टूबर को समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।


एक सरकारी अधिकारी ने बताया, तीर्थयात्रियों से सेवा शुल्क के जरिए पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत होगा जो फिलहाल लगभग खाली हो चुका है।गुरुद्वारा साहिब करतारपुर में हर रोज 5000 तीर्थयात्रियों को ही दर्शन करने की अनुमति मिलेगी और पाकिस्तान हर तीर्थयात्री से 20 अमेरिकी डॉलर का सेवा शुल्क वसूलेगा यानी उसकी हर दिन 1,00,000 डॉलर की कमाई होगी।


वर्तमान में एक डॉलर की कीमत 70।95 भारतीय रुपया है यानी पाकिस्तान हर दिन 70.95 लाख रुपए की कमाई करेगा। वहीं, पाकिस्तानी करेंसी की बात करें तो एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपए की कीमत 156.46 है यानी पाकिस्तान हर दिन 1.56 करोड़ रुपए (पाकिस्तानी रुपए) की कमाई करेगा। तीर्थयात्रियों को साल के 365 दिन करतारपुर जाने की अनुमति होगी, ऐसे में पाकिस्तान 3.65 करोड़ डॉलर अपने मुद्रा भंडार में जुटाएगा। यह धनराशि भारतीय रुपए में 258 करोड़ और पाकिस्तानी करेंसी 571 करोड़ रुपए होगी।


हालांकि भारत ने करतारपुर कॉरिडोर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पाकिस्तान के साथ 23 अक्टूबर को समझौते पर हस्ताक्षर करने का फैसला कर लिया है लेकिन साथ ही इस्लामाबाद से भविष्य में अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है।


कपिल-रोमी का किरदार अदा करेंगे

दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह से हुईं नाराज


मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई! बॉलिवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर ही एक-दूसरे की खिंचाई करते ही रहते हैं। कभी रणवीर दीपिका की फोटो पर तो कभी दीपिका रणवीर की फोटो पर। हाल ही में एक और ऐसा ही वाकया हुआ। जब दीपिका ने अपनी एक क्लोजअप तस्वीर शेयर की। 


बता दें कि दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। यह उनकी क्लोजअप तस्वीर थी। जिसपर रणवीर ने कॉमेंट किया और पास। देखते ही देखते उनके इस कॉमेंट को तकरीबन 15हजार से भी ज्यादा फैंस ने लाइक किया।यह किस बात पर दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह से हुईं नाराज, बोलीं घर आजा, मैं बताती हूं! फिल्म इंडस्ट्री के पर्फेक्ट कपल कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर ही एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हैं। हाल ही में एक बार फिर से रणवीर ने दीपिका की फोटो पर कुछ कॉमेंट किया तो दीपिका ने भी उन्हें बेहद प्यारा रिप्लाई किया। 
बॉलिवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर ही एक-दूसरे की खिंचाई करते ही रहते हैं। कभी रणवीर दीपिका की फोटो पर तो कभी दीपिका रणवीर की फोटो पर। हाल ही में एक और ऐसा ही वाकया हुआ। जब दीपिका ने अपनी एक क्लोजअप तस्वीर शेयर की। 
बता दें कि दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। यह उनकी क्लोजअप तस्वीर थी। जिसपर रणवीर ने कॉमेंट किया और पास। देखते ही देखते उनके इस कॉमेंट को तकरीबन 15हजार से भी ज्यादा फैंस ने लाइक किया।इसके बाद दीपिका ने भी रणवीर को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा अच्छा, घर आजा, मैं बताती हूं रिप्लाई किया। दीपिका के इस जवाब को तकरीबन 7 हजार फैंस ने लाइक किया। साथ ही दोनों की मस्ती पर प्यारे-प्यारे कॉमेंट्स भी पोस्ट किए। 


वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर एक साथ फिल्म 83 में नजर आएंगे। इसमें रणवीर सिंह जहां कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। वहीं दीपिका उनकी पत्नी यानि कि रोमी का किरदार अदा करेंगी। इसके अलावा दीपिका फिल्म छपाक में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह एसिड पीडि़ता का किरदार निभा रही हैं।


सैफ अली खान का 'तानाजी' लुक

मुंबई! फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर से ऐक्टर अजय देवगन का लुक पहले ही सामने आ चुका है। अब फिल्म से सैफ अली खान का लुक भी रिलीज कर दिया गया है। सैफ एक बार फिर से फीयर्स लुक में नजर आ रहे हैं। इन दिनों सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान सिनेमाघरों में लगी हुई है। इस फिल्म में उनके लुक की चारों तरफ चर्चा हो रही है। ऐसे में तानाजी में उनका नया लुक भी रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। 
सैफ अली खान अपने नेगेटिव रोल निभाने में अकसर सफल हुए हैं। एक बार फिर से वह इसके लिए रेडी हैं। खबरों के अनुसार सैफ तानाजी में राजपूत अधिकारी उदयभान राठौड़ ती भूमिका में नजर आएंगे। आप भी देखिए, सैफ का फीयर्स लुक।
बता दें कि सैफ और अजय देवगन चौथी बार एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले वे कच्चे धागे, ओमकारा और एलओसी में काम कर चुके हैं।


प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त,पायलट सुरक्षित

शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली! इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी में एक प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि दुर्घटना में प्रशिक्षु पायलट पूरी तरह सुरक्षित है।अकादमी द्वारा घटना की जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि, अमेठी जिले के फुरसरगंज में स्तिथ इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी में सोमवार की दोपहर एक विमान प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय  विमान लैंडिंग कर रहा था। बताया जाता है कि, कुछ दूर घिसटकर विमान रनवे से बाहर आ गया और उसमें आग लग गई। आनन-फानन में उड़ान एकेडमी की फायर ब्रिगेड टीम  और कर्मचारी मौके पर दौड़े और आग पर काबू पाया।
पायलट को सकुशल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 


उड़ान एकेडमी सूत्रों के अनुसार दुर्घनाग्रस्त विमान सोलो कैटेगरी के जेलीन श्रेणी का विमान है। जिससे प्रशिक्षु पायलट अकेले उड़ाते हैं संस्थान के अधिकारियों ने प्रशिक्षु पायलट का नाम बताने से इनकार कर दिया है और कहा है कि इस दुर्घटना की जांच के बाद करवाई जाएगी।


बीएसएफ ने दो पाक नागरिक पकडे

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है जो घूमते हुए भारतीय सीमा में दाखिल हो गए थे। उनके पास से दो मोबाइल फोन, पाकिस्तानी सिम और पहचान पत्र बरामद हुए। इन नागरिकों की पहचान सैफ और तलीफ के रूप में हुई है जिला ओकारा पाकिस्तान के रहने वाले है। वहीं, बीएसएफ ने बीती देर शाम गुजरात के कच्छ तट के पास 'हरामी नाले' से दो पाकिस्तानी नागरिकों को मछली पकड़ने वाली नौका के साथ पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के कर्मी पाकिस्तान से लगती भारतीय समुद्री सीमा के पास सर क्रीक क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी नागरिकों ने अपनी नौका छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। शुरुआती तौर पर वे 'मछुआरे' प्रतीत होते हैं। अधिकारी ने कहा, हरामी नाला क्षेत्र में जब दो पाकिस्तानी नागरिकों ने अपनी नौका छोड़कर भागने की कोशिश की तो उन्हें पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें शाम करीब साढ़े पांच बजे पकड़ा गया और उनकी नौका को जब्त कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ ने घटना के बाद व्यापक खोज अभियान चलाया तथा मामले की जांच की जा रही है। इससे कुछ दिन पहले ही बीएसएफ की एक टीम ने इसी इलाके से पाकिस्तान की पांच मछली पकड़ने वाली नौकाएं जब्त की थीं।


रॉबर्ट वाड्रा आर्थोपेडिक विभाग में भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति और अंतरिम पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को उपचार के लिए नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल के आर्थोपेडिक विभाग में भर्ती कराया गया है। उन्हें पीठ और पैर में दर्द के कारण बीते रोज नोएडा के सेक्टर-11 स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में ले जाया गया। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया गया। उन्हें फर्स्ट फ्लोर पर वीआईपी रूम नंबर 108 में रखा गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पुनीत उनका इलाज कर रहे हैं। उनका सीटी स्कैन भी किया गया। वाड्रा के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार शाम को लगभग 7:30 बजे अस्पताल पहुंच गईं। वाड्रा से अस्पताल में मिलकर थोड़ी देर में प्रियंका गांधी वहां से निकल गईं, लेकिन रात 10:30 बजे वे फिर अस्पताल पहुंचीं। इस बार प्रियंका गांधी रॉबर्ट वाड्रा के साथ रातभर लगभग 9 घंटे तक अस्पताल में मौजूद रहीं। सूचना मिलने के बाद कांग्रेस के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने अभी उनकी बीमारी के बारे में विस्तार से कुछ भी बताने से इनकार किया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक उनके पैर और पीठ में दर्द है। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें व्हीलचेयर दिया गया गया लेकिन वह चलकर ही डॉक्टर के कमरे तक गए। मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व सोनिया गांधी भी उनसे मिलने पहुंच सकते हैं।


मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। 22 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने उनके बारे में लिखा कि, अमित शाह देश को सशक्त और सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि, कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे।


कल्कि से 500 करोड़ काला धन बरामद

हैदराबाद। खुद को विष्णु का अवतार कहने वाले और कल्कि भगवान के नाम से मशहूर विजय कुमार के अलग-अलग आश्रमों पर आयकर का छापा पड़ा है! इस छापेमारी में करीब 500 करोड़ की संपत्ति जब्त हुई है! बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को खुफिया जानकारी मिली थी कि कल्कि महाराज की संस्था अपनी कमाई को छिपा रही है! कल्कि महाराज के तीन प्रदेशों के कुल 40 ठिकानों पर आयकर विभाग के 300 अधिकारियों ने छापे मारे! कल्कि महाराज का साम्राज्य आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु से लेकर विदेशों तक फैला है! कल्कि भगवान' उर्फ विजय कुमार 70 साल का है और ये खुद को भगवान विष्णु का 10वां अवतार बताता है! इसके आश्रम को खुद कल्कि महाराज, उसकी पत्नी और उसका बेटा एनकेवी कृष्णा चलाता है!


आयकर विभाग की जांच में पता चला कि इस आश्रम के खातों में अनियमितता तो थी ही इसके पास बेहिसाब संपत्ति का भी खजाना था! रिपोर्ट के मुताबिक, आयकर विभाग ने 18 करोड़ रुपये के अमेरिकी डॉलर, 88 किलो सोने के जेवरात, जिसकी कीमत 26 करोड़ रुपये आंकी गई है, 1271 कैरेट हीरा, जिसका मूल्य 5 करोड़ रुपये है, जब्त किया है! अगर 'कल्कि भगवान' के ठिकानों से मिले कुल अघोषित संपत्ति को जोड़ दिया जाए तो ये आंकड़ा 500 करोड़ रुपए को पार कर जाता है!


खुद को 'कल्क‍ि भगवान' बताने वाले विजय कुमार नायडू के आश्रमों पर इनकम टैक्स ड‍िपार्टमेंट की रेड में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का पता चला है! बता दें कि  आयकर विभाग ने इस संस्था के 40 ठिकानों पर छापा मारी की थी!चेन्नई, बेंगलुरु और आंध्र प्रदेश के चित्तूर के साथ-साथ 40 अन्य जगहों पर की गई छापेमारी में आयकर विभाग ने 43.9 करोड़ रुपये, 25 लाख डॉलर और 1271 कैरेट (कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये) हीरा बरामद किया गया है! अधिकारियों के मुताबिक, 500 करोड़ रुपये की अघोषित आय की जानकारी भी सामने आई है! आयकर की जांच में सामने आया है कि इस संस्था का कारोबार देश के अलावा विदेशों में भी फैला हुआ है! इस संस्था ने विदेशों में पैसा लगाया है! इसके अलावा आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी इस संस्था ने जमीनें खरीदी है! इस संस्था से जुड़ने वाले में कई विदेशी भी शामिल हैं!


चिदंबरम को एक मामले में मिली जमानत

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की तरफ से दर्ज किए गए आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम को जमानत दे दी है। हालांकि, चिदंबरम ईडी मामले में 24 अक्टूबर तक कस्टडी में हैं। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि अगर किसी अन्य मामले में पी.चिदंबरम की जरूरत नहीं है तो उन्हें जमानत पर रिहा किया जाए। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि पी.चिदंबरम अदालत से इजाजत लिए बिना देश ने बाहर नहीं जा सकते।


चिदंबरम को भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने हाल ही में उनके तथा अन्य लोगों खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है जिनमें उनके बेटे कार्ति तथा कुछ नौकरशाह शामिल हैं। इन पर कथित रूप से भ्रष्टाचार निरोधक कानून तथा भारतीय दंड संहिता के तहत दंडनीय अपराध करके राजकोष को नुकसान पहुंचाने के मामले में आरोपपत्र दाखिल किया गया था। चिदंबरम फिलहाल आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में है।


मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा, 'पी चिदंबरम को रिहा किया जा सकता है। उन्हें एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी जा सकती हैं। उन्हें पूछताछ के लिए पेश होना पड़ेगा।' उच्चतम न्यायालय ने कहा कि अगर किसी अन्य मामले में पी.चिदंबरम की जरूरत नहीं है तो उन्हें जमानत पर रिहा किया जाए। साथ ही अदालत ने  चिदंबरम से कहा कि वो इजाजत लिए बिना देश ने बाहर नहीं जा सकते। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि जांच एजेंसी जब भी पूछताछ के लिए पी.चिदंबरम को बुलाएगी, उन्हें पेश होना होगा।


इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने चिदंबरम की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद राहत के लिए उन्होंने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया। सीबीआई ने शुक्रवार को अदालत से कहा था कि चिदंबरम को इस मामले में तब तक जमानत नहीं दी जानी चाहिए जब तक इस मामला का ट्रायल शुरू नहीं हो जाता और अहम गवाहों के बयान नहीं दर्ज कर लिए जाते।


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...